ZEE NEWS
8.32K subscribers
1.31K photos
3.33K videos
163 files
33.5K links
ZEE News corporation Ltd(ZMCL), India's largest News Network, subscribe our channel for the latest News Updates.
Download Telegram
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने फिर खोला मोर्चा, 73 सांसदों ने की CEC को हटाने की मांग; राज्यसभा में दिया नोटिस
https://zeenews.india.com/hindi/india/73-opposition-leaders-signs-impeachment-motion-against-gyanesh-kumar-cec/3191469

Impeachment Motion Against Gyanesh Kumar: राज्यसभा में विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए एक नया नौटिस सौंपा है, जिसमें 73 सांसदों ने हस्ताक्षर किए.  

 
धीमी आंच पर 2 साल से पक रहा था गुस्सा, 21 दिनों में आया उबाल... जानिए AAP में बगावत की Inside Story
https://zeenews.india.com/hindi/india/raghav-chadha-joins-bjp-with-two-third-rajya-sabha-mp-of-aap-why-he-made-this-decision-explained/3191472

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा ने आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ऐसा झटका दिया है, जो शायद उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा. राघव चड्ढा दो-तिहाई आप के राज्यसभा सांसदों को लेकर बीजेपी में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि आप और चड्ढा के बीच लंबे समय से खटास देखने को मिल रही थी और राघव चड्ढा ने अंत में पार्टी को बाय-बाय कह दिया.  
क्या फिर से बातचीत की टेबल पर आएंगे अमेरिका-ईरान? अचानक पाकिस्तान जाने की तैयारी में अब्बास अराघची!
https://zeenews.india.com/hindi/world/will-us-and-iran-return-to-negotiating-table-iran-fm-abbas-araqchi-to-visit-pakistan/3191477

ईरान के फायरब्रांड नेता और विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं. यह दौरान ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका शांतिवार्ता के लिए आगे बढ़ रहा है, लेकिन तेहरान ने कहा कि जबतक उसकी शर्तें नहीं मानी जाती है, वह शांतिवार्ता में शामिल नहीं होगा. यही कारण है ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. 
AAP Crisis: राघव चड्ढा के साथ राज्यसभा हाथ से निकली? दिल्ली-पंजाब बचाएं अरविंद केजरीवाल; 66 MLA दांव पर!
https://zeenews.india.com/hindi/india/after-raghav-chadha-in-bjp-now-delhi-punjab-aap-mla-may-quit-say-punjab-congress-leader-amrinder-singh-warring/3191546

AAP Crisis: क्या सांसदों के बाद आम आदमी पार्टी के करीब 66 विधायक पार्टी को टाटा बाय बाय कर सकते हैं. ऐसी सियासी अटकलें एक बड़े नेता के बयान और सूत्रों के हवाले से दिल्ली-एनसीआर से लेकर चंडीगढ़ तक के सत्ता के गलियारों में तैर रही हैं.
देश में अमीरों की बाढ़! 5 साल में 63% बढ़ी अल्ट्रा रिच आबादी, दुनिया में छठे नंबर पर भारत
https://zeenews.india.com/hindi/business/indias-wealth-boom-ultra-rich-population-surges-63-pc-in-5-years-to-19877/3191578

2021 से 2026 के बीच भारत की अल्ट्रा-रिच आबादी में शानदार 63.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते वेल्थ मार्केट्स में शामिल हो गया है.

 
घुसपैठ से बदल रही डेमोग्राफी...! कोलकाता में CM सरमा का ममता सरकार पर तीखा हमला, BJP की बड़ी जीत का दावा
https://zeenews.india.com/hindi/india/himanta-biswa-sarma-attack-mamata-banerjee-bangladesh-infiltration-bengal-election-2026-bjp-claim/3192293

Bengal Electiona 2026: हिमंता बिस्वा सरमा ने कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि BJP के पक्ष में माहौल मजबूत है और पार्टी बंगाल में बड़ी जीत दर्ज कर सकती है. सरमा ने असम में भी 100 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है.
बगावत के बीच केजरीवाल के नए पते पर विवाद, बीजेपी ने कहा- शीशमहल 2; आप का पलटवार- जनता के लिए खोल देंगे घर
https://zeenews.india.com/hindi/india/kejriwal-sheesh-mahal-2-controversy-delhi-bungalow-bjp-parvesh-sahib-singh-attack-aap-vs-bjp-leaders/3192324

Parvesh Verma: बीजेपी नेता परवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी बंगले को लेकर हमला करते हुए इसे शीश महल पार्ट-2 बताया. उन्होंने केजरीवाल पर सादगी के वादों से मुकरने और विलासिता अपनाने का आरोप लगाया. इस बयान से दिल्ली की राजनीति में AAP और BJP के बीच विवाद और तेज हो गया है.

 
अचानक उनके करीब आया और… प्रेग्नेंसी के दौरान कियारा आडवाणी के साथ इस शख्स ने की ऐसी हरकत, डर गए थे पति सिद्धार्थ, बॉडीगार्ड ने किया खुलासा
https://zeenews.india.com/hindi/entertainment/bollywood/34-year-old-kiara-advani-body-bodyguard-reveals-scary-incident-after-fan-tried-to-hug-her-without-her-permissi/3192360

बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं, जो अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में ये कपल एक बेटी के माता-पिता बने हैं, इसी बीच एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने एक चौंका देने वाली घटना के बारे में जिक्र किया है. 

 
दुबई, मोनोको और बहामास...इन देशों में नहीं देना होता Income Tax, फ‍िर सरकार चलाने के ल‍िए कहां से आता है पैसा?
https://zeenews.india.com/hindi/photos/zero-income-tax-nation-dubai-bahamas-monaco-and-other-countries-how-govt-earn-income/3192361

Zero Income Tax Nation: आईटीआर फाइल करने और इनकम टैक्‍स भुगतान करने का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. आयकर व‍िभाग की तरफ से ITR फॉर्म जारी कर द‍िये गए हैं. हर बार की तरह इस बार भी इनकम टैक्‍स फाइल करने की आख‍िरी तारीख 31 जुलाई है. दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां आपको अपनी कमाई पर क‍िसी तरह का इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता.
‘जय बांग्ला’ vs ‘जय श्री राम’: मिदनापुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल, TMC-BJP आमने-सामने
https://zeenews.india.com/hindi/india/bengal-election-medinipur-strong-room-tension-tmc-bjp-clash-jalpaiguri-evm-bengal-election/3192371

Bengal Election: बंगाल के मिदनापुर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC और BJP समर्थकों के बीच तनाव और नारेबाजी हुई. BJP ने बिना पहचान पत्र प्रवेश के आरोप लगाए. जलपाईगुड़ी में भी कड़ी सुरक्षा के बीच EVM की निगरानी जारी है. घुसपैठ और विवादित बयानों को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी टकराव और बढ़ गया है.

 
भाजपा बकासुरों की पार्टी...! संजय राउत का तीखा हमला, AAP सांसदों के BJP में जाने पर बढ़ा सियासी घमासान
https://zeenews.india.com/hindi/india/sanjay-raut-bjp-bakasur-remark-aap-mps-join-bjp-political-row-raghav-chadha-shiv-sena/3192394

Raghav Chadha: AAP सांसदों के BJP में शामिल होने के बाद सियासी माहौल काफी गर्म हो गया है. जहां विपक्ष इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहा है, वहीं BJP इसे अपने बढ़ते प्रभाव का संकेत मान रही है. आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है, क्योंकि यह मामला केवल राजनीतिक नहीं बल्कि संवैधानिक और कानूनी पहलुओं से भी जुड़ गया है.

 
Rihanna ने एक बार फिर जीता इंडियन फैंस का दिल, हाथ जोड़कर कहा ‘शुक्रिया’, लेकिन Orry ने सिंगर से वापस मांगे अपने इयररिंग, Video Viral
https://zeenews.india.com/hindi/entertainment/bollywood/rihanna-saying-thank-you-with-folded-hands-wins-indian-fans-heart-orry-asks-the-singer-for-his-earrings-back-v/3192412

Rihanna : ग्लोबल म्यूजिक आइकॉन Rihanna इस समय भारत में अपने एक इवेंट के लिए मुंबई दौरे पर आई हैं. इस दौरान उन्होंने अपने एक शब्द से हजारों इंडियन फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं, दूसरी ओर सिंगर का और वीडियो कंटेंट क्रिएटर ओरी के साथ काफी वायरल हो रहा है. 

 
'विराट का कैच छोड़कर गुजरात ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी', गावस्कर ने शुभमन की टीम को जमकर लताड़ा
https://zeenews.india.com/hindi/sports/cricket/sunil-gavaskar-statement-you-drop-virat-kohli-on-the-first-ball-then-he-will-definitely-make-you-pay/3192458

IPL 2026: गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को पहले ही ओवर में विराट कोहली का जीरो रन के निजी स्कोर पर कैच छोड़ना बहुत महंगा पड़ गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पारी के पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली को आउट कर ही दिया था, लेकिन शॉर्ट मिड-विकेट पर खड़े वॉशिंगटन सुंदर ने एक बेहद आसान-सा कैच टपका दिया. विराट कोहली का उस वक्त खाता भी नहीं खुला था और उन्हें जीवनदान मिल गया.
‘ड्रग्स के डॉन’ डोला की क्राइम कुंडली, डोंगरी से दाऊद तक कैसे पहुंचा सलीम
https://zeenews.india.com/hindi/india/salim-dola-arrested-from-turkiye-connection-made-from-dongri-in-mumbai-to-dawood-ibrahim-know-crime-story/3192462

Salim Dola: कुख्यात माफिया सलीम डोला को तुर्किये से दबोचा गया है. वह लंबे समय से तुर्किये में पहचान छिपाकर रह रहा है. वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था. डोला मूल रूप से डोंगरी का रहने वाला है.
AI Hiring के मामले में भारत नंबर 1, दुनिया में सबसे तेज 59.5% ग्रोथ; LinkedIn रिपोर्ट में बड़ा दावा
https://zeenews.india.com/hindi/business/india-ai-engineering-job-postings-rising-by-59-point-5-pc-yoy-linkedin-report-highest-growth/3192625

LinkedIn की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में AI इंजीनियरिंग जॉब पोस्टिंग्स में साल-दर-साल 59.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ये दुनिया के प्रमुख बाजारों में सबसे तेज ग्रोथ बताई जा रही है.
200 साल तक जी सकते हैं इंसान? इस मछली में छिपा लंबी उम्र का राज; वैज्ञानिकों ने क्रैक किया कोड
https://zeenews.india.com/hindi/science/bowhead-whale-can-help-humans-to-live-until-200-years/3192636

Whale Can Help Humans For Long Life: वैज्ञानिकों की ओर से हाल ही में की गई एक स्टडी के मुताबिक समुद्र में रहने वाली व्हेल इंसानों को 200 सालों तक जीने में मदद कर सकती है. 

 
सांसदों के इस्तीफे से भड़की 'आप', हरभजन सिंह के घर की दीवारों पर लिखा गद्दार
https://zeenews.india.com/hindi/india/aap-workers-wrote-traitor-in-harbhajan-singh-house-wall/3192695

AAP Workers Wrote Traitor In Harbhajan Singh House: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने पर हरभजन सिंह के घर की दीवारों पर गद्दार लिखा. इतना ही नहीं अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर भी लोगों ने गद्दार लिखा.  

 
क्या आप भी हो सकते हैं अमर-अजर! रूसी वैज्ञानिक ने ढूंढी तकनीक, पुतिन का 150 साल तक जीने का सपना हो सकता है सच
https://zeenews.india.com/hindi/science/russian-scientists-develop-anti-aging-rage-gene-therapy-to-extend-life-to-150-years-for-putins-immortality/3192709

रूस के वैज्ञानिक पहली एसी एंटी-एजिंग दवा बना रहे हैं जो कि शरीर के Rage जीन को ब्लॉक करके कोशिकाओं की उम्र बढ़ने के प्रोसेस को स्लो कर देगी. ऐसे में इंसान लंबे समय तक जी सकता है. पुतिन ने नवंबर में बोला था कि इंसान 150 साल तक जी सकता है. 

 
डीआरडीओ ने बनाया ऐसा 'ब्रह्मास्त्र', जो चला तो पाकिस्तान को घुटनों पर ला देगा!
https://zeenews.india.com/hindi/india/aap-can-launch-anti-tank-guided-missiles-from-cross-country-track-sand-gradient-track-mud-track-river-anywhere/3192846

DRDO: टैंक जैसा दिखने वाला AAP कहीं से भी भयानक हमले करने में, यानी मिसाइलें दागने में, सक्षम है. इसे देख एक बार तो पाकिस्तानी फौज के आका आसिम मुनीर का सिर भी चकरा जाएगा. जल, जंगल और जमीन कहीं से भी पाकिस्तान की फौज पर काल बनकर टूटने वाले इस ब्रह्मास्त्र की खासियत इसे अजेय बनाती है.
चूहों ने कुतर दिए रिश्वत वाले नोट... बिहार के इस केस से सुप्रीम कोर्ट के जज भी हैरान, महिला आरोपी को मिली जमानत
https://zeenews.india.com/hindi/india/rat-ate-currency-notes-in-bihar-kept-as-proof-of-corruption/3192854

Rat Ate Currency In Bihar: बिहार से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जब्त किए गए करेंसी नोटों को चूहे खा गए. हालांकि, कोर्ट ने इस सफाई पर असंतुष्टि जाहिर की है.