Motivational Stories
107 subscribers
3 photos
712 links
Download Telegram
*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*🚩सचमुच तुम मर्यादा पुरुषोत्तम हो* ~*राम*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*

https://t.me/kathaaein

*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

*एक टक देर तक उस सुपुरुष को निहारते रहने के बाद बुजुर्ग भीलनी के मुंह से स्वर/बोल फूटे :-*

*"कहो राम ! सबरी की डीह ढूंढ़ने में अधिक कष्ट तो नहीं हुआ ?"*

*राम मुस्कुराए :- "यहां तो आना ही था मां, कष्ट का क्या मोल/मूल्य ?"*

*"जानते हो राम ! तुम्हारी प्रतीक्षा तब से कर रही हूँ, जब तुम जन्में भी नहीं थे|*

*यह भी नहीं जानती थी, कि तुम कौन हो ? कैसे दिखते हो ? क्यों आओगे मेरे पास ?*

*बस इतना ज्ञात था, कि कोई पुरुषोत्तम आएगा जो मेरी प्रतीक्षा का अंत करेगा|*

*राम ने कहा :- "तभी तो मेरे जन्म के पूर्व ही तय हो चुका था, कि राम को सबरी के आश्रम में जाना है”|*

*"एक बात बताऊँ प्रभु ! भक्ति के दो भाव होते हैं | पहला ‘मर्कट भाव’, और दूसरा ‘मार्जार भाव’|*

*”बन्दर का बच्चा अपनी पूरी शक्ति लगाकर अपनी माँ का पेट पकड़े रहता है, ताकि गिरे न... उसे सबसे अधिक भरोसा माँ पर ही होता है, और वह उसे पूरी शक्ति से पकड़े रहता है।*

*यही भक्ति का भी एक भाव है, जिसमें भक्त अपने ईश्वर को पूरी शक्ति से पकड़े रहता है| दिन रात उसकी आराधना करता है...”(मर्कट भाव)*

*पर मैंने यह भाव नहीं अपनाया| ”मैं तो उस बिल्ली के बच्चे की भाँति थी, जो अपनी माँ को पकड़ता ही नहीं, बल्कि निश्चिन्त बैठा रहता है कि माँ है न, वह स्वयं ही मेरी रक्षा करेगी, और माँ सचमुच उसे अपने मुँह में टांग कर घूमती है...*

*मैं भी निश्चिन्त थी कि तुम आओगे ही, तुम्हें क्या पकड़ना..." (मार्जार भाव)*

*राम मुस्कुरा कर रह गए |*


*भीलनी ने पुनः कहा :- "सोच रही हूँ बुराई में भी तनिक अच्छाई छिपी होती है न...*

*“कहाँ सुदूर उत्तर के तुम, कहाँ घोर दक्षिण में मैं”|*

*तुम प्रतिष्ठित रघुकुल के भविष्य, मैं वन की भीलनी...*

*यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो तुम कहाँ से आते ?”*

*राम गम्भीर हुए | कहा :-*

*भ्रम में न पड़ो मां ! “राम क्या रावण का वध करने आया है” ?*

*रावण का वध तो, लक्ष्मण अपने पैर से बाण चला कर कर सकता है|*

*राम हजारों कोस चल कर इस गहन वन में आया है, तो केवल तुमसे मिलने आया है मां, ताकि “सहस्त्रों वर्षों बाद, जब कोई भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करे तो इतिहास चिल्ला कर उत्तर दे, कि इस राष्ट्र को क्षत्रिय राम और उसकी भीलनी माँ ने मिल कर गढ़ा था”|*

*जब कोई भारत की परम्पराओं पर उँगली उठाये तो काल उसका गला पकड़ कर कहे कि नहीं ! यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहाँ, एक राजपुत्र वन में प्रतीक्षा करती एक दरिद्र वनवासिनी से भेंट करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करता है|*

*राम वन में बस इसलिए आया है, ताकि “जब युगों का इतिहास लिखा जाय, तो उसमें अंकित हो कि ‘शासन/प्रशासन/सत्ता’ जब पैदल चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तभी वह रामराज्य है”|*
(अंतयोदय)

*राम वन में इसलिए आया है, ताकि भविष्य स्मरण रखे कि प्रतीक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं| राम रावण को मारने भर के लिए नहीं आया हैं मां|*

*माता सबरी एकटक राम को निहारती रहीं |*

*राम ने फिर कहा :-*

*राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता ! “राम की यात्रा प्रारंभ हुई है, भविष्य के आदर्श की स्थापना के लिए”|*

*राम निकला है, ताकि “विश्व को संदेश दे सके कि माँ की अवांछनीय इच्छओं को भी पूरा करना ही 'राम' होना है”|*

*राम निकला है,कि ताकि “भारत को सीख दे सके कि किसी सीता के अपमान का दण्ड असभ्य रावण के पूरे साम्राज्य के विध्वंस से पूरा होता है”|*

*राम आया है, ताकि “भारत को बता सके कि अन्याय का अंत करना ही धर्म है”|*

*राम आया है, ताकि “युगों को सीख दे सके कि विदेश में बैठे शत्रु की समाप्ति के लिए आवश्यक है, कि पहले देश में बैठी उसकी समर्थक सूर्पणखाओं की नाक काटी जाय, और खर-दूषणों का घमंड तोड़ा जाय”|*

और

*राम आया है, ताकि “युगों को बता सके कि रावणों से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी सबरी के आशीर्वाद से जीते जाते हैं”|*

*सबरी की आँखों में जल भर आया था|*
*उसने बात बदलकर कहा :- "बेर खाओगे राम” ?*

*राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं मां"*

*सबरी अपनी कुटिया से झपोली में बेर ले कर आई और राम के समक्ष रख दिया|*

*राम और लक्ष्मण खाने लगे तो कहा :- "बेर मीठे हैं न प्रभु” ?*

*"यहाँ आ कर मीठे और खट्टे का भेद भूल गया हूँ मां ! बस इतना समझ रहा हूँ, कि यही अमृत है”|*

*सबरी मुस्कुराईं, बोलीं :-*

*"सचमुच तुम मर्यादा पुरुषोत्तम हो, राम"*

*अखंड भारत-राष्ट्र के महानायक, मर्यादा-पुरुषोत्तम, भगवान श्री राम को बारंबार सादर वन्दन !*

🙏* निताइ *🙏
*तीसरी रोटी*

*🕉️🌄🌅शुभ रात्रि🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏


*रामेश्वर ने पत्नी के जाने के बाद अपने हम उम्र दोस्तों के साथ सुबह शाम पार्क में टहलना और गप्पें मारना, साथ ही पार्क के समीप के मंदिर में दर्शन करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया था!!*

हालांकि घर में उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। सब उनका बहुत ध्यान रखते थे।
आज सभी चुपचाप बैठे थे!!

*एक दोस्त को वृद्धाश्रम भेजने की बात से सभी दुखी थे!!*

*"आप लोग हमेशा पूछते थे कि मैं भगवान से तीसरी रोटी क्यों माँगता हूँ, आज बतलाता हूँ!! "*

कमल ने कहा:-
*"क्या बहु तुम्हें तीन रोटी ही देती है या सिर्फ "तीसरी".."*

उत्सुकता से कमल ने पूछा।
*"नहीं यार! ऐसी कोई बात नहीं है, बहु बहुत अच्छी है।*
*"रोटी चार प्रकार की होती है।"*

(१) *पहली "सबसे स्वादिष्ट" रोटी "माँ की "ममता" और "वात्सल्य" से भरी। जिससे पेट तो भर जाता है, पर मन कभी नहीं भरता!!*
*सोलह आने सच,* उनमें से एक ने कहा
*"पर शादी के बाद माँ की रोटी कम ही मिलती है।"*

उन्होंने आगे कहा
"हाँ", वही तो,
(२) *दूसरी रोटी पत्नी की होती है। जिसमें "अपनापन" और "समर्पण" भाव होता है जिससे "पेट" और "मन" दोनों भर जाते हैं।"*
"क्या बात कही है यार ?"
ऐसा तो कभी हमने सोचा ही नहीं!!

*फिर तीसरी रोटी किसकी होती है?"*
उसने उत्सुकता से प्रश्न किया
(३) *"तीसरी रोटी बहु की होती है जिसमें सिर्फ "कर्तव्य" भाव होता है जो पेट भर देती है और वृद्धाश्रम से भी बचाती है।"*
थोड़ी देर के लिए चुप्पी छा जाती है!!

*"चौथी रोटी किसकी होती है ?"*
मौन तोड़ते हुए कमल ने पूछा।
(४) *"चौथी रोटी" "नौकरानी" की होती है। जिससे न "पेट" भरता है न ही "मन"। और "स्वाद" की तो कोई गारंटी नहीं।"*
सबके हाथ तीसरी रोटी के लिए जुड़ गये!!

🙏* निताइ *🙏
*"काश! हम उतना देख पाते*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*

https://t.me/kathaaein

*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

*मृत्यु के देवता ने अपने एक दूत को पृथ्वी पर भेजा। एक स्त्री मर गयी थी, उसकी आत्मा को लाना था।*

*देवदूत आया, लेकिन चिंता में पड़ गया। क्योंकि तीन छोटी-छोटी जुड़वा लड़कियां एक अभी भी उस मृत स्त्री से लगी हुई चीख रही है, पुकार रही है।*
*एक रोते-रोते सो गयी है, उसके आंसू उसकी आंखों के पास सूख गए हैं। और स्त्री मर गयी है, और कोई देखने वाला भी नहीं है। पति पहले ही मर चुका था। परिवार में और कोई भी नहीं है। इन तीन छोटी बच्चियों का क्या होगा?*

*उस देवदूत को यह खयाल आया , तो वह खाली हाथ वापस लौट गया। उसने जा कर अपने प्रधान को कहा कि मैं न ला सका, मुझे क्षमा करें, लेकिन आपको स्थिति का पता ही नहीं है।*

*तीन जुड़वां बच्चियां हैं,*

*छोटी-छोटी, दूध पीती। एक अभी भी मृत से लगी है, एक रोते-रोते सो गयी है, दूसरी अभी चीख-पुकार रही है। मेरा हृदय ला न सका।*

*क्या यह नहीं हो सकता कि इस स्त्री को कुछ दिन और जीवन के दे दिए जाएं? कम से कम लड़कियां थोड़ी बड़ी हो जाएं। और कोई देखने वाला नहीं है।*

*मृत्यु के देवता ने कहा, तो तुम फिर समझदार हो गया, उससे ज्यादा, जिसकी मर्जी से मौत होती है, जिसकी मर्जी से जीवन होता है!*

*तो तुमने पहला पाप कर दिया, और इसकी तुझे सजा मिलेगी। और सजा यह है कि तुझे पृथ्वी पर जाना पड़ेगा। और जब तक तुम अपनी मूर्खता पर तीन बार हंस नही लेगा , तब तक वापस नहीं आ सकेगा।*

*इसे थोड़ा समझना। तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर, क्योंकि दूसरे की मूर्खता पर तो अहंकार हंसता है। जब तुम अपनी मूर्खता पर हंसते हो तब अहंकार टूटता है।*

*देवदूत ने बुरा नहीं माना । वह दंड भोगने को राजी हो गया , लेकिन फिर भी उसे लगा कि सही तो मैं ही हूं। और हंसने का मौका कैसे आएगा?*

*उसे पृथ्वी पर भेज दिया गया।*

*सर्दियों के दिन करीब आ रहे थे एक जूता कारीगर अपने बच्चों के लिए कोट और कंबल खरीदने शहर गया था,*

*कुछ रुपए इकट्ठे कर के। जब वह शहर जा रहा था तो उसने राह के किनारे एक नंगे आदमी को पड़े हुए, ठिठुरते हुए देखा।*

*यह नंगा आदमी वही देवदूत है जो पृथ्वी पर फेंक दिया गया था। उस कारीगर को दया आ गयी। और बजाय अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के, उसने इस आदमी के लिए कंबल और कपड़े खरीद लिए।*

*इस आदमी को कुछ खाने-पीने को भी न था, घर भी न था, छप्पर भी न था जहां वह रुक सके।*

*तो कारीगर ने कहा कि अब तुम मेरे साथ ही आ जाओ। लेकिन अगर मेरी पत्नी नाराज हो, जो कि वह निश्चित होगी, क्योंकि बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गया था, वह पैसे तो खर्च हो गए-वह अगर नाराज हो, चिल्लाए, तो तुम परेशान मत होना। थोड़े दिन में सब ठीक हो जाएगा।*

*उस देवदूत को लेकर कारीगर घर लौटा। न तो कारीगर को पता है कि यह देवदूत घर में आ रहा है, न पत्नी को पता है।*

*जैसे ही देवदूत को लेकर कारीगर घर में पहुंचा, पत्नी एकदम पागल हो गयी। बहुत नाराज हुई, बहुत चीखी चिल्लायी और देवदूत पहली दफा हंसा।*

*कारीगर ने उससे कहा, हंसते क्यों हो, क्या बात है? उसने कहा, मैं जब तक तीन बार हंस न लूंगा तब तक बता नही सकूंगा।*

*देवदूत हंसा पहली बार, क्योंकि उसने देखा कि इस पत्नी को पता ही नहीं है कि कारीगर देवदूत को घर में ले आया है, जिसके आते ही घर में हजारों खुशियां आ जाएंगी।*
*लेकिन आदमी देख ही कितनी दूर तक सकता है!*

*पत्नी तो इतना ही देख पा रही है कि एक कंबल और बच्चों के कपड़े नहीं बने। जो खो गया है वह देख पा रही है, जो मिला है उसका उसे अंदाज ही नहीं है। मुफ्त में घर में देवदूत आ गया है।*

*देवदूत उस कारीगर के घर काम करने लगा , क्योंकि वह देवदूत था, इसलिए वह जल्दी ही सात दिन में ही उसने जूता कारीगर का सब काम सीख लिया।*

*और उसके जूते इतने प्रसिद्ध हो गए कि कारीगर महीनों के भीतर धनी होने लगा। आधा साल होते-होते तो उसकी ख्याति सारे लोक में पहुंच गयी कि उस जैसा जूते बनाने वाला कोई भी नहीं, क्योंकि वह जूते देवदूत बनाता था। सम्राटों के जूते वहां बनने लगे।*

*धन अपरंपार बरसने लगा। एक दिन सम्राट का आदमी आया। और उसने कहा कि यह चमड़ा बहुत कीमती है, आसानी से मिलता नहीं, कोई भूल-चूक नहीं करना।*

*जूते ठीक इस तरह के बनने हैं। और ध्यान रखना जूते बनाने हैं, स्लीपर नहीं। क्योंकि इस देश में जब कोई आदमी मर जाता है तब उसको स्लीपर पहना कर मरघट तक लेकर जाते हैं।*

*कारीगर ने भी देवदूत को कहा कि स्लीपर मत बना देना।*


*जूते बनाने हैं, स्पष्ट आज्ञा है, और चमड़ा इतना ही है। अगर गड़बड़ हो गयी तो हम मुसीबत में फंसेंगे।*
*लेकिन फिर भी देवदूत ने स्लीपर ही बनाए। जब कारीगर ने देखे कि स्लीपर बने हैं तो वह क्रोध से आगबबूला हो गया। वह लकड़ी उठा कर उसको मारने को तैयार हो गया कि तुम मुझे फांसी लगवा दोगे और तुझे बार-बार कहा था कि स्लीपर नहीं बनाने हैं, फिर स्लीपर किसलिए बनाये ?*

*तभी सम्राट के घर से एक आदमी भागा हुआ आया। उसने कहा, जूते मत बनाना, स्लीपर बनाना ह। क्योंकि सम्राट की मृत्यु हो गयी है।*

*भविष्य अज्ञात है। सिवाय उसके और किसी को ज्ञात नहीं।*

*और आदमी तो अतीत के आधार पर निर्णय लेता है। सम्राट जिंदा था तो जूते चाहिए थे, मर गया तो स्लीपर चाहिए।*

*तब वह कारीगर उसके पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा कि मुझे माफ कर दे, मैंने तुझे मारा। पर उसने कहा, कोई हर्ज नहीं। मैं अपना दंड भोग रहा हूं।*

*लेकिन वह आज दुबारा हंसा। कारीगर ने फिर पूछा कि हंसी का कारण? उसने कहा कि मैं जब तक तीन बार हंस न लूंगा तब तक नहीं बता सकूंगा।*

*दुबारा हंसा इसलिए कि भविष्य हमें ज्ञात नहीं है। इसलिए हम इच्छा रखते हैं जो कि व्यर्थ हैं।*

*हम इच्छा करते हैं जो कभी पूरी न होंगी। हम मांगते हैं जो कभी नहीं होगा। क्योंकि कुछ और ही घटना तय है। हमसे बिना पूछे हमारी नियति घूम रही है।*

*और हम व्यर्थ ही बीच में शोरगुल मचा रहे हैं। चाहिए स्लीपर और हम जूते बनवाते हैं। मरने का वक्त करीब आ रहा है और हम जिंदगी का आयोजन करते हैं।*

*तो देवदूत को लगा कि वे बच्चियां! मुझे क्या पता, उनका भविष्य क्या होने वाला है? मैं नाहक बीच में आया।*

*और तीसरी घटना घटी कि एक दिन तीन जवान लड़कियां आयीं।*

*उन तीनों की शादी हो रही थी। और उन तीनों ने जूतों के आर्डर दिए कि उनके लिए जूते बनाए जाएं। एक बूढ़ी महिला उनके साथ आयी थी जो बड़ी धनी थी।*

*देवदूत पहचान गया, ये वे ही तीन लड़कियां हैं, जिनको वह मृत मां के पास छोड़ गया था और जिनकी वजह से वह दंड भोग रहा है। वे सब स्वस्थ हैं, सुंदर हैं।*

*उसने पूछा कि क्या हुआ? यह बूढ़ी औरत कौन है? उस बूढ़ी औरत ने कहा कि ये मेरी पड़ोसिन की लड़कियां हैं। वो एक गरीब औरत थी, उसके शरीर में दूध भी न था। उसके पास पैसे-लत्ते भी नहीं थे। और तीन बच्चे जुड़वां। वह इन्हीं को दूध पिलाते-पिलाते मर गयी।*

*लेकिन मुझे दया आ गयी, मेरे कोई बच्चे नहीं थे, और मैंने इन तीनों बच्चियों को पाल लिया।*

*अगर मां जिंदा रहती तो ये तीनों बच्चियां गरीबी, भूख और दीनता और दरिद्रता में बड़ी होतीं।*

*मां के मरने के बाद ये बच्चियां तीनों बहुत बड़े धन-वैभव में, संपदा में पलीं।*

*और अब उस बूढ़ी की सारी संपदा की ये ही तीन मालिक हैं और इनका बड़े खानदानी परिवार में विवाह हो रहा है।*

*देवदूत तीसरी बार हंसा। और कारीगर को उसने कहा कि ये तीन कारण हैं।*

*भूल मेरी थी। नियति बड़ी है।*

*और हम उतना ही देख पाते हैं, जितना हमारे सामने हैं। जो होने वाला ह वो हम नहीं देख पाते,*

*और हम जो देख पाते हैं उससे हम कोई अंदाज नहीं लगा सकते, की आगे क्या होने वाला है*

*मैं अपनी मूर्खता पर तीन बार हंस लिया हूं। अब मेरा दंड पूरा हो गया और अब मैं जाता हूं।*

*हम अगर अपने को बीच में लाना बंद कर दे, तो हमे मार्गों का मार्ग मिल जायेगा। फिर असंख्य मार्गों की चिंता न करनी पड़ेगी।*

*छोड़ दो उस पर। वह जो करवा रहा है, जो अब तक करवाया ह उसके लिए धन्यवाद*

*जो अभी करवा रहा है, उसके लिए धन्यवाद। जो वह कल करवाएगा, उसके लिए धन्यवाद।*

*ईश्वर की लीला ह ।*
*होगा वही जो वो चाहेगा।*

🙏* निताइ *🙏
*🌹 ज्ञान की पहचान🌹*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*

https://t.me/kathaaein

*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

*किसी जंगल में एक संत महात्मा रहते थे। सन्यासियों वाली वेश भूषा थी और बातों में सदाचार का भाव, चेहरे पर इतना तेज था कि कोई भी इंसान उनसे प्रभावित हुए नहीं रह सकता था।*

*एक बार जंगल में शहर का एक व्यक्ति आया और वो जब महात्मा जी की झोपड़ी से होकर गुजरा तो देखा बहुत से लोग महात्मा जी के दर्शन करने आये हुए थे। वो महात्मा जी के पास गया और बोला कि आप अमीर भी नहीं है, आपने महंगे कपडे भी नहीं पहने हैं,*

*आपको देखकर मैं बिल्कुल प्रभावित नहीं हुआ फिर ये इतने सारे लोग आपके दर्शन करने क्यों आते हैं ?*

*महात्मा जी ने उस व्यक्ति को अपनी एक अंगूठी उतार के दी और कहा कि आप इसे बाजार में बेच कर आएं और इसके बदले एक सोने की माला लेकर आना।*

*अब वो व्यक्ति बाजार गया और सब की दुकान पर जाके उस अंगूठी के बदले सोने की माला मांगने लगा। लेकिन सोने की माला तो क्या उस अंगूठी के बदले कोई पीतल का एक टुकड़ा भी देने को तैयार नहीं था*

*थकहार के व्यक्ति वापस महात्मा जी के पास पहुंचा और बोला कि इस अंगूठी की तो कोई कीमत ही नहीं है।*

*महात्मा जी मुस्कुराये और बोले कि अब इस अंगूठी को सुनार गली में जौहरी की दुकान पर ले जाओ। वह व्यक्ति जब सुनार की दुकान पर गया तो सुनार ने एक माला नहीं बल्कि अंगूठी के बदले पांच माला देने को कहा।*

*वह व्यक्ति बड़ा हैरान हुआ कि इस मामूली से अंगूठी के बदले कोई पीतल की माला देने को तैयार नहीं हुआ लेकिन ये सुनार कैसे 5 सोने की माला दे रहा है।*

*व्यक्ति वापस महात्मा जी के पास गया और उनको सारी बातें बतायीं।*

*अब महात्मा जी बोले कि चीजें जैसी ऊपर से दिखती हैं, अंदर से वैसी नहीं होती। ये कोई मामूली अंगूठी नहीं है बल्कि ये एक हीरे की अंगूठी है जिसकी पहचान केवल सुनार ही कर सकता था।*

*इसलिए वह 5 माला देने को तैयार हो गया। ठीक वैसे ही मेरी वेशभूषा को देखकर तुम मुझसे प्रभावित नहीं हुए।*

*लेकिन ज्ञान का प्रकाश लोगों को मेरी ओर खींच लाता है।*

*व्यक्ति महात्मा जी की बातें सुनकर बड़ा शर्मिंदा हुआ।*

*कपड़ों से व्यक्ति की पहचान नहीं होती बल्कि आचरण और ज्ञान से व्यक्ति की पहचान होती है।*

🙏* निताइ *🙏
*🌹अपना घर 🌹*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*

https://t.me/kathaaein

*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*

🙏* निताइ *🙏


*एक सब्जी की दुकान पर जहाँ से मैं अक्सर सब्जियाँ लेती हूँ जब मैं पहुँची तो सब्जी वाली फोन पर बात कर रही थी अत: कुछ क्षण रुकना ठीक समझा और उसने रुकने का संकेत भी किया तो रुक गयी और उसकी बात मेरे कान में भी पड़ रही थी।*
*वह अपनी उस बेटी से बात कर रही थी जिसकी शादी तीन चार दिन पहले हुई थी।*

*वह कह रही थी "देखो बेटी" घर की याद आती है ठीक है लेकिन वह घर अब तुम्हारा है।तुम्हें अब अपना सारा ध्यान अपने घर के लिया लगाना है*
*और बार बार फोन मत किया करो और छिपकर तो बिलकुल भी नहीं।*

*जब भी यहाँ फोन करो तो सास या पति के सामने ही करना।*

*तुम अपने फोन पर मेरे फोन का इंतजार कभी मत करना।*

*मुझे जब बात करनी होगी तो मैं तुम्हारी सास के नंबर पर लगाऊँगी।*

*तब तुम भी बात करना और बेटी अब ससुराल में हो जरा जरा सी बात पर तुनकना छोड़ दो सहनशक्ति रखो।*

*अपना घर कैसे चलाना है ये सब अपनी सास से सीखो।*

*एक बात ध्यान रखो इज्जत दोगी तब ही इज्जत पाओगी*

*ठीक है । सुखी रहो"*

*मैंने प्रशंसा के भाव में कहा "बहुत सुंदर समझाया आपने"*

*उसने कहा बहन माँ को बेटी के परिवार में अनावश्यक दखल नहीं देनी चाहिये।*

*उन्हें अपने घर की बातों को भी बिना मतलब इधर उधर नहीं करना चाहिये।*

*वहाँ हो तो समस्या का हल खुद ढूँढ़ो।*

*मैं उस देवी का मुँह देखती रह गयी। सभी माँ को इसी तरह से सोचना चाहिए ताकि बेटी अपने घर को खुद का घर समझे।*

🙏* निताइ *🙏
*🚩कर्मो का फल🚩*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*

https://t.me/kathaaein

*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏


*एक बार शंकर जी पार्वती जी भ्रमण पर निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक तालाब में कई बच्चे तैर रहे थे, लेकिन एक बच्चा उदास मुद्रा में बैठा था।*

*पार्वती जी ने शंकर जी से पूछा, यह बच्चा उदास क्यों है? शंकर जी ने कहा, बच्चे को ध्यान से देखो।*

*पार्वती जी ने देखा, बच्चे के दोनों हाथ नही थे, जिस कारण वो तैर नही पा रहा था।*
*पार्वती जी ने शंकर जी से कहा कि आप शक्ति से इस बच्चे को हाथ दे दो ताकि वो भी तैर सके।*

*शंकर जी ने कहा, हम किसी के कर्म में हस्तक्षेप नही कर सकते हैं क्योंकि हर आत्मा अपने कर्मो के फल द्वारा ही अपना काम अदा करती है।*

*पार्वती जी ने बार-बार विनती की। आखिकार शंकर जी ने उसे हाथ दे दिए। वह बच्चा भी पानी में तैरने लगा।*

*एक सप्ताह बाद शंकर जी पार्वती जी फिर वहाँ से गुज़रे। इस बार मामला उल्टा था, सिर्फ वही बच्चा तैर रहा था और बाकी सब बच्चे बाहर थे।*

*पार्वती जी ने पूछा यह क्या है ? शंकर जी ने कहा, ध्यान से देखो।*

*देखा तो वह बच्चा दूसरे बच्चों को पानी में डुबो रहा था इसलिए सब बच्चे भाग रहे थे।*


*शंकर जी ने जवाब दिया- हर व्यक्ति अपने कर्मो के अनुसार फल भोगता है। भगवान किसी के कर्मो के फेर में नही पड़ते हैं।*

*उसने पिछले जन्मो में हाथों द्वारा यही कार्य किया था इसलिए उसके हाथ नहीं थे।*

*हाथ देने से पुनः वह दूसरों की हानि करने लगा है।*

*प्रकृति नियम के अनुसार चलती है, किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं।*

*आत्माएँ जब ऊपर से नीचे आती हैं तब सब अच्छी ही होती हैं,*

*कर्मों के अनुसार कोई अपाहिज है तो कोई भिखारी, तो कोई गरीब तो कोई अमीर लेकिन सब परिवर्तनशील हैं।*

*अगर महलों में रहकर या पैसे के नशे में आज कोई बुरा काम करता है तो कल उसका भुगतान तो उसको करना ही पड़ेगा।*

🙏* निताइ *🙏
*🚩 आस्था और भक्ति 🚩*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*

https://t.me/kathaaein

*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

*एक साधु महाराज श्री रामायण कथा सुना रहे थे। लोग आते और आनंद विभोर होकर जाते। साधु महाराज का नियम था रोज कथा शुरू करने से पहले "आइए हनुमंत जी बिराजिए" कहकर हनुमान जी का आह्वान करते थे, फिर एक घण्टा प्रवचन करते थे।*

*एक वकील साहब हर रोज कथा सुनने आते। वकील साहब के भक्तिभाव पर एक दिन तर्कशीलता हावी हो गई।*

*उन्हें लगा कि महाराज रोज "आइए हनुमंत जी बिराजिए" कहते हैं तो क्या हनुमान जी सचमुच आते होंगे!*

*अत: वकील साहब ने महात्मा जी से पूछ ही डाला- महाराज जी, आप रामायण की कथा बहुत अच्छी कहते हैं।*

*हमें बड़ा रस आता है परंतु आप जो गद्दी प्रतिदिन हनुमान जी को देते हैं उसपर क्या हनुमान जी सचमुच बिराजते हैं?*

*साधु महाराज ने कहा… हाँ यह मेरा व्यक्तिगत विश्वास है कि रामकथा हो रही हो तो हनुमान जी अवश्य पधारते हैं।*

*वकील ने कहा… महाराज ऐसे बात नहीं बनेगी।*
*हनुमान जी यहां आते हैं इसका कोई सबूत दीजिए ।*

*आपको साबित करके दिखाना चाहिए कि हनुमान जी आपकी कथा सुनने आते हैं।*

*महाराज जी ने बहुत समझाया कि भैया आस्था को किसी सबूत की कसौटी पर नहीं कसना चाहिए यह तो भक्त और भगवान के बीच का प्रेमरस है, व्यक्तिगत श्रद्घा का विषय है । आप कहो तो मैं प्रवचन करना बंद कर दूँ या आप कथा में आना छोड़ दो।*

*लेकिन वकील नहीं माना, वो कहता ही रहा कि आप कई दिनों से दावा करते आ रहे हैं। यह बात और स्थानों पर भी कहते होंगे,इसलिए महाराज आपको तो साबित करना होगा कि हनुमान जी कथा सुनने आते हैं।*

*इस तरह दोनों के बीच वाद-विवाद होता रहा।*
*मौखिक संघर्ष बढ़ता चला गया। हारकर साधु महाराज ने कहा… हनुमान जी हैं या नहीं उसका सबूत कल दिलाऊंगा।*

*कल कथा शुरू हो तब प्रयोग करूंगा।*

*जिस गद्दी पर मैं हनुमानजी को विराजित होने को कहता हूं आप उस गद्दी को आज अपने घर ले जाना।*
*कल अपने साथ उस गद्दी को लेकर आना और फिर मैं कल गद्दी यहाँ रखूंगा*
*मैं कथा से पहले हनुमानजी को बुलाऊंगा, फिर आप गद्दी ऊँची उठाना।*

*यदि आपने गद्दी ऊँची कर दी तो समझना कि हनुमान जी नहीं हैं। वकील इस कसौटी के लिए तैयार हो गया।*

*महाराज ने कहा… हम दोनों में से जो पराजित होगा वह क्या करेगा, इसका निर्णय भी कर लें ?.... यह तो सत्य की परीक्षा है।*

*वकील ने कहा- मैं गद्दी ऊँची न कर सका तो वकालत छोड़कर आपसे दीक्षा ले लूंगा।*

*आप पराजित हो गए तो क्या करोगे?*
*साधु ने कहा… मैं कथावाचन छोड़कर आपके ऑफिस का चपरासी बन जाऊंगा।*

*अगले दिन कथा पंडाल में भारी भीड़ हुई जो लोग रोजाना कथा सुनने नहीं आते थे,वे भी भक्ति, प्रेम और विश्वास की परीक्षा देखने आए।*
*काफी भीड़ हो गई।* *पंडाल भर गया। श्रद्घा और विश्वास का प्रश्न जो था।*

*साधु महाराज और वकील साहब कथा पंडाल में पधारे... गद्दी रखी गई।*

*महात्मा जी ने सजल नेत्रों से मंगलाचरण किया और फिर बोले "आइए हनुमंत जी बिराजिए" ऐसा बोलते ही साधु महाराज के नेत्र सजल हो उठे ।*

*मन ही मन साधु बोले… प्रभु ! आज मेरा प्रश्न नहीं बल्कि रघुकुल रीति की पंरपरा का सवाल है।*
*मैं तो एक साधारण जन हूँ।*
*मेरी भक्ति और आस्था की लाज रखना।*

*फिर वकील साहब को निमंत्रण दिया गया आइए गद्दी ऊँची कीजिए।*

*लोगों की आँखे जम गईं ।*
*वकील साहब खड़ेे हुए।*
*उन्होंने गद्दी उठाने के लिए हाथ बढ़ाया पर गद्दी को स्पर्श भी न कर सके !*

*जो भी कारण रहा, उन्होंने तीन बार हाथ बढ़ाया, किन्तु तीनों बार असफल रहे।*

*महात्मा जी देख रहे थे, गद्दी को पकड़ना तो दूर वकील साहब गद्दी को छू भी न सके।*
*तीनों बार वकील साहब पसीने से तर-बतर हो गए।*

*वकील साहब साधु महाराज के चरणों में गिर पड़े और बोले महाराज गद्दी उठाना तो दूर, मुझे नहीं मालूम कि क्यों मेरा हाथ भी गद्दी तक नहीं पहुंच पा रहा है।*

*अत: मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं।*
*कहते है कि श्रद्घा और भक्ति के साथ की गई आराधना में बहुत शक्ति होती है। मानो तो देव नहीं तो पत्थर।*

*प्रभु की मूर्ति तो पाषाण की ही होती है लेकिन भक्त के भाव से उसमें प्राण प्रतिष्ठा होती है तो प्रभु बिराजते है।*

*पवन तनय संकट हरन,*
*मंगल मूरति रुप।*
*राम लखन सीता सहित,*
*हृदय बसहु सुर भूप॥*

🙏* निताइ *🙏
गुरु-दक्षिणा
*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

एक बार एक शिष्य ने विनम्रतापूर्वक अपने गुरु जी से पूछा-‘गुरु जी,कुछ लोग कहते हैं कि जीवन एक संघर्ष है,कुछ अन्य कहते हैं कि जीवन एक खेल है और कुछ जीवन को एक उत्सव की संज्ञा देते हैं | इनमें कौन सही है?’गुरु जी ने तत्काल बड़े ही धैर्यपूर्वक उत्तर दिया-‘पुत्र,जिन्हें गुरु नहीं मिला उनके लिए जीवन एक संघर्ष है; जिन्हें गुरु मिल गया उनका जीवन एक खेल है और जो लोग गुरु द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने लगते हैं,मात्र वे ही जीवन को एक उत्सव का नाम देने का साहस जुटा पाते हैं |’यह उत्तर सुनने के बाद भी शिष्य पूरी तरह से संतुष्ट न था| गुरु जी को इसका आभास हो गया |वे कहने लगे-‘लो,तुम्हें इसी सन्दर्भ में एक कहानी सुनाता हूँ| ध्यान से सुनोगे तो स्वयं ही अपने प्रश्न का उत्तर पा सकोगे |’

उन्होंने जो कहानी सुनाई,वह इस प्रकार थी-एक बार की बात है कि किसी गुरुकुल में तीन शिष्यों नें अपना अध्ययन सम्पूर्ण करने पर अपने गुरु जी से यह बताने के लिए विनती की कि उन्हें गुरुदाक्षिणा में, उनसे क्या चाहिए |गुरु जी पहले तो मंद-मंद मुस्कराये और फिर बड़े स्नेहपूर्वक कहने लगे-‘मुझे तुमसे गुरुदक्षिणा में एक थैला भर के सूखी पत्तियां चाहिए,ला सकोगे?’ वे तीनों मन ही मन बहुत प्रसन्न हुए क्योंकि उन्हें लगा कि वे बड़ी आसानी से अपने गुरु जी की इच्छा पूरी कर सकेंगे |सूखी पत्तियाँ तो जंगल में सर्वत्र बिखरी ही रहती हैं| वे उत्साहपूर्वक एक ही स्वर में बोले-‘जी गुरु जी, जैसी आपकी आज्ञा |’

अब वे तीनों शिष्य चलते-चलते एक समीपस्थ जंगल में पहुँच चुके थे |लेकिन यह देखकर कि वहाँ पर तो सूखी पत्तियाँ केवल एक मुट्ठी भर ही थीं ,उनके आश्चर्य का ठिकाना न रहा | वे सोच में पड़ गये कि आखिर जंगल से कौन सूखी पत्तियां उठा कर ले गया होगा? इतने में ही उन्हें दूर से आता हुआ कोई किसान दिखाई दिया |वे उसके पास पहुँच कर, उससे विनम्रतापूर्वक याचना करने लगे कि वह उन्हें केवल एक थैला भर सूखी पत्तियां दे दे |अब उस किसान ने उनसे क्षमायाचना करते हुए, उन्हें यह बताया कि वह उनकी मदद नहीं कर सकता क्योंकि उसने सूखी पत्तियों का ईंधन के रूप में पहले ही उपयोग कर लिया था | अब, वे तीनों, पास में ही बसे एक गाँव की ओर इस आशा से बढ़ने लगे थे कि हो सकता है वहाँ उस गाँव में उनकी कोई सहायता कर सके |वहाँ पहुँच कर उन्होंने जब एक व्यापारी को देखा तो बड़ी उम्मीद से उससे एक थैला भर सूखी पत्तियां देने के लिए प्रार्थना करने लगे लेकिन उन्हें फिर से एकबार निराशा ही हाथ आई क्योंकि उस व्यापारी ने तो, पहले ही, कुछ पैसे कमाने के लिए सूखी पत्तियों के दोने बनाकर बेच दिए थे लेकिन उस व्यापारी ने उदारता दिखाते हुए उन्हें एक बूढी माँ का पता बताया जो सूखी पत्तियां एकत्रित किया करती थी|पर भाग्य ने यहाँ पर भी उनका साथ नहीं दिया क्योंकि वह बूढी माँ तो उन पत्तियों को अलग-अलग करके कई प्रकार की ओषधियाँ बनाया करती थी |अब निराश होकर वे तीनों खाली हाथ ही गुरुकुल लौट गये |गुरु जी ने उन्हें देखते ही स्नेहपूर्वक पूछा- ‘पुत्रो,ले आये गुरुदक्षिणा ?’तीनों ने सर झुका लिया |गुरू जी द्वारा दोबारा पूछे जाने पर उनमें से एक शिष्य कहने लगा- ‘गुरुदेव,हम आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाये |हमने सोचा था कि सूखी पत्तियां तो जंगल में सर्वत्र बिखरी ही रहती होंगी लेकिन बड़े ही आश्चर्य की बात है कि लोग उनका भी कितनी तरह से उपयोग करते हैं |’गुरु जी फिर पहले ही की तरह मुस्कराते हुए प्रेमपूर्वक बोले-‘निराश क्यों होते हो ?प्रसन्न हो जाओ और यही ज्ञान कि सूखी पत्तियां भी व्यर्थ नहीं हुआ करतीं बल्कि उनके भी अनेक उपयोग हुआ करते हैं; मुझे गुरुदक्षिणा के रूप में दे दो |’तीनों शिष्य गुरु जी को प्रणाम करके खुशी-खुशी अपने-अपने घर की ओर चले गये |
वह शिष्य जो गुरु जी की कहानी एकाग्रचित्त हो कर सुन रहा था,अचानक बड़े उत्साह से बोला-‘गुरु जी,अब मुझे अच्छी तरह से ज्ञात हो गया है कि आप क्या कहना चाहते हैं |आप का संकेत, वस्तुतः इसी ओर है न कि जब सर्वत्र सुलभ सूखी पत्तियां भी निरर्थक या बेकार नहीं होती हैं तो फिर हम कैसे, किसी भी वस्तु या व्यक्ति को छोटा और महत्त्वहीन मान कर उसका तिरस्कार कर सकते हैं?चींटी से लेकर हाथी तक और सुई से लेकर तलवार तक-सभी का अपना-अपना महत्त्व होता है |’गुरु जी भी तुरंत ही बोले-‘हाँ, पुत्र,मेरे कहने का भी यही तात्पर्य है कि हम जब भी किसी से मिलें तो उसे यथायोग्य मान देने का भरसक प्रयास करें ताकि आपस में स्नेह, सद्भावना,सहानुभूति एवं सहिष्णुता का विस्तार होता रहे और हमारा जीवन संघर्ष के बजाय उत्सव बन सके | दूसरे,यदि जीवन को एक खेल ही माना जाए तो बेहतर
यही होगा कि हम निर्विक्षेप,स्वस्थ एवं शांत प्रतियोगिता में ही भाग लें और अपने निष्पादन तथा निर्माण को ऊंचाई के शिखर पर ले जाने का अथक प्रयास करें |’अब शिष्य पूरी तरह से संतुष्ट था|

🙏* निताइ *🙏
*_जीवन संगिनी - धर्म पत्नी की अंतिम विदाई_*
*🕉🌄🌅शभ प्रभात🌅🌄🕉*


*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*

🙏* निताइ *🙏

अगर पत्नी है तो दुनिया में सब कुछ है। राजा की तरह जीने और आज दुनिया में अपना सिर ऊंचा रखने के लिए अपनी पत्नी का शुक्रिया। आपका फूला-फला परिवार सब पत्नि की मेहरबानी हैं |आपकी सुविधा असुविधा आपके बिना कारण के क्रोध को संभालती है। तुम्हारे सुख से सुखी है और तुम्हारे दुःख से दुःखी है। आप रविवार को देर से बिस्तर पर रहते हैं लेकिन इसका कोई रविवार या त्योहार नहीं होता है। चाय लाओ, पानी लाओ, खाना लाओ। मेरा चश्मा व मोबाईल लाओ |ये ऐसा है और वो ऐसा है। कब अक़्ल आएगी तुम्हे? ऐसे ताने मारते हो। उसके पास बुद्धि है और केवल उसी के कारण तो आप जीवित है।समाज मे सिर ऊँचा ,सीना तानकर चलते हों | वरना दुनिया में आपको कोई भी नहीं पूछेगा। अब जरा इस स्थिति की सिर्फ कल्पना करें:

एक दिन *पत्नी* अचानक रात को गुजर जाती है !सब तरफ सन्नाटा है|
घर में रोने की आवाज आ रही है। पत्नी का *अंतिम दर्शन* चल रहा था।
उस वक्त पत्नी की आत्मा जाते जाते जो कह रही है उसका वर्णन:
*मैं अभी जा रही हूँ अब फिर कभी नहीं मिलेंगे*

तो पति देव मैं जा रही हूँ।
जिस दिन शादी के फेरे लिए थे उस वक्त साथ साथ जियेंगे ऐसा वचन दिया था |पर इस समय अचानक अकेले जाना पड़ेगा ये मुझ को पता नहीं था।

*मुझे जाने दो।*
अपने आंगन में अपना शरीर छोड़ कर जा रही हूँ। आप अकेले पड़ जायेंगे |
बहुत दर्द हो रहा है मुझे।
लेकिन मैं मजबूर हूँ अब मैं जा रही हूँ। मेरा मन नही मान रहा पर अब मै कुछ नहीं कर सकती।

*मुझे जाने दो*
बेटा और बहु रो रहे है देखो।
मैं ऐसा नहीं देख सकती और उनको दिलासा भी नही दे सकती हूँ। पोता दादी दादी दादी माँ कर रहा है ,उसे शांत करो, बिल्कुल ध्यान नही दे रहे है। हाँ और आप भी मन मजबूत रखना और बिल्कुल ढीले न हों।आँखों से आँसू मत बहने देना |

*मुझे जाने दो*
अभी बेटी ससुराल से आएगी और मेरा मृत शरीर देखकर बहुत रोएगी , तड़प - तड़प कर रोयेगी ,बैहोश हो जायेगी |तब उसे संभालना और शांत करना। और आपभी बिल्कुल भी नही रोना। बस इतनी हिम्मत रखना |

*मुझे जाने दो*
जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। जो भी इस दुनिया में आया है वो यहाँ से ऊपर गया है। यह प्रकृति का नीयम हैं |धीरे धीरे मुझे भूल जाना, मुझे बहुत याद नही करना। और इस जीवन में फिर से काम मे डूब जाना। अब मेरे बिना जीवन जीने की आदत जल्दी से डाल देना। गुमसुम न रहना |

*मुझे जाने दो*
आप ने इस जीवन में मेरा कहा कभी नही माना है। अब जिद्द छोड़कर व्यवहार में विनम्र रहना। आपको अकेला छोड़ कर जाते मुझे बहुत चिंता हो रही है। लेकिन मैं मजबूर हूं।
विधाता ने इतने दिन ही साथ रहने का लेख लिखा है |

*मुझे जाने दो*
आपको BP और डायबिटीज है। गलती से भी मीठा नही खाना ,न ही कही कार्यक्रम में खाना खाने जाना ,अन्यथा परेशानी होगी।
सुबह उठते ही दवा लेना न भूलना। चाय अगर आपको देर से मिलती है तो बहु पर गुस्सा न करना। अब मैं नहीं हूं ,यह समझ कर जीना सीख लेना।

*मुझे जाने दो*
बेटा और बहू कुछ बोले तो
चुपचाप सब सह और सुन लेना। कभी गुस्सा नही करना। हमेशा मुस्कुराते रहना कभी उदास नही होना,कि मैं अकेला हूँ |
मुझे जाने दो
अपने बेटे के बेटे के साथ खेलना। अपने दोस्तों के साथ समय बिताना। अब थोड़ा धार्मिक जीवन जिएं ताकि जीवन को संयमित किया जा सके। अगर मेरी याद आये तो चुपचाप रो लेना ,लेकिन कभी कमजोर नही होना।

*मुझे जाने दो*
मेरा रूमाल कहां है, मेरी चाबी कहां है अब ऐसे चिल्लाना नही। सब कुछ चयन से रखना और याद रखने की आदत करना। सुबह और शाम नियमित रूप से दवा ले लेना। अगर बहु भूल जाय तो सामने से याद कर लेना। जो भी रूखा - सूखा खाने को मिले प्यार से खा लेना और गुस्सा नही करना।
मेरी अनुपस्थिति खलेगी पर कमजोर नहीं होना।

मुझे जाने दो
बुढ़ापे की छड़ी भूलना नही और धीरे धीरे से चलना।
यदि बीमार हो गए और बिस्तर में लेट गए तो किसी को भी सेवा करना पसंद नहीं आएगा।
तो आप चुपचाप अनाथ आश्रम चले जाना ,बच्चे व बहू की बुराई मत करना |

*मुझे जाने दो*
शाम को बिस्तर पर जाने से पहले एक लोटा पानी माँग लेना। प्यास लगे तभी पानी पी लेना।एक पुरानी टार्च है ,उसे ठीक करा लेना
अगर आपको रात को उठना पड़े तो अंधेरे में कुछ लगे नही , उसका ध्यान रखना।

*मुझे जाने दो*
शादी के बाद हम बहुत प्यार से साथ रहे। परिवार में फूल जैसे बच्चे दिए। अब उस फूलों की सुगंध मुझे नही मिलेगी।आप बगीयन को मेरी जगह ,प्यार से निहारते रहना |
*मुझे जाने दो*
उठो सुबह हो गई अब ऐसा कोई नहीं कहेगा। अब अपने आप उठने की आदत डाल देना , किसी की प्रतीक्षा नही करना।
चाय-नाश्ता मिले न मिले तो ,
चुपचाप सह लेना |
*मुझे जाने दो*
और हाँ .... एक बात तुमसे छिपाई है ,मुझे माफ कर देना।
आपको बिना बताए बाजू की पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाकर 14 लाख रुपये जमा किये है। बचत करना मेरी दादी ने सिखाया था। एक एक रुपया जमा कर के कोने में रख दिया। इसमें से पाँच पाँच लाख बहु और बेटी को देना और अपने खाते में चार लाख रखना आपके लिए।
*मुझे जाने दो*
भगवान की भक्ति और पूजा सामयिक स्वाध्याय करना भूलना नही। अब फिर कभी नहीं मिलेंगे !!
मुझसे कोईभी गलती हुई हो तो मुझे माफ कर देना।

*मुझे जाने दो*
*मुझे जाने दो*
आपकी जीवन संगिनी

🙏* निताइ *🙏
*" केदारनाथ को क्यों कहते हैं ‘जागृत महादेव’ ?*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*

*एक बार एक शिव-भक्त अपने गांव से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकला। पहले यातायात की सुविधाएँ तो थी नहीं, वह पैदल ही निकल पड़ा। रास्ते में जो भी मिलता केदारनाथ का मार्ग पूछ लेता। मन में भगवान शिव का ध्यान करता रहता। चलते चलते उसको महीनो बीत गए।*

*आखिरकार एक दिन वह केदार धाम पहुच ही गया। केदारनाथ में मंदिर के द्वार 6 महीने खुलते है और 6 महीने बंद रहते है। वह उस समय पर पहुचा जब मन्दिर के द्वार बंद हो रहे थे।

पंडित जी को उसने बताया वह बहुत दूर से महीनो की यात्रा करके आया है। पंडित जी से प्रार्थना की - कृपा कर के दरवाजे खोलकर प्रभु के दर्शन करवा दीजिये । लेकिन वहां का तो नियम है एक बार बंद तो बंद। नियम तो नियम होता है। वह बहुत रोया। बार-बार भगवन शिव को याद किया कि प्रभु बस एक बार दर्शन करा दो। वह प्रार्थना कर रहा था सभी से, लेकिन किसी ने भी नही सुनी।*

*पंडित जी बोले अब यहाँ 6 महीने बाद आना, 6 महीने बाद यहा के दरवाजे खुलेंगे। यहाँ 6 महीने बर्फ और ढंड पड़ती है। और सभी जन वहा से चले गये। वह वही पर रोता रहा। रोते-रोते रात होने लगी चारो तरफ अँधेरा हो गया। लेकिन उसे विस्वास था अपने शिव पर कि वो जरुर कृपा करेगे। उसे बहुत भुख और प्यास भी लग रही थी। उसने किसी की आने की आहट सुनी। देखा एक सन्यासी बाबा उसकी ओर आ रहा है। वह सन्यासी बाबा उस के पास आया और पास में बैठ गया। पूछा - बेटा कहाँ से आये हो ?*

*उस ने सारा हाल सुना दिया और बोला मेरा आना यहाँ पर व्यर्थ हो गया बाबा जी। बाबा जी ने उसे समझाया और खाना भी दिया। और फिर बहुत देर तक बाबा उससे बाते करते रहे। बाबा जी को उस पर दया आ गयी। वह बोले, बेटा मुझे लगता है, सुबह मन्दिर जरुर खुलेगा। तुम दर्शन जरुर करोगे।*

*बातों-बातों में इस भक्त को ना जाने कब नींद आ गयी। सूर्य के मद्धिम प्रकाश के साथ भक्त की आँख खुली। उसने इधर उधर बाबा को देखा, किन्तु वह कहीं नहीं थे । इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसने देखा पंडित जी आ रहे है अपनी पूरी मंडली के साथ। उस ने पंडित को प्रणाम किया और बोला

- कल आप ने तो कहा था मन्दिर 6 महीने बाद खुलेगा ? और इस बीच कोई नहीं आएगा यहाँ, लेकिन आप तो सुबह ही आ गये। पंडित जी ने उसे गौर से देखा, पहचानने की कोशिश की और पुछा - तुम वही हो जो मंदिर का द्वार बंद होने पर आये थे ? जो मुझे मिले थे। 6 महीने होते ही वापस आ गए ! उस आदमी ने आश्चर्य से कहा - नही, मैं कहीं नहीं गया। कल ही तो आप मिले थे, रात में मैं यहीं सो गया था। मैं कहीं नहीं गया। पंडित जी के आश्चर्य का ठिकाना नहीं था।*

*उन्होंने कहा - लेकिन मैं तो 6 महीने पहले मंदिर बन्द करके गया था और आज 6 महीने बाद आया हूँ। तुम छः महीने तक यहाँ पर जिन्दा कैसे रह सकते हो ? पंडित जी और सारी मंडली हैरान थी। इतनी सर्दी में एक अकेला व्यक्ति कैसे छः महीने तक जिन्दा रह सकता है।

तब उस भक्त ने उनको सन्यासी बाबा के मिलने और उसके साथ की गयी सारी बाते बता दी। कि एक सन्यासी आया था - लम्बा था, बढ़ी-बढ़ी जटाये, एक हाथ में त्रिशुल और एक हाथ में डमरू लिए, मृग-शाला पहने हुआ था। पंडित जी और सब लोग उसके चरणों में गिर गये। बोले, हमने तो जिंदगी लगा दी किन्तु प्रभु के दर्शन ना पा सके, सच्चे भक्त तो तुम हो। तुमने तो साक्षात भगवान शिव के दर्शन किये है। उन्होंने ही अपनी योग-माया से तुम्हारे 6 महीने को एक रात में परिवर्तित कर दिया। काल-खंड को छोटा कर दिया। यह सब तुम्हारे पवित्र मन, तुम्हारी श्रद्धा और विश्वास के कारण ही हुआ है।

🙏* निताइ *🙏
*गर्द*
*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

"बेटा!.गाड़ी साफ कर दूं?"
रंजीत ने जैसे ही फ्यूल भरवाने के लिए अपनी कार पेट्रोल पंप पर रोका एक बुजुर्ग भागकर उसकी गाड़ी के करीब आया।

"नहीं अंकल!.अभी थोड़ी जल्दी में हूँ।"
यह कहते हुए रंजीत ने उस बुजुर्ग को टालना चाहा लेकिन वह बुजुर्ग उससे विनती करने लगा..
"बेटा दस मिनट भी नहीं लगेंगे!.थोड़ा ठहर जाओ मैंने आज सुबह से अभी तक कुछ नहीं खाया है,. दस-बीस रुपए दे देना बस!"

बुजुर्ग की हालत देख रंजीत को उस पर दया आ गई "अंकल!.मैं आपको रुपए दे देता हूंँ आप कुछ खा लीजिएगा!"

यह कहते हुए रंजीत ने अपनी जेब से बटुआ निकाल लिया लेकिन बुजुर्ग ने यह कहते हुए रुपए लेने से इंकार कर दिया कि..
"बेटा!.मैं भीख नहीं ले सकता।"
"अंकल!. यह भीख नहीं है,. मैं आपकी इज्जत करता हूंँ!.आप मेरे पिता समान है,. लेकिन आपने सुबह से कुछ नहीं खाया है इसलिए मैं आपको यह कुछ रुपए देना चाहता हूंँ।"

"नहीं बेटा!. आप जाइए,. मैं इंतजार करूंगा!. आप नहीं तो कोई और सही!. किसी ना किसी को तो मेरी मेहनत की जरूरत होगी।"
यह कहते हुए वह बुजुर्ग वापस मुड़ गया।
उस बुजुर्ग का आत्मसम्मान और स्वाभिमान देख रंजीत हैरान हुआ।
वह बुजुर्ग उसे कोई आम इंसान नहीं लगा इसलिए रंजीत अपनी कार छोड़ उस बुजुर्ग के पीछे आया..

"अंकल!.क्या मैं आपसे दो मिनट बात कर सकता हूंँ?"
"बोलो बेटा!"
"आप कहां रहते हो?"
"यहीं!"
"यहां कहां?"
"यह पेट्रोल पंप ही मेरा ठिकाना है!.मैं यही रहता हूंँ।"
"आपका कोई घर-द्वार भी तो होगा ना?"
"घर था!. लेकिन अब नहीं रहा।"
"मैं कुछ समझा नहीं अंकल?"
"बच्चों को पढ़ाने और लायक बनाने के चक्कर में मैं अपना घर बेचकर एक किराए के मकान में रहने लगा था।"

"अंकल!.अब आपके बच्चे कहां रहते हैं?" रंजीत को जिज्ञासा हुई।
"एक विदेश में है और दूसरा यहीं इसी शहर में!"
"अंकल!.आप उनके साथ क्यों नहीं रहते?"
"बेटा!. उनके घर में मेरे रहने लायक कोई जगह नहीं है!"
"क्यों अंकल?"

"मेरा एक बेटा इंजीनियर है और एक डॉक्टर!"
"मुझे लगता है उन दोनों की कमाई अच्छी खासी होगी!. है ना अंकल?"
"हांँ बेटा!. मेरा एक बेटा इसी शहर में डॉक्टर है!. साठ हजार रुपए किराया देकर एक बंगाले में रहता है!. पच्चीस-पैतीस लाख की गाड़ी से चलता है,. लेकिन मेरे लिए उसके पास कुछ नहीं है।"
यह कहते-कहते उस बुजुर्ग की आंखों में आंसू छलक आए।
"अंकल!.आप अपने बच्चों पर आपको गुजारा भत्ता देने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर क्यों नहीं करते?. आख़िर आपने अपना सब कुछ दे कर उन्हें कमाने लायक बनाया है।"

रंजीत ने उस बुजुर्ग को सलाह दी और उसकी बात सुनकर वह बुजुर्ग मुस्कुराया..
"बेटा!. मैंने उनकी परवरिश पर जो कुछ भी खर्च किया वह सब कुछ अपनी मर्जी से किया था!. अगर मैं वह सब कुछ उन पर मुकदमा करके मांग भी लूं तो उन सब चीजों का अब मैं करूंगा क्या?"
"फिर भी अंकल!.आपको उनसे कुछ ना कुछ तो मिलना ही चाहिए।"
"बेटा!.दो रोटी तो मैं अपनी मेहनत से आज भी कमा लेता हूंँ!.रही मुकदमा दायर करने की बात तो अदालत में मुकदमा दायर कर बच्चों के प्रति स्नेह और माता-पिता के प्रति सम्मान नहीं मांगा जा सकता इस बात का अंदाजा मुझे भी है।"

उस बुजुर्ग की बात सुनकर रंजीत नतमस्तक हो गया उसे अब कुछ कहते नहीं बन रहा था लेकिन फिर भी उसने अपनी बात को दूसरी ओर मोड़ दिया..
"अंकल!.अब मैं इतनी देर ठहर ही गया हूंँ तो आप मेरी कार पर जमी धूल साफ कर दीजिए।"
वह बुजुर्ग अपने हाथ में थामे साफे से झटपट उसकी कार पर जमीन गर्द को साफ करने लगा लेकिन उस बुजुर्ग की जिंदगी पर जमीन गर्द को साफ करने में असमर्थ रंजीत मन ही मन सोच रहा था कि,..
एक अकेला गरीब पिता अपने बच्चों को लायक बनाने की हिम्मत रखता है लेकिन जवान होने पर वही बच्चे सक्षम होने के बावजूद अपने बुजुर्ग हो चुके माता-पिता को संभालने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते!
इसी उधेड़बुन में खड़े रंजीत ने उस बुजुर्ग के सामने एक ऑफर रखा..
"अंकल मेरे पास गाड़ियों का एक शोरूम है!.अगर आप चाहे तो वहां गाड़ियों की देखभाल का काम कर सकते हैं।"

रंजीत की बात सुनकर उस बुजुर्ग के हाथ रुक गए वह मुस्कुराया..
"बेटा!.आप बहुत दयालु हो लेकिन मुझे किसी की दया की जरूरत नहीं है।"
रंजीत ने आगे बढ़कर उस बुजुर्ग का हाथ अपने हाथों में लेकर उसे आश्वस्त किया..
"नहीं अंकल!.वहां भी आपको आपकी मेहनत के बदले ही रुपए मिलेंगे।"
एक अजनबी से इतनी आत्मीयता पाकर उस बुजुर्ग के चेहरे पर गजब का स्वाभिमान था।

🙏* निताइ *🙏
*मनुष्य को अपने किसी भी गुण पर घमंड नहीं करना चाहिए ।*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏
#कालिदास_बोले :- माते पानी पिला दीजिए बङा पुण्य होगा.
#स्त्री_बोली :- बेटा मैं तुम्हें जानती नहीं. अपना परिचय दो।
मैं अवश्य पानी पिला दूंगी।

#कालीदास_ने कहा :- मैं पथिक हूँ, कृपया पानी पिला दें।
#स्त्री_बोली :- तुम पथिक कैसे हो सकते हो, पथिक तो केवल दो ही हैं सूर्य व चन्द्रमा, जो कभी रुकते नहीं हमेशा चलते रहते। तुम इनमें से कौन हो सत्य बताओ।

#कालिदास_ने कहा :- मैं मेहमान हूँ, कृपया पानी पिला दें।
#स्त्री_बोली :- तुम मेहमान कैसे हो सकते हो ? संसार में दो ही मेहमान हैं।
पहला धन और दूसरा यौवन। इन्हें जाने में समय नहीं लगता। सत्य बताओ कौन हो तुम ?

(अब तक के सारे तर्क से पराजित हताश तो हो ही चुके थे)


कालिदास बोले :- मैं सहनशील हूं। अब आप पानी पिला दें।
स्त्री ने कहा :- नहीं, सहनशील तो दो ही हैं। पहली, धरती जो पापी-पुण्यात्मा सबका बोझ सहती है। उसकी छाती चीरकर बीज बो देने से भी अनाज के भंडार देती है, दूसरे पेड़ जिनको पत्थर मारो फिर भी मीठे फल देते हैं। तुम सहनशील नहीं। सच बताओ तुम कौन हो ?

(कालिदास लगभग मूर्च्छा की स्थिति में आ गए और तर्क-वितर्क से झल्लाकर बोले)


कालिदास बोले :- मैं हठी हूँ ।
.
स्त्री बोली :- फिर असत्य. हठी तो दो ही हैं- पहला नख और दूसरे केश, कितना भी काटो बार-बार निकल आते हैं। सत्य कहें ब्राह्मण कौन हैं आप ?


(पूरी तरह अपमानित और पराजित हो चुके थे)
कालिदास ने कहा :- फिर तो मैं मूर्ख ही हूँ ।
.
स्त्री ने कहा :- नहीं तुम मूर्ख कैसे हो सकते हो।
मूर्ख दो ही हैं। पहला राजा जो बिना योग्यता के भी सब पर शासन करता है, और दूसरा दरबारी पंडित जो राजा को प्रसन्न करने के लिए ग़लत बात पर भी तर्क करके उसको सही सिद्ध करने की चेष्टा करता है।


(कुछ बोल न सकने की स्थिति में कालिदास वृद्धा के पैर पर गिर पड़े और पानी की याचना में गिड़गिड़ाने लगे)

वृद्धा ने कहा :- उठो वत्स ! (आवाज़ सुनकर कालिदास ने ऊपर देखा तो साक्षात परमात्मा खड़े थे। कालिदास पुनः नतमस्तक हो गए)


परमात्मा ने कहा :- शिक्षा से ज्ञान आता है न कि अहंकार । तूने शिक्षा के बल पर प्राप्त मान और प्रतिष्ठा को ही अपनी उपलब्धि मान लिया और अहंकार कर बैठे इसलिए मुझे तुम्हारे चक्षु खोलने के लिए ये स्वांग करना पड़ा।
.
कालिदास को अपनी गलती समझ में आ गई और भरपेट पानी पीकर वे आगे चल पड़े।
शिक्षा :-
विद्वत्ता पर कभी घमण्ड न करें, यही घमण्ड विद्वत्ता को नष्ट कर देता है।
दो चीजों को कभी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए.....
अन्न के कण को
"और"
भगति के क्षण को

🙏* निताइ *🙏
*🕉️🌄🌅शुभ रात्रि🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*

🙏* निताइ *🙏

माता शबरी बोली- यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो राम तुम यहाँ कहाँ से आते?"

राम गंभीर हुए। कहा, "भ्रम में न पड़ अम्मा! राम क्या रावण का वध करने आया है? छी... अरे रावण का वध तो लक्ष्मण अपने पैर से वाण चला कर भी कर सकता है। राम हजारों कोस चल कर इस गहन वन में आया है तो केवल तुमसे मिलने आया है अम्मा, ताकि हजारों वर्षों बाद जब कोई पाखण्डी भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करे तो इतिहास चिल्ला कर उत्तर दे कि इस राष्ट्र को क्षत्रिय राम और उसकी भीलनी माँ ने मिल कर गढ़ा था !जब कोई कपटी भारत की परम्पराओं पर उँगली उठाये तो तो काल उसका गला पकड़ कर कहे कि नहीं ! यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहाँ एक राजपुत्र वन में प्रतीक्षा करती एक दरिद्र वनवासिनी से भेंट करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करता है। राम वन में बस इसलिए आया है ताकि जब युगों का इतिहास लिखा जाय तो उसमें अंकित हो कि सत्ता जब पैदल चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तभी वह रामराज्य है। राम वन में इसलिए आया है ताकि भविष्य स्मरण रखे कि प्रतिक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं !!!

सबरी एकटक राम को निहारती रहीं। राम ने फिर कहा- " राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता! राम की यात्रा प्रारंभ हुई है भविष्य के लिए आदर्श की स्थापना के लिए। राम आया है ताकि भारत को बता सके कि अन्याय का अंत करना ही धर्म है l राम आया है ताकि युगों को सीख दे सके कि विदेश में बैठे शत्रु की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि पहले देश में बैठी उसकी समर्थक सूर्पणखाओं की नाक काटी जाय, और खर-दूषणो का घमंड तोड़ा जाय। और राम आया है ताकि युगों को बता सके कि रावणों से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी सबरी के आशीर्वाद से जीते जाते हैं।"

सबरी की आँखों में जल भर आया था। उसने बात बदलकर कहा- कन्द खाओगे राम?

राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं अम्मा..."

सबरी अपनी कुटिया से झपोली में कन्द ले कर आई और राम के समक्ष रख दिया। राम और लक्ष्मण खाने लगे तो कहा- मीठे हैं न प्रभु?

यहाँ आ कर मीठे और खट्टे का भेद भूल गया हूँ अम्मा! बस इतना समझ रहा हूँ कि यही अमृत है...

सबरी मुस्कुराईं, बोलीं- "सचमुच तुम मर्यादा पुरुषोत्तम हो राम! गुरुदेव ने ठीक कहा था..."

🙏* निताइ *🙏
*ढोल*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*

🙏* निताइ *🙏

एक बार राजस्थान के एक छोटे से गांव नयासर में एक गरीब औरत अपने परिवार के साथ रहती थी, उस गरीब औरत के एक बेटा था, वह बड़े घरों में काम करके वो अपना गुजारा करती थी, वह अपने बच्चे के लिए कभी खिलौना नही ला सकी। एक दिन उसे काम के बदले अनाज मिला।

वह अनाज को हाट ( स्थानीय बाजार)में बेचने जाती है और जाते समय उसने बेटे से पूछा, बोल, बेटे तेरे लिए हाट से क्या लेकर आऊं?" बेटे ने झट जवाब दिया- ढोल, मेरे लिए एक ढोल ले आना मां।'

मां जानती थी कि उसके पास अनाज बेचने के बाद इतने पैसे नहीं होंगे कि वह बेटे के लिए ढोल खरीद सके। वह हाट गई, वहां अनाज बेचा और उन पैसों से कुछ बेसन और नमक ख़रीदा।

उसे दु:ख था कि वह बेटे के लिए कुछ नहीं ला पाई। वापस आते हुए रास्ते में उसे लकड़ी का एक प्यारा-सा टुकड़ा दिखा। उसने उसे उठा लिया और आकर बेटे को दे दिया। बेटे की कुछ समझ में नहीं आया कि उसका वह क्या करें।

दिन के समय वह खेलने के लिए गया, तो उस टुकड़े को अपने साथ ले गया। एक बुढ़िया अम्मा चूल्हे में उपले(गोबर से बने हुए) जलाने की कोशिश कर रही थीं, पर सीले उपलों ने आग नहीं पकड़ी। चारों तरफ़ धुआं ही धुआं हो गया। धुए से मा की आंखों में पानी आ गया। लड़का रुका और पूछा, अम्मा, रो क्यों रही हो?" बूढ़ी अम्मा ने कहा, 'चूल्हा नहीं जल रहा है। चूल्हा नहीं जलेगा, तो रोटी कैसे बनेगी?

लड़के ने कहा, 'मेरे पास लकड़ी का टुकड़ा है, चाहो तो उससे आग जला लो। अम्मा बहुत खुश हुई। उन्होंने चूल्हा जलाया, रोटियां बनाई और एक रोटी लड़के को दी।

रोटी लेकर वह चल पड़ा। चलते-चलते उसे एक कुम्हारिन मिली। उसका बच्चा मिट्टी में लोटते हुए ज़ोर-ज़ोर से रो रहा था। लड़का रुका और पूछा कि वह रो क्यों रहा है।

कुम्हारिन ने कहा कि वह भूखा है और घर में खाने को कुछ नहीं है। लड़के ने अपनी रोटी बच्चे को दे दी। बच्चा चुप हो गया और जल्दी जल्दी रोटी खाने लगा। कुम्हारिन ने उसका बहुत आभार माना और एक घड़ा दिया।

वह आगे बढ़ा। चलते-चलते वह नदी पर पहुंचा। वहां उसने धोबी और धोबिन को झगड़ते हुए देखा। लड़के ने रुककर इसका कारण पूछा। धोबी ने कहा, 'चिल्लाऊं नहीं तो क्या करूं? इसने शराब के नशे में घड़ा फोड़ दिया। अब मैं कपड़े किस में उबालूं?' लड़के ने कहा, 'झगड़ा मत करो।

मेरा घड़ा ले लो। इतना बड़ा घड़ा पाकर धोबी खुश हो गया। बदले में उसने लड़के को एक कोट दिया।

कोट लेकर लड़का चल पड़ा। चलते-चलते वह एक पुल पर पहुंचा। वहां उसने एक आदमी को ठंड से ठिठुरते हुए देखा। बेचारे के शरीर पर कुर्ती तक नहीं था। लड़के ने उसे पूछा कि उसका कुर्ता कहां गया। आदमी ने बताया, 'मैं इस घोड़े पर बैठकर शहर जा रहा था, रास्ते में डाकुओं ने सब छीन लिया और तो और, कुर्ता तक उतरवा लिया।'

लड़के ने कहा, 'चिंता मत करो। लो, यह कोट पहन लो। आदमी ने कोट लेते हुए कहा, 'तुम बहुत भले हो, मैं तुम्हें यह घोड़ा भेंट करता हूं।"

लड़के ने घोड़ा ले लिया। थोड़ा आगे जाकर उसने एक बरात को देखा। लेकिन दूल्हा, बराती, गाने-बजाने वाले सब मुंह लटकाए हुए पेड़ के नीचे बैठे थे। लड़के ने पूछा कि वे उदास क्यों हैं।

दूल्हे के पिता ने कहा, 'हमें लड़की वालों के यहां जाना है, पर दूल्हे के लिए घोड़ा नहीं है। जो घोड़ा लेने गया वह अभी तक लौटा नहीं। दूल्हा पैदल तो चलने से रहा। पहले ही बहुत देर हो गई है। कहीं विवाह का मुहूर्त न निकल जाए।' लड़के ने उन्हें अपना घोड़ा दे दिया। सबकी बांछे खिल गई। दूल्हे ने लड़के से पूछा, 'तुमने बड़ी मदद की। हम तुम्हारे लिए क्या कर सकते हैं? लड़के ने कहा, 'आप अगर कुछ देना चाहते हैं, तो यह ढोल दिला दें।' दूल्हे ने ढोल बजाने वाले से उसे ढोल दिला दिया।

लड़का भागा-भागा घर पहुंचा और ढोल बजाते हुए मां को पूरी कहानी सुनाने लगा कि उसकी दी हुईं लकड़ी से उसने ढोल कैसे प्राप्त किया। लड़का ढोल को पाकर बहुत खुश हो गया और माँ भगवान का धन्यवाद करने लगी।

शिक्षा:-
नि:स्वार्थ त्याग और सत्कर्म घूम फिर कर हमारे ही सामने आते हैं, उनका लाभ हमें ही मिलता है। इसलिए अच्छे कर्म करते रहिये, भगवान हमारा हमेशा भला ही करेंगे।

🙏* निताइ *🙏
*पापा_राज_अच्छा_है*

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

पापा की परिया (बेटियों)जो घर से भाग जाती हे उन सभी के नाम सूंदर सन्देश ''पापा राज बहुत अच्छा है ...
मैं उससे ही शादी करूंगी..वरना !! '
पापा ने बेटी के ये शब्द सुनकर एक घडी को तो सन्न रह गए .
फिर सामान्य होते हुए बोले -'
ठीक है पर पहले मैं
तुम्हारे साथ मिलकर उसकी परीक्षा लेना चाहता हूँ तभी
होगा तुम्हारा विवाह राज से...
कहो मंज़ूर है ?
'बेटी चहकते हुए
बोली -''हाँ मंज़ूर है मुझे ..
राज से अच्छा जीवन साथी कोई हो
ही नहीं सकता..
वो हर परीक्षा में सफल होगा ..
आप नहीं जानते पापा राज को !'

अगले दिन कॉलेज में नेहा जब राज से मिली तो उसका मुंह लटका हुआ था.. राज मुस्कुराते हुए बोला
-'क्या बात है स्वीट हार्ट..
इतना उदास क्यों हो ....
तुम मुस्कुरा दो वरना मैं अपनी जान दे दूंगा .''
नेहा झुंझलाते हुए
बोली -'राज मजाक छोडो ....
पापा ने हमारे विवाह के लिए
इंकार कर दिया है ...
अब क्या होगा ?

राज हवा में बात उडाता
हुआ बोला होगा क्या ...
हम घर से भाग जायेंगे और कोर्ट
मैरिज कर वापस आ जायेंगें .''
नेहा उसे बीच में टोकते हुए बोली
पर इस सबके लिए तो पैसों की जरूरत होगी.. क्या तुम मैनेज
कर लोगे ?'' ''

ओह बस यही दिक्कत है ...
मैं तुम्हारे लिए जान दे सकता हूँ पर इस वक्त मेरे पास पैसे नहीं ...
हो सकता है घर से भागने के बाद हमें कही होटल में छिपकर रहना पड़े..
तुम ऐसा करो, तुम्हारे पास और तुम्हारे घर में जो कुछ भी चाँदी -सोना -नकदी तुम्हारे हाथ लगे तुम ले आना ...
वैसे मैं भी कोशिश करूंगा ...

कल को तुम घर से कहकर आना कि
तुम कॉलेज जा रही हो और यहाँ से
हम फर हो जायेंगे...
सपनों को सच करने के लिए !''
नेहा भोली बनते हुए बोली
-''पर इससे तो मेरी व् मेरे परिवार कि बहुत बदनामी होगी ''

राज लापरवाही के साथ बोला
-''बदनामी , वो तो होती रहती है ...
तुम इसकी परवाह मत करो..''
राज इससे आगे कुछ कहता उससे पूर्व ही नेहा ने उसके गाल पर जोरदार तमाचा रसीद कर दिया..

नेहा भड़कते हुयी बोली
-''हर बात पर जान देने को तैयार बदतमीज़ तुझे ये तक परवाह नहीं जिससे तू प्यार करता है उसकी और उसके परिवार की समाज में बदनामी हो ....
प्रेम का दावा करता है...

बदतमीज़ ये जान ले कि मैं वो अंधी
प्रेमिका नहीं जो पिता की इज्ज़त की धज्जियाँ उड़ा कर ऐय्याशी करती फिरूं .कौन से सपने सच हो जायेंगे ....
जब मेरे भाग जाने पर मेरे पिता जहर खाकर प्राण दे देंगें !

मैं अपने पिता की इज्ज़त नीलाम कर तेरे साथ भाग जाऊँगी तो समाज में और ससुराल में मेरी बड़ी इज्ज़त होगी ...वे अपने सिर माथे पर बैठायेंगें...और सपनों की दुनिया इस समाज से कहीं अलग होगी...
हमें रहना तो इसी समाज में हैं ...

घर से भागकर क्या आसमान में रहेंगें ? है कोई जवाब तेरे पास..
पीछे से ताली की आवाज सुनकर
राज ने मुड़कर देखा तो पहचान न पाया.. नेहा दौड़कर उनके पास
चली गयी और आंसू पोछते हुए बोली -'पापा आप ठीक कह रहे थे
ये प्रेम नहीं केवल जाल है जिसमे फंसकर मुझ जैसी हजारों लडकियां अपना जीवन बर्बाद कर डालती हैं !!'इसलिए आप अपने बच्चों को सम्पत्ति के साथ साथ संस्कार मे दो जिससे हमारे बच्चे कोई गलत कार्य ना करें आप ऐसी मनोकामनाएं पूर्ण करे

🙏* निताइ *🙏
💐💐ऋण मुक्ति💐💐

*🕉️🌄🌅शुभ प्रभात🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*


🙏* निताइ *🙏

एक धर्मशाला में पति-पत्नी अपने छोटे-से नन्हें-मुन्ने बच्चे के साथ रुके। धर्मशाला कच्ची थी। दीवारों में दरारें पड़ गयी थीं आसपास में खुला जंगल जैसा माहौल था। पति-पत्नी अपने छोटे-से बच्चे को प्रांगण में बिठाकर कुछ काम से बाहर गये। वापस आकर देखते हैं तो बच्चे के सामने एक बड़ा नाग कुण्डली मारकर फन फैलाये बैठा है। यह भयंकर दृश्य देखकर दोनों हक्के-बक्के रह गये। बेटा मिट्टी की मुट्ठी भर-भरकर नाग के फन पर फेंक रहा है और नाग हर बार झुक-झुककर सहे जा रहा है।

माँ चीख उठी ,
बाप चिल्लायाः-

"बचाओ... बचाओ... हमारे लाड़ले को बचाओ।"
लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। उसमें एक निशानेबाज था। ऊँट गाड़ी पर बोझा ढोने का धंधा करता था।

वह बोलाः "मैं निशाना तो मारूँ, सर्प को ही खत्म करूँगा लेकिन निशाना चूक जाय और बच्चे को चोट लग जाय तो मैं जिम्मेदार नहीं। आप लोग बोलो तो मैं कोशिश करूँ?"

पुत्र के आगे विषधर बैठा है ! ऐसे प्रसंग पर कौन-सी माँ-बाप इनकार करेगे?
वह सहमत हो गये और माँ बोलीः "भाई ! साँप को मारने की कोशिश करो,अगर गलती से बच्चे को चोट लग जायेगी तो हम कुछ नहीं कहेंगे।"

ऊँटवाले ने निशाना मारा। साँप जख्मी होकर गिर पड़ा, मूर्च्छित हो गया। लोगों ने सोचा कि साँप मर गया है। उन्होंने उसको उठाकर बाड़ में फेंक दिया।
रात हो गयी। वह ऊँटवाला उसी धर्मशाला में अपनी ऊँटगाड़ी पर सो गया।
रात में ठंडी हवा चली। मूर्च्छित साँप सचेतन हो गया और आकर ऊँटवाले के पैर में डसकर चला गया। सुबह लोग देखते हैं तो ऊँटवाला मरा हुआ था।
दैवयोग से सर्पविद्या जानने वाला एक आदमी वहाँ ठहरा हुआ था। वह बोलाः "साँप को यहाँ बुलवाकर जहर को वापस खिंचवाने की विद्या मैं जानता हूँ। यहाँ कोई आठ-दस साल का निर्दोष बच्चा हो तो उसके चित्त में साँप के सूक्ष्म शरीर को बुला दूँ और वार्तालाप करा दूँ।
गाँव में से आठ-दस साल का बच्चा लाया गया। उसने उस बच्चे में साँप के जीव को बुलाया।

उससे पूछा गया - "इस ऊँटवाले को तूने काटा है ?" बच्चे में मौजूद जीव ने कहा - "हाँ।"

फिर पूछा कि ,- "इस बेचारे ऊँट वाले को क्यों काटा?"

बच्चे के द्वारा वह साँप बोलने लगाः "मैं निर्दोष था। मैंने इसका कुछ बिगाड़ा नहीं था। इसने मुझे निशाना बनाया तो मैं क्यों इससे बदला न लूँ?"

वह बच्चा तुम पर मिट्टी डाल रहा था उसको तो तुमने कुछ नहीं किया !"
बालक रूपी साँप ने कहा- " बच्चा तो मेरा तीन जन्म पहले का लेनदार है।
तीन जन्म पहले मैं भी मनुष्य था, वह भी मनुष्य था। मैंने उससे तीन सौ रुपये लिए थे लेकिन वापस नहीं दे पाया। अभी तो देने की क्षमता भी नहीं है। ऐसी भद्दी योनियों में भटकना पड़ रहा है,आज संयोगवश वह सामने आ गया तो मैं अपना फन झुका -झुकाकर उससे माफी मांग रहा था। उसकी आत्मा जागृत हुई तो धूल की मुट्ठियाँ फेंक-फेंककर वह मुझे फटकार दे रहा था कि 'लानत है तुझे ! कर्जा नहीं चुका सका....' उसकी वह फटकार सहते-सहते मैं अपना ऋण अदा कर रहा था।

हमारे लेन-देन के बीच टपकने वाला वह ऊँट वाला कौन होता है? मैंने इसका कुछ भी नहीं बिगाड़ा था फिर भी इसने मुझ पर निशाना मारा। मैंने इसका बदल लिया।"

सर्प-विद्या जाननेवाले ने साँप को समझाया, "देखो, तुम हमारा इतना कहना मानों, इसका जहर खींच लो।उस सर्प ने कहा - "मैं तुम्हारा कहना मानूँ तो तुम भी मेरा कहना मानो। मेरी तो वैर लेने की योनि है। और कुछ नहीं तो न सही,मुझे यह ऊँटवाला पाँच सौ रुपये देवे तो अभी इसका जहर खींच लूँ। उस बच्चे से तीन जन्म पूर्व मैंने तीन सौ रुपये लिये थे, दो जन्म और बीत गये, उसके सूद के दौ सौ मिलाकर कुल पाँच सौ लौटाने हैं।
"किसी सज्जन ने पाँच सौ रूपये उस बच्चे के माँ-बाप को दे दिये। साँप का जीव वापस अपनी देह में गया, वहाँ से सरकता हुआ मरे हुए ऊँटवाले के पास आया और जहर वापस खींच लिया। ऊँटवाला जिंदा हो गया।

इस कथा से स्पष्ट होता है कि इतना व्यर्थ खर्च नहीं करना चाहिए कि सिर पर कर्जा चढ़ाकर मरना पड़े और उसे चुकाने के लिए फन झुकाना पड़े, मिट्टी से फटकार सहनी पड़े।

जब तक आत्मज्ञान नहीं होता तब तक कर्मों का ऋणानुबंध चुकाना ही पड़ता है। अतः निष्काम कर्म करके ईश्वर को संतुष्ट करें। अपने आत्मा- परमात्मा का अनुभव करके यहीं पर, इसी जन्म में शीघ्र ही मुक्ति को प्राप्त करें।।

🙏* निताइ *🙏
*💐💐हृदय में भगवान💐💐*

*🕉️🌄🌅शुभ दोपहर🌅🌄🕉️*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
https://t.me/kathaaein
*इस लिंक को टच करे और टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करे*

🙏* निताइ *🙏

यह घटना जयपुर के एक वरिष्ठ डॉक्टर की आपबीती है, जिसने उनका जीवन बदल दिया। वह हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा बताई प्रभु कृपा की कहानी के अनुसार:-

एक दिन मेरे पास एक दंपत्ति अपनी छः साल की बच्ची को लेकर आए। निरीक्षण के बाद पता चला कि उसके हृदय में रक्त संचार बहुत कम हो चुका है।
मैंने अपने साथी डाक्टर से विचार करने के बाद उस दंपत्ति से कहा - 30% संभावना है बचने की ! दिल को खोलकर ओपन हार्ट सर्जरी करनी पड़ेगी, नहीं तो बच्ची के पास सिर्फ तीन महीने का समय है !

माता पिता भावुक हो कर बोले, "डाक्टर साहब ! इकलौती बिटिया है। ऑपरेशन के अलावा और कोई चारा नहीं है,
मैंने अन्य कोई विकल्प के लिए मना कर दिया
दंपति ने कहा आप ऑपरेशन की तैयारी कीजिये।"

सर्जरी के पांच दिन पहले बच्ची को भर्ती कर लिया गया। बच्ची मुझ से बहुत घुलमिल चुकी थी, बहुत प्यारी बातें करती थी। उसकी माँ को प्रार्थना में अटूट विश्वास था। वह सुबह शाम बच्ची को यही कहती, बेटी घबराना नहीं। भगवान बच्चों के हृदय में रहते हैं। वह तुम्हें कुछ नहीं होने देंगे।

सर्जरी के दिन मैंने उस बच्ची से कहा, "बेटी ! चिन्ता न करना, ऑपरेशन के बाद आप बिल्कुल ठीक हो जाओगे।" बच्ची ने कहा, "डाक्टर अंकल मैं बिलकुल नहीं डर रही क्योंकि मेरे हृदय में भगवान रहते हैं, पर आप जब मेरा हार्ट ओपन करोगे तो देखकर बताना भगवान कैसे दिखते हैं ?" मै उसकी बात पर मुस्कुरा उठा।

ऑपरेशन के दौरान पता चल गया कि कुछ नहीं हो सकता, बच्ची को बचाना असंभव है, दिल में खून का एक कतरा भी नहीं आ रहा था। निराश होकर मैंने अपनी साथी डाक्टर से वापिस दिल को स्टिच करने का आदेश दिया।

तभी मुझे बच्ची की आखिरी बात याद आई और मैं अपने रक्त भरे हाथों को जोड़ कर प्रार्थना करने लगा, "हे ईश्वर ! मेरा सारा अनुभव तो इस बच्ची को बचाने में असमर्थ है, पर यदि आप इसके हृदय में विराजमान हो तो आप ही कुछ कीजिए।"

मेरी आँखों से आँसू टपक पड़े। यह मेरी पहली अश्रु पूर्ण प्रार्थना थी। इसी बीच मेरे जूनियर डॉक्टर ने मुझे कोहनी मारी। मैं चमत्कार में विश्वास नहीं करता था पर मैं स्तब्ध हो गया यह देखकर कि दिल में रक्त संचार पुनः शुरू हो गया।

मेरे 60 साल के जीवन काल में ऐसा पहली बार हुआ था। आपरेशन सफल तो हो गया पर मेरा जीवन बदल गया। होश में आने पर मैंने बच्ची से कहा, "बेटा ! हृदय में भगवान दिखे तो नहीं पर यह अनुभव हो गया कि वे हृदय में मौजूद हर पल रहते हैं।

इस घटना के बाद मैंने अपने आपरेशन थियेटर में प्रार्थना का नियम निभाना शुरू किया। मैं यह अनुरोध करता हूँ कि सभी को अपने बच्चों में प्रार्थना का संस्कार डालना ही चाहिए।
हे परम् पिता तुम ही- सुधि ले रहे जन जन की।
कुछ कहने से पहले ही - सब जानते हो मन की।।

बस हमें भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और न ही किसी काम के लिए भजन सिमरन में ढील देनी हैं। वह मालिक अपने आप ही हमारे काम सिद्ध और सफल करेगा।

*इसीलिए हमें भी मन से हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए जी।*


🙏* निताइ *🙏