Majedar Hindi Jokes
507 subscribers
330 photos
2 links
अच्छी सेहत के लिए जरुरी है की आप हंसते मुस्कुराते रहें. खुश रहने से न सिर्फ बीमारियों दूर होती हैं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहता है. आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स. 
Download Telegram
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?
भिखारी - हां हैं मां जी
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना...  
पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है

चप्पू- नहीं यार तुम ही बता दो

गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं

गप्पू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर
ध्यान दे सकें
हसबैंड – डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना ?
हसबैंड- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।
हसबैंड- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही
तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।

पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं।
टीचर- Date और तारीख में क्या
अंतर है ?
सारी Class चुप
गप्पू- सर, Date में Girlfriend
के साथ जाते है और
तारीख में वकील के
साथ
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो,
काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर, अर्जी वापस ही दे दो मेरी..
एक जगह भागवत कथा चल रही थी.....अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी' जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे,
सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा.
तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो।
मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि,
भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए..
पड़ोसी- आपका बेटा बहुत गंदी-गंदी गालियां देता है,जरा समझाइए उसे
लड़के का पिता- अभी उम्र ही क्या है, उसकी
बड़ा होकर अच्छी-अच्छी गालियां बकना सीख जाएगा
पड़ोसी बेहोश...
एक कवि का बेटा स्कूल में आया
टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग.....
शराबी: गरम क्या है?
वेटर: चाउमीन.
शराबी: और गरम?
वेटर: सूप.
शराबी: और गरम?
वेटर: उबलता पानी.
शराबी: और गरम
वेटर: आग का गोला है साले.
शराबी: लेकर आओ, बीड़ी जलानी है.