فیوضِ حکیم الامت رحمۃ اللہ علیہ
4.37K subscribers
3.74K photos
9 videos
259 files
5.64K links
اس چینل میں حضرت حکیم الامت مجدد الملت مولانا شاہ اشرف علی تھانوی رح اور ان کے خلفاء کی تصنیفات اور ملفوظات و ارشادات وغیرہ شائع کئے جائیں گے۔
Download Telegram
मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी (रहमतुल्लाहि अलैहि)

पाठ संख्या: 808

अहकाम (दीन के आदेशों) का मुकल्लफ़ (पाबंद) होना अक़्ल पर मौक़ूफ़ (आधारित) है

एक मौलवी साहब के सवाल के जवाब में फ़रमाया कि एक ग़लती अहले ज़ाहिर से यह होती है कि सलामते हवास (इन्द्रियों का सही सालिम होना) और सलामते अक़्ल (अक़्ल के सही सालिम होने) को एक समझ लेते हैं, इस से धोखा हो जाता है। बाज़ लोग मग़लूबुल अक़्ल (जिन पर अक़्ल हावी होती है) होते हैं मगर उनके हवास (इन्द्रियां) दुरुस्त होते हैं जैसे जानवर खाता भी है, पीता भी है, दोस्त दुश्मन को पहचानता है तो हवास (इन्द्रियां) उसके दुरुस्त हैं लेकिन चूंकि अक़्ल का वह दर्जा नहीं जो मदार (आधार) तक्लीफ़ (आदेशों के पाबंद होने) का है इस लिए वह मुकल्लफ़ (पाबंद) नहीं। इसी तरह बाज़ मग़लूबुल अक़्ल (अक़्ल से हावी) सलीमुल हवास (सही सालिम इन्द्रिय वाले) होते हैं। अहले ज़ाहिर उन पर नक़ीर (खंडन) करते हैं कि जब यह शख़्स खाता भी है, पीता भी है, तो नमाज़ क्यों नहीं पढ़ता, सो हक़ीक़त यह है कि खाने पीने का ताल्लुक हवास (इन्द्रियों) से है और अहकाम का मुकल्लफ़ (पाबंद) होना अक़्ल पर मौक़ूफ़ (आधारित) है। वह जिस शख़्स में न हो वह मुकल्लफ़ (पाबंद) नहीं। पस जो मशाइख़ साहिबे बसीरत (समझ रखने) हैं वह ऐसे शख़्स को माज़ूर (असमर्थ) समझते हैं और वाक़ेआ (वास्तविकता) भी यही है कि हर फ़न (विषय) के मुताल्लिक़ उसी फ़न वाला जान सकता है दूसरा नहीं जान सकता। ग़ैर मुहक़्क़िक़ अहले ज़ाहिर बाज़ औक़ात अहले हाल पर ग़लत हुक्म लगा देते हैं जिस में ग़लती करते हैं। अहले ज़ाहिर के ज़हन को वहां तक रसाई (पहुंच) नहीं हो सकती।

मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत: भाग 8 पृष्ठ 349


https://chat.whatsapp.com/GpKp7skH6vRHCnaJseJc91?mode=ac_t
Discourses of Hakimul Ummat Hazrat Maulana Ashraf Ali Thanvi (Rahmatullahi Alaihi)

Discourse Number: 808

Being Obligated to Follow Commands Depends on Intellect

In response to a question from a scholar, he stated:

One mistake often made by literalists (Ahl-e-Zahir) is that they equate the soundness of senses with soundness of intellect, which leads to misunderstanding. Some people may have impaired intellect but their senses are intact. For instance, an animal eats, drinks, and distinguishes between friend and foe, so its senses are functional. However, since it does not possess the level of intellect required for accountability, it is not obligated (Mukallaf). Similarly, some people with intact senses may have impaired intellect. Literalists criticize such individuals, questioning why they do not pray when they eat and drink. The reality is that eating and drinking are related to the senses, whereas being obligated to follow commands depends on intellect. If a person lacks the required intellect, they are not accountable.

Hence, insightful elders (Mashaikh) consider such individuals excused, and this is indeed correct. Every field can only be fully understood by someone who specializes in it, while others cannot grasp its intricacies. Non-experts among literalists sometimes pass incorrect judgments on spiritually enlightened individuals, leading to errors. The minds of literalists cannot comprehend such matters.

Discourses of Hakimul Ummat: Part 8, Page 349


https://chat.whatsapp.com/DwUQmUb6C094tjo2pJBrP9?mode=ac_t
فہم سلیم اور تفقہ فی الدین کے تحصیل کا طریقہ

ملفوظ نمبر۔ 2283

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी (रहमतुल्लाहि अलैहि)

पाठ संख्या: 809

अहकामे शरिया में तलाशे असरार (भेद तलाश करने) का हुक्म

एक मौलवी साहब ने अर्ज़ किया कि हज़रत, अहकामे शरिया या तकवीनी में हिकमतें और असरार (भेद) तलाश करना जायज़ है या नहीं?

फरमाया कि जहां मना फरमा दिया गया, उसके जानने की कोशिश करना हराम है, जैसे मसअला क़दर (तक़दीर का मसअला)। बाज़ असरार हज़राते अंबिया अलेहिमुस्सलाम से भी मख़फ़ी (छुपे) हैं।

मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत: भाग 8 पृष्ठ 353


https://chat.whatsapp.com/GpKp7skH6vRHCnaJseJc91?mode=ac_t
Discourses of Hakimul Ummat Hazrat Maulana Ashraf Ali Thanvi (Rahmatullahi Alaihi)

Discourse Number: 809

The Ruling on Seeking Wisdom Behind Divine Commands

A scholar once asked, "Hazrat, is it permissible to seek the wisdom and secrets behind Shari'ah rulings or Divine decrees?"

He replied, "Where it has been explicitly forbidden, striving to know such matters is prohibited, such as the issue of predestination (Qadr). Some secrets are hidden even from the Prophets (peace be upon them)."

Discourses of Hakimul Ummat: Part 8, Page 353


https://chat.whatsapp.com/DwUQmUb6C094tjo2pJBrP9?mode=ac_t
موت تک عمل سے استغنا نہیں
امید و رجا کے لئے عمل شرط ہے

ملفوظ نمبر۔ 2284

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
عقائد جیسا فی نفسہ مقصود ہیں

ملفوظ نمبر۔ 2285

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी (रहमतुल्लाहि अलैहि)

पाठ संख्या: 810

आजकल के मुद्दई रोशन दिमाग (खुले ज़ेहन के दावेदार) दरअस्ल खऱ (गधा) दिमाग हैं।

एक सिलसिला-ए-गुफ़्तगू में फरमाया कि यह आजकल के बेदार मग़ज़ (खुला ज़ेहन) और रोशन दिमाग़ जितने भी हैं, इन में अक्सर खऱ (गधा) दिमाग़ हैं। इन लोगों ने दीन को खेल बना रखा है, ज़रा बराबर दीन की इनके क़लूब (दिलों) में अज़मत (सम्मान) नहीं।
भाई अकबर अली मरहूम ने मौलवी शब्बीर अली को जब अरबी पढ़ाने के लिए इंतिख़ाब (चुनाव) किया, तो भाई मरहूम के एक दोस्त ने उनसे कहा कि हम आपको रोशन दिमाग समझते थे, आपने यह क्या किया। भाई मरहूम ने जवाब दिया कि तुम्हारे दिमाग में गैस का हंडा जल रहा होगा, इसीलिए तुम रोशन दिमाग़ होगे। मुझको तमाम दुनिया की तहक़ीक़ात (रिसर्च) से कुछ ग़रज़ नहीं। मैं तो खुद अपने घर में दो चीज़ों में मुवाज़ना (मुक़ाबला) कर रहा हूं। हम दो भाई हैं, एक ने इल्म-ए-दीन हासिल किया, मैंने अंग्रेज़ी पढ़ी, मगर इत्मीनान-ए-क़ल्ब (दिल का सुकून) और राहत जैसे मेरे भाई को हासिल है, वह मुझको न दौलत से है न ओहदे से।

मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत: भाग 8 पृष्ठ 356


https://chat.whatsapp.com/GpKp7skH6vRHCnaJseJc91?mode=ac_t
Discourses of Hakimul Ummat Hazrat Maulana Ashraf Ali Thanvi (Rahmatullahi Alaihi)

Discourse Number: 810

The So-Called Enlightened Minds of Today Are Actually Foolish Minds

During a discussion, he remarked, "The so-called awakened and enlightened minds of today are, for the most part, foolish minds. These people have turned religion into a plaything; there isn’t the slightest respect for religion in their hearts.

When Brother Akbar Ali (may Allah have mercy on him) chose Maulana Shabbir Ali to teach Arabic, one of his friends said to him, 'We thought you were an enlightened mind; why did you do this?' Brother (may Allah have mercy on him) replied, 'There must be a gas lamp burning in your brain; that’s why you consider yourself enlightened. I am not concerned with the investigations of the entire world. I am comparing two things within my own home. We are two brothers: one pursued religious knowledge, while I studied English. But the contentment and peace of heart my brother has, I do not find in wealth or status.'"

Discourses of Hakimul Ummat: Part 8, Page 356


https://chat.whatsapp.com/DwUQmUb6C094tjo2pJBrP9?mode=ac_t
मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी (रहमतुल्लाहि अलैहि)

पाठ संख्या: 811

ग़म व कु‍ल्फ़त और परेशानी दूर करने का मुराक़बा (ध्यान)

एक मौलवी साहब के सवाल के जवाब में फ़रमाया कि इस क़दर कुंज व कोशिश और रंज व ग़म की कौन सी ज़रूरत है? मैं अक्सर एक मुराक़बा (ध्यान) का बयान किया करता हूँ जिसमें तमाम ग़मों और कु‍ल्फ़तों और परेशानियों का इलाज है, वह यह है कि अगर यह मुस्तहज़र (ज़ेहन में मौजूद) हो जाए कि हक़ तआला मुझको चाहते हैं (और वाक़िआ (सच) भी है कि वह हर मोमिन से मोहब्बत करते हैं, "वल्लाहु वलिय्युल मोमिनीन" नस है) तो तमाम ग़मों का ख़ातमा (अन्त) हो जाए। इसको कोई करके देखे, मालूम होगा कि तमाम ग़म और हुज़्न "हबाआम मनसूरा" हो गए या नहीं।
इसको एक मिसाल से समझ लीजिए और देख लीजिए कि बच्चे को यह एतमाद (भरोसा) होता है कि माँ को मुझसे मोहब्बत है, मुझको चाहती है। फिर माँ बहुत सी बातें नागवार भी करती है, मारपीट तक कर लेती है, लेकिन उन नागवार बातों के होते हुए भी बच्चे को इत्मिनान (संतुष्टि) होता है। और माँ की मोहब्बत की एक ख़ास शान होती है कि वह इसकी परवाह नहीं करती कि बच्चे को मेरी क़दर भी होगी या नहीं, बराबर बच्चे को नफ़ा पहुँचाती रहती है। इसी तरह हक़ तआला बंदे को नफ़ा पहुँचाते रहते हैं। उनको भी इसकी परवाह नहीं कि बंदा क़दर करेगा या नहीं। बस ऐसी मोहब्बत का मुराक़बा (ध्यान) किया करे। यह मैं सारी उम्र का तजुर्बा बयान कर रहा हूँ, जिस क़दर नफ़ा इस मुराक़बा से हो सकता है, ग़ालिबन (शायद) और किसी मुराक़बा से नहीं हो सकता। इसमें सारे ग़मों का इज़ाला है। कोई ग़म हो, परेशानी या रंज हो, सबका इलाज इस मुराक़बा में है। अजीब व ग़रीब मुराक़बा है लेकिन करके देखने का है। बग़ैर किए कोई काम नहीं हुआ करता।

मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत: भाग 8 पृष्ठ 356


https://chat.whatsapp.com/GpKp7skH6vRHCnaJseJc91?mode=ac_t
Discourses of Hakimul Ummat Hazrat Maulana Ashraf Ali Thanvi (Rahmatullahi Alaihi)

Discourse Number: 811

Meditation to Remove Grief, Hardship, and Worries

In response to a question from a scholar, he said:

"Why is there so much effort, struggle, and grief? I often describe a meditation that serves as a remedy for all sorrows, hardships, and worries. It is this: if one realizes that Almighty Allah loves him (and indeed He loves every believer, as stated explicitly in ‘And Allah is the ally of the believers’), then all grief will vanish. Let someone try this, and they will find that all sorrow and sadness turn into ‘scattered dust’ (huba'am-manthura).

Let us understand this with an example: a child has full confidence that his mother loves him and cares for him. Even when the mother does things that are unpleasant to the child or even punishes him, the child remains at peace, knowing the mother’s love is unwavering. Similarly, the love of Almighty Allah for His servants is unique. He continues to benefit His servant without caring whether the servant values it or not.

Reflect on this kind of love. This is based on my lifelong experience, and the benefits of this meditation are unmatched by any other. This meditation removes all types of grief, whether it is sorrow, worry, or hardship. It is a remarkable and extraordinary practice, but one must try it to truly experience its results. Without practice, nothing happens."

Discourses of Hakimul Ummat: Part 8, Page 356


https://chat.whatsapp.com/DwUQmUb6C094tjo2pJBrP9?mode=ac_t
زجر و تنبیہ کے ساتھ عدم تحقیر کا اجتماع ہو سکتا ہے

ملفوظ نمبر۔ 2286

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
وصول کا اقرب طریق اتباع سنت ہے

ملفوظ نمبر۔ 2287

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
اللہ کے محبوب بننے کی ترکیب

ملفوظ نمبر۔ 2288

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी (रहमतुल्लाहि अलैहि)

पाठ संख्या: 812

क़ल्ब (दिल) को तशवीशात (शंकाओं) से बचाने का एक आसान गुर (तरीक़ा)

एक सिलसिला-ए-गुफ्तगू में फ़रमाया कि मुझ को तो अल्लाह तआला ने अपने फ़ज़्ल-ओ-कर्म से एक बड़ी बात समझा दी, मैं इस को एक बहुत बड़ी नेमत समझता हूँ। वह यह कि जो कुछ हो रहा है, उसकी तफ्तीश (छान बीन) को क़ल्ब से निकाल दिया गया। मसलन, फलां मामला की कुन्ह (हक़ीक़त) क्या है? औरों के साथ यह मामला क्यों हो रहा है और इसकी कुन्ह क्या है? हमें इस से क्या ग़र्ज़ कि कुन्ह क्या है।

मैं एक मिसाल अर्ज़ करता हूँ, मिसाल तौज़ीह (स्पष्टीकरण) के लिए हुआ करती है:
शिफाख़ाना में मरीज़ों की चारपाइयाँ बराबर बिछी हुई हैं। एक मरीज़ कहता है कि डॉक्टर निहायत रहम दिल और ख़ुश अख़लाक़ (अच्छे स्वभाव) है, इसके अलावा तमाम मरीज़ शिकायत करते हैं कि डॉक्टर निहायत ख़ूँख़्वार और सख़्त दिल है। तो अब यह मरीज़ जिस के साथ डॉक्टर ने रहम-दिली और नरमी का बर्ताव किया है, यह कभी उस शख़्स से मुतास्सिर (प्रभावित) नहीं हो सकता। समझेगा कि अव्वल (पहले) तो वह ऐसा है नहीं और अगर बफ़र्ज़-ए-मुहाल (मान लो कि) हो भी तो मेरे साथ तो अच्छा ही बर्ताव कर रखा है।

ऐसे ही यहाँ समझ लीजिए कि अपने साथ हक़ तआला के लुत्फ़-ओ-इनायत (मेहरबानी) का इस्तहज़ार (ध्यान) करके, दूसरों की मुसीबत पर ग़ौर-ओ-फ़िक्र न करे कि यह इसमें क्यों मुब्तिला हैं। और अपने साथ जो बर्ताव हो रहा है, अगर उसके अच्छे होने में शुब्हा हो तो समझ ले कि हक़ तआला अपनी मस्लहत के मुवाफ़िक़ बंदे के साथ बर्ताव करें, बंदे की मर्ज़ी के मुवाफ़िक़ न करें। जैसे बच्चा कोठे पर जाना चाहे और माँ उसको रोके, तो यहाँ माँ की मस्लहत बच्चे की हिफ़ाज़त है, अपनी ज़ात से इस मस्लहत का कोई ताल्लुक़ नहीं। अगर बच्चे की मर्ज़ी पर छोड़ दिया जाए तो सिवाए हलाकत (जान जाने) के और कोई नतीजा नहीं।

इसी तरह सारी मुसीबतों की जड़ और सबसे बड़ी ग़लती बंदे की यह है कि यह अपने इल्म को मुहीत (सीमित) समझकर बंदा बनकर नहीं रहना चाहता। अपनी समझी हुई मस्लहत समझता है। बस इस की इस्लाह करनी चाहिए कि अल्लाह तआला ही मस्लहत को मस्लहत समझते हैं। उस वक़्त हक़ तआला का हर बर्ताव लुत्फ़-ओ-इनायत नज़र आएगा। फिर औरों के साथ जो हक़ तआला का मामला है, उसमें ज़्यादा ग़ौर-ओ-फ़िक्र नहीं करेगा। मसलन, एक शख़्स के कीड़े पड़ रहे हैं, रो रहा है, चिल्ला रहा है। इस पर यह शुब्हा हो कि इसके साथ यह मामला क्यों है। या एक बच्चा है, इसके माँ-बाप मर गए। इस पर यह शुब्हा हो कि अब इसका कौन है। यह चीज़ें क़ल्ब को मुशव्विश (शंका पैदा) करने वाली हैं।

बस ख़ैर इसी में है कि यूँ समझे कि हमारे साथ तो अच्छा बर्ताव कर रहे हैं, हमें सारी दुनिया से क्या ग़र्ज़। कुछ वजह होगी, हमें मालूम करने की क्या ज़रूरत है। यह सब इलाज हैं, तदाबीर हैं, क़ल्ब को तशवीश (शंका) से बचाने के लिए।

मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत: भाग 8 पृष्ठ 357


https://chat.whatsapp.com/GpKp7skH6vRHCnaJseJc91?mode=ac_t
Discourses of Hakimul Ummat Hazrat Maulana Ashraf Ali Thanvi (Rahmatullahi Alaihi)

Discourse Number: 812

A Simple Tip to Save the Heart from Worries and Doubts

During a conversation, he said:

Allah, with His grace and mercy, has helped me understand a significant matter, and I consider it a great blessing. It is that the investigation of whatever is happening has been removed from the heart. For example, what is the reality (reason) of a particular issue? Why is this happening to others? And what is its reason? Why should we concern ourselves with what its reason is?

Let me give an example—examples are used for clarification. In a hospital, the patients’ beds are placed side by side. One patient says the doctor is extremely kind and well-mannered, while all the other patients complain that the doctor is extremely harsh and cruel. Now, the patient who experienced the doctor’s kindness and gentleness will never be influenced by others' complaints. He will think either they are mistaken or, even if hypothetically true, the doctor has treated him well.

Similarly, understand this here: by being aware of Allah’s grace and kindness towards oneself, one should not ponder too much over others’ sufferings, questioning why they are afflicted. And if any doubts arise regarding Allah’s treatment of oneself, one should realize that Allah’s actions are in accordance with His wisdom and not aligned with the individual’s desires. For instance, a child wants to climb the roof, and the mother stops him. Here, the mother’s concern is the child’s safety, and it has nothing to do with her personal interest. If the child’s wishes are followed, the result will be nothing but disaster.

In the same way, the root of all suffering and the greatest mistake a person makes is believing their knowledge encompasses everything. They refuse to live as a servant of Allah and consider their understanding of what is good and beneficial as the ultimate truth. This mindset must be corrected—Allah alone knows what is truly beneficial. Once this realization is embraced, every act of Allah will appear as mercy and kindness. Then one will stop overthinking about how Allah deals with others. For instance, if a person is severely afflicted with sores and crying in pain, or a child becomes an orphan after losing both parents, such thoughts—why is this happening to them?—create unrest in the heart.

The best course of action is to think, "Allah is treating me well, so why should I be concerned about the rest of the world? There must be some wisdom behind it, and it is unnecessary for me to know it." These are remedies and strategies to protect the heart from worries.

Discourses of Hakimul Ummat: Part 8, Page 357


https://chat.whatsapp.com/DwUQmUb6C094tjo2pJBrP9?mode=ac_t
मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी (रहमतुल्लाहि अलैहि)

पाठ संख्या: 813

इज़्तिराब (बेचैनी) में हुक्म ख़ुदावंदी

एक मौलवी साहब के सवाल के जवाब में जिन्होंने इज़्तिराब (बेचैनी) की शिकायत की थी, फ़रमाया कि ज़रूरत ही क्या है सुकून की। अगर सुकून सारी उम्र भी नसीब न हो तो नुक़्सान क्या हुआ? इस लिए कि इज़्तिराब (बेचैनी) भी ख़ुदा की एक बहुत बड़ी ने'मत है। इसमें भी हिकमतें हैं।

मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत: भाग 9 पृष्ठ 15


https://chat.whatsapp.com/IU2BM1U1cugKWHiCW1np0N
Discourses of Hakimul Ummat Hazrat Maulana Ashraf Ali Thanvi (Rahmatullahi Alaihi)

Discourse Number: 813

Divine Command in Restlessness

In response to a question from a scholar who complained about restlessness, he said:

"What is the need for tranquility? Even if tranquility is never attained throughout life, what harm does it cause? This is because restlessness itself is a great blessing from God. There is wisdom in it as well."

Discourses of Hakimul Ummat: Part 9, Page 15


https://chat.whatsapp.com/KDtqTUpOMadLT4w5eu69pl
شیخ کامل کی شناخت

ملفوظ نمبر۔ 2287

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
توکل کی خامی کی دلیل

حال پیدا کرنے کا طریقہ

ملفوظ نمبر۔ 2290

t.me/ashrafurdu

فیوض حکیم الامت {اردو} whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/F5pNFrcEso8C8Yo3DUqXKv
मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी (रहमतुल्लाहि अलैहि)

पाठ संख्या: 814

तरफ़ैन (दोनों तरफ) की राहत का तरीक़ (रास्ता)

एक सिलसिला-ए-गुफ़्तगू में फ़रमाया कि इसी लिए आने वालों के मुताल्लिक़ मेरी राय है कि चंद रोज़ ख़ाली ज़हन और बंद दहन (बंद मुंह) के साथ यहां पर रहें। मजलिस में ख़ामोश बैठ कर जो मैं बयान करूं, सुनते रहें। इसके बाद अगर मैं पसंद आऊं और मेरा तर्ज़ और मस्लक पसंद हो, रुजू (संपर्क) करें, वरना सलामती के साथ अपने वतन को वापस हो जाएं। इसमें तरफ़ैन (दोनों तरफ) की राहत है, वरना सिवाए बे-लुत्फ़ी और कशमकश के कोई उम्मीद-ए-नफ़ा की नहीं।

मलफूज़ाते हकीमुल उम्मत: भाग 9 पृष्ठ 15


https://chat.whatsapp.com/IU2BM1U1cugKWHiCW1np0N