15 अगस्त और वीकेंड एक साथ आने से लेकसिटी में पर्यटन का जबरदस्त बूम देखने को मिला। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के साथ छुट्टी का फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उदयपुर पहुंचे। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर बाद पर्यटन स्थलों और हिल एरिया की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई जगह जाम के हालात बने और पर्यटकों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा। सज्जनगढ़ किला, फतहसागर झील, सहेलियों की बाड़ी, गुलाब बाग, बायोलॉजिकल पार्क, बागोर की हवेली और रायता हिल्स सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। बारिश के मौसम में पहाड़ियों और झीलों का बदला स्वरूप पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। शहर के आसपास के हिल एरिया में हरियाली देखने और मानसून का आनंद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
आज के दौर में मामूली सिरदर्द हो या जोड़ों का दर्द, आम इंसान तुरंत पेनकिलर या एंटीबायोटिक लेने का आदी हो चुका है। लेकिन, एलोपैथिक दवाइयों के इस तात्कालिक प्रभाव और दवाइयों की आदत (पिल डिपेंडेंसी) के बीच अब एक बड़ा सामाजिक बदलाव भी देखने को मिल रहा है।बार-बार होने वाली बीमारियों और एलोपैथी के साइड इफेक्ट्स से परेशान मरीज अब रोग को जड़ से खत्म करने के लिए आयुर्वेद की शरण में जा रहे हैं। चरक जयंती पर उदयपुर जिले के सरकारी आयुर्वेद चिकित्सालयों के चौंकाने वाले आंकड़े इसी रुझान पर मुहर लगा रहे हैं। साइटिका, सर्वाइकल, माइग्रेन, मोटापा, आर्थराइटिस, डिप्रेशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों में एलोपैथिक गोलियां केवल लक्षणों को दबाती हैं, बीमारी को खत्म नहीं करतीं। इसके विपरीत, महर्षि चरक द्वारा रचित चरक संहिता के सिद्धांत शरीर का शोधन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हैं। यही कारण है कि मरीज जिंदगी भर गोलियां खाने के बजाय पंचकर्म जैसी प्राकृतिक शोधन प्रक्रियाओं को चुन रहे हैं।
शहर में सोमवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा। अपराह्न करीब तीन बजे कई इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। हालांकि यह कहीं भी ज्यादा नहीं टिकी। कहीं 10 तो कहीं 20 मिनट बूंदाबांदी के बाद धूप खिल गई और उमस सताने लगी। इस बीच अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा के अनुसार उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में 20 अगस्त के करीब एक बार फिर से अच्छी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों को अब बिजली की किल्लत और भारी-भरकम बिलों से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर प्लेट्स) लगाने की तैयारी कर ली है।जल्द ही प्रत्येक जिले में इसकी शुरुआत की जाएगी। योजना के पहले चरण में शहरी क्षेत्रों के सीनियर सेकेंडरी और बड़े स्कूलों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद अन्य स्कूलों को आगे के चरणों में शामिल करेंगे।
शहर में पहुंची 18 इलेक्ट्रिक सिटी बसें मंगलवार से सड़कों पर दौड़ेंगी। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम 4 बजे जयपुर से पीएम-ई-बस सेवा उद्घाटन कर वर्चुअल झंडी दिखाएंगे। उदयपुर समेत प्रदेश के पांच शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत होगी। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से 17 अगस्त को जारी आदेश में उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर और अलवर के नगर निगम आयुक्तों एवं प्रशासकों को अपने-अपने शहरों और डिपो में उद्घाटन कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उदयपुर के डिपो में खड़ी ई-बस के सड़क पर दौड़ेगी। धोल की पाटी डिपो में खड़ी 18 बसें, टेस्टिंग पूरीः उदयपुर में पीएम-ईबस सेवा के तहत पहुंची 18 इलेक्ट्रिक बसें धोल की पाटी डिपो में हैं। बसों के संचालन के लिए चालक और कंडक्टर की नियुक्ति की जा चुकी है। तकनीकी और संचालन संबंधी टेस्टिंग भी हो चुकी है। शुरुआती चरण में शहर के 10 प्रमुख रूटों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों तक चलाने की योजना है।
निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और महानिदेशक ने 24 उपअधीक्षक (डीएसपी) को प्रदेश में इधर-उधर कर दिया। साथ ही जिले में पुलिस अधीक्षक ने 6 पुलिस निरीक्षक (सीआई) और एक उपनिरीक्षक (एसआई) के तबादले कर दिए। गत 18 जून को डीएसपी से पदोन्नत होकर एएसपी बने अब्दुल रहमान को जिले में जीआरपी से त्वरित अनुसंधान सैल में लगाया है। दूसरी ओर डीएसपी में बांसवाड़ा के कुशलगढ़ से महिपाल सिंह को जीआरपी उदयपुर में और बांसवाड़ा से ही गोपाल लाल को पीटीएस मोरवानिया में भेजा है। एसपी ने पिछले साल अक्टूबर से खाली डीएसटी प्रभारी के पद पर सीआई भरत योगी को लगाया है। अभी वह सुखेर थाने में हैं। सुखेर में किसी और सीआई को नहीं लगाया है। वहां तैनात एसआई अमर सिंह को थानाधिकारी का चार्ज दिया है। सीआई हुकम सिंह को कानोड़ से अंबामाता थाने में लगाया है। गत 29 जुलाई को अंबामाता में तैनात सीआई दलपत सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। तब से सीआई का पद खाली था।
मानसून की बारिश से उदयपुर की प्रमुख झीलों में पानी की स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन जिले के छोटे और मझले बांध अब भी खाली हैं। 20 अगस्त की जल संसाधन 13 विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उदयसागर में 21 फीट 4 इंच पानी है और यह 79.47% भर चुका है। फतहसागर 72.38% और पिछोला 70% भरा है। वहीं कोटड़ा क्षेत्र का साबरमती बांध पूरा भर चुका है और 15 अगस्त से ओवरफ्लो चल रहा है। मानसी वाकल में 54% और आकोदड़ा में महज 8% पानी है। सीसारमा नदी में 50.43 क्यूसेक और नांदेश्वर चैनल में 25 क्यूसेक आवक बनी हुई है। इससे पिछोला झील में लगातार आवक जारी है। जिससे झील का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
उदयपुर जिला प्रशासन ने नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संफन कराने का दावा किया है। इसके लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने चुनाव से जुड़े सभी प्रकोष्ठों के प्रभारियों, सह-प्रभारियों और रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग की समय-सारिणी और दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, ईवीएम-वीवीपैट के रखरखाव, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, परिवहन, प्रशिक्षण और मतगणना केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया गया। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने जिला स्तर पर एक विशेष स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सूचनाओं के संकलन के लिए जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 219 (कॉन्फ्रेंस हॉल) में 24 घंटे चालू रहने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। क्रिटिकल बूथों पर पैनी नजर रहेगी और 100 मीटर के दायरे में मोबाइल बैन रहेंगे।
राखी के त्योहार से पहले घर की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है। राखी पर मिठाई और पकवान बनाने की तैयारी के बीच शक्कर के भाव में अचानक तेजी ने घरों का हिसाब बढ़ा दिया है। तीन माह पहले 45 रुपए किलो बिकने वाली शक्कर अब थोक बाजार में 64 रुपए और खुदरा बाजार में 68 रुपए किलो तक पहुंच गई। इसके साथ खाद्य तेल, दाल और चावल के दाम भी बढ़ने से त्योहार से पहले परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ गया। व्यापारियों के अनुसार पिछले एक माह में शक्कर के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद तेजी बनी है। उत्पादन कम होना, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ना और गन्ने से बनने वाले इथेनॉल की ओर उत्पादन का हिस्सा जाने को तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
उदयपुर संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर सिटी-शालिमार-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। अब यह हफ्ते में एक दिन के स्थान पर दो दिन चलेगी। रेल मंत्री ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को पत्र भेजकर इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि जनसुविधाओं के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
रक्षाबंधन पर बहनों को राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। उदयपुर मंडल के सभी डाकघरों में रविवार, 23 अगस्त को राखी मेल की बुकिंग के लिए विशेष काउंटर खुले रहेंगे। आमजन रविवार को भी राखी के लिफाफे और पार्सल स्पीड पोस्ट से बुक करा सकेंगे। प्रवर डाक अधीक्षक ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभउठाने की अपील की है, ताकि राखियां और शुभकामनाएं समय पर प्रियजनों तक पहुंचाई जा सकें।
शहर की सड़कों पर ई-बसों का संचालन शुरू होने के साथ ही इनके सुचारू संचालन में सड़क की चौड़ाई और बेतरतीब पार्किंग चुनौती बन रही है। पुरानी डीजल बसों की तुलना में ई-बसे करीब एक से डेढ़ फीट चौड़ी हैं। ऐसे में कई स्थानों पर इनके गुजरने के दौरान पीछे वाहनों की कतार लग रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण, ठेले और बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क का उपयोगी दायरा और कम हो रहा है। ऐसे में इनके संचालन को लेकर परेशानी और बढ़ सकती है। अभी 9 मीटर वाली 33 बसों में सिर्फ 12 बसें रूट पर चल रहीं। आने वाले समय में 12 मीटर लंबाई वाली पांच ई-बसें भी आने है, जिसे संभवतयाः एयरपोर्ट रोड पर चलाया जाएगा। राजस्थान पत्रिका की टीम ने शुक्रवार को एकलिंगपुरा से रामपुरा तक संचालित ई-बस में सफर किया। इस दौरान सामने आया कि बस की अधिक चौड़ाई के कारण चालक को कई जगह काफी सावधानी से बस चलानी पड़ती है।
शहर की सड़कों पर ई-बसों का संचालन शुरू होने के साथ ही इनके सुचारू संचालन में सड़क की चौड़ाई और बेतरतीब पार्किंग चुनौती बन रही है। पुरानी डीजल बसों की तुलना में ई-बसे करीब एक से डेढ़ फीट चौड़ी हैं। ऐसे में कई स्थानों पर इनके गुजरने के दौरान पीछे वाहनों की कतार लग रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण, ठेले और बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क का उपयोगी दायरा और कम हो रहा है। ऐसे में इनके संचालन को लेकर परेशानी और बढ़ सकती है। अभी 9 मीटर वाली 33 बसों में सिर्फ 12 बसें रूट पर चल रहीं। आने वाले समय में 12 मीटर लंबाई वाली पांच ई-बसें भी आने है, जिसे संभवतयाः एयरपोर्ट रोड पर चलाया जाएगा। राजस्थान पत्रिका की टीम ने शुक्रवार को एकलिंगपुरा से रामपुरा तक संचालित ई-बस में सफर किया। इस दौरान सामने आया कि बस की अधिक चौड़ाई के कारण चालक को कई जगह काफी सावधानी से बस चलानी पड़ती है।
राजस्थान विधानसभा में सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार के जवाब ने चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवाल पर सरकार ने बताया कि प्रदेश के 611 राजकीय विद्यालय भवन विहीन हैं। इसके अलावा 2,047 सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है, जबकि 1,049 स्कूलों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई है. राजस्थान में कुल 64,484 राजकीय विद्यालय हैं। सरकार ने इन कमियों को दूर करने के लिए स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार पर 550 करोड़ रुपए तथा भवन विहीन और जर्जर स्कूलों के निर्माण के लिए 450 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की जानकारी दी है।
लेकसिटी में मानसून की बेरुखी जारी है। बारिश का तीसरा दौर भी सुस्त पड़ चुका है, जिससे जिले में अब तक औसतन 25 फीसदी कम बरसात दर्ज हुई है। शनिवार को दिनभर मौसम अपने मिजाज बदलता रहा। सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में तीखी धूप खिली और शाम चार बजे के बाद घने बादलों के साथ ठंडी हवाएं चलीं। शहर से लेकर जिले भर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। डबोक स्थित मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीता पूरा सप्ताह बादलों की आवाजाही के नाम रहा, लेकिन झमाझम बारिश की आस पूरी नहीं हो सकी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन की स्थिति कमजोर होने से तीसरा दौर भी बेअसर साबित हुआ है। आने वाले पूरे सप्ताह भी मौसम शुष्क ही बना रहने के आसार हैं। बादलों का आना-जाना लगा रहेगा और स्थानीय प्रभाव से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी दिनों में भारी या तेज बारिश का स्पैल बनने की संभावना काफी कम है।
वन विभाग में इन दिनों कामकाज का अजीब असंतुलन दिख रहा है। जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले फील्ड कर्मचारियों को अब अभयारण्यों (सेंचुरी) की ड्यूटी रास नहीं आ रही है। सेंचुरी में 24 घंटे की मुस्तैदी और दुर्गम हालात के कारण ये कर्मचारी प्रादेशिक वन मंडलों (टेरिटोरियल) में तैनाती को तरजीह दे रहे हैं, जहां शाम 6 बजे तक काम निपटाकर घर लौटने की सहूलियत रहती है। नतीजतन एक तरफ सेंचुरियों में स्टाफ का भारी संकट खड़ा हो गया है। जैसे फुलवारी की नाल के 9 नाकों पर महज 1 फॉरेस्टर और सज्जनगढ़ बायो पार्क में 10 के बजाय सिर्फ 2 - केयरटेकर तैनात हैं। दूसरी तरफ दोनों वन मंडलों के मुख्यालयों में 4 रेंजर व आधा दर्जन से अधिक फील्ड कर्मचारी गश्त छोड़ बाबूगिरी कर रहे हैं।
सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लायन सफारी में रविवार को मातम छा गया। करीब तीन महीने से बीमारी से जूझ रही साढ़े पांच वर्ष की शेरनी सुनैना ने दम तोड़ दिया। सुबह से ही उसकी हालत नाजुक थी। वन विभाग के कर्मचारी और चिकित्सक उसकी लगातार निगरानी कर रहे थे, लेकिन दोपहर को सुनैना को मृत पाया गया। उसकी मौत के साथ ही लायन सफारी में उसका साथी सम्राट अब अकेला रह गया है। सुनैना और सम्राट को जुलाई 2024 मैं गुजरात के शक्करबाग जू से उदयपुर लाया गया था। दोनों करीब दो साल से लायन सफारी का हिस्सा थे और साथ रह रहे थे। बीमारी के दौरान सुनैना को लायन सफारी के होल्डिंग एरिया में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था।
रोडवेज ने 2026-27 में 3×2 सुपर एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों को किराये पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोडवेज ने डीजल से चलने वाली बीएस-6 श्रेणी की कुल 241 नई बसों के लिए डिपो वार जरूरत तय की है। ये बसें किलोमीटर के आधार पर संचालित होंगी। निगम की ओर से 19 अगस्त को निविदा जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर शाम 6 बजे तक किए जा सकेंगे और तकनीकी निविदा 8 सितंबर को खोली जाएगी। विनिविदारक असार प्रदेश के 32 डिपो में बसें दी जाएंगी। इनमें उदयपुर और नागौर डिपो को सर्वाधिक 15-15 बसें मिलेंगी। इसके अलावा 10-10 बसों वाले 12 डिपो हैं, जबकि कई डिपो को 5 और 6 बसें दी जाएंगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी डिपो की आवश्यकता के अनुसार 5 से कम बसों की पेशकश स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस बार रक्षाबंधन पर बहनों के लिए राहत की बड़ी खबर है। ऐसा अवसर आ रहा है, जब रक्षाबंधन पर्व भद्रा के व्यवधान से पूरी तरह मुक्त रहेगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिससे प्रातःकाल का संपूर्ण समय और पूरा दिन रक्षा-सूत्र बांधने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. लता श्रीमाली के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। चूंकि 27 अगस्त को दिनभर भद्रा का प्रभाव रहेगा और 28 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा मिल रही है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाना शास्त्रसम्मत है। इस दिन चंद्रमा कुंभराशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। सुबह 07:26 बजे के बाद सुकर्मा योग तथा बव व बालव करण का शुभसंयोग बनेगा।
नगर निगम के 80 वाडों के सियासी संग्राम के लिए बिसात बिछ चुकी है, लेकिन असल सिरदर्द दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के संगठन के लिए खड़ा हो गया है। वार्डों में चुनावी दावेदारी जताने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।भाजपा की ओर से जहां 575 से अधिक उम्मीदवारों ने फॉर्म भरकर टिकट की दावेदारी ठोकी है, वहीं कांग्रेस में भी करीब 500 कार्यकर्ताओं ने दौड़ शुरू की है। ऐसे में हर वार्ड में औसतन 6 से 7 दावेदारों की मौजूदगी ने दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व की टेंशन बढ़ा दी है। चुनावी गणित यह इशारा कर रहा है कि स्थानीय स्तर पर सर्वसम्मति बनाना लगभग असंभव साबित हो रहा है। ऐसे में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी स्क्रूटनी के बाद 300 से अधिक संभावित नामों का पैनल जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यदि छंटनी के दौरान बगावत या विवाद के आसार दिखे, तो सभी 575 दावेदारों की सूची जयपुर भेजने का विकल्प भी खुला रखा गया है। दूसरी ओर, कांग्रेस भी 300 नामों की सूची अपनी प्रदेश कमेटी (पीसीसी) को भेजेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में धौलपुर-बीना रेलखंड स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक खजुराहो के बजाय दतिया से रवाना होगी। इस अवधि में ट्रेन खजुराहो से दतिया के बीच रद्द रहेगी। वहीं, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक उदयपुर सिटी से चलकर केवल दतिया तक ही जाएगी। इस दौरान दतिया से खजुराहो के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।