UdaipurBlog
439 subscribers
7.06K photos
454 videos
3 files
172 links
Download Telegram
झीलों की नगरी में देशी-विदेशी पर्यटकों को प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, वास्तुकला और पारंपरिक जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। नगर निगम नए कलेवर में हैरिटेज वॉक फिर शुरू कर रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को जगदीश मंदिर के पास नगर निगम हैरिटेज हाउस (पूर्व पुस्तकालय भवन) से सुबह 11 बजे किया जाएगा। शुभारंभउदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी तथा नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना करेंगे।
प्रदेश में रविवार को मानसून सक्रिय रहा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। सबसे अधिक बारिश चूरू और करौली में 11.5 मिमी दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में भी दोपहर तक रिमझिम बारिश का दौर चला। बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय रहे मानसून के कारण अब कई जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। रविवार को 12 जिले ऐसे रहे जिनमें 1 जून से 9 अगस्त तक की अवधि में होने वाली सामान्य बारिश से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। राजधानी जयपुर अभी सामान्य बारिश से 20 प्रतिशत पीछे है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर जारी रहेगा। विभाग ने 37 जिलों में अगले 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में तेज बारिश होने के आसार हैं।
नवरत्न कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सीवरेज की वर्षों पुरानी समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने भुवाणा स्थित नवरत्न कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क विकसित करने के लिए 96.67 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। योजना के तहत करीब 45.45 किलोमीटर लंबा सीवरेज नेटवर्क बिछाया जाएगा और आवासीय व व्यावसायिक परिसरों को जोड़ने के लिए 7000 हाउस कनेक्शन किए जाएंगे। सीवरेज नेटवर्क तैयार होने के बाद इसके 10 वर्ष तक संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी भी इसी परियोजना में शामिल की गई है। वर्तमान में क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था नहीं होने से भवनों और कॉम्प्लेक्स से निकलने वाला गंदा पानी खाली भूखंडों व खातेदारी भूमि में फैल रहा है।
स्मार्ट सिटी में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही जहां पर्यटन कारोबार के लिए अच्छी खबर है, वहीं अंदरूनी शहर के बाशिंदों के लिए वीकेंड अब जाम और अव्यवस्था का पर्याय बनता जा रहा है। शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक चांदपोल, ब्रह्मपोल, अम्बापोल, जाड़ा गणेशजी चौक, जगदीश चौक और गणगौर घाट के आसपास यातायात दबाव इतना बढ़ जाता है कि सामान्य आवाजाही तक मुश्किल हो जाती है। स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल इमरजेंसी या किसी गंभीर स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन सकता है। पूर्व में पुलिस की यातायात योजना में अंदरूनी शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए ब्रह्मपोल, नागा नगरी और अमराई में वन-वे व्यवस्था लागू करने की बात सामने आई थी। इसके तहत सुबह 10 से रात 8 बजे तक चारपहिया वाहनों के लिए एकतरफा यातायात चलाने की योजना थी। लेकिन, वर्तमान स्थिति में योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों का दबाव बढ़ने से समस्या कई गुना बढ़ जाती है।
निर्माण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की गठित न उच्च स्तरीय समिति की उदयपुर बैठक का कड़वा ग सच यही है कि जब तक माइनिंग और रियल एस्टेट की के लिए अरावली की एक समान परिभाषा लागू नहीं के होगी, तब तक 97 फीसदी अरावली का संरक्षण वी महज कागजी दावा रहेगा। बैठक में 100 मीटर के वाली नई परिभाषा और संरक्षण के दावों पर मंथन गे तो हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत ऐसी बैठकों से व्थ बिल्कुल उलट है। नीतिगत विसंगति का सीधा बई फायदा रियल एस्टेट माफिया उठा रहा है। शहरों री (यूडीएच) में कड़े हिल बायलॉज लागू होने के डर के से बिल्डरों ने ग्रामीण इलाकों का रुख कर लिया है। अरावली की सुरक्षा के नाम पर तय की जा रही 100 मीटर की ऊंचाई वाली परिभाषा खुद अरावली त के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है। इस परिभाषा के तहत केवल 100 मीटर से ऊंचे शिखरों को संरक्षण के दायरे में लाया जा रहा है, जिससे उससे जुड़ी छोटी पहाड़ियां कानूनी सुरक्षा से बाहर हो जाती हैं। माइनिंग और रियल एस्टेट कारोबारी इसी तकनीकी खामी का फायदा उठाकर छोटी पहाड़ियों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर रहे हैं।
करीब आधा सावन बीत चुका और रंगत पर है। शहर की झीलें, धुंध में लिपटी अरावली की पहाड़ियां और चारों ओर फैली हरियाली देशभर के पर्यटकों को खींच ला रही है। ऐसे में अगस्त पर्यटन उद्योग के लिए वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है।अब स्वतंत्रता दिवस (2 दिन की छुट्टी) और रक्षाबंधन (3 दिन लगातार छुट्टियां) के रूप में बैक-टू-बैक लंबे वीकेंड्स मिल रहे हैं। इस वजह से शहर के प्रमुख होटलों और रिसॉर्ट्स में अभी से 70 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग दर्ज की जा चुकी है, जिसके इस सप्ताह के अंत तक शत-प्रतिशत होने के पूरे आसार हैं।
सिटी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना फिलहाल ठप है। पुनर्विकास का काम पिछले 2 महीनों से बंद पड़ा है। मौके पर एक भी मजदूर काम नहीं कर रहा। स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए केवल सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। लिफ्ट और एस्केलेटर के करोड़ों रुपए के कलपुर्जे व अन्य निर्माण सामग्री ढंककर रखी हुई है। काम रुकने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। लिफ्ट और एस्केलेटर बंद होने से रोजाना हजारों यात्रियों को लंबा पैदल सफर करना पड़ रहा है। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने में वरिष्ठ नागरिक, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म पर तेज धूप और बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त पैसेंजर शेड भी नहीं हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण के चलते पार्किंग व्यवस्था भी चरमरा गई है। सभी प्लेटफॉर्म पर अधूरे पिलर के बेस से लोहे के सरिये बाहर निकले हैं। इनसे यात्रियों को गंभीर चोट लगने का खतरा है। विशेष अवसर या त्योहार पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ के लिए पर्याप्त प्रतीक्षालय भी उपलब्ध नहीं हैं। चर्चा है कि काम करने वाली एजेंसी ने काम छोड़ दिया है।
शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2025-26 और सत्र 2026-27 के शाला दर्पण आंकड़ों के विश्लेषण में उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नए पुनर्गठित जिले के 16 ब्लॉकों का कुल नामांकन 3,46,626 से बढ़कर 3,56,518 हो गया है। यानी एक वर्ष में जिले में 9,892 नए विद्यार्थियों (+2.85%) का इजाफा दर्ज किया गया है। दिलचस्प यह है कि इस वर्ष कुल वृद्धि में लड़कों की संख्या का योगदान लड़कियों से अधिक रहा है। जहां छात्रों के नामांकन में 5,464 (+3.18%) की बढ़ोतरी हुई है, वहीं छात्राओं के नामांकन में 4,428 (+2.53%) की वृद्धि हुई है।
राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से उदयपुर और सलुंबर जिले में 14 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। हरिसिंह देवल को नया नगर निगम उपायुक्त बनाया गया है। वहीं आरएएस महावीर खराड़ी जनजाति विभाग में अतिरिक्त आयुक्त बनकर उदयपुर आए हैं। 2 महीने पहले आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट में जिनका नाम आया था। उनमें से कुछ को 2 महीने में ही बदल दिया है।झाड़ोल के उपखंड अधिकारी कपिल कुमार कोठारी को भी बदल दिया है, इसी ब्लॉक में पिछले दिनों सीएम ने रात में रुकतर जनसुनवाई की थी।इनमें नगर निगम के उपायुक्त डा. नरेश सोनी, लोक सेवाएं के सहायक निदेशक हेमराज गुर्जर और गिर्वा में सहायक कलक्टर निलेश कुमार कलाल शामिल हैं। इनका तबादला दो महीने बाद ही वापस हो गया है। यूडीए में आए रमेशचंद्र बहेड़िया का भी वापस तबादला हो गया है।
हरियाली अमावस्या से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को 20 मिनट की मूसलाधार पानी बरसा। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर करीब ढाई बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला। हिरणमगरी, भुवाणा, चित्रकूट नगर और प्रतापनगर-देबारी क्षेत्र में मेघगर्जना व 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। राहत की आकाशीय बिजली की चमक के साथ 15 से बात यह रही कि कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके बाद अपराह्न पौने चार बजे पूरे शहर में मध्यम दर्जे की बारिश का दौर शुरू हुआ और देर रात तक फुहार चलती रही। शहर में 6, स्वरूपसागर 2, उदयसागर 37 और देवास (प्रथम) क्षेत्र में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि इसके बावजूद बीते 24 घंटे में दिन का पारा करीब 5 डिग्री उछलकर 32.9 डिग्री पर जा पहुंचा। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री लुढ़ककर 23.4 डिग्री रह गया। गत 9 अगस्त को यह क्रमशः 32 और 25.5 डिग्री था।
नगर निगम से जारी उदयपुर लेक (बोटिंग, जेटी एंड लेक रिसोर्स मैनेजमेंट) रेगुलेशन-2026 के नए ड्राफ्ट ने प्रशासनिक, कानूनी और पर्यावरणीय गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। देश का पहला रामसर वेटलैंड सिटी बनने की दौड़ में शामिल उदयपुर की झीलों के संरक्षण के बजाय इस नीति पर व्यावसायिक विस्तार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। वर्तमान में पिछोला, फतहसागर और अन्य जलाशयों में 163 नावें दौड़ रही हैं। इस नीति के खिलाफ एडवोकेट भाग्यश्री पंचोली और झील संरक्षण समिति के डॉ. अनिल मेहता ने निगम प्रशासन को कानूनी व वैज्ञानिक आपत्तियों का विस्तृत प्रतिवेदन भेजकर तीखा विरोध दर्ज कराया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुभाष पांडे बनाम मध्य प्रदेश राज्य मामले में तय नजीर के तहत रामसर साइट्स और पेयजल स्रोतों में क्रूज या अनियंत्रित मोटर बोट संचालन पूरी तरह असंवैधानिक है। बिना किसी हाइड्रोलॉजिस्ट या लिम्नोलॉजिस्ट की वैज्ञानिक रिपोर्ट के, केवल काल्पनिक कैरीइंग कैपेसिटी के आधार पर नई जेटियां और नावें बढ़ाना राजस्थान लेक डवलपमेंट एक्ट-2015 की मूल भावना का उल्लंघन है।
मेला आज से शुरू होगा। हरियाली अमावस्या का दो पहला दिन सभी के लिए होगा। दूसरा दिन सिर्फ महिलाओं के लिए। फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेले में शहर और आस पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होंगे। ऐसे में मेले को लेकर 12 और 13 अगस्त को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि ड्रोन और वॉच टावरों पर दूरबीन से मेला क्षेत्र पर पुलिस की नजर रहेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। ताकि, चोरी और स्नेचिंग जैसी वारदातें रोकी जा सकें। एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि दो दिवसीय मेले में चोर-उचक्कों से आमजन की सुरक्षा के लिए माकूल व्यवस्था की गई है। 400 से ज्यादा पुलिस जवान मेले में तैनात रहेंगे। इनके साथ शहर और ग्रामीण थानों के थानाधिकारी भी ड्यूटी देंगे। आलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। इसके अलावा ड्रोन से मेले के पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी। फतहसागर पाल, सहेलियों की बाड़ी, यूआईटी पुलिया और सुखाड़िया सर्किल पर वॉच टावर लगाए गए है।
सज्जनगढ़ सेंचुरी स्थित लायन सफारी की एशियाटिक शेरनी सुनैना के गंभीर बीमार की रिपोर्ट ने वन्यजीव सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुनैना किसी जंगली कीट से नहीं, बल्कि गाय-भैंस और कुत्तों में पाए जाने वाले परजीवी चिचड़ों (टिक्स) से एलिंकियोसिस बीमारी की चपेट में आ गई।लायन सफारी की दीवार से सटाकर कई लोगों ने अवैध पशु बाड़े बना रखे हैं। माना जा रहा है कि यहीं से ये परजीवी संक्रमण सफारी के भीतर पहुंचा। सुनैना गत 24 मई को बीमार हो गई। उसके शरीर का तापमान 106.3 डिग्री पहुंच गया। डॉक्टरों ने तुरंत फ्लूड्स, एंटीबायोटिक्स व एंटीपायरेटिक दवाएं दीं। 27 मई को आरडीडीसी से आई ब्लड रिपोर्ट में किडनी और लिवर डैमेज की पुष्टि हुई। अब आईवीआरआई (बरेली) भेजे गए सीरम सैंपल की आरटी-पीसीआर जांच में एर्लिकियोसिस पाया गया।
लेकसिटी के जल प्रबंधन इतिहास में संभवतः यह पहला मौका है जब शहर की दो प्रमुख झीलें-पिछोला और फतहसागर ओवरफ्लो होना तो दूर, इनके भरे बिना ही उदयसागर झील के दो गेट 1-1 फीट खोलने पड़े हैं। 24 फीट भराव क्षमता वाली उदयसागर का जलस्तर तीन दिन से जारी बारिश के बाद बुधवार को 21 फीट 6 इंच पर पहुंच गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने दोपहर में दोनों गेट खोलकर 256 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी।अमूमन व्यवस्था और जल चक्र यह रहे हैं कि पहले मदार व देवास से पानी फतहसागर-पिछोला आता है। इनके छलकने के बाद पानी आयड़ नदी से होकर उदयसागर पहुंचता है। लेकिन इस बार उदयसागर में मानसून से पहले ही पर्याप्त पानी मौजूद था। गत 25 जुलाई को इसका जलस्तर 19.9 फीट था, जो 1 अगस्त को 20.6 फीट हुआ और हाल ही की तेज बारिश से 21.6 फीट तक पहुंच गया।
हरियाली अमावस्या बुधवार को शहर के लिए सीजन की पहली तेज बारिश लेकर आई। पहाड़ियों पर धुंध की चादर और झीलों में उठती लहरों के बीच मौसम खुशनुमा हो गया। शाम 5 बजे तक शहर में 31 मिमी पानी बरसा। झाड़ोल में सर्वाधिक 123 मिमी (4.8 इंच), कोटड़ा 103 (4 इंच से ज्यादा), देवास (प्रथम) 65, गोगुंदा 48, वल्लभनगर 45, मदार 40, बागोलिया 30, स्वरूपसागर 26 और नाई क्षेत्र में 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम पारा 5 डिग्री लुढ़ककर अगस्त के 12 दिन में पहली बार 27.9 डिग्री रह गया। इस महीने इसका औसत 30.5 है। न्यूनतम तापमान भी 1.4 डिग्री गिरकर 22 डिग्री पर सिमट आया।
पहाड़ियों पर बादलों का डेरा, फतहसागर की लहरों पर गिरती फुहारें और चेहरे पर हरियाली अमावस्या का चिर-परिचित उल्लास... बुधवार को बारिश ने उल्लास बढ़ा दिया। सुबह मूसलाधार के चलते मेले की शुरुआत धीमी रही, लेकिन शाम ढलते ही शहर फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी की ओर उमड़ पड़ा। किसी के हाथ में रंग-बिरंगा छाता था तो कोई रेनकोट पहनकर भीगते हुए मेले का रोमांच जीने पहुंचा था।काले किवाड़ से शुरू हुआ मेले का कारवां फतहसागर ओवरफ्लो, पाल और देवाली होते हुए सहेलियों की बाड़ी तक सतरंगी छटा बिखेरता रहा। बरसती बूंदों के बीच झूलों की रफ्तार थमी नहीं और गरमा-गरम भुट्टे, चाट पकौड़ी के ठेलों पर मेलार्थियों की टोलियां डटी रहीं। मेले में इस बार राजस्थान और अन्य राज्यों से आए व्यापारियों की करीब 850 दुकानें सजी हैं। खिलौने, कपड़े, मनिहारी और पारंपरिक सजावटी सामान से सजे बाजार में दिनभर खरीदारी का दौर चला। सहेलियों की बाड़ी के बाहर नजारा ऐसा था मानो मेलार्थियों के रंग-बिरंगे छातों का अलग ही मेला सजा हो।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर 15 अगस्त को गांधी ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह होगा। इसको लेकर पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर होटल-धर्मशालाओं तक चेकिंग की जा रही है। गांधी ग्राउंड में सीआईडी और डॉग स्क्वाड सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।कार्यक्रम को लेकर गांधी ग्राउंड में आमजन के लिए प्रवेश बंद कर दिया है। यहां सुरक्षा गार्ड लगा दिए हैं। इसके अलावा घुड़सवार पुलिस आस-पास गश्त कर रही है। शहर में दिन के साथ रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस बल संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए हैं। बिना नंबर और गहरे काले कांच वाले हर वाहनों की जांच की जा रही हैं।
राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव 2026 में Fintech, युवा कौशल विकास, वित्तीय स्वावलंबन और स्टार्टअप्स पर फोकस रहेगा। 13 अगस्त को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में युवा स्टार्टअप्स और उद्यमियों के साथ संवाद के साथ विभिन्न MoU, DBT एवं अन्य पहलों की शुरुआत भी होगी।
मानसून की मेहरबानी से निखरी लेकसिटी की खूबसूरती और स्वतंत्रता दिवस से जन्माष्टमी तक आ रहे 'लॉन्ग वीकेंड' ने पर्यटन कारोबार में नई जान फूंक दी है। 15 अगस्त और रक्षाबंधन की छुट्टियों के कारण सैलानियों ने उदयपुर में 'मिनी वैकेशन' का प्लान तैयार कर लिया है। झीलों में पानी की आवक और अरावली की हरियाली के बीच गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से पर्यटक उमड़ने की उम्मीद है। शहर के होटल, रिसॉर्ट्स और होम स्टे में एडवांस बुकिंग की रफ्तार तेज हो चुकी है। होटल कारोबारियों के अनुसार छुट्टियों की लंबी श्रृंखला के कारण इस बार पर्यटकों के ठहरने की अवधि भी बढ़ी है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के कारण पड़ोसी राज्य गुजरात से बड़ी संख्या में सैलानी उदयपुर का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के अन्य जिलों से भी लोग स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड बिताने लेकसिटी आ रहे है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि 15 अगस्त के वीकेंड के साथ ही रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास भी बुकिंग्स मिल रही है।
शहर में गुरुवार को दिनभर मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में टुकड़ों में फुहारें गिरती रहीं। दिन में कुछ समय के लिए धूप भी खिली। हालांकि, देर रात 10:30 बजे शहरभर में मध्यम से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बीते 24 घंटों में शहर के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह बुधवार को 27.9 डिग्री था। न्यूनतम तापमान बिना किसी बदलाव के 22.0 डिग्री पर बना रहा।
एमबी अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का काम करीब 10 माह से पिछड़ा हुआ है। इसे अक्टूबर 2025 में पूरा होना था। अब कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और अस्पताल प्रशासन को नई डेडलाइन के तहत अक्टूबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधूरे प्रोजेक्ट का खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। ओपीडी की छत से लगातार पानी टपक रहा है। निर्माण का मलबा और गंदगी भी फैली है। डॉक्टरों के बैठने की जगह को टिनशेड से घेरकर सुरक्षित किया है। लेकिन जांच केंद्र और दवा वितरण काउंटरों के पास दिनभर पानी टपकता रहता है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन निशा व्यास ने बताया कि सीसीयू के निर्माण कार्य में तेजी लाई है। नई समय सीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा।