"YOU DON'T LEARN TO WALK BY FOLLOWING RULES, YOU LEARN BY DOING AND BY FALLING OVER."
— Richard Branson
Your right is to perform your duty only, but never to its fruits. Let not the fruits of action be your motive, nor let your attachment be to inaction.
- Bhagavad Gita
“Fake friends are like shadows. They follow you in the sun but leave you in the dark.”
“Fake friends are like shadows. They follow you in the sun but leave you in the dark.”
"Your real friends will stick with you and not abandon you. They will support you and help you, not ghost you. Anyone can be a friend when things are good but it's the hard times that prove who is real."
"Let Arjuna represent the mind and Shri Krishna, the soul. When you follow the guidance of your soul, just as Arjuna followed Krishna's instructions, you will emerge victorious in the battle of life."
▎Nature holds hidden secrets!
"Moso bamboo (Phyllostachys edulis) spends the first 3 to 5 years developing a strong and extensive root system. During this time, it may not show much above-ground growth, but it's working hard to establish a solid foundation. Once the roots are well-established, the bamboo shoots can grow incredibly quickly, reaching impressive heights of 70 to 100 feet within a few months."
सच है, विपत्ति जब आती हैं
कायर को ही दहलाती हैं
सूरमा नहीं विचलित होते
क्षण एक नहीं धीरज खोते
विघ्नों को गले लगाते हैं
काँटों में राह बनाते हैं
मुख से न कभी 'उफ' कहते हैं
संकट का चरण न गहते हैं
जो आ पड़ता सब सहते हैं
उद्योग-निरत नित रहते हैं
शूलों का मूल नसाने को
बढ़ खुद विपत्ति पर छाने को
है कौन विघ्न ऐसा जग में
टिक सके वीर नर के मग में
ठोकरें खाकर चलता है जब नर
पर्वत के पाँव उखड़ जाते
मानव जब ज़ोर लगाता है
पत्थर पानी बन जाता है
गुण बड़े एक से एक प्रखर
हैं छिपे मानवों के भीतर
मेहँदी में जैसे लाली हो
वर्तिका-बीच उजियाली हो
बत्ती जो नहीं जलाता है
रोशनी नहीं वह पाता है
पीसा जाता जब इक्षु-दंड
झरती रस की धारा अखंड
मेहँदी जब सहती है प्रहार
बनती ललनाओं का श्रृंगार
जब फूल पिरोये जाते हैं
हम उनको गले लगाते हैं
वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखंड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश-क्रेता कौन हुआ?
नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया
विघ्नों में रहकर नाम किया
जब विघ्न सामने आते हैं
सोते से हमें जगाते हैं
मन को मरोड़ते हैं पल-पल
तन को झकझोरते हैं पल-पल
सत्पथ की ओर लगाकर ही
जाते हैं हमें जगाकर ही
वाटिका और वन एक नहीं
आराम और रण एक नहीं
वर्षा, आँधी, आतप अखंड
पौरुष के हैं साधन प्रचंड
वन में प्रसून तो खिलते हैं
बागों में शाल न मिलते हैं
कंकड़ियाँ जिनकी सेज सुन्दर
छाया देती केवल अंबर
विपदाएँ दूध पिलाती हैं
लोरी आँधियाँ सुनाती हैं
जो लक्षागृह में जलते हैं
वे ही सूरमा निकलते हैं
बढ़कर विपत्तियों पर छा जा
मेरे किशोर! मेरे ताज़ा!
जीवन का रस छन जाने दे
तन को पत्थर बन जाने दे
तू स्वयं तेज भयंकारी है
क्या कर सकती चिंगारी है?
- रामधारी सिंह दिनकर
You made a promise to yourself. If you break it, even a tiny one, you teach yourself that you'll always choose obstacles or distractions over your goal.
Mujhe lga ab uski what lag gyi But sleep krke shutdown krdiya then Punarjanam❤️🩹