Internship Cell - Magadh University Info
3.07K subscribers
2 photos
3 links
Your one stop destination for verified internship opportunities, updates, and guidance for Magadh University students.
Download Telegram
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
स्नातक U.G. C.B.C.S. पाठ्यक्रम अन्तर्गत 5th Sem. में पॉच (5) Credit का प्रशिक्षुता (Internship) लागू करने के संबंध में।
बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अब इंटर्नशिप होगी अनिवार्य, बिना Internship डिग्री पूरी करना आसान नहीं!

राजभवन द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत संचालित 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) के छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन छात्रों पर लागू होगी जो 5वें सेमेस्टर में प्रवेश करेंगे। यदि कोई छात्र दूसरे वर्ष के बाद Exit लेकर Certificate या Diploma प्राप्त करना चाहता है, तब भी उसे निर्धारित इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।

नई गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक छात्र को कुल 120 घंटे (4 क्रेडिट) की इंटर्नशिप करनी होगी। इसमें कम से कम 90 घंटे किसी सरकारी विभाग, निजी कंपनी, उद्योग, NGO, शैक्षणिक संस्थान, स्टार्टअप या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान में कार्य करना होगा। इसके अतिरिक्त इंटर्नशिप रिपोर्ट तैयार करना, मूल्यांकन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगी। आवश्यकता पड़ने पर SWAYAM Plus जैसे स्वीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी इंटर्नशिप की जा सकेगी।

इंटर्नशिप का मूल्यांकन भी परीक्षा की तरह होगा। इसमें 70 अंक Internship Report तथा 30 अंक Presentation/Viva के लिए निर्धारित किए गए हैं। दोनों भागों में अलग अलग न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही छात्रों को Consent Letter, Acceptance Letter, Internship Completion Certificate, Attendance Log और Internship Report जैसे सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में जमा करने होंगे।

इस निर्णय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना है ताकि वे रोजगार के लिए अधिक सक्षम बन सकें। ऐसे में मगध विश्वविद्यालय सहित बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के Session 2023-27 के छात्रों को अभी से इंटर्नशिप की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि अब यह डिग्री का अनिवार्य हिस्सा बन चुकी है।
3
नई इंटर्नशिप गाइडलाइन में कॉलेज और विश्वविद्यालय की क्या होगी भूमिका? जानिए किसकी क्या जिम्मेदारी है।

राजभवन द्वारा जारी नई इंटर्नशिप गाइडलाइन के अनुसार छात्रों की इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी कराने की जिम्मेदारी केवल छात्र की नहीं, बल्कि कॉलेज और विश्वविद्यालय दोनों की होगी। दोनों की भूमिकाएं अलग अलग निर्धारित की गई हैं ताकि प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप का अवसर मिल सके।

कॉलेज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। प्रत्येक कॉलेज को एक Internship Cell और College Internship Nodal Officer नियुक्त करना होगा। कॉलेज का दायित्व होगा कि वह सरकारी विभागों, निजी कंपनियों, उद्योगों, MSME, NGO तथा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों से संपर्क स्थापित कर छात्रों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था करे। इसके अलावा कॉलेज छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन देगा, इंटर्नशिप से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच करेगा, छात्रों की प्रगति पर नजर रखेगा, रिपोर्ट और प्रस्तुति का मूल्यांकन करेगा तथा प्राप्त अंकों को विश्वविद्यालय को भेजेगा।

विश्वविद्यालय की भूमिका पूरे सिस्टम की निगरानी और समन्वय की होगी। प्रत्येक विश्वविद्यालय को University Internship Cell और University Internship Nodal Officer नियुक्त करना होगा, जो सभी संबद्ध कॉलेजों की इंटर्नशिप व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। विश्वविद्यालय आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेगा, कॉलेजों और इंटर्नशिप प्रदाता संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करेगा, पूरी प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा तथा इंटर्नशिप मूल्यांकन के अंकों का अंतिम रिकॉर्ड अपने स्तर पर सुरक्षित रखेगा।

नई गाइडलाइन से यह स्पष्ट है कि छात्रों के लिए इंटर्नशिप उपलब्ध कराना और पूरी प्रक्रिया संचालित करना मुख्य रूप से कॉलेज की जिम्मेदारी होगी, जबकि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी इस व्यवस्था की निगरानी, समन्वय और पारदर्शिता सुनिश्चित करना होगी। यानी अब इंटर्नशिप केवल एक औपचारिकता नहीं रहेगी, बल्कि कॉलेज और विश्वविद्यालय दोनों की जवाबदेही के साथ संचालित की जाएगी।
3
शैक्षणिक सत्र 2023-27 एवं 2024-28 के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: Internship को लेकर जल्दबाजी न करें!

मगध विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-27 एवं 2024-28 के U.G. C.B.C.S. 5th Semester के विद्यार्थियों के लिए 5 Credit Internship लागू करने संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद कई महाविद्यालयों ने विभिन्न कंपनियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है और कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों का Registration कराने की भी तैयारी की जा रही है। ऐसे समय में Magadh University Info की ओर से सभी महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें और पहले पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लें।

सभी महाविद्यालयों से आग्रह है कि केवल समय सीमा को देखते हुए किसी भी कंपनी के साथ जल्दबाजी में MOU (Memorandum of Understanding) न करें। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कंपनी के पास पर्याप्त संसाधन, अनुभवी टीम, प्रशिक्षित मेंटर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण Internship उपलब्ध कराने की वास्तविक क्षमता हो। यदि संभव हो तो केवल एक ही कंपनी पर निर्भर रहने के बजाय एक से अधिक विकल्पों पर भी विचार करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर विद्यार्थियों का नुकसान न हो।

राज्य के कई विश्वविद्यालयों में पहले भी ऐसी परिस्थितियां सामने आ चुकी हैं, जहां कई कंपनियां बाद में Blacklist हुईं और अनेक महाविद्यालयों को दोबारा Internship की पूरी प्रक्रिया करानी पड़ी। ऐसे मामलों में सबसे अधिक नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ा। इसलिए केवल औपचारिकता पूरी करने या जल्दबाजी में प्रक्रिया समाप्त करने के उद्देश्य से किसी भी कंपनी के साथ समझौता करना भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

वहीं सभी विद्यार्थियों से भी अनुरोध है कि अभी किसी भी कंपनी में केवल जल्दबाजी, अफवाह या किसी के कहने पर Internship के लिए Registration न करें। विश्वविद्यालय की ओर से अभी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्ट दिशा निर्देश आना बाकी है। Internship की प्रक्रिया क्या होगी, किन कंपनियों का चयन होगा, मूल्यांकन किस प्रकार किया जाएगा तथा अन्य कई महत्वपूर्ण बातें अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इसलिए बिना पूरी जानकारी के कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

जब स्वयं विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय दिया है, तब विद्यार्थियों को भी थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। मगध विश्वविद्यालय में कई प्रक्रियाएं समय के साथ स्पष्ट होती हैं, इसलिए कुछ दिनों का इंतजार करना ही समझदारी होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।

Magadh University Info की टीम इस पूरे विषय पर लगातार कार्य कर रही है। राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में Internship कैसे कराई गई, किन कंपनियों के साथ समस्याएं हुईं, किन कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, MOU करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा विद्यार्थियों के हित में कौन सा विकल्प बेहतर होगा, इन सभी विषयों का अध्ययन किया जा रहा है।

चाहे आप छात्र हों या किसी महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक अथवा प्रशासन से जुड़े हों, आप सभी से अनुरोध है कि Magadh University Info से जुड़े रहें। इस चैनल के माध्यम से Internship से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी, आधिकारिक अपडेट, आवश्यक दिशा निर्देश, सही मार्गदर्शन और प्रत्येक विषय को विस्तार से समझाया जाएगा। हमारी टीम पूरी कोशिश करेगी कि कोई भी छात्र या महाविद्यालय अधूरी जानकारी के कारण भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करे।

फिलहाल किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। थोड़ा इंतजार करें, सही जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। Magadh University Info की पूरी टीम विद्यार्थियों और महाविद्यालयों के हित में आपके साथ है और आगे भी हर कदम पर आपका मार्गदर्शन करती रहेगी।
11
Magadh University के छात्रों के लिए बड़ा झटका या बड़ा अवसर? अब Internship के बिना पूरी नहीं होगी डिग्री!

अब Magadh University में पढ़ाई के साथ साथ Internship भी आपकी डिग्री का अनिवार्य हिस्सा बन चुकी है। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के लिए Undergraduate Internship Guidelines को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है। इसके अनुसार अब विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि की Internship पूरी करनी होगी, तभी डिग्री की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

इस नई व्यवस्था में केवल Internship करना ही पर्याप्त नहीं होगा। विद्यार्थियों को Internship Certificate, Attendance Log, Internship Report, Viva, Evaluation और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। यानी अब पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी करनी होगी।

अब सबसे बड़ी चिंता हर छात्र की यही है कि Internship कहाँ से करें, कैसे करें, किस संस्था में करें, Certificate कैसे मिलेगा, Report कैसे बनेगी और कॉलेज में क्या जमा करना होगा।

इन्हीं सभी सवालों का समाधान लेकर आ रहा है "Magadh University Info Internship Cell". यहाँ आपको Internship Registration से लेकर Completion Certificate, Report Format, Documentation, Updates और हर जरूरी जानकारी सबसे पहले और आसान भाषा में मिलेगी।

अगर आप Session 2023-27, 2024-28 या Magadh University के किसी भी Undergraduate Course के छात्र हैं, तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों और कॉलेज ग्रुप्स में अभी शेयर करें। हो सकता है आपकी एक शेयर से किसी छात्र की डिग्री समय पर पूरी हो जाए।
31👍4
इंटर्नशिप के लिए जल्दबाज़ी न करें, पहले सही जानकारी प्राप्त करें फिर सोच समझकर अपना निर्णय लें:

प्रिय छात्र छात्राओं,

राजभवन, बिहार द्वारा जारी इंटर्नशिप गाइडलाइन अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रक्रिया है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए विद्यार्थी अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार किसी भी वैध एवं उपयुक्त Internship Providing Organization (IPO) के माध्यम से इंटर्नशिप करने के लिए स्वतंत्र हैं।

इंटर्नशिप का चयन करते समय केवल कम शुल्क देखकर निर्णय लेना उचित नहीं है। यह सुनिश्चित करें कि जिस संस्था का चयन किया जाए, वह समय पर Internship Completion Certificate, Attendance Record, Project Report तथा कॉलेज/विभाग में जमा किए जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इंटर्नशिप को लेकर बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों के अनेक विद्यार्थियों से बातचीत, उनके अनुभव तथा विभिन्न प्लेटफॉर्म के बारे में प्राप्त फीडबैक के आधार पर यह जानकारी सामने आई कि EzyIntern एक व्यवस्थित एवं किफायती विकल्प के रूप में विद्यार्थियों के बीच तेजी से लोकप्रिय है। यह प्लेटफॉर्म कम शुल्क में इंटर्नशिप प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ आवश्यक प्रशिक्षण, उपस्थिति रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र तथा कॉलेज में जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का प्रयास करता है।

इस जानकारी को साझा करने का उद्देश्य किसी एक कंपनी को अनिवार्य बताना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक ऐसे विकल्प से अवगत कराना है, जिसके बारे में अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों से सकारात्मक अनुभव एवं फीडबैक प्राप्त हुए हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले विद्यार्थी अपनी आवश्यकताओं, कॉलेज/विभाग की अपेक्षाओं तथा उपलब्ध विकल्पों का स्वयं मूल्यांकन अवश्य करें, ताकि वे अपनी फीस वहीं निवेश करें जहाँ उन्हें बेहतर सुविधा, उचित मार्गदर्शन एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो सकें।

Company Name: EzyIntern
Registration Link:
https://www.ezyintern.in/register

नोट: इंटर्नशिप का अंतिम चयन पूर्णतः विद्यार्थी का स्वयं का निर्णय होगा। विद्यार्थी जिस भी वैध Internship Providing Organization (IPO) का चयन करें, यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलेज/विभाग द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज, रिपोर्ट, उपस्थिति विवरण एवं अन्य औपचारिकताएँ समय पर पूरी हो सकें।
7😐2
Magadh University Internship को लेकर महत्वपूर्ण सूचना

Magadh University द्वारा जारी 14 जुलाई 2026 के नोटिस को लेकर कई कॉलेजों में भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है। कुछ महाविद्यालय जल्दबाजी में छात्रों का Internship Registration शुरू कर रहे हैं, जबकि विश्वविद्यालय के आदेश में 14 अगस्त 2026 तक छात्रों का Registration या Internship पूरा करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

नोटिस के अनुसार 14 अगस्त तक कॉलेजों को केवल Internship के लिए उपयुक्त संस्थानों एवं कंपनियों का चयन करना है, आवश्यक कागजी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करनी है तथा इसकी सूचना विश्वविद्यालय को भेजनी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विश्वविद्यालय ने Internship Registration की कोई आधिकारिक तिथि ही जारी नहीं की है, तो कुछ कॉलेज किस आधार पर छात्रों का Registration कर रहे हैं? बिना विश्वविद्यालय के स्पष्ट दिशा निर्देश के छात्रों से जल्दबाजी में Registration कराना उचित नहीं है।

इसके अलावा, कई कॉलेज केवल एक ही कंपनी के साथ MoU कर पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं। यह पारदर्शी व्यवस्था नहीं है। सभी इच्छुक कंपनियों को अपना प्रस्ताव देने और कॉलेज के समक्ष स्वयं को प्रस्तुत करने का समान अवसर मिलना चाहिए। उसके बाद कॉलेज गुणवत्ता, अनुभव और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त कंपनी का चयन करें।

छात्रों के भविष्य से जुड़ा यह महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए इस पूरे मामले को परीक्षा नियंत्रक महोदय के समक्ष भी रखा जाएगा, ताकि विश्वविद्यालय की स्पष्ट एवं आधिकारिक स्थिति सामने आ सके और किसी भी प्रकार का भ्रम समाप्त हो।
7👍5
Magadh University Students Attention!

Session 2023–2027 एवं 2024–2028 के सभी छात्र छात्राओं के लिए Internship अपने Career की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आपको Practical Experience के साथ नई Skills सीखने और Professional Environment को समझने का अवसर प्रदान करती है।

यदि आप अपनी Internship को आसान और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना चाहते हैं, तो EzyIntern के माध्यम से Registration कर सकते हैं। यहाँ आपको Registration Process, Training, Project Support, Guidance तथा Internship Completion Certificate जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

आज के समय में केवल Degree ही नहीं, बल्कि Skills + Internship Experience भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। एक अच्छी Internship आपके Resume को मजबूत बनाती है और आगे चलकर Job, Placement तथा Career Growth में भी मददगार साबित हो सकती है।

यदि आपने अभी तक Registration नहीं कराया है, तो समय रहते अपनी Internship शुरू करें और निर्धारित समय के भीतर इसे पूरा करने का प्रयास करें।

🔗 Registration Link:
https://www.ezyintern.in/register

📞 Helpline: 7050936593

📢 WhatsApp Channel:
https://whatsapp.com/channel/0029VbC9lvi3bbV8TS7TbB00

नोट: Internship का अंतिम चयन पूर्णतः विद्यार्थी का स्वयं का निर्णय होगा। विद्यार्थी जिस भी वैध Internship Providing Organization (IPO) का चयन करें, यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलेज या विभाग द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज, रिपोर्ट, उपस्थिति विवरण एवं अन्य औपचारिकताएँ समय पर पूरी की जा सकें।
15
Magadh University UG Session 2023-27 एवं 2024-28 के विद्यार्थियों के लिए Internship Process (Step by Step)

Step 1: अपने कॉलेज से Internship संबंधी दिशा निर्देश प्राप्त करें।

Step 2: अपनी रुचि के अनुसार किसी संस्था, कंपनी, स्कूल, अस्पताल, बैंक, एनजीओ या अन्य संगठन का चयन करें।

Step 3: कॉलेज से Consent Letter जारी करवाएं।

Step 4: चयनित संस्था से Acceptance Letter प्राप्त करें

Step 5: Acceptance Letter एवं Consent Letter की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Internship प्रारंभ करें।

Step 6: निर्धारित 120 घंटे की Internship पूरी करें तथा नियमित रूप से उपस्थिति एवं कार्य का रिकॉर्ड रखें।

Step 7: Internship समाप्त होने पर संस्था से Internship Completion Certificate प्राप्त करें।

Step 8: अपने अनुभव के आधार पर Internship Report तैयार करें।

Step 9: Internship Report, Completion Certificate तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय के भीतर अपने कॉलेज मे जमा करें।

Step 10: कॉलेज द्वारा सत्यापन के बाद आपकी Internship प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
6💯2
मगध यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप संबंधित सभी जानकारी के लिए जुड़े: https://t.me/MUInfoInternshipCell
4
मगध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर: डिग्री के लिए Internship होगी अनिवार्य

बिहार के विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में अब Internship को महत्वपूर्ण रूप से शामिल किया गया है। नए नियमों के अनुसार केवल अपने पाठ्यक्रम के Credits अर्जित करने से ही विद्यार्थियों को प्रत्येक स्तर पर निर्धारित Certificate, Diploma या Degree नहीं मिलेगी, बल्कि संबंधित स्तर पर Internship की शर्त पूरी करना भी आवश्यक होगा।

मगध विश्वविद्यालय के चार वर्षीय UG पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए यह अपडेट विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। नए प्रावधान के तहत पहले, दूसरे या तीसरे वर्ष के बाद निर्धारित Exit लेने वाले विद्यार्थियों को Internship करनी होगी। इसके लिए सरकारी या गैर सरकारी संस्थान, NGO आदि में निर्धारित अवधि की Internship करने का प्रावधान है।

नियमों के अनुसार Internship पूरी करने वाले विद्यार्थियों को इसके लिए 4 Credits दिए जाएंगे। यदि कोई विद्यार्थी पाठ्यक्रम में निर्धारित Credits तो अर्जित कर लेता है, लेकिन Internship पूरी नहीं करता है, तो उसे संबंधित स्तर पर Exit का विकल्प नहीं दिया जाएगा और उसे आगे की पढ़ाई जारी रखनी पड़ सकती है।

इस व्यवस्था में पहले साल के बाद Undergraduate Certificate, दूसरे साल के बाद Undergraduate Diploma और तीसरे साल के बाद Bachelor Degree के लिए निर्धारित Credits के साथ Internship की शर्त भी जुड़ी हुई है। Internship पूरी करने के बाद प्राप्त Certificate और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को विद्यार्थियों को सुरक्षित रखना होगा।

मगध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इसलिए Internship को केवल एक सामान्य गतिविधि न समझते हुए इसे अपने Degree और Academic Progress का महत्वपूर्ण हिस्सा मानना चाहिए। खासकर सत्र 2023 27 के विद्यार्थियों के लिए Internship से जुड़ी प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने College और University द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार Internship पूरी करना आवश्यक होगा।
7