Vishva Hindu Parishad -VHP
3.98K subscribers
963 photos
140 videos
2 files
485 links
Download Telegram
विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष मा आलोक कुमार जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन आज पूज्य
महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी विद्या गिरी जी महाराज,
पूज्य मुनि वत्सल जी महाराज एवं पूज्य संत ज्ञानेश्वर दास जी महाराज (अक्षरधाम), महंत राम मंगल दास जी (मयूर विहार) तथा पूज्य स्वामी धीरेंद्र पुरी जी महाराज (आईटीओ) से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ।

पूज्य संतों के सान्निध्य में समाज जागरण, समाज में संस्कार, परिवारप्रबोधन, युवा जागरण तथा प्रबोधन, बाल संस्कार और सेवा कार्य जैसे विषयों पर चिंतन हुआ।

https://x.com/VHPDigital/status/1987866748939600043
10
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मा. आलोक कुमार जी के दिल्ली प्रांत में तीसरे दिन के प्रवास में पूज्य आचार्य रूपचंद जैन गुरुदेव ( मानव मंदिर मिशन, जैन मंदिर), साध्वी समता श्री माताजी (जैन समाज),
महामंडलेश्वर श्री कृष्णा साह विद्यार्थी जी महाराज (भगवान वाल्मीकि आश्रम, मंदिर मार्ग), महंत भोला गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरि ओम गिरी जी महाराज, पूज्य प्रबल मुनि जी महाराज (उदासीन आश्रम),
तथा हनुमान मंदिर (108 फुटा) के ओम गिरी जी महाराज जी के दर्शन एवं आत्मीय मिलन सम्पन्न हुआ।

https://x.com/VHPDigital/status/1988230534758387960
7
देश की स्वाधीनता और स्वधर्म की रक्षा के लिए जनजातियों में प्राण फूंक कर मिशनरियों और अंग्रेजों के विरुद्ध आजीवन संघर्ष कर बलिदान देने वाले भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर कोटिश: नमन्...

#जनजातीय_गौरव_दिवस की शुभकामनाएं

#BhagwanBirsaMunda #BirsaMunda

https://x.com/VHPDigital/status/1989544723170955410
7🔥1
हिन्दू हृदय सम्राट, भारतीय संस्कृति के संवाहक, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तम्भ, सनातन व हिंदुत्व के संरक्षण में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले, कुशल नेतृत्वकर्ता, सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष परमपूज्य अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन ।

#AshokSinghal

https://x.com/VHPDigital/status/1990259983473401911
12🙏8
विश्व हिंदू परिषद के सोशल मीडिया विभाग की द्विदिवसीय अखिल भारतीय बैठक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार व पूज्य सुधांशु जी महाराज के पाथेय के साथ आज दिल्ली में संपन्न हुई।

https://x.com/VHPDigital/status/1992603490766774299
7
हिंदू धर्म की रक्षार्थ 350 वर्ष पूर्व आज ही के दिन दिल्ली के चांदनी चौक में महान् संत व धर्म योद्धा श्री गुरु तेग बहादुर जी ने अपना बलिदान दिया था।

धर्मांध व क्रूर मुगल शासक औरंगजेब ने चुनौती दी थी कि मुसलमान हो जाओ या मृत्यु स्वीकार करो।
गुरुजी ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण दिए पर धर्म नहीं छोड़ा।
वे हिंद की चादर थे। उनके बलिदान दिवस पर विश्व हिंदू परिषद समेत समग्र राष्ट्र द्वारा कृतज्ञता पूर्वक उन्हें कोटि कोटि नमन्
: श्री आलोक कुमार, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद

#GuruTegBahadur

https://x.com/VHPDigital/status/1992779920691659106
🙏91
देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा में अपने अदम्य साहस से इतिहास रचने वाले महान सेनानायक लाचित बरफुकन को जयंती पर शत-शत नमन।

https://x.com/VHPDigital/status/1992859859562463404
🙏43
आज का दिन कैलेंडर पर लिखी मात्र एक तारीख नहीं, अपितु एक नए कालचक्र का उद्गम है।

एक ऐतिहासिक नए युग के शुभारंभ का प्रतीक है। धर्म की पुनर्स्थापना का पावन दिवस है। 497 वर्षों के सतत् धर्म संघर्ष के बाद सनातन की विजय और भारत के पुनरोदय का प्रतीक है।

आज उन सभी वीरों, बलिदानियों, पूज्य संतों, योद्धाओं तथा धर्म रक्षकों को प्रणाम कर कृतज्ञता व्यक्त करने का भी दिन है जिनके निरंतर संघर्ष के फलस्वरूप ही श्री राम जन्म भूमि पर यह धर्म ध्वजा लहराई है ।

#Ayodhya #ayodhyarammandir #rammandir

https://x.com/VHPDigital/status/1993281458216354144
6
17👏5🙏5
प्रेस वक्तव्य:
आतंक के सरगना बनने की होड लगी है मदनियों में; सर्वोच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान ले: डॉ सुरेन्द्र जैन
नई दिल्ली। नवंबर 30, 2025। कल भोपाल में जमीयत प्रमुख मौलाना मदनी द्वारा दिए गए कट्टरपंथी वक्तव्य की विश्व हिंदू परिषद ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि बड़े मदनी हों या छोटे मदनी, दोनों में मुस्लिम समाज को भड़काने की होड़ लगी है। दोनों जुटे हैं कि कौन पहले लादेन या बगदादी बनता है।
उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में जिस प्रकार का बम विस्फोट किया गया, पूरे देश में आतंकवादी घटनाएं करने की तैयारी पूरे देश में चल रही थी। एक पूरी यूनिवर्सिटी को जिस प्रकार से आतंकवादियों का अड्डा बना दिया गया था, केवल मदरसों में पढ़े हुए नहीं, सरकारी कॉलेज में पढ़े हुए डॉक्टर भी इस आतंकवादी गिरोह के सरगना बनकर खड़े हो गए।
क्या इनको किसी भी तरीके से कोई डिफेंड कर सकता है? उनको डिफेंड करने के साथ-साथ ये दोनों मौलाना इस होड़ में लगे हैं कि भारतीय संविधान, न्यायपालिका, प्रशासन, हिंदू समाज और देश की समस्त व्यवस्थाओं के खिलाफ मुस्लिम समाज को कैसे भड़काया जा सके!

डॉ जैन ने कहा कि क्या ये मौलाना नहीं जानते कि कहीं रोटियों पर थूक लगाया जा रहा है, कहीं लव जिहाद के नाम पर हिन्दू बहनों से बलात्कार कर उनके टुकड़े किए जा रहे हैं! कल ही एक मामले में कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया है। ऐसे सब मामलों पर पर्दा डालने के लिए ही शायद इन्होंने मुस्लिम समाज को भड़काने का यह मार्ग अपनाया है।
उन्होंने चेताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विरोध में जिस प्रकार का वक्तव्य इन्होंने दिया है वह घोर आपत्तिजनक है। कब तक बाबरी मस्जिद का रोना रोते रहोगे? यह ध्यान कर लेना कि बाबर और बाबरी के नाम पर कोई अवशेष अब भारत की जनता स्वीकार नहीं करेगी! मुस्लिम समाज का बाबर से क्या लेना देना? उस विदेशी दुष्ट के नाम पर आप बार-बार मुस्लिम समाज को भड़काना चाहते हैं? चाहे वक़्फ़ बोर्ड का मामला हो या ट्रिपल तलक का, सब देश हित में उठाए गए संसदीय कदम ही तो हैं! वक्त बोर्ड और हलाल सर्टिफिकेशन के ऊपर जो पूरे देश में वातावरण बन रहा है और उसके नाम पर तुमने जो लूट मचा रखी थी, वह सामने आ गई तो बौखला गए? उस पैसे का उपयोग आतंकवादियों का केस लड़ने, हिंदुओं पर हमला करने वाले लोगों की सुरक्षा और उनको बचाने के लिए कर रहे थे! इसी की परेशानी है आपको? ये भाषण घोर आपत्तिजनक और देश के विरुद्ध खुली बगावत का ऐलान है जिसको कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय से अपील करूंगा स्वत: संज्ञान लें और इन राष्ट्रविरोधी वक्तव्यो के ऊपर लगाम लगाएं और इन लोगों को इनकी सही जगह बताएं! हम इनके भाषणों का अध्ययन करेंगे, जो कानूनी कार्यवाही करनी है वह भी करेंगे लेकिन ध्यान कर लेना कि तुम मुस्लिम समाज को बर्बादी की ओर ले जा रहे हो! किसी भी प्रकार से इस बगावत को सहन नहीं किया जाएगा। हर स्तर पर इसका मुकाबला किया जाएगा।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद

https://x.com/VHPDigital/status/1995066486176825688
2👍1