DEENI TALEEM CHANNEL
337 subscribers
7 photos
5 videos
4.31K links
AHLE SUNNAT WAL JAMA'AT
Download Telegram
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*कुर्बानी और अकीके के मसाइल, पोस्ट ➪​ 30*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* लडके की तरफ से कितने और लडकी की तरफ से कितने जानवर जिबह किये जाए?
*❀➺ जवाब :* हजरते आयशा रजियल्लाह अन्हा से मर्वी है वो कहती है हुजुर अकरम ﷺ ने फरमाया लडके की तरफ से 2 और लडकी की तरफ से 1 बकरी किफायत करती है अकीके में।
📕 *सुनन इबने माजा हदीस न 3162.3163*
*📕 सुनन अबू दावुद हदीस न 1061*

इमामे आजम के नज़दीक यही हुक्म है के अगर लड़का है तो उसकी तरफ से 2 बकरे जिबह किये जाए और अगर लडकी है तो 1 बकरी जिबह की जाए.

*✿➺ सवाल :* बाज़ लोग कहते हैं अगर हैसियत के बाद अकीका ना किया जाए तो बच्चा बीमार और सेहत खराब रहती है.?
*❀➺ जवाब :* सलमान बिन आमिर से मर्वी है के हुजुर अकरम सलल्लाहू अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया के लडके के साथ अकीका है तो 1 खून बहाओ और निजासत दूर करो......
*📕 सुनन इबने माजा हदीस न 3164...*

फुकहा इकराम फरमाते निजासत से मुराद बिमारी ही है और सेहत का भी हुक्म . लिहाज़ा जो ये बात कही जाती है अगर किसी की हैसियत होने के बाद भी अकीका ना करे तो उसके बच्चे बीमार होते दुरुस्त बात है।

*✿➺ सवाल :* क्या अकीका ना करने की वजह से बच्चे को परेशानी रहती है?
*❀➺ जवाब :* हज़रत हसन बिन अली रज़ियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते है हुजुर अकरम सल्ल्लाहू अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया ... अकीका लडके की तरफ से है लिहाज़ा उसकी तरफ से खून बहाओ और उससे तकलीफ दूर करो ।
*📕 सुनन अबू दावुद हदीस न 1066..*

तकलीफ से मुराद क्या है इस ताल्लुक से ओलामा में 2 कौल है. 1 तो ये है बालो को मुंडाना और दूसरा बच्चे की आने वाली परेशानी को दूर करो अकीका करके.. अक्सर अहिम्मा का यही फरमान है के जो अकीका कर सकता हो उसके बाद भी ना करे तो उसकी औलाद के लिए परेशानी का मसला पेश आता है लिहाज़ा अगर कोई इस काबिल है तो इस काम में ताखीर ना करे

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*कुर्बानी और अकीके के मसाइल, पोस्ट ➪​ 31*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* अगर कोई बकरा जिबह ना कर सकता हो तो क्या वो कुर्बानी के बड़े जानवर में हिस्सा ले कर अकीका कर सकता है?
*❀➺ जवाब :* हजरते हसन और हजरते शिरीन दोनों से मर्वी है वो कहते है हुजुर अकरम सल्ल्लाहू अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया के के बच्चे की तरफ से कुर्बानी अकीके में किफायत कर जायेगी.....
*📕 मुसन्निफ़ इबने अबी शैबा हदीस न 24751*

हजरते हसन बसरी इस हदीस पाक की तफसीर के तहत फरमाते है के अगर क़ुरबानी के जानवर में अकीका का हिस्सा डाल दिया जाए तो अकीका हो जायेगा.. यानी के बकरा ईद के मौके पे जो बड़े जानवर की कुर्बानी होती है कोई उसमे अपने बच्चे के नाम से हिस्सा ले ले तो इस सुरत में अकीका हो जाएगा।

*✿➺ सवाल :* किसी को लडके का अकीका करना हो तो कितने हिस्से लेने होंगे ?
*❀➺ जवाब :* इन हदीसों के तफसीर के मुताबिक़ जो हुजुर ﷺ ने लड़के के लिए 2 बकरी और लड़की के लिए 1 बकरी का हुक्म दिया है तो ओलामा फरमाते है अगर कोई कुर्बानी वाले जानवर में हिस्सा लेकर अकीका कर रहा है तो लडके के लिए 2 हिस्से और लडकी के लिए 1 हिस्सा लेगा... अगर किसी की हैसियत ऐसी नही है 2 हिस्से लेकर अकीका करे तो वो दोनों की तरफ से 1 एक हिस्सा भी ले सकता है।
📕 *सुनन इबने माजा हदीस न 3162, 3163*
*📕 सुनन अबू दावुद हदीस न 1061*

*✿➺ सवाल :* जानवर में कुछ हिस्सा कुर्बानी का कुछ अकीके का ये कैसा है ?
*❀➺ जवाब :* इस हदीस पाक की तफसीर के मुताबिक़ 1 ही जानवर में कुछ हिस्सा कुर्बानी का कुछ अकीके का तो ऐसा भी हो सकता है कोई हर्ज़ नही. जैसे भैंस में 7 हिस्से होते है तो 5 हिस्से कुर्बानी के हो और 2 हिस्से अकीके के हो तो ऐसा करने में कोई हर्ज़ नही है।
*📕 मुसन्निफ़ अब्दुर रज्जाक हदीस न 7979*

*✿➺ सवाल :* अकीके का जानवर कैसा होना चाहिए..?
*❀➺ जवाब :* अकीका का जानवर मिसल कुर्बानी के होना चाहिए जो चीज़े कुर्बानी के जानवर में पायी जाती है उन्ही शर्तों के साथ अकीके में पाया जाना ज़रूरी है।
*📕 बहारे शरीयत जिल्द 3 हिस्सा 15 पेज 155*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*कुर्बानी और अकीके के मसाइल, पोस्ट ➪​ 32*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* बहुत से लोग कहते है अकीके का गोश्त मा बाप नाना नानी नही खा सकते इसकी क्या हकीकत है.?
*❀➺ जवाब :* ये जो अवाम में मशहूर है के अकीके का गोश्त मा बाप नाना नानी दादा दादी नही खा सकते बे असल बात है ऐसी कोई मुमानियत किसी मोतबर कुतुब में तहरीर नही है और ऐसा कोई मसला है भी नही ये बाते सिर्फ चंद गवार औरतो के बनाई हुई है शरीयत में इसकी कोई हैसियत नही है।
*📕 फातावा रजविया जिल्द 20 पेज 430*
📕 *फातावा आलमगिरी जिल्द 8 पेज 727*
📕 *बहारे शरीयत जिल्द 3 हिस्सा 15 पेज 155*

*✿➺ सवाल :* बहुत से लोग शादी के मौके पर अकीका करते ये कैसा है?
*❀➺ जवाब :* हर जैज़ तकरीब में अकीका हो सकता है चाहे शादी हो या खतना या मीलाद कोई भी जैज़ काम में किया जाए हो जाएगा लेकिन इन तमाम जगहों पर अकीका तो हो जाएगा मगर इसमें ये भी ख्याल रखा जाए के गरीबो की दावत भी की जाये वरना अकीके का मकसद हासिल ना होगा.. आम तौर पर लोगो की तवज्जो ही नही है इस बारे में वो खुद खाते है रिश्तेदार भी होते है दोस्त अहबाब भी होते है मगर गरीब को नही पूछते तो कैसे इसका मकसद हासिल होगा।
*📕 तहीमुल मसाइल जिल्द 4 पेज 427*

*✿➺ सवाल :* अकीका का गोश्त और खाल का क्या हुक्म है ?
*❀➺ जवाब :* हजरते जाफर से मर्वी है वो कहते है मैंने दरयाफ्त किया या रसूलुल्लाह अकीका के गोश्त का क्या हुक्म है हुजुर अकरम स्ल्ल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया कुर्बानी की मिसल है।
*📕 मुसन्निफ़ इबने अबी श्य्बा हदीस न 24735*

मुफ़्ती अमज़द अली साहब फरमाते है के कुर्बानी का गोश्त हो या खाल दोनों का हुक्म क़ुरबानी की तरह ही है यानि के इस गोश्त के भी तीन ही हिस्से किये जाए 1 खुद के लिए 1 रिश्तेदार दोस्त अहबाब के लिए 1 गरीब गुरबा के लिए.. और खाल को चाहे तो खुद इस्तेमाल करे या सदका कर दे जो मुनासिब हो कर सकता है।
*📕 बहारे शरीयत जिल्द 3 हिस्सा 15 पेज 155*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*कुर्बानी और अकीके के मसाइल, पोस्ट ➪​ 33*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* बच्चा अगर पैदा हुआ और खत्म हो गया तो अकीके का हुक्म?
*❀➺ जवाब :* हजरते हसन बसरी रहीमा हुल्लाह फरमाते है के अगर बच्चा पैदा हुआ और खत्म हो गया तो इस सुरत में अकीके का मसला ये होगा के अगर बच्चा 7 दिन से जियादा जिंदा रहा तो अकीका किया जाएगा अगर 7 दिन से पहले ही इन्तेकाल कर गया तो इसका अकीका नही किया जाएगा।
*📕 मुसन्निफ़ अब्दुर रज्जाक हदीस न 7978*

*✿➺ सवाल :* क्या कोई खुद अपना अकीका कर सकता है ?
*❀➺ जवाब :* हजरत मुहम्मद बिन इब्राहीम से मर्वी है वो कहते है मैंने हुजुर अकरम सल्ल्लाहू अलैहि वसल्लम को ये फरमाते सुना के.. के अगर मुझे पता चल जाए के मेरा अकीका नही हुआ तो तो मै खुद अपना अकीका करूंगा।
*📕 मुसन्निफ़ इबने अबी शाय्बा हदीस न . 24718*

अहिम्मा इकराम फरमाते हैं इस हदीस से ये बात तो साबित हो गयी के अगर वालिद ने किसी वजह से क़ुरबानी नही की तो इंसान खुद भी अपना अकीका कर सकता है.. मगर खूब ख्याल रहे अगर मा बाप जिंदा हो तो बगैर उनके इजाजत के हरगिज़ अकीका नही होगा क्यूँ अकीका करना ये बाप का हक है और किसी का हक लेने के लिए उसकी इजाजत ज़रूरी है.. अगर बाप ना हो तो मा से इजाजत ले अगर वो इजाजत दे दो तो खुद भी अकीका कर सकता कोई हर्ज़ नही है।

*✿➺ सवाल :* क्या बीवी का अकीका शौहर करा सकता है?
*❀➺ जवाब :* मुसब बिन काब से मर्वी है वो कहते मैंने अपनी जौजा के अकीके की इजाजत हुजुर अकरम सल्ल्लाहू अलैहि वसल्लम से मांगी तो आपने इजाजत दे दी।
*📕 सहीह इबने खुजैमा हदीस न 8340*

ओलमा का भी इसी पर फतवा है के शोहर अपनी बीवी का अकीका करा सकता है मगर उसके मा बाप की इजाजत के बाद।

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*कुर्बानी और अकीके के मसाइल, पोस्ट ➪​ 34*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* क्या कोई 2 दफा अकीका करा सकता है यानी के अभी तो हिस्से से करा दी अगर बाद बकरे की हैसियत आ जाए और दुबारा करना चाहे तो..?
*❀➺ जवाब :* हजरते अली रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते खुद हुजुर अकरम सल्ल्लाहू अलैहि वसल्लम का अकीका 2 दफा हुआ 1 दफा मेरे वालिद ने किया और जब हुजुर की उम्र मुबारक 40 साल हुई और आपने एलाने नुबुव्वत फरमाई तो आपने फिर से अकीका किया....
*📕 अल मुस्तदरक अलस सहीहैन. हदीस 9004*

अगर कोई अभी किसी वजह से किसी बड़े जानवर में हिस्सा लेकर अपने बच्चो का अकीका कर चुका और बाद में उसकी हैसियत और हो गयी और दुबारा बकरे जिबह करके अकीका करना चाहता है तो कर सकता है कोई कराहियत नही है


*✿➺ सवाल :* क्या कोई मा बाप का भी अकीका कर सकता है ?
*❀➺ जवाब :* जी हा कर सकता है।
*📕 फातावा आलमगिरी जिल्द 8 पेज 497*


*✿➺ सवाल :* अकीका कराने का किस किस का है...?
*❀➺ जवाब :* अकीका जो किया जाता है वो औलाद के पैदा होने के शुक्र पर किया जाता है और औलाद के पैदा होने पर जो ख़ुशी मा बाप को होती है वो किसी को नही होती और औलाद से सबसे जियादा फायदा भी इन्ही को होता है तो इस सुरत में अकीका का सबसे पहला हक वालिद का है उसके बाद वालिदा का इसके बाद हक किसी का नही मगर करना चाहे तो बड़े भाई का हक होगा।
*📕 रद्दुल मुहतार जिल्द 3 पेज 503*

*✿➺ सवाल :* क्या अकीका के बाद सर के बाल भी काटे जाये?
*❀➺ जवाब :* हजरते समुरा रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते है हुज़ूरे अकरम सल्ल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया बच्चा अकीका के एवज रहन रखा जाता है तो सातवे दिन उसका अकीका किया जाए उसका नाम रखा जाए और उसके सर के बाल मुंडाया जाए।
*📕 जामे तिरमिज़ी हदीस न 1565*

इमाम आजम अबू हनीफा रहिमाहुल्लाह के नज़दीक अगर सातवे दिन 14 दिन या 21 दिन अकीका कर रहा है तो ये मुस्तहब है के बाल काटे जाए और अगर इसके बाद कोई अकीका कर रहा है तो उसके लिए ये हुक्म नही बच्चा अगर बालिग़ हो जाए तो उसके थोड़े से बाल काट दिया जाए सुन्नत अदा हो जायेगी मगर लडकी 9 साल की हो गयी तो उसके बाल काटना कतई जैज़ नही होगा क्यूं के इसकी मुमानियत हदीस में मौजूद है।

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*कुर्बानी और अकीके के मसाइल, पोस्ट ➪​ 35*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* काटे गये बालो के बदले चांदी सदका करना..?
*❀➺ जवाब :* हजरते जाफर से मर्वी है वो कहते है हजरते फातिमा रजियल्लाह अन्हा अपने बच्चो की तरफ से सातवे दिन अकीका करती और उसका नाम रखती और उसके खतना करवाती और उसके बाल मुंड वाती और उसके बालो के वजन से चांदी सदका करती थी।
*📕 मुसन्निफ़ इबने अबी शाय्बा हदीस न 24716.. 24741*

फिकह ए हनफी में मुस्तहब है के बाल की मिकदार के बराबर चांदी खैरात करे बाल चाहे मुंडाए या ना मुंडाए.. कयास करले बाल कितने है उसी के हिसाब से सदका कर सकता है।

*✿➺ सवाल :* क्या अकीका सब पर है ?
*❀➺ जवाब :* अबू राफेअ से मर्वी है वो कहते है मैंने हजरते फतिमा रजियल्लाह अन्हा से सुना के किसी ने हुजुर ﷺ से ये सुवाल किया या रसूलुल्लाह ﷺ क्या मै अपने बेटे की तरफ से खून ना बहाओ हुजुर ﷺ ने फरमाया नही बल्कि उसके बालो के बराबर चांदी सदका कर दो।
*📕 मुसन्निफ़ इबने अबी शय्बा हदीस न 24717*

इमामे आजम अबू हनीफा के नज़दीक अकीका हर उस इंसान पर है जो करने की ताकत रखता अब कोई बकरे की ताकत रखता है तो कोई हिस्से की अगर कोई हिस्से की ताकत रखता है तो उसके लिए बकरे का इंतज़ार करना जैज़ ना होगा जिसकी हैसियत है वो करे और अगर वो भी ना हो तो बालो के वजन के बराबर चांदी दे दे।

*✿➺ सवाल :* अगर कोई इन्तेकाल कर गया उसका अकीका ना हुआ था तो?
*❀➺ जवाब :* अकीका शुक्र नेमत है और नेमत के खत्म होने के बाद अकीका करना कहीं से साबित नही लिहाज़ा जो लोग फौत हो चुके और उनका अकीका ना हुआ था तो उनके इन्तेकाल के बाद नही हो सकता।
*📕 फातावा रजविया जिल्द 20 पेज 592 मसला न 234.235*

*खुलासा कलाम* अकीका 1 सुन्नत है जो की औलाद के पैदा होने के मौके पर ख़ुशी के तौर पर जानवर जिबह करके ज़ाहिर की जाती है। आज लाखो लोग ऐसे हैं जो अपने बच्चो की पैदाइश के बाद अकीका करने की ताकत रखते है लेकिन वो फिर भी नही करते और लगभग कुर्बानी में हिस्सा लेकर अकीका तो हर इंसान कर ही सकता है मगर नाम वारी के लिए वो नही करता और बकरे के इंतज़ार में उसके बच्चे कब जवान हो जाते है पता ही नही चलता.. लोग बच्चे के पैदा होने पर हजारो रूपये की मिठाई तकसीम कर देते है और बर्थडे के नाम पर हर साल हजारो खर्च मगर जिस तरह शरीयत ने हुक्म दिया उसके तरीके से करने को तय्यार नही।
अल्लाह रब्बुल इज्ज़त इसीलिए उनके हिस्से में बीमारियाँ डाल देता है आज शायद ही कोई ऐसा बच्चा हो जो पैदा होके बगैर बीमारी के बड़ा हो गया हो पैदा होने से लेकर 3 चार साल तक मुसलसल डाक्टर के चक्कर लगते है क्यूँ के हम हुजुर ﷺ के फरमान पर अमल नही करते

*📃 पोस्ट मुकम्मल✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 01*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* किसी ने नापाकी की हालत में नमाज़ पढली तो क्या हुक्म होगा?
*❀➺ जवाब :* *सुरह मायदा आयत न 6 अगर तुम नापाक हो तो खूब पाक हो लो* ..किसी ने अगर नापाकी में नामाज अदा की तो सख्त गुनाह अगर जान कर ऐसा किया यानि उसे याद है के वो नापाक है फिर भी नमाज पढ़े तो ये कुफ्र है।

*✿➺ सवाल :* तहारत से मुराद सिर्फ जिस्म का पाक होना है या कुछ और भी है ?
*❀➺ जवाब :* *कुरान सुरह निशा आयत 42 की तफसीर..* नमाज़ के लिए सिर्फ बदन का पाक होना काफी नही है बल्कि उसके साथ साथ कपड़े का और जगह का पाक होना भी ज़रूरी है अहनाफ के नज़दीक जो नमाज़ की शर्त है उसमे ये तीनो शामिल है यानि के बदन कपड़ा जगह सबका पाक होना ज़रूरी है।

*✿➺ सवाल :* बदन नापाक किन किन चीजों से होता है.?
*❀➺ जवाब :* [1] मनी का अपनी जगह से जोश के साथ निकलने से [२] एतेलाम यानि नाइट फेल [3] सोहबत यानी सेक्स [4] हैज़ यानि महीना [5] निफास यानि बच्चा पैदा होने के बाद जो खून आता है

*[1] मनी* उम्मे सलमा रजियल्लाह अन्हा से मर्वी है वो कहती हैं जब किसी की मनी निकल जाए तो उस पर गुसल फर्ज़ हो जाता है यानि के वो नापाक हो जाता है।
📕 *सहीह बुखारी हदीस न 282*

*[2] सोहबत* अबू हुरैरा रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते है हुजुरﷺ ने फरमाया जब मर्द औरत के चारो हिस्सों पर बैठ जाए तो गुसल वाजिब हो जाता है।
*📕 सहीह बुखारी हदीस न 291*

*[3]* हजरते आयशा रजियल्लाह अन्हा से मर्वी है वो कहती हैं हुजुरﷺ ने हमे हैज़ की हालत में नमाज़ से रोका और इसे नापाक फरमाया
*📕 सहीह मुस्लिम हदीस न 579..*

*[4]* हजरते उम्मे सलमा रजियल्लाह अंहा से मर्वी है वो कहती हैं हुजुर ﷺ निफास वाली औरतो का 40 दिन तक इंतज़ार का हुक्म देते यानि के बच्चा पैदा होने के बाद 40 दिन बाद नमाज़ का हुक्म देते।
📕 *जामे तिरमिज़ी हादीस न 131..*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 02*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* बदन को कैसे पाक किया जाए ?
*❀➺ जवाब :* बदन को गुस्ल करके पाक किया जाए।

*✿➺ सवाल :* गुस्ल कैसे किया जाता है ?
*❀➺ जवाब :* हजरते इबने अब्बास रजियल्लाह अंह अपनी खाला हजरते मैमुना रजियल्लाह से रिवायत करती हैं वो फरमाती हैं हुजुरﷺ जब गुसल फरमाते सबसे पहले दोनों हाथ गटटो तक धोते,उसके बाद इस्तिन्जे की जगह को धोते, फिर बदन पर जहा नपाकी लगी उसे धोते,,फिर नमाज़ के जैसे वुजू करते,,फिर बदन पर तेल की तरह पानी चुपड़ लेते,,फिर दाए कंधे पर पानी डालते, फिर बाए कंधे पर पानी डालते उसके बाद तमाम बदन पर पानी,, बहाते के बाल बराबर जगह सुखी न रहती,

*अहनाफ के नजदीक भी इसी तरह गुसल का हुक्म है.* के सबसे पहले पाकी की नियत की जाए उसके बाद गत्तो तक हाथ 3 दफा धोया जाए फिर इस्तिन्जे की जगह को धोना निजासत लगी हो या ना हो फिर जहा नापाकी लगी हो उसे धोया जाए उसके बाद नमाज़ की तरह वुजू करे अगर किसी चीज़ पर खड़ा है तो पांव भी धोले वरना नही फिर बदन पर तेल की तरह पानी चुपड़ ले फिर 3 दफा दाए कंधे पर पानी बहाय उसके बाद 3 दफा बाय कंधे पर पानी बहाय उसके बाद तमाम बदन पर इस तरह पानी बहाए के बाल बराबर जगह सुखी न रहे।

*✿➺ सवाल :* कपडे को कैसे पाक किया जाए..?
*❀➺ जवाब :* हजरते अस्मा रजियल्लाह से मर्वी हैं 1 औरत हुजुरﷺ की बारगाह में हाज़िर हुई अर्ज़ की हुजुर कपड़े में हैज़ का खून लग जाए तो कैसे पाक करे आपने फरमाया उसे खुरच दे फिर पानी डाले फिर धो डाले फिर नमाज़ पढले ।
*📕 सहीह बुखारी हदीस न 227.*

*अहनाफ के नजदीक भी यही हुक्म है* अगर नापाकी ऐसी है जैसे पखाना गोबर मनी वगैरा तो उसके धोने की कोई लिमिट नही है जब तक वो साफ ना हो जाए चाहे 3 दफा हो या इससे से जियादा ...कपड़े को पाक करने का तरीका ये है के सबसे पहले उस नापाकी को दूर करे के उसका असर खत्म हो जाए फिर पानी डाले फिर निचोड़े उसके बाद फिर पानी डाले फिर निचोड़े उसके बाद फिर पानी डाले फिर निचोड़े।

*✿➺ सवाल :* जगह को कैसे पाक किया जाए ?
*❀➺ जवाब :* मुसाब बिन काब से मर्वी है वो कहते हैं हुजुरﷺ अगर ज़मीन पर नापाकी हो तो उसे कैसे दूर की जाए आपने फरमाया.. निजास्त अगर खत्म हो जाए. या उसका असर खत्म हो जाए तो वो पाक है।
*📕 सहीह इबने खुज़िमा. हदीस न 762..*

*अहनाफ का भी यही कॉल है* ज़मीन में अगर नापाकी हो तो उसे दूर कर दी जाए यहा तक के उसका असर उस हिस्से से खत्म हो जाए।

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 03*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* गुसल कहा किया जाए?
*❀➺ जवाब :* हजरते अब्दुल्लाह बिन मसूद रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते है हुजुर अकरम ने फरमाया कोई तुम में से गुसल ना करे साफ़ मैदान में और छत में के तुम किसी को देखो या कोई तुमे।
*📕 जामे तिरमिज़ी हदीस 615*

अहनाफ के नज़दीक . हर एतियात की जगह पर गुसल किया जा सकता चाहे गुसल खाना हो या नहर तालाब।

*✿➺ सवाल :* क्या बगैर लिबास के गुसल खाने में गुसल किया जा सकता है .?
*❀➺ जवाब :* गुसल खाने में जहा पर आम तौर पर एहतियात रहती है बगैर लिबास के भी गुसल किया जा सकता है लेकिन अगर गुसल खाने की छत ना हो तो बेहतर है शरम गाह को छुपा के गुसल करे।
*📕 बहारे शरियत जिल्द 1 हिस्सा २ पेज 33 मसला न 8*

*✿➺ सवाल :* क्या मनी कैसे भी निकले गुसल फर्ज़ होगा?
*❀➺ जवाब :* बिलकुल नही जैसा के ऊपर ब्यान किया गया है के मनी अगर जोश के साथ निकली तभी गुसल वाजिब होगा वरना नही जैसा के किसी को बुढापे की वजह से मनी निकल जाती है किसी को बोझ उठाने से मनी निकल जाती है किसी को गर्मी जियादा लगने से निकल जाती है इन तमाम सूरतु में गुसल वाजिब ना होगा।
*📕 फतावा शामी जिल्द 1 पेज 148.*

*✿➺ सवाल :* अगर मनी पेशाब के साथ आने लगे पतली होने की वजह से तो क्या हुक्म होगा ..?
*❀➺ जवाब :* अगर मनी पतली हो गयी पेशाब के साथ आने लगे तो उस से गुसल वाजिब नही होता बल्कि उससे सिर्फ वुजू टूट जाता है।
*📕 फतावा हिंदिया जिल्द 1 पेज 120*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 04*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* अगर किसी को नाइट फेल होना याद है मगर उसका कोई असर दिखाई ना दे तो क्या हुक्म होगा ?
*❀➺ जवाब :* हजरते आयशा रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहती है अगर कोई जागे और मनी के कतरे देखे तो गुसल करे मगर खुवाब याद है मगर मनी का असर नही है तो गुसल वाजिब ना होगा।
*📕 जामे तिरमिज़ी हदीस न 612*

अगर किसी को एत्लाम होना याद है लेकिन उसे उसका कोई असर दिखाई ना दे तो उस पर गुसल फर्ज़ नही होगा।
*📕 बहरे शरियत जिल्द 1 हिस्सा २ पेज 35 मसल न.17*

*✿➺ सवाल :* बहुत सारे लोग गुसल करने में ताखीर करते है बहुत तो ऐसे भी है जो 2 दिन 4 दिन बगैर गुसल के ही रहते उनके लिए क्या हुक्म है?
*❀➺ जवाब :* हुजुर अकरमﷺ का फरमाने आलिशान है के उस घर में रहमत के फ़रिश्ते दाखिल नही होते जिस घर में कोई कुत्ता या कोई नापाक या कोई जानदार की तस्वीर हो।
*📕 सहीह बुखारी हदीस न 3227.*

*✿➺ सवाल :* आम तौर पर सोहबत के बाद लोग बगैर गुसल के ही सो जाते है क्या वो भी ऊपर की हदीस की जद में आयेंगे ?
*❀➺ जवाब :* हजरते उम्मे सलमा रजियल्लाह अंह से मर्वी वो कहते है मैंने हजरते आयशा से से पूछा क्या हुजुर ﷺ सोहबत के बाद गुसल करके सोते हजरते आयशा कहती नही।
*📕 सहीह बुखारी हदीस न 286*

बल्कि वुजू करके सोते। बेहतर यही है के वुजू करके सो जाए शर्मगाह को धोकर।

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 05*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* जिन पर गुसल वाजिब है वो क्या क्या नही कर सकते है...?
*❀➺ जवाब :* हजरते आयशा रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहती है हुजुर अकरम हर वक़्त अल्लाह का ज़िक्र करते है ज़िक्र के लिए वुजू की ज़रूरत नही और ज़िक्र तो नापाकी में किया जा सकता है तिलावत नही।
*📕 सहीह मुस्लिम हदीस न 730..*

हजरते उमर रजियल्लाह अंह से मर्वी वो कहते है नापाक शख्श कुरान की तिलावत ना करे।
*📕 जामे तिरमिज़ी हदीस न 123*

अहनाफ के नजदीक जिसको नहाना ज़रूरी हो. उसको मस्जिद जाना,, तवाफ़ करना,, कुरआन छुना,, कुरआन को बे छुए देख कर पढना, या कुरआन की किसी आयत का लिखना, या ऐसी किसी अंगूठी या किसी चीज़ का छुना जिसमे कुरान की आयत लिखी हो जैज़ नही है।

*✿➺ सवाल :* हालते नापाकी में क्या क्या कर सकता है।
*❀➺ जवाब :* हजरते आयशा रजियल्लाह अंह से मर्वी है ज़िक्र के लिए पाक होना ज़रूरी नही है।
*सुनन अबू दावुद हदीस न 229*
*सहीह मुस्लिम हदीस न 730*
*जामे तिरमिज़ी हदीस न 123*

अगर कुरान की किसी आयत को तिलावत की नियत से नही बल्कि दुआ की नियत से या तबर्रुक की नियत से बिस्मिल्लाह पढ़ता है या शुक्र करते हुए या छींक का जवाब देते हुवे अल्हुम्दु लिल्लाह रब्बिल आलमीन कहा या मौत की खबर सुन कर इन्नालिल्लाही व इन्ना इलैही राज़ियुंन कहा.. ये तमाम कुरान की आयत है मगर यहा तिलावत की नियत से नही बल्कि दुआ के लिए बोली जा रही है तो बोलने में हर्ज नही है इसी तरह किसी ने सुरह फातिहा सुरह इखलास आयतुल कुर्सी इन सब को पढ़ा तब भी जैज़ है जब की नियत तिलावत की ना हो।

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 06*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* नापाक शख्श को अज़ान का जवाब देना दरूद कलमा पढना कैसा है.?
*❀➺ जवाब :* नापाक शख्श को दरूद शरीफ पढना, कलमा पढना और अज़ान का जवाब देना जैज़ है लेकिन कलमा और दरूद के ताल्लुक से ये फरमान है के कुल्ली करके या वुजू करके पढ़े.
*📕 सुनन नसाई हदीस न 679 की तफसीर*

*✿➺ सवाल :* ताजमहल में कुरआन की आयत लिखी है क्या किसी की नज़र पढ़ गयी और पढने लगे तो क्या हुक्म होगा नापाकी में.?
*❀➺ जवाब :* हालते नापाकी में कुरआन देखना अगर चे हुरूफ़ पर नज़र पढ़े और उनको मन में पढ़े कोई हर्ज नहीं है.
*📕 सुन्न अबू दावुद हदीस न 229 ... की तफसीर*

*✿➺ सवाल :* बहुत से लोग पेशाब की छीटो की वजह से नमाज़ नही पढ़ते ?
*❀➺ जवाब :* बहुत से लोग हलाल जानवरों के पेशाब की चीत पढने से खुद को नपाक समझने लगते है.. खूब ज़ेहन नशीं कर लेना चाहिए ... अगर पेशाब की छीटे लिबास पर लग जाए और ये चीटे चौथाई से जियादा में हो तब तो कपड़ा बदल कर नमाज़ पढ़ी जा सकती और इससे कम हो तो कपड़ा समेत नमाज़ पढ़ सकता है.
"📕 *तिरमिज़ी हदीस न 68 ..*

*✿➺ सवाल :* क्या हर नापाकी से गुसल ही वाजिब होता है...?
*❀➺ जवाब :* नही बिलकुल नही हर नापाकी से गुसल वाजिब नही होता आगे इंशा अल्लाह इसका मुकम्मल ज़िक्र किया जाएगा के किन किन चीजों से गुसल वाजिब होता।
"📕 *फातावा शामी जिल्द 1 पेज 133*

*✿➺ सवाल :* किसी से पेशाब किया और इस्तिजा ना किया तो क्या हुक्म होगा ?
*❀➺ जवाब :* किसी ने पेशाब किया और इस्तिंजा का कोई मसला ना हुवा तो जब फारिग हो तो शर्मगाह को धोले और नमाज़ पढ़े।
*📕 गलत फहमी और उनकी इस्लाह पेज 24*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 07*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*✿➺ सवाल :* अगर बदन से कुत्ता छु जाए तो नापाकी का क्या हुक्म होगा ?
*❀➺ जवाब :* कुछ लोग सोचते है के जिस्म से कुत्ता छु गया है तो वो नापाक हो गया ये उनकी गलत फ़हमी है कुत्ते का सिर्फ छु जाना नापाकी नही लाता बल्कि अगर कुत्ते के जिस्म पर कोई नापाकी लगी हो और वो जिस्म से छु जाए तो नापाकी का हुक्म होगा इसी तरह कुत्ते का का थूक राल कपड़े पर लग जाए तो नापाक होगा अगर वैसे ही छु जाए तो नापाकी का हुक्म नही होगा
*📕 गलत फ़हमी और उनकी इस्लाह 26*

*✿➺ सवाल :* इसी तरह बाल गेंद नालियों से निकालते है तो लोग नापाक जानते है इसका क्या हुक्म होगा..?
*❀➺ जवाब :* अगर नाली में निजासत हो जो आम तौर पर होती है तो हाथ से अगर निकालेगा और हाथ को धो लिया जाए तो काफी होगा।
*📕 अशरफी बहिश्ती जेवर पेज 180*

*✿➺ सवाल :* दूध पीता बच्चा अगर पेशाब कर दे तो ?
*❀➺ जवाब :* उम्मे कैस बिन मुहसिन फरमाती हैं 1 दिन हुजुर अकरम ﷺ ने मेरे बच्चे को गोद लिया और उसने हुजुरﷺ पर पेशाब कर दिया तो आपने पानी मंगवाया और धो लिया।
*📕 जामे तिरमिजी*

*खुलासा* बहुत से लोग दूध पीते बच्चे का पेशाब को नापाक नही जानते बे असल बात है ये अगर नापाक ना होता तो हुजुरﷺ क्यूँ उसे धोते बच्चा चाहे कितना ही छोटा हो पेशाब नापाकी ही शुमार किया जाएगा

*✿➺ सवाल :* दूध पिटे बच्चे के उल्टी का हुक्म क्या है ?
*❀➺ जवाब :* अगर दूध या कोई भी चीज़ मेदे तक जाके आयि हो उलटी की शक्ल में तो वो भी नापाक ही शुमार होगी अगर मेदे से पहले ही उलटी हो गयी तो कोई हुक्म ना होगा.
*📕 फतावा शामी जिल्द 1 पेज 130*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 08*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

💧 *पानी का ब्यान (1)*

*✿➺ सवाल :* किस पानी से पाकी हासिल की जा सकती है..?
*❀➺ जवाब :* अबू हुरैरा रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते हुजुर ﷺ अक्सर ये फरमाया करते थे मुझे मेरे गुनाहों से बर्फ पानी और ओलो के ज़रिये धो दे।
*📕 सुनन नसाई हदीस न 337*

अबू हुरैरा रजियल्लाह अंह से मर्वी है 1 शख्श ने हुजुर अकरमﷺ से पूछा हम दरिया के पास से सफ़र करते है हमारे पास थोड़ा सा पानी होता है हम उससे वुजू करते है तो पियासे रह जाते है. अगर पिते है तो वुजू नही कर पाते क्या हम दरिया के पानी से वुजू कर लिया करे आपने फरमाया हा उसका पानी हलाल है...
*📕 सुनन अबू दावुद हदीस न 68 ...*

*अल्लामा नुदी फरमाते है,* बारिश का पानी, नदी नाले, चश्मा,, समंदर, दरिया,, कुंवा,, बर्फ ओले के पानी से पाकी हासिल की जा सकती।

*✿➺ सवाल :* पानी पाक है या नही कैसे पता किया जाए..?
*❀➺ जवाब :* बरा बिन आजिब से मर्वी है वो कहते 1 शख्श हुजुर ﷺ की बारगाह में हाज़िर हुआ अर्ज़ की हुजुरﷺ पाक पानी की अलामत ब्यान फरमा दे आपने फरमाया पानी कभी जुनुबी नही होता जब तक उसका जायका, कलर, या बू ,,ना बदल जाए......
*अहनाफ के नज़दीक यही हुक्म है* के पानी पाक है या नही उसकी बू यानि खुशबु से लगाया जा सकता अगर गंदे पानी की तरह हो तो नापाक शुमार किया जाएगा, या पानी का कलर बदल गया हो यानि के जैसे गंदे पानियों का होता है वैसा हो गया हो काला तो नापाक, या जायका तब्दील हो तब भी पानी नापाक ही शुमार किया जाएगा।
*📕 अल्मुज्मुल कबीर हदीस 104*

*✿➺ सवाल :* नहर तालाब, में अकसर लोग पखाना करके धोते हैं क्या तब भी उन पानियों से गुसल किया जा सकता?
*❀➺ जवाब :* अबू हुरैरा रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते है हुजुर ﷺ ने मना फरमाया है रुके हुवे पानी से कोई हाजत दूर करे।
*📕 सुनन नसाई हदीस न 334*

*अल्लामा सईद हजारवी फरमाते है* जो पानी ऐसा हो जो तिनके को बहा ले जाए वो पानी पाक है गंदगी धोने से नापाक नही होगा।

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
*❖┈┉═══════════════┉┈❖*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 09*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

💧 *पानी का बयान (2)*

*✿➺ सवाल :* दह दर्दा किसे कहते हैं..?
*❀➺ जवाब :* दस हाथ लम्बा दस हाथ चौड़ा नहर या तालाब हो उसे दह दर्दा कहा जाता है।
*📕 बहारे शरियत जिल्द 1 हिस्सा 2 मसला न 10*

*✿➺ सवाल :* दह दर्दा कब नापाक होता है.?
*❀➺ जवाब :* दह दर्दा में अगर निजासत पढ़ गयी तो वो उस वक़्त तक नापाक ना होगी जब तक पानी का बू मज़ा जायका न बदल जाय।
📕 *(आमाय कुतुब)*

*✿➺ सवाल :* जो पानी दह दर्दा से कम है वो कैसे नापाक होता है...?
*❀➺ जवाब :* अबू हुरैरा रजियल्लाह अंह से मर्वी है वो कहते है हुजुर अकरम ने फरमाया के कोई भी नापाक शख्श रुके पानी में गुसल ना करे...
*📕 जामे तिरमिज़ी हदीस न 605.*

*अहिम्मा फरमाते है* यहा पर जो मुम्नियत है वो दह दर्दा से कम पानी का है क्यूँ के दह दर्दा पानी में अगर हल्की सी भी नापाकी गयी तो पानी नापाक हो जाएगा।

*✿➺ सवाल :* माये मुस्तामल पानी किसे कहते है ?
*❀➺ जवाब :* जो पानी पाक हो लेकिन पाक करने वाला ना हो वो पानी मुस्ताम्ल कहा जाता है
*📕 फतावा रजविया जिल्द 4 पेज 201*

*✿➺ सवाल :* नहाते वक़्त या गुसल करते वक़्त पानी में अगर नाखून गया तो पानी का क्या हुक्म होगा ?
*❀➺ जवाब :* नहाते वक़्त अगर हमारा नाखून पानी में गया तो उस पानी से गुसल और वुजू ना होगा।
📕 *तबरानी हदीस न 619 की तफसीर*

*✿➺ सवाल :* अगर हाथ बिलकुल साफ था तब गया तो क्या हुक्म होगा पानी का ?
*❀➺ जवाब :* अगर हाथ धुला हुआ था मगर फिर से धुलने की नियत से हाथ डाला और ये धोना सवाब के लिए था जैसे खाने के लिए या वुजू के लिए तब भी पानी गुसल के काबिल ना रहा
*📕 बहारे शरीयत जिल्द 1 पेज 49*

*⚠️ नोट* नहाते वक़्त बहुत जियादा इस बात का ख्याल रखना चाहिए के बाल्टी या टब में नाखून हरगिज़ हरगिज़ ना डूबे वरना उस पानी से गुसल और वुजू जैज़ ना होगा अवाम तो अवाम खास लोग भी इसकी एहतियात नही करते हाथ धोने के बाद ही डाले.

*✿➺ सवाल :* मुस्तामल पानी का क्या किया जाए ?
*❀➺ जवाब :* मुस्ताम्ल पानी से सिर्फ नापाकी दूर नही की जा सकती और वुजू जैज़ नही है बाकी उससे काम लिया जा सकता जैसे कपड़े धोना खाना पकाना वगैरा।
*📕 फतावा आलमगीर जिल्द 1 पेज 70*

*✿➺ सवाल :* मुस्ताम्ल पानी को कैसे वुजू गुसल के काबिल बनाया जाए ?
*❀➺ जवाब :* मुस्ताम्ल पानी में इतना पानी मिला दिया जाए के वो पानी मुस्ताम्ल से जियादा हो जैसे 1 बाल्टी मुस्ताम्ल पानी था उसमे २ बाल्टी मिला दी गयी तो ये पानी वुजू और गुस्ल के काबिल हो गया।
📕 *फतावा शामी जिल्द 1 पेज 109*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl

*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
*⛤⛤⛤⛤⛤🕌 ﴾ ﷽ ﴿ 🕋⛤⛤⛤⛤⛤*

*मसाइल ए जिन्दगी, पोस्ट ➪​ 10*
*▬▬▭܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀܀▭▬▬*

*पानी का बयान (3) आखिरी*

*✿➺ सवाल :* . पानी में अगर जानवर मुह डाल दे तो पानी का क्या हुक्म होगा ?
*❀➺ जवाब :* वो जानवर जो हलाल है यानी के जिसका गोश्त खाया जाता है उसका झूठा भी पाक है और जिन जानवरों का गोष्ट खाना हलाल नही उनका झूठा होना भो मकरूह है।
*📕 बहारे शरियत जिल्द 1 हिस्सा २ पेज 49 मसला न 6*

*✿➺ सवाल :* जो मुर्गी नालियों में चुगती हो उसका क्या हुक्म होगा ?
*❀➺ जवाब :* जो मुर्गी नालियों में चुगती हो उसका भी भी झूठा मकरूह है इसी तरह जो जानवर हलाल है और निजासत खाते है उनका भी झूठा मकरूह ही शुमार किया जाएगा।
*📕 फातावा शामी जिल्द 1 पेज 54.*

*✿➺ सवाल :* घोडा और गधे का झूठा कैसा है?
*❀➺ जवाब :* घोड़े का झूठा पाक है और गधे का झूठा मशकुक है।
*📕 फतावा शामी जिल्द 1 पेज 55*

*✿➺ सवाल :* उड़ने वाले परिंदे ने पानी में मुह डाला तो पानी का क्या हुक्म होगा ?
*❀➺ जवाब :* उड़ने वाले जो सहकारी परिंदे है जैसे शिकरा बाज़ चील का झूठा मकरूह है।
*📕 बहारे शरियत जिल्द 1 हिस्सा २ पेज 50*

*✿➺ सवाल :* घर में रहने वाले जानवर ने मुह में पानी डाला तो पानी का हुक्म क्या होगा.?
*❀➺ जवाब :* घर में रहने वाले जानवर जैसे बिल्ली चूहा सांप छिपकली, का झूठा भी मकरूह है।
*📕 बहारे शरियत जिल्द 1 हिस्सा २ पेज 50 मसला 13*

*✿➺ सवाल :* अगर अच्छा पानी नही है मकरूह पानी ही है तो क्या तयम्मुम कर सकता है?
*❀➺ जवाब :* अगर अच्छा पानी नही है तो मकरूह पानी से भी गुसल और वुजू किया जा सकता है।
*📕 बहारे शरीयत जिल्द 1 पेज 50*

*📃 पोस्ट जारी रहेगी इन्शा अल्लाह...✍🏻*

*👥 ज्वाॅइन व्हाट्सप्प ग्रुप *
➡️ wa.me/919801999816
➡️ https://chat.whatsapp.com/H93Pe6g2wnTLFxA14XlZxl

*🌹💖 दीनी तालीम ग्रुप 💖🌹*
_*हमारी दावत एक सच्चे दीन की तरफ*_
*_ आओ इल्म -ए-दीन सीखें....✍🏻_*
⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤⛤
╭•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╮
*❀ आज की तारीख ❀*
╰•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╯

*आज का चाँद : 18*
*माह 08 : माह शाबान*
*बरोज : पीर*
*हिजरी : 1444*
*अंग्रेजी : 13/03/2023*

*विसाल*
हज़रत मौलाना अब्दुल हकीम सर्फ कादरी,लाहौर


❧ *Tauba* Karte Raha Karo
*Zindagi* Kab,

*❧ Khatam Ho Jaye Koi*
*Nahi Jaanta.*

*Astagfirullah rabbi min kulli zabiun wa'atubi ilah*
╭•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╮
*❀ आज की तारीख ❀*
╰•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╯

*आज का चाँद : 19*
*माह 08 : माह शाबान*
*बरोज : पीर*
*हिजरी : 1444*
*अंग्रेजी : 13/03/2023*

*विसाल*
हज़रत बाबा आदम शाह अलैहिर्रहमा, घाट गेट,मोहल्ला मुम्नान,जयपुर


❧ *Tauba* Karte Raha Karo
*Zindagi* Kab,

*❧ Khatam Ho Jaye Koi*
*Nahi Jaanta.*

*Astagfirullah rabbi min kulli zabiun wa'atubi ilah*
╭•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╮
*❀ आज की तारीख ❀*
╰•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╯

*आज का चाँद : 22*
*माह 08 : माह शाबान*
*बरोज : पीर*
*हिजरी : 1444*
*अंग्रेजी : 13/03/2023*

*उर्स मुबारक*
साबिर हाजी सय्यद मुहम्मद जकरिया शाह अलैहिर्रहमा, मुसंडी शरीफ,उन्नाव, यूपी

❧ *Tauba* Karte Raha Karo
*Zindagi* Kab,

*❧ Khatam Ho Jaye Koi*
*Nahi Jaanta.*

*Astagfirullah rabbi min kulli zabiun wa'atubi ilah*
╭•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╮
*❀ आज की तारीख ❀*
╰•┄┅═<<<❁✿✿✿❁>>>═┅┄•╯

*आज का चाँद : 15*
*माह 08 : माह शाबान*
*बरोज : बुध*
*हिजरी : 1447*
*अंग्रेजी : 04/02/2026*


*उर्स*
हज़रत ज़फ़र शाह बाबा उभारी, इलाहाबाद

*Sachchey Logo'n Se Dosti Rakhkho, Q Ki Yeh ...*

*Achchey Waqt Mein Sarmaya Aur Burey Waqt Mein Muhafiz Hotey Hai ...*