Uppsc beo upsssc vk study 24
67 subscribers
58 photos
1 video
41 files
48 links
Join & share this telegram to all ...Exam upsssc uppcs tet ctet Current Affairs Gk
Download Telegram
>> लगातार तीसरे साल सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यू के 'किंग' बने विराट कोहली

>> ब्रांड वैल्यू के मामले में टॉप 4 भारतीय क्रिकेटर्स (साल 2019)

1) विराट कोहली - 237.5 मिलियन डॉलर
2) महेंद्र सिंह धौनी - 41.2 मिलियन डॉलर
3) सचिन तेंदुलकर - 25.1 मिलियन डॉलर
4) रोहित शर्मा - 23 मिलियन डॉलर

>> भारत के टॉप 6 ब्रांड वैल्यू वाले स्टार

1) विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर
2) अक्षय कुमार- 104.5 मिलियन डॉलर
3) दीपिका पादुकोण- 93.5 मिलियन डॉलर
4) रणबीर सिंह - 93.5 मिलियन डॉलर
5) शाहरुख खान - 66.1 मिलियन डॉलर
6) सलमान खान - 55.7 मिलियन डॉलर
वायुमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1. वायुमंडल में सबसे अधिक कौन-सी गैस पायी जाती है

उत्तर.  नाइट्रोजन 

2. वायुमंडल का स्थायी तत्व क्या है

उत्तर.  जलवाष्प 

3. पृथ्वी का वायुमंडल किसके द्वारा गर्म होता है

उत्तर.  विकिरण द्वारा 

4. वायुमंडम में कौन-सी अक्रिय गैस सबसे अधिक है

उत्तर.  आर्गन 

5. कौन-सी गैस ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है

उत्तर.  कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) 

6. सूर्य की तीव्र किरणों से झुलसने में कौन-से गैस हमारी रक्षा करती है

उत्तर.  ओजोन 

7. भू-पृष्ठ से परावर्तित अवरक्त विकिरण के अवशोषण द्वारा-भू-वायुमंडल में तापमान वृ​द्धि की क्रिया को क्या कहते हैं

उत्तर. ग्रीन हाउस प्रभाव

8. वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा कितने % है

उत्तर. 78%

9. क्षोभमंडल की धरातल से औसत ऊँचाई कितनी है

उत्तर.  14 किमी 

10. किस मंडल को संवहनमंडल भी कहा जाता है

उत्तर.  क्षोभमंडल 


11. पृथ्वी के वायुमंडल का सबसे अधिक घनत्व कहाँ होता है

उत्तर.  क्षोभमंडल में 

12. वायुमंडल में दैनिक मौसम परिवर्तन किसके कारण होते हैं

उत्तर.  क्षोभमंडल के कारण 

13. ओजोन परत कहाँ स्थित है

उत्तर. समताप मंडल 

14. समताप मंडल में ओजोन पर्त का क्या कार्य है

उत्तर.  भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना 

15. दीर्घ रेडियो तरंग पृथ्वी के किस भाग से परावर्तित होती है

उत्तर.  आयन मंडल से 

16. वायुमंडल में कौन-सा रसायन ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण है

उत्तर.  क्लोरो-फ्लोरोकर्बन 

17. वायुमंडल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90% भाग विद्यमान रहता है

उत्तर.  क्षोभमंडल में 

18. वायुमंडल का कौन-सा भाग रसायन मंडल का एक भाग है

उत्तर.  ओजोन मंडल 

19. हवाई जहाज उड़ने के लिए कौन-सा मंडल उपयुक्त है

उत्तर.  समताप मंडल 

20.  वायुमंडल की निचली परत क्या कहलाती है.

उत्तर. क्षोभमंडल
>> सूर्य के अध्ययन के लिए NASA और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने सोलर ऑर्बिटर मिशन लॉन्च किया।

>> यह ऑर्बिटर सूर्य के उत्तरी और ध्रुवों की पहली तस्वीरें खींचेगा।

>> इसे फ्लोरिडा के केप कैनेवरल स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।

>> यह सूर्य के करीब पहुंचने के लिए 7 साल में करीब 4 करोड़ 18 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

>> ऑर्बिटर सूर्य के बारे में उन सभी सवालों के जवाब खोजने की कोशिश करेगा, जो हमारे सोलर सिस्टम पर असर डालते हैं।

>> ऑर्बिटर के लिए निर्धारित प्रोग्राम में सूर्य की सतह पर लगातार उड़ने वाले आवेशित कणों, हवा के प्रवाह, सूर्य के अंदर चुंबकीय क्षेत्र और इससे बनने वाले हेलिओस्फियर के संबंध की पड़ताल शामिल है।

>> NASA ने 2018 में Parker Solar Probe को सूर्य की कक्षा में भेजा। इसका मकसद सूर्य के बाहरी कोरोना का अध्ययन करना है।

>> और भारत के ISRO ने 2020 के अंत में सूर्य का अध्ययन करने के लिए पहले मिशन Aditya L1 को भेजने की योजना बनाई है।
>> पुलवामा आतंकी हमले के एक साल पूरा

>> जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और देश शहीद जवानों को सलाम कर रहा है.

>> CRPF ने भी अपने जवानों को याद किया है और लिखा है ‘हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं’. 14 फरवरी को जब हमला हुआ था, तब भी सीआरपीएफ ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था.

>> रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा।

>> 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले CRPF के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी।

>> यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था।

>> इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली है ; हालांकि, पाकिस्तान ने हमले की निंदा की और जिम्मेदारी से इनकार किया।
>> DRDO करेगा प्रनाश मिसाइल का विकास

>> भारत एक नई और उन्नत श्रेणी की मिसाइल विकसित कर रहा है, जिसे 'प्रनाश' नाम दिया गया है।

>> इस मिसाइल से 200 किलोमीटर दूर तक निशाना साधा जा सकेगा |

>> इस मिसाइल से सेना के साथ ही वायुसेना की ताकत में भी इजाफा होगा।

>> यह मिसाइल पारंपरिक वारहेड से लैस होगी।' अधिकारियों के मुताबिक 'प्रनाश' मिसाइल 150 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली 'प्रहार' की उन्नत संस्करण है।

>> प्रहार मिसाइल भी ठोस इंधन की सतह से सतह तक मार करने में सक्षम कम दूरी की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है। DRDO ने ही इसे भी विकसित किया है।

>> सतह से सतह तक मार करने में सक्षम 'प्रनाश' भी एकल चरण ठोस र्इंधन की बैलिस्टिक मिसाइल है।

>> अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एक-दो वर्ष के भीतर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा।

>> नई मिसाइल से भारत की सामरिक क्षमता को मजबूत होगी ही।

>> वह अपने मित्र राष्ट्रों को इसका निर्यात भी कर सकेगा, क्योंकि इसकी मारक क्षमता मिसाइल की बिक्री के लिए तय अंतरराष्ट्रीय मानकों के भीतर ही है।
vkstudy24
>> दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत में अहमदाबाद के मोटेरा में बनकर लगभग तैयार हो गया है।

>> अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशाल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी को करने वाले हैं।

>> ICC ने रविवार को इस स्टेडियम की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी दर्शक क्षमता 1 लाख 10 हजार होगी।

>> पहले इसे मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था और उसकी दर्शक क्षमता 49 हजार थी। उस स्टेडियम को साल 1982 में बनाया गया था।

>> अब इस स्टेडियम को नाम के साथ-साथ नई पहचान भी मिलने वाली है।

>> सरदार पटेल स्टेडियम नाम से बने इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख 10 हजार है, जो कि दुनिया के अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम यानी MCG से भी करीब 10 हजार ज्यादा है

>> इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस स्टेडियम की एक लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी कि मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम बनकर लगभग तैयार है। इसकी दर्शक क्षमता 110000 होगी।
>> ब्रिटेन-फ्रांस को पछाड़कर भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

>> भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

>> भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ दिया है।

>> अमेरिका के रिसर्च इंस्टीट्यूट वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने एक रिपोर्ट से यह जानकारी दी है।

>> इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आत्मनिर्भर बनने की पहले की पॉलिसी से भारत अब आगे बढ़ गया है और वह एक ओपन मार्केट वाली अर्थव्यवस्था के रूप में डेवलप हो रहा है।

>> यहां बता दें कि ब्रिटेन की इकोनॉमी 2830 अरब डॉलर की है, जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था का आकार 2710 अरब डॉलर का है।

>> क्रय शक्ति समता (PPP) के आधार पर भारत की GDP 10,510 अरब डॉलर है। यह जापान और जर्मनी से भी ज्यादा है।

>>भारत में ज्यादा जनसंख्या के चलते प्रति व्यक्ति GDP 2,170 डॉलर है। अमेरिका की बात करें, तो वहां की प्रति व्यक्ति जीडीपी 62,794 डॉलर है।

>> साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ समय में सुस्ती की वजह से लगातार तीसरे साल भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर कमजोर रह सकती है।
Forwarded from ALL PDF FREE
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🌻🌺स्वतंत्रता संघर्ष प्रश्नोतर🌺
1. महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ?
►-बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.)

2. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई ?
►-1 नवंबर 1913 ई. में सैनफ्रांसिस्को ( अमेरिका).

3. गदर पार्टी किसके नेतृत्व में बनी ?
►-लाला हरदयाल.

4. गदर पार्टी के पहले अध्यक्ष कौन बने ?
►-सोहन सिंह भक्खाना

5. महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि से कब नावाजा गया ?
►-सन् 1915 में ।.

6. किस अधिवेशन में कांग्रेस के नरम दल और गरम दल में एकता हो गई?
►-लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.)

7. मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने मिलकर किस अधिवेशन में एक संयुक्त समिति की स्थापना की ?
►-लखनऊ अधिवेशन

8. स्वशासन के लिए बाल गंगाधर तिलक ने किस संस्था की स्थापना की ?
►-होमरूल लीग (मार्च 1916 ई. में पूना में)

9. ऐनी बेसेन्ट ने होमरूल लीग की स्थापना कब और कहां की ?
►-सितंबर 1916 ई. में मद्रास में ।

10. ऐनी बेसेंट के नेतृत्व में स्थापित होमरुल लीग के प्रथम सचिव कौन थे ?
►-जार्ज अरुण्डेल


11. भर्ती करने वाला सार्जेंट किसे कहा जाने लगा ?
►-महात्मा गांधी । क्योंकि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान गांधीजी ने लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था ।

12. साबरमती आश्रम की स्थापना किसने की ?
►-महात्मा गांधी

13. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब और कहां की ?
►-1916 ई. में अहमदाबाद में ।

14. चंपारण आने के लिए गांधी को किसने प्रेरित किया था ?
►-बिहार के किसान नेता राजकुमार ने ।

15. सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग गांधी जी ने कहां किया ?
►-दक्षिण अफ्रिका

16. भारत में सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग गांधी ने कहां किया ?
►-चंपारण (बिहार)

17. चंपारण का आंदोलन कब हुआ था ?
►-सन् 1917 में ।

18. चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को कौन सी प्रथा समाप्त करनी पड़ी ?
►-तीनकठिया प्रथा

19. महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ?
►-1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में ।

20. 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ?
►-कर नहीं आंदोलन


21. रौलट एक्ट कब लागू किया ?
►-19 मार्च 1919 ई.

22. रौलट एक्ट क्या था ?
►-ऐसा कानून जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था । उसके खिलाफ ने तो कोई अपील, न कोई दलील और न कोई वकील किया जा सकता था।

23. गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ?
►-6 अप्रैल 1919 ई.

24. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?
►-13 अप्रैल 1919 ई.

25. जालियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ ?
►-अमृतसर

26. जालियांवाला बाग हत्याकांड का नेतृत्व किसने किया ?
►-जनरल डायर
*
27. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ?
►-डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई ।

28. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?
►-सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए ।

29. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?
►-हंसराज

30. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ?
►-शंकरन नायर

31. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ?
►-लॉर्ड हंटर.

32. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ?
►-तीन

33. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ?
►-मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।

34. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ?
►-जल्ली नाम के व्यक्ति ।

35. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ?
►-मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ

36. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ?
►-टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।

37. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?
►-19 अक्टूबर 1919 ई.

38. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?
►-23 नवंबर 1919 ई.

39. असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ?
►-1 अगस्त, 1920 ई.

40. रॉलेट एक्ट, जालियांवाला बाग कांड और खिलाफत आंदोलन के उत्तर में गांधी जी ने कौन सा आंदोलन शुरू किया ?
►-असहयोग आंदोलन
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 10 मार्च 2020

• जिस देश की किम कॉटन किसी विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं- न्यूज़ीलैंड

• भारतीय महिला टीम की जिस खिलाड़ी ने क्रिकेट विश्व कप फाइनल खेलने वाली विश्व की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं- शेफाली वर्मा

• ऑस्ट्रेालिया ने हाल ही में भारत को जितने रन से हराते हुए पांचवीं बार टी-20 महिला क्रिकेट विश्वख कप का खिताब जीत लिया है-85 रन

• अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिस दिन मनाया जाता है-8 मार्च

• वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में ‘राम वन गमन पथ’ निर्माण के लिये ट्रस्ट गठित करने का निर्णय लिया है- मध्य प्रदेश

• केंद्रीय सूचना आयोग का नया मुख्य सूचना आयुक्त जिसे नियुक्त किया गया है- बिमल जुल्का

• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जितने महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किये-15

• हिन्द महासागर आयोग में पांचवें पर्यवेक्षक के रूप में जो देश शामिल हुआ है-भारत

• भारत में जन औषधि दिवस जिस दिन मनाया जाता है-07 मार्च

• कतर ने कोरोना वायरस के डर के चलते भारत समेत जितने देशों से आने वाले लोगों पर बैन लगाया-14

• वह बॉक्सर (75 किलोग्राम) जिसने इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय बॉक्सर बन गई हैं- पूजा रानी

• जिस पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और कांग्रेस नेता का 82 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते हाल ही में निधन हो गया- हंस राज भारद्वाज
Q. इनमे से कौनसा शब्द हाल ही में,
बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा बना
है?
(a) जय बंगला
(b) जॉय बंगला
(c) हमो बंगला
(d) आपा बंगला