Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
381 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
To the point-👉
#International News-🗞👇
👇

✅ सुर्ख़ियों में– अक्षय कुमार

👇
➡️ अक्षय कुमार सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं की फोर्ब्स सूची में सम्मलित हुए|

➡️ फोर्ब्स की सूची में ₹362 करोड़ ($4.85 करोड़) की कमाई के साथ अक्षय छठे नंबर पर हैं|

➡️ अमेरिका के ड्वेन जॉनसन ₹654 करोड़ ($8.75 करोड़) के साथ सूची में शीर्ष पर हैं।

➡️ फोर्ब्स की जारी सूची के अनुसार अक्षय कुमार की अधिकतर कमाई का भाग “ब्रैंड एंडोर्समेंट” से आता है।


✅ Top-10
👇
1. Dwayne jhonson
2. Ryan reynolds
3. Mark wahlberg
4. Ben affleck
5. Vin diesel
6. Akshay kumar
7. Lin-m. miranda
8. Will smith
9. Adam sandler
10. Jackie chan
🎲 Quiz '📝 Get ready for the Quiz 'राजनीति विज्ञान' by - @UtkarshJodhpur'
राजनीति विज्ञान
🖊 10 questions · ⏱ 30 sec
Current Affairs । 12 August 2020 । English.pdf
1.6 MB
Current Affairs । 12 August 2020 । English.pdf
To the point-👉
#International Opinion-🗞👇
👇

✅ सुर्ख़ियों में– विश्व की दो “महाशक्तियों” के बीच वर्चस्व की होड़👉
To the point-👉
#International Opinion-🗞👇
👇

✅ सुर्ख़ियों में– विश्व की दो “महाशक्तियों” के बीच वर्चस्व की होड़

👇
➡️ विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं संयुक्त राज्य अमेरिका व चीन के बीच चला आ रहा विवाद कब खत्म होगा, इसके अब तक कोई ठोस संकेत नहीं हैं। चीन और अमेरिका के मध्य चल रहे कारोबार-युद्ध के लिए 'नव-शीत युद्ध' शब्द का प्रयोग किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि यह आर्थिक संघर्ष तकनीक को लेकर और भी गहरा होता जा रहा है।

➡️ जिस तरह अमेरिका और ब्रिटेन के द्वारा चीन की टेलीकॉम कंपनी हआवेई पर प्रतिबंध की शुरुआत की गई, उसे प्रथम सोपान के रूप में देखा जाना चाहिए। ब्रिटेन द्वारा चीनी कंपनी पर अपनी निर्भरता कम करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर अमेरिका की बात की जाए तो अमेरिका ने चीन पर आंतरिक सुरक्षा, डेटा चोरी के आरोप के चलते चीन की कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है।

➡️ यह संघर्ष तकनीक की द्विध्रुवीय विश्व को, जिसमें एक ओर चीन और दूसरी ओर अमेरिका है, बहुध्रुवीय बनाने का प्रयास है। कोविड 19 ने विश्व की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाला है, जिस कारण कई देश अपने यहां संरक्षणवाद की नीति को लागू कर रहे हैं। इसमें अमेरिका प्रमुख है।

➡️ विश्व के सभी देश ये चाहते हैं कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किसी भी देश के एकाधिकार को खत्म किया जाए। यह भी महत्त्वपूर्ण होगा कि अगर चीन पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं तो फिर उसके विकल्प के रूप में किस देश की भूमिका होगी, क्योंकि सस्ते टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता के रूप में चीन पर प्रतिबंधों से एक बड़ी रिक्तता आ जाएगी। यूरोप इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, क्योंकि देखा जाए तो चीनी कंपनियों का उभार ब्रिटिश कंपनियों के धीरे-धीरे समाप्त होने के साथ हुआ था।

➡️ तकनीकों के वर्चस्व के संघर्ष में उभरती हुई अर्थव्यवस्था के सामने यह समस्या होगी कि वे किस ओर अपना रुख करें। भारत जैसे विकासशील देशों पर भी इसका स्पष्ट प्रभाव होगा, क्योंकि चीन विश्व में बेहद सस्ती टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है।
🟢 LIVE NOW
12 अगस्त, 2020
📝 राजस्थान समसामयिकी
➡️ Rajasthan Current Affairs #68
⏰ 05:00 PM से 06:00 PM बजे तक
🔰 Know Your Rajasthan
➡️ By Narendra Choudhary Sir
👇
https://youtu.be/x5tOsB6Bteo
To the point-👉
#International News-🗞👇
👇
✅ सुर्ख़ियों में– कमला हैरिस

👇
➡️ जो बिडन(अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

➡️ कमला हैरिस अमेरिका के मुख्य राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत व दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला हैं।


✅ कमला हैरिस
👇
➡️ जन्म- 1964 में
➡️ जन्म- केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
➡️ राजनीतिक दल- डेमोक्रेटिक पार्टी
➡️ वर्तमान मे यह कैलिफ़ोर्निया से सीनेटर है|
➡️ पूर्व में कैलिफ़ोर्निया की अटोर्नी जनरल रह चुकी है|


✅ जो बिडेन
👇
➡️ पूरा नाम - जोसेफ रॉबिनेट बिडेन जूनियर।
➡️ जन्म – 20 नवबंर, 1942
➡️ राजनीतिक पार्टी – डेमोक्रिट पार्टी

➡️ 47वें उप-राष्ट्रपति (20 जनवरी 2009 – 20 जनवरी 2017 के मध्य अमेरिका के दो कार्यकालों के लिए उप-राष्ट्रपति पद पर रहे)
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
FREEDOM SALEBRATION👇🏻
जश्न-ए-आज़ादी मनाएं दोगुनी ख़ुशी के साथ।
free course winners2.pdf
323.4 KB
🔰 Special Gift: 1300 Online Course Free Winner's List PDF

भाग्यशाली 1300 फ्री ऑनलाइन कोर्स विजेताओं की सूची
अब कामयाबी पर है सबका हक़
उत्कर्ष के जश्न - ऐ - आज़ादी ऑफऱ के बारे में संपूर्ण जानकारी
जानिए
निर्मल सर से
13 अगस्त सुबह 9:00 बजे।
उत्कर्ष के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर लाइव।
Utkarsh Classes
हाल ही में किस राज्य ने “इंदिरा वन मितान योजना” के शुभारंभ की घोषणा की है?
✅ कल के प्रश्न का उत्तर – छत्तीसगढ़
👇
➡️ हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य ने “इंदिरा वन मितान योजना” के शुभारंभ की घोषणा की है|

➡️ इस योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने “स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस” की पूर्व संध्या पर की।

➡️ इस योजना का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के वनवासियों का समर्थन करना व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

➡️ इससे राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों के 19 लाख परिवारों को स्वरोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

➡️ योजना में वन आधारित आर्थिक गतिविधियों का संचालन करने के लिए 10 हजार गांवों के समूह का गठन किया जायेगा और प्रत्येक समूह में 10 से 15 सदस्य शामिल होंगे|

➡️ योजना के तहत वनोपज प्रोसेसिंग केंद्र की स्थापना 85 विकासखंडो मे की जाएगी|

➡️ योजना के लिए राज्य सरकार ने 8 करोड़ 50 लाख रूपये तक का बजट आवंटित किया है|


✅ छत्तीसगढ़-
👇
➡️ राजधानी - रायपुर
➡️ गठन - 1 नवम्बर 2000
➡️ राज्यपाल - अनुसुइया उइके
➡️ मुख्यमंत्री - भूपेश बघेल
➡️ क्षेत्रफल - 1,35,194 किमी²
➡️ विधानमण्डल -
👇
1️⃣एकसदनीय, विधान सभा - 90 सीटें

➡️ भारतीय संसद
👇
1️⃣ राज्य सभा - 5 सीटें
2️⃣ लोक सभा - 11 सीटें
हाल ही में “प्लान-बी" सुर्ख़ियों में रहा है, यह किससे संबंधित है?
Anonymous Quiz
32%
हाथियों की सुरक्षा से
22%
सीमा सुरक्षा से
32%
चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन से
14%
रक्षा खरीद से
To the point-👉
#National News-🗞👇
👇
✅ सुर्ख़ियों में– छात्रों को स्मार्टफोन मुहैया कराने की योजना

👇
➡️ हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने छात्रों को स्मार्टफोन सौंपकर 12वीं छात्रों को स्मार्टफोन मुहैया कराने की योजना की शुरुआत की है।

➡️ मुख्यमंत्री ने 6 छात्रों को स्मार्टफोन सौंपकर 12वीं के 1.74 लाख छात्रों को स्मार्टफोन मुहैया कराने की शुरुआत की है।

➡️ इस योजना का प्रथम चरण नवंबर 2020 तक पूरा होगा।

➡️ योजना के लाभ
👇
✔️तकनीकि के साथ शिक्षा को बढ़ावा
✔️सर्व-सुलभ शिक्षा तक पहुँच
✔️NEP-2020 के तहत तकनीकि का समन्वय


✅ पंजाब
👇
➡️ राजधानी- चण्डीगढ़
➡️ क्षेत्रफल- 50,362 किमी²

➡️ राज्यपाल- विजेन्द्रपाल सिँह बदनौर
➡️ मुख्यमंत्री- अमरिन्दर सिंह (कांग्रेस)

➡️ विधानमण्डल
👇
✔️एकसदनीय
✔️विधान सभा- 117 सीटें

➡️ भारतीय संसद
👇
✔️राज्य सभा- 7 सीटें
✔️लोक सभा- 13 सीटें
To the point-👉
#International News-🗞👇
👇

✅ सुर्ख़ियों में– माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी

👇
➡️ हाल ही में इंडोनेशिया के माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी में पुनः विस्फोट हुआ है।

➡️ माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी 400 साल बाद वर्ष 2010 और 2014 में इसमें विस्फोट हुआ था।

➡️ यह रिंग ऑफ फायर पर स्थित है जिसमें 120 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

➡️ माउंट सिनाबंग उत्तरी सुमात्रा द्वीप में है।

➡️ भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी ‘बेरेन द्वीप(अंडमान द्वीप) में समूह में स्थित है।


✅ रिंग ऑफ़ फायर
👇
➡️ प्लेट अभिसरण के परिणामत: प्रशांत महासागर का एक प्रमुख क्षेत्र है जहां ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप की घटना सर्वाधिक होती हैं।
➡️ रिंग ऑफ़ फायर में लगभग 90% भूकंप आते हैं।

✅ ज्वालामुखी के प्रकार
👇
✔️सक्रिय
✔️सुषुप्त
✔️मृत


✅ इंडोनेशिया
👇
➡️ राजधानी- जकार्ता
➡️ सरकार- अध्यक्षीय गणराज्य
➡️ क्षेत्रफल- 1,904,569 km2
➡️ मुद्रा- इंडोनेशियाई रुपिया

➡️ इंडोनेशिया देश द्वीपों का समूह है|
FREEDOM SALEBRATION👇🏻

# अब_कामयाबी_पर_है_सबका_हक़
इस स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 हो जाइये स्वतंत्र अपने भविष्य की चिंता से क्योंकि उत्कर्ष लाया है निर्मल सर के जन्म दिवस और 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्कर्ष एप के सभी ऑनलाइन कोर्सस पर 90% तक की शानदार छूट।

यह विशेष ऑफर केवल 4 दिनों ( 13 से 16 अगस्त तक) की सीमित समयावधि के लिए ही उपलब्ध है।

तो आज ही डाउनलोड करें उत्कर्ष एप और करें तैयारी प्रतियोगी परीक्षाओं की कहीं भी,कभी भी।
🎲 Quiz ''📝 Get ready for the Quiz 'भूगोल' by - @UtkarshJodhpur''
भूगोल
🖊 10 questions · ⏱ 30 sec