Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
380 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
To the point-👉
#InterNational News-🗞👇




✅ सुर्ख़ियों में – यूनिसेफ ने जारी की रिपोर्ट, कोविड संबंधी समस्याओं के चलते अगले 12 माह में 8.81 लाख बच्चों की हो सकती है मौत
👇


➡️ यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 महामारी से उपजी समस्याओं के चलते अगले 12 महीनों में 5 या 5 साल से कम उम्र के तकरीबन 8,81,000 बच्चे मर सकते हैं |

➡️कोविड-19 के कारण अगले 6 महीनों में 12 करोड़ अतिरिक्त बच्चे गरीबी रेखा से नीचे जा सकते हैं।

➡️ यूनिसेफ की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों की ज्यादातर मौत भारत और पाकिस्तान में होने की संभावना है क्योंकि भारत और पाकिस्तान में बच्चों को खसरा और न्यूमोनिया जैसी बीमारियों के चपेट में आने की संभावना अधिक है|




✅ United Nations Children's Fund (UNICEF)-
👇

➡️ स्थापना - 11 दिसंबर, 1946
➡️ मुख्यालय – अमेरिका
➡️ सदस्य -190 देश
➡️ संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा - 1953 में

➡️ पूर्व नाम - संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष

➡️ उद्देश्य - बच्चों और माताओं को आपातकालीन स्थिति में भोजन और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना।
👍2
27_जून,_2020_राजस्थान_दैनिक_सामयिकी.pdf
522.8 KB
27 जून, 2020 राजस्थान दैनिक सामयिकी.pdf
🎲 Quiz ''सामान्य विज्ञान''
🖊 5 questions · ⏱ 1 min
"उड़नपरी" के नाम से मशहूर, भारत की गौरव, पद्मश्री से सम्मानित एवं एथलीट खिलाड़ी पी.टी. उषा के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
#PTUsha
#BrithAnniversary
#UtkarshClasses
To the point-
#National News-




✅ सुर्खियों में - स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में रक्त उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए 'इब्लडसर्विसेज़' ऐप लॉन्च किया
👇


➡️ हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिल्ली में ट्रांसफ्यूज़न के लिए आसानी से रक्त उपलब्ध कराने के लिए 'इब्लडसर्विसेज़' ऐप लॉन्च किया है|

➡️ इस ऐप पर जरूरतमंद लोग पंजीकृत हो सकते हैं और जरूरतमंदों के लिए रक्त प्राप्ति स्थान को सुनिश्चित कर सकते हैं।

➡️ यह ऐप इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की साझेदारी में लॉन्च किया गया है।




✅ दिल्ली-
👇
➡️ केन्द्रशासित प्रदेश
➡️ मुख्यमंत्री - अरविन्द केजरीवाल
➡️ उपराज्यपाल - अनिल बैजल
➡️ क्षेत्रफल - 1,484 km²




✅ भारत में केन्द्रशासित प्रदेश –
👇

1⃣ दिल्ली
2⃣ अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
3⃣ चण्डीगढ़
4⃣ दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
5⃣ लक्षद्वीप
6⃣ पुदुचेरी
7⃣ जम्मू और कश्मीर
8⃣ लद्दाख़
❇️UPSC IAS Prelims Paper Discussion-2019
❇️Polity and Governance
❇️Dr. Vikas Sir✨
👇
https://youtu.be/d_KMODdYxis
To the point-👉
#InterNational News-🗞👇




❇️ सुर्ख़ियों में –
👇

✅ वॉशिंगटन डी.सी. को बनाया जा सकता है अमेरिका का 51वां राज्य, हाउस ऑफ रिप्रज़ेंटेटिव्स ने मंज़ूरी दी|


➡️ हाल ही में डेमोक्रेट्स के बहुमत वाले सदन हाउस ऑफ रिप्रज़ेंटेटिव्स ने राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. को 51वां राज्य बनाने की मंज़ूरी दे दी।

➡️ राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. को 51वां राज्य बनाने के पक्ष में 232 व विपक्ष में 180 मत पड़े।

➡️ बतौर रिपोर्ट्स, रिपब्लिकंस के बहुमत वाले सदन में इसे मंज़ूरी मिलने की उम्मीद कम है क्योंकि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप सार्वजनिक रूप से इस प्रस्ताव का विरोध करते रहे हैं।




✅ संयुक्त राज्य अमेरिका-
👇

➡️ राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰
➡️ सरकार - संघीय लोकतंत्र
➡️ राष्ट्रपति - डॉनल्ड ट्रम्प
➡️ उपराष्ट्रपति - माइक पेन्स
➡️ क्षेत्रफल - 3,796,742 sq mi
➡️ मुद्रा - अमेरिकी डॉलर/$

➡️ विधायिका - अमरीकी कांग्रेस
👇
1⃣ सीनेट
2⃣ हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स

➡️ सबसे बड़ा नगर- न्यूयॉर्क नगर
👍1
"आप अपनी उम्मीदों से बड़े हो"

इस रास्ते पर न्याय की दुहाई देने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपनी आसमानी उम्मीदों के दामन को छोटा करने के बजाय अपने पंखों में प्राण फूँकना श्रेयस्कर है। उद्यम कभी नहीं हारता है।

ज्ञान दुनियां में सबसे महँगा है। उसको पाने का सार्थक परिश्रम संसार की सबसे बड़ी साधना है। लिहाजा आपके ज्ञान हासिल करने में जो भी बाधा उत्पन्न हो रही है, उसे अगर आप पहचान कर दूर करने में सक्षम हो तो आपको सफलता हासिल होनी ही है। याद रहे, ज्ञान का एक बहुत बड़ा भाग पुस्तकों में न होकर बाहर बिखरा पड़ा है।

अगर आपको कठिन परिस्थितियों में भी प्रसन्न रहना आता है तो आप निर्धनता में भी अमीर है, आत्मनिर्भर है और बाधा होते हुए भी निर्बाध आगे बढ़ रहे हैं।

हम सफलता के लिए संघर्ष करते है, लेकिन वाँछित सफलता का नहीं मिलना असफलता नहीं है। वह स्थिति सफलता के आसपास की भूमि है, सफलता जितनी ही उपजाऊ, उतनी ही मूल्यवान। आप सौभाग्यशाली हो कि वहाँ तक पहुँचे हो, उसका सदुपयोग आपको कोई और बड़ी मंजिल तक ले जा सकता है।

अगर सफलता के संघर्ष की पटकथा लिखते वक्त ठोकरें खा खाकर आपको अपनी तथाकथित सफलता नहीं मिली है परंतु आप एक सहृदयी, सुलझे हुए, परिपक्व और मजबूत इंसान बन चुके है, तो आप तथाकथित सफलता से ज्यादा हासिल कर चुके हो।

वक्त है खुद को स्वीकारने का, खुद को इकठ्ठा करने का, जिन्दगी के मायने समझने का, नई योजना पर कार्य करने का। अब सिर्फ इतना ही याद रखना है कि क्या नहीं करना है।

सुख और दुःख इतने बड़े नहीं है। हमने बेवजह इनको दिल में जगह दे रखी है। तजुर्बा यह कहता है कि इन दोनों को मनमर्जी से छोटा बड़ा कर देना ही सफल जीवन का आधार है।

जीवन में सबकुछ हासिल नहीं होता और यही जीवन की खूबसूरती है। कुछ असफल लोगों ने अपनी असफलता से इतना सीखा है कि अब वे अपनी सफलता की पहले वाली परिभाषा का स्मरण कर मंद मंद मुस्कुराते है। आप नए मोर्चे पर मुस्तैद होकर इतना हासिल कर सकते है कि वहाँ से सब कुछ बुहारने के लिए आपका दामन छोटा पड़ेगा।

यकीन मानिए, आप ईश्वर प्रदत्त क्षमताओं के साथ अपनी उम्मीदों से बहुत बड़े हो, हर परिस्थिति में, हर जगह, हर वक्त।

✒️अर्जुन सिंह साँखला, प्राचार्य, लक्की इंस्टिट्यूट, जोधपुर।
To the point-👉
#Lighthing- 🗞👇

आकाशीय बिजली⚡️💥
To the point-👉
#Lighthing- 🗞👇



✅ आकाशीय बिजली – मानसून की दस्तक या मौत का प्रहार


✅ सुर्खियों में –
👇

➡️ हाल ही में उत्तर भारत में आकाशीय बिजली के कहर से लगभग 200 व्यक्तियों की मौत हो गयी है|
अब मानसून की दस्तक के साथ ही देश में आकाशीय बिजली की घटनाओं का सिलसिला शुरू हे चुका है।

➡️ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटे में अकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है।



✅ आकाशीय बिजली-

➡️ क्या है? –
👇
वायुमण्डल में विद्युत आवेश का एक वस्तु से दूसरी पर स्थानान्तरण और उससे कड़कड़ाहट उत्पन्न होना आकाशीय बिजली हैं।


➡️ कैसे बनती है आकाशीय बिजली? –
👇
आकाश में बादल दो तरह के आवेशों से आवेशित रहते है जो कि धनात्मक और ऋणात्मक होते है, और इनके चार्जिंग डेंसिटी के आधार पर इनमें वोल्टेज डिफरेंस होता हैं जो आकाशीय बिजली के उत्पन्न होने का कारण होता है|
बरसात मे चूँकि वातावरण में नमी ही नमी बनी रहती हैं जो कि विद्युत के लिए सुचालक का काम करती हैं। और जब दो बाद विपरीत आवेष वाले पास पास मे आ जाते है तब इस स्थिति में high voltage (उच्च विद्युत दाब) की वजह से आपस ने तेज स्पार्क पैदा होता हैं जिसे हम आकाशीय बिजली के रूप में जानते हैं।
आकाशीय बिजली धरती पर पहुंचने पर बेहतर कंडक्टर (संचालक) को तलाशती हैं, जिससे वह गुजर सके। इसके लिए धातु और पेड़ उपयुक्त होते हैं। बिजली अक्सर इन्ही माध्यमों से पृथ्वी में जाने का रास्ता चुनती है।



✅ आकाशीय बिजली से बचने के उपाय-
👇

➡️ धातुओं से दूर रहें|
➡️ बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें|
➡️ बिजली के उपकरणों का प्रयोग न करें|
➡️ मोबाइल का प्रयोग न करें|



✅ बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या –
👇

➡️ बिजली गिरने से बड़े पैमाने पर मौतें हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते हैं। 2005 के बाद से हर साल बिजली गिरने से 2 हजार से अधिक की मौत हुई।

➡️ 2018 में प्रकृति की शक्तियों के कारण 6,891 लोगों की मौत हुई, इनमें 2,357 या 34 फीसद आकाशीय बिजली के कारण हुई। यह बाढ़ (500), भूस्खलन (404), ठंड ( 757) और गर्मी (890) के कारण संयुक्त रूप से हुई मौत के करीब था।
विडियो कॉंफ्रेसिंग द्वारा
🔥अद्भुत प्रश्नोत्तरी #12 🔥 निर्मल सर के साथ आज रात 8:30 बजे।
All India Test Series में 26 जून को हुए Test-12 (सामाजिक अध्ययन शिक्षण विधियां) के टॉपर प्रतिभागियों साथ Live Quiz Contest खेला जाएगा।
इस कांटेस्ट के दौरान के 'सामाजिक अध्ययन शिक्षण विधियां' के 100 अति महत्वपूर्ण प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे जाएंगे, प्रतिभागी दिये गए प्रत्येक सही उत्तर का ₹ 100
Cash prize जितेंगे ।
तो देखना न भूलें इस अद्भुत प्रश्नोत्तरी को live निर्मल सर के साथ , आज रात 8.30 बजे,
YouTube & Facebook पर लाइव
तो इस अद्भुत ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी से जुड़ना मत भूलियेगा।
जो आपकी तैयारी को और प्रबल कर देगा ।
👇🏻
https://youtu.be/hczB02ge9BY
🔥LIVE NOW🔥🔥
◆Online Prize Quiz #12
◆इस प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को अधिकतम 5 प्रश्न पूछे जा रहे हैं व प्रत्येक सही उत्तर देने पर 100 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
◆🏆All India Test Series🏆
◆# SST Teaching Methods (सामाजिक अध्ययन शिक्षण विधियां)
◆▶️By Nirmal Gehlot Sir
👇
https://youtu.be/hczB02ge9BY
Online_Prize_Quiz_#12_All_India_Test_Series_#_SST_Teaching_Methods.pdf
1.1 MB
अद्भुत प्रश्नोत्तरी 👆
Online Prize Quiz #12 All India Test Series🏆 # (सामाजिक अध्ययन शिक्षण विधियां) PDF
उत्कर्ष के प्रति आप अपना स्नेह और विश्वास हमेशा रखते हैं और इसी बदौलत उत्कर्ष रोज़ नयी ऊँचाइयों को छूता है।
आपके इसी स्नेह और आशीर्वाद के कारण UTKARSH NEET JEE ONLINE CLASSES के यूट्यूब चैनल ने मात्र 2 महीनो में 30,000 SUBSCRIBERS का आँकड़ा छू लिया है।
आपका स्नेह और विश्वास हमेशा यूँही बना रहे।
NEET व JEE के ऑनलाइन कोर्स ( हिन्दी व English दोनों माध्यम में ) अब उत्कर्ष एप में उपलब्ध।
उत्कर्ष एप के साथ NEET व JEE की तैयारी करें और ENGINEER और DOCTOR बनने का सपना साकार करें।
◆YouTube Channel
https://www.youtube.com/channel/UCp1T3Oi6gaNy7cngeEfQ09g

◆ JEE ( Mains & Advance) Full Course
हिन्दी माध्यम : https://utkarshapp.page.link/F3Kuy3oiFrPREVLG8

English Medium : https://utkarshapp.page.link/DxjiUrCXxw3qWkuN6

◆NEET UG Full Course
हिन्दी माध्यम : https://utkarshapp.page.link/Rm1ZdXdo3XLa3LHT9

English Medium : https://utkarshapp.page.link/DAodMd78fwpMdSPE7
🔥विशेष सूचना🔥

उत्कर्ष एप पर सर्वांगीण उत्कर्ष पहल के अन्तर्गत एक ध्यान सत्र Heartfulness प्रार्थना और ध्यान आपको लक्ष्य से कैसे जोड़ता है ? का आयोजन श्री मुकेश कुमार कलाल सर के नेतृत्व में कल सुबह 7 बजे होगा जिसका लाइव प्रसारण उत्कर्ष क्लासेज के यूट्यूब चैनल पर होगा ।

यह सुनिश्चित करें कि आप निर्धारित समय पर (सुबह 7 बजे 28-06-2020 ) इस लाइव सेशन से जुड़े ।
‌
लाइव ध्यान सत्र (Meditation) के जुड़ने के लिए इस zoom मीटिंग लिंक पर क्लिक करें -
👇
https://zoom.us/j/94272058016
सुप्रभात🌞
दिन की शुरुआत करें
सुविचार के साथ🌻
#SundayWisdom
#SundayMotivation
#SundayThoughts
🔥Zoom Meeting Join Now🔥

❇️श्री मुकेश कुमार कलाल सर के नेतृत्व में आज शुबह 7 बजे होगा जिसका लाइव प्रसारण उत्कर्ष क्लासेज के यूट्यूब चैनल पर होगा ।

‌
❇️लाइव ध्यान सत्र (Meditation) के जुड़ने के लिए इस zoom मीटिंग लिंक पर क्लिक करें -
👇
https://zoom.us/j/94272058016