Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
380 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Utkarsh Classes
रणजी क्रिकेट इतिहास में "सर्वाधिक विकेट" लेने वाले किस ख़िलाड़ी का हाल ही में निधन हुआ है?
❇️कल के प्रश्न का उत्तर - राजिंदर गोयल❇️



✅सुर्खियों में –
👇
➡️ हाल ही में रणजी इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का 77 वर्ष की उम्र में रोहतक में निधन हो गया है|

➡️ भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी राजिंदर गोयल पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए खेलते थे|

➡️ इन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 637 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था|

➡️ वह 1958-59 से 1984-85 तक क्रिकेट खेलते रहे लेकिन उन्हें कभी भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि तब भारत के पास बिशन सिंह बेदी के रूप में बाएं हाथ के स्पिनर थे|

➡️ गोयल को बीसीसीआई द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।



✅राजिंदर गोयल-
👇
➡️ जन्म - 20 सितम्बर 1942 में
➡️ जन्मस्थान – नरवाना, हरियाणा
➡️ गेंदबाजी - लेफ्ट आर्म स्पिनर
🎲 Quiz '"सामान्य विज्ञान"'
🖊 5 questions · ⏱ 30 sec
विडियो कॉंफ्रेसिंग द्वारा
🔥अद्भुत प्रश्नोत्तरी #10 🔥 निर्मल सर के साथ आज रात 8:30 बजे।
All India Test Series में 22 जून को हुए #Test_10 (राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था) के टॉपर प्रतिभागियों साथ Live Quiz Contest खेला जाएगा।
इस कांटेस्ट के दौरान के 'राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था' के 100 अति महत्वपूर्ण प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे जाएंगे, प्रतिभागी द्वारा दिये गए प्रत्येक सही जवाब पर वे जितेंगे 100 रूपये का Cash Prize।
तो देखना न भूलें इस अद्भुत प्रश्नोत्तरी को live निर्मल सर के साथ , आज रात 8.30 बजे ।
👇🏻
https://youtu.be/io0pfwjv17g
To the point-👉
✅#Corona News -
👇
Today India Count-
🎯 आज का प्रश्न 🚀

#DailyQuiz : 23 जून, 2020

☞ इस प्रश्न का सही ज़वाब अगले दिन के प्रश्न के साथ दिया जाएगा ।

✅ साथ ही सही जवाब जानने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर आज की CURRENT AFFAIRS की क्लास देख सकते हैं। ☟
https://youtu.be/J4ApcJEWtUA
To the point-
#International News


✅ ब्राज़ील बना कोरोना वायरस से 50,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश
👇



➡️ जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ट्रैकर के अनुसार हाल ही में ब्राज़ील में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50,591 हो गई जिसके साथ ही वह अमेरिका के बाद ऐसा दूसरा देश बन गया जहां मृतकों की संख्या 50,000 के पार है।

➡️ जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ट्रैकर के अनुसार, ब्राज़ील में कोविड-19 के 10,83,341 मामले दर्ज हुए हैं जबकि 5.88 लाख से अधिक मरीज़ ठीक हो चुके हैं।


✅ ब्राज़ील-
👇
➡️ राजधानी - ब्रासीलिया
➡️ सबसे बड़ा नगर - साओ पाउलो
➡️ शासन प्रणाली - अध्यक्षीय संघीय गणराज्य
➡️ राष्ट्रपति - जाइर बोलसोनारो
➡️ मुद्रा – ब्राज़ीलियन रियल
➡️ संसद - राष्ट्रीय कांग्रेस (National Congress)
➡️ क्षेत्रफल - 8514877 km2
महत्वपूर्ण जानकारी
✅ चर्चा में👇🏻
✅ पंचायती राज मंत्रालय
#Knowledge #CurrentAffairs
👍1
To the point-
#International News


✅वर्ष 2020 में स्थगित रहेगी सऊदी में विदेश से हज के लिए जाने वालों की यात्रा
👇


➡️ हाल ही में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वह इस साल हज के लिए विदेश से यात्रियों के आगमन पर बैन लगा रहा है। वर्तमान में सऊदी में संक्रमण के 1.60 लाख से अधिक मामले हैं।

➡️ सऊदी के विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले साल 20 लाख से अधिक मुस्लिमों ने हज यात्रा की थी जिनमें से 18 लाख से अधिक विदेशों से आए थे।



✅ हज-
👇
➡️ हज इस्लामी तीर्थयात्रा और मुस्लिम लोगों का पवित्र शहर मक्का में प्रतिवर्ष होने वाला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है।



✅सऊदी अरब-
👇
➡️ राजधानी - रियाद
➡️ सरकार - इस्लामि पूर्ण राजशाही
➡️ शासक - शाह सलमान
➡️ शासन प्रणाली - सउदी अरब के राजकुमार द्वारा नियुक्त मंत्री परिषद
➡️ क्षेत्रफल - 2,149,690 km2
➡️ मुद्रा - रियाल
➡️ यह देश विश्व का अग्रणीय तेल उत्पादक देश है|
महत्वपूर्ण जानकारी
✅ 👇🏻
✅ राजस्थानी साहित्य में प्रथम रचनाएं एवं उपन्यास
#Knowledge #Rajasthan #Poetry #Novel
Current Affairs । 23 June 2020 । English.pdf
5 MB
Current Affairs । 23 June 2020 । English.pdf
23_जून,_2020_राजस्थान_दैनिक_सामयिकी.pdf
551.1 KB
23 जून, 2020 राजस्थान दैनिक सामयिकी.pdf
To the point-
#International News



✅ यूएनएससी में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन करते हैं - रूसी विदेश मंत्री
👇


➡️ रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद रूसी विदेश मंत्री ने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के स्थाई सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं।"

➡️ हाल ही में भारत को यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना गया जिसका दो वर्षीय कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा।




✅ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-
👇
➡️ स्थापना - 1945 में
➡️ मुख्यालय - न्यूयॉर्क(USA) में

➡️ सदस्य - 15 सदस्य
👇
1️⃣ 5 स्थाई सदस्य - चीन, फ़्राँस, रूस, ब्रिटेन,अमेरिका
2️⃣ 10 अस्थाई सदस्य

➡️ यह संयुक्त राष्ट्र का सबसे शक्तिशाली निकाय है।
यह अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा कायम रखने का काम करती है।
➡️ स्थायी सदस्यों के पास वीटो पॉवर होती है।




✅ रूस-
👇
➡️ राजधानी - मास्को
➡️ क्षेत्रफल - 17,098,246 km2
➡️ राष्ट्रपति - व्लादिमीर पुतिन
➡️ प्रधानमंत्री - मिखाइल मिसुस्तिन
➡️ संसद - ड्यूमा
विडियो कॉंफ्रेसिंग द्वारा
🔥अद्भुत प्रश्नोत्तरी #10 🔥 निर्मल सर के साथ आज रात 8:30 बजे।
All India Test Series में 22 जून को हुए #Test_10 (राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था) के टॉपर प्रतिभागियों साथ Live Quiz Contest खेला जाएगा।
इस कांटेस्ट के दौरान के 'राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था' के 100 अति महत्वपूर्ण प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे जाएंगे, प्रतिभागी द्वारा दिये गए प्रत्येक सही जवाब पर वे जितेंगे 100 रूपये का Cash Prize।
तो देखना न भूलें इस अद्भुत प्रश्नोत्तरी को live निर्मल सर के साथ , आज रात 8.30 बजे,
👇
https://youtu.be/io0pfwjv17g
"शाश्वत काल तक प्रेरणादायक एक फ़ोटो"

एक मित्र के रूप में निर्मल भाई को मैं जितना जानता हूँ, एक करोड़ का चेक देते वक्त यह फोटो उन्होंने खींचने के लिए नहीं कहा होगा। विद्यालय के ही किसी साथी ने अवसर को यादगार बनाने के लिए खींच लिया होगा।

मैं इस घटना की सादगी को कभी नहीं भूल सकता। पीछे एक लोहे की अलमारी। फोटो में दो तीन लोग। कई अखबारों को भी इसकी खबर तक नहीं। ज्ञानयज्ञ में समिधा की तरह एक करोड़ का मुस्कुराते हुए आत्मीयता से दान। चाहते तो 8-10 हज़ार लोगों की भीड़ में वाहवाही के भाषणों में यह सब हो सकता था लेकिन तैत्तिरीयोपनिषद के 'श्रिया देयं' 'हिया देयं' के संस्कारों से अनुप्राणित उनके महान परन्तु सादगीपूर्ण व्यक्तित्व में शायद ये ख्याल ही नहीं आया।

मात्र 2000 और 3000 में 15 से बीस हज़ार के कोर्सेज विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाना। मैंने उनको निजी जीवन में खुद के लिए जीवन जीते देखा ही नहीं है। सुबह 4 बजे उठकर प्रतियोगी परीक्षा के बच्चों को क्या देना है इस पर मंथन करते हुए देर शाम तक पूरा दिन इसी में व्यतीत हो जाता है।

अब तक सैंकड़ों अवसरों पर अनाथालयों, आश्रमों,अस्पतालों, सेवाकेन्द्रों, गोशालाओं, जरूरतमंदों को करोड़ों रुपयों का दान कर आपने साबित कर दिया कि वे अपना जीवन स्वयं के लिए नहीं परमार्थ के लिए जीते है।

एक कर्मठ पुरूषार्थी की तरह जबरदस्त मेहनती निर्मल भाई का विद्यार्थियों के लिए समर्पित जीवन प्रेरणा की एक जबरदस्त मिसाल है।

फ़ोटो की जबरदस्त सादगी देखकर कलम चलाये बिना रह नहीं सका। अपनी तो कलम की आदत है, जहाँ प्रेरणा होती है, चल पड़ती है।

यह पोस्ट भी निर्मल भाई की बिना अनुमति के पोस्ट कर रहा हूँ।

और हाँ, आज फेसबुक ने भी आपके नाम के आगे 'ब्लूटिक' लगाकर आपकी विशिष्टता का प्रमाण दे दिया है।

✒️अर्जुन सिंह साँखला
प्राचार्य, लक्की इंस्टिट्यूट, जोधपुर।
'जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा' के शुभारम्भ की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु जगन्नाथ अपनी असीम कृपा सभी पर बनाये रखे।
#JaiJagannath