Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
380 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
To the point
#Science&Technology News


✅ हनीवेल ने किया दुनिया का सबसे शक्तिशाली “क्वॉन्टम कंप्यूटर” बनाने का दावा
👇


➡️ हाल ही में अमेरिकी कंपनी ‘हनीवेल’ ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली क्वॉन्टम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है।

➡️ हनीवेल के अनुसार "H0" नामक मशीन/ कंप्यूटर ने 64 क्वॉन्टम वॉल्यूम की माप की है|

➡️ पूर्व में आईबीएम ने दावा किया था कि उनेक द्वारा निर्मित 'राले' ने 32 क्वॉन्टम वॉल्यूम की माप हासिल की थी।



✅क्वांटम कंप्यूटर -
👇
➡️ सामान्य कम्प्यूटर की तुलना में क्वांटम कम्प्यूटर में कम्प्यूटर चिपों के स्थान पर परमाणुओं का प्रयोग गणना के लिए करते हैं, जो कंप्यूटर की गति को सामान्य कम्प्यूटर से कई गुणा अधिक कर देता है|

➡️ क्वांटम कंप्यूटर के उपयोग –
👇
1⃣ अंतरिक्ष खोजों से प्राप्त डाटाओं को हल करना|
2⃣ परमाणु विज्ञान से सम्बंधित अनुसंधान को बढ़ावा देना|
To the point-

निदेशक की कलम से✍️

❇️योग का मानव जीवन में महत्व❇️
# UTKARSH CLASSES JODHPUR
❇️ योग का मानव जीवन में महत्व ❇️


➡️ भारतीय शास्त्रीय परंपरा में ‘मानव जीवन अमूल्य व मानव देह दुर्लभ’ है। इस कारण हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी कि हम इस जीवन व देह की रक्षा करें। मानव के लिए न केवल देह की बल्कि अंर्तमन की आत्मा की शुद्धि की बात कही गई है। शुद्धि के कई साधनों में एक निर्विवाद साधन योग रहा है|

➡️ गणित की भाषा में योग का अर्थ है जोड़। जब हम स्वयं को स्वयं की विकृतियों के विरुद्ध जोड़ने लगते हैं, तो इसके लिए योग की आवश्यकता पड़ती है। यह विकृतियां आंतरिक भी हो सकती हैं और बाह्य भी। इनके विरुद्ध विजय का ब्रम्हास्त्र योग है।


➡️ आज मानव जीवन में दो चुनौतियों हैं-
👇
1⃣ एक अवसादग्रस्त जीवन, जिसमें मनुष्य की लालसाएं, कामनाएं, आवश्यकताएं अति की ओर अग्रसर होकर इतनी उग्र हो जाती हैं कि इनके अभाव में मनुष्य जीवन में विचारों से संतुलन नहीं बिठा पाता।
2⃣ दूसरी चुनौती बाह्य है, जिसे योग के द्वारा पराजित करने की शक्ति हासिल की जा सकती है। हमने अब तक जितनी भी रिपोर्ट्स, स्टडीज, रिसर्च देखे हैं, उनमें एक बात स्पष्ट रूप से देखने में आ रही है, कि यदि आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा, तो कोरोना से उतना खतरा नहीं है और योग में इम्यून सिस्टम को अच्छा करने की बात की हैं।

➡️ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की व संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों में से 175 देशों ने बिना किसी वोटिंग के 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

➡️ योग करने से पहले इस बात की भी जानकारी होना जरूरी है कि योग है क्या?
भारत में इसे एक आध्यात्मिक प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाया जाता है।

➡️ योग शब्द की उत्पत्ति ही युज शब्द से हुई है, जिसका मतलब है जोड़ना। श्री कृष्ण ने भी गीता में कहा है 'योगः कर्मसु कौशलम' अर्थात योग से कर्मों में कुशलता आती है। योग की उच्च अवस्था समाधि होती है, जो मोक्ष या कैवल्य तक पहुंचाती है। कैवल्य का अर्थ जैन धर्म के मुताबिक ज्ञान प्राप्ति होता है।

➡️ आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि विश्व योग दिवस पर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में हम सब एक होकर इस तरह आगे बढ़ेंगे। हमारे योग की ऊर्जा से विश्व में बंधुत्व, स्नेह और परिवार की भावना को बल मिलेगा। जिस वसुधैव कुटुंबकम की परिकल्पना हमारे शास्त्रों ने हजारों से साल पहले की थी, उसके साकार रूप को गढ़ने में हमारी छोटी छोटी कोशिशें बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी। विश्व में कल्याण की भावना से योग दिवस से हम योग को आत्मसात करें और इस भारतीय दर्शन, तत्व और क्रिया का लाभ पूरे विश्व तक पहुंचाएं।
To the point-👉
#International News🗞👇


✅ रक्षामंत्री राजनाथ रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना, जल्द हो सकती है रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति
👇


➡️ भारत-रूस की रक्षा व रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लक्ष्य के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा रवाना हुए है।

➡️ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा के दौरान रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति जल्द करने का भी अनुरोध करेंगे।



✅ एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम-
👇
➡️ एस-300 का एक उन्नत रूप|

➡️ निर्माता - अल्माज केंद्रीय डिजाइन ब्यूरो, रूस

➡️ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रक्षा प्रणाली जो करीब 400 किलोमीटर के क्षेत्र में दुश्मन के विमान, मिसाइल और यहां तक कि ड्रोन को भी नष्ट करने में सक्षम है।

➡️ इसे सतह से हवा में मार करने वाली दुनिया की सबसे सक्षम मिसाइल प्रणाली माना जाता है।




✅ रूस-
👇
➡️ राजधानी - मास्को
➡️ क्षेत्रफल - 17,098,246 km2
➡️ राष्ट्रपति - व्लादिमीर पुतिन
➡️ प्रधानमंत्री - मिखाइल मिसुस्तिन
➡️ संसद - ड्यूमा
🔥Live Now🔥

🎯 Memory Guru Ashish Sharma✨

Utkarsh App की निःशुल्क "सर्वांगीण उत्कर्ष" की पहल के अंतर्गत Memory development Tips Series में आज आपको Memory Guru Ashish Sharma सर बताएंगे कि , अपनी स्मरण शक्ति कैसे बढ़ाएं ? जिसमे How to Memorize 50 Digits Number ? Topic पर चर्चा करेंगे
👇🏻 https://utkarshapp.page.link/FAB3VNnmK9dpJGCx8
Daily_Current_Affairs_#275_23_June_2020_GK_Today_in_Hindi_&_English.pdf
427.5 KB
Daily Current Affairs #275, 23 June 2020
कुमार गौरव सर द्वारा डेली करेंट अफेयर्स की क्लास के इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों की विस्तृत व्याख्या सहित हल व अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए व क्लास के वीडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
https://www.youtube.com/watch?v=J4ApcJEWtUA
Rajasthan_Current_Affairs_#26_Know_Your_Rajasthan_By_Narendra_Choudhary.pdf
369.5 KB
Rajasthan Current Affairs #26 23 June 2020 Know Your Rajasthan
नरेंद्र चौधरी सर द्वारा राजस्थान करेंट अफेयर्स की क्लास के इन सभी प्रश्नों के विस्तृत व्याख्या सहित हल के लिए व क्लास के वीडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
https://www.youtube.com/watch?v=pZh_lFVoFOk
सुप्रभात🌞
दिन की शुरुआत करें
सुविचार के साथ🌻
#TuesdayWisdom
#TuesdayMotivation
#TuesdayThoughts
23_जून,_2020_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
4.9 MB
23 जून, 2020 दैनिक सामयिकी (All Exams).pdf
Utkarsh Classes
रणजी क्रिकेट इतिहास में "सर्वाधिक विकेट" लेने वाले किस ख़िलाड़ी का हाल ही में निधन हुआ है?
❇️कल के प्रश्न का उत्तर - राजिंदर गोयल❇️



✅सुर्खियों में –
👇
➡️ हाल ही में रणजी इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले राजिंदर गोयल का 77 वर्ष की उम्र में रोहतक में निधन हो गया है|

➡️ भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी राजिंदर गोयल पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए खेलते थे|

➡️ इन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 637 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था|

➡️ वह 1958-59 से 1984-85 तक क्रिकेट खेलते रहे लेकिन उन्हें कभी भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि तब भारत के पास बिशन सिंह बेदी के रूप में बाएं हाथ के स्पिनर थे|

➡️ गोयल को बीसीसीआई द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।



✅राजिंदर गोयल-
👇
➡️ जन्म - 20 सितम्बर 1942 में
➡️ जन्मस्थान – नरवाना, हरियाणा
➡️ गेंदबाजी - लेफ्ट आर्म स्पिनर
🎲 Quiz '"सामान्य विज्ञान"'
🖊 5 questions · ⏱ 30 sec
विडियो कॉंफ्रेसिंग द्वारा
🔥अद्भुत प्रश्नोत्तरी #10 🔥 निर्मल सर के साथ आज रात 8:30 बजे।
All India Test Series में 22 जून को हुए #Test_10 (राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था) के टॉपर प्रतिभागियों साथ Live Quiz Contest खेला जाएगा।
इस कांटेस्ट के दौरान के 'राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था' के 100 अति महत्वपूर्ण प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे जाएंगे, प्रतिभागी द्वारा दिये गए प्रत्येक सही जवाब पर वे जितेंगे 100 रूपये का Cash Prize।
तो देखना न भूलें इस अद्भुत प्रश्नोत्तरी को live निर्मल सर के साथ , आज रात 8.30 बजे ।
👇🏻
https://youtu.be/io0pfwjv17g
To the point-👉
✅#Corona News -
👇
Today India Count-
🎯 आज का प्रश्न 🚀

#DailyQuiz : 23 जून, 2020

☞ इस प्रश्न का सही ज़वाब अगले दिन के प्रश्न के साथ दिया जाएगा ।

✅ साथ ही सही जवाब जानने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर आज की CURRENT AFFAIRS की क्लास देख सकते हैं। ☟
https://youtu.be/J4ApcJEWtUA
To the point-
#International News


✅ ब्राज़ील बना कोरोना वायरस से 50,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश
👇



➡️ जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ट्रैकर के अनुसार हाल ही में ब्राज़ील में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50,591 हो गई जिसके साथ ही वह अमेरिका के बाद ऐसा दूसरा देश बन गया जहां मृतकों की संख्या 50,000 के पार है।

➡️ जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ट्रैकर के अनुसार, ब्राज़ील में कोविड-19 के 10,83,341 मामले दर्ज हुए हैं जबकि 5.88 लाख से अधिक मरीज़ ठीक हो चुके हैं।


✅ ब्राज़ील-
👇
➡️ राजधानी - ब्रासीलिया
➡️ सबसे बड़ा नगर - साओ पाउलो
➡️ शासन प्रणाली - अध्यक्षीय संघीय गणराज्य
➡️ राष्ट्रपति - जाइर बोलसोनारो
➡️ मुद्रा – ब्राज़ीलियन रियल
➡️ संसद - राष्ट्रीय कांग्रेस (National Congress)
➡️ क्षेत्रफल - 8514877 km2
महत्वपूर्ण जानकारी
✅ चर्चा में👇🏻
✅ पंचायती राज मंत्रालय
#Knowledge #CurrentAffairs
👍1