Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
380 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
हाल ही में आईएएस ( प्रारंभिक परीक्षा 2020 ) की नई परीक्षा तिथि जारी होने के बाद अब
🔶 मात्र तीन महीने में प्रारंभिक परीक्षा पास करने की क्या रणनीति होनी चाहिए ?
▶️ उत्कर्ष के ऑनलाइन कोर्स का कक्षा कार्यक्रम क्या रहेगा ?

🔶साथ ही उत्कर्ष एप के #IAS_PT_Special_Course पर 25 जून तक चल रहे विशेष ऑफर सहित सभी मुद्दों विस्तृत चर्चा उत्कर्ष के संस्थापक और सीईओ, निर्मल गहलोत सर के साथ, आज सुबह 9 बजे फेसबुक व यूट्यूब पर लाइव

साथ ही #UtkarshApp में हाल ही में लांच हुए #IAS प्री विशेष ऑनलाइन कोर्स के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
👇🏻
https://youtu.be/Uw2OaLuagFo
❇️ कल के प्रश्न का उत्तर- रूस



✅ आर्म्स वॉचडॉग 'सिपरी' ने वैश्विक परमाणु हथियारों के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट हाल ही में जारी की है।
👇

➡️ स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर कुल परमाणु शस्‍त्रों की अनुमानत संख्या 14465 आंकी गयी है|

➡️ इस रिपोर्ट के अनुसार वर्षों से भारत के लिए चिंता का सबब बने चीन व पाकिस्‍तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार है|

➡️ रूस के पास सबसे ज्यादा 6,850 परमाणु हथियार है।



✅ किस देश के पास कितने परमाणु हथियार-
👇
➡️ 1. रूस - 6850
➡️ 2. अमेरिका - 6450
➡️ 3. फ्रांस - 300
➡️ 4. चीन - 280
➡️ 5. ब्रिटेन - 215
➡️ 6. पाकिस्तान - 140-150
➡️ 7. भारत - 130-140
➡️ 8. इजरायल - 80
➡️ 9. उतर कोरिया – 10-20




✅ SIPRI(Stockholm International Peace Research Institute)-
👇
➡️ स्थापना – वर्ष 1966 में
➡️ मुख्यालय - स्टॉकहोम, स्वीडन
➡️ SIPRI एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है|
➡️ SIPRI युद्धों तथा संघर्ष, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध का कार्य करती है|
हाल ही में “कोरोनोवायरस प्रतिक्रिया” के लिए भारत को किस ‘वित संस्थान’ द्वारा 750 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया गया है?
Anonymous Quiz
35%
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक द्वारा
41%
विश्व बैंक द्वारा
15%
आई.एम. एफ. द्वारा
9%
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
महत्वपूर्ण जानकारी
✅ चर्चा में👇🏻
✅आरोग्य पथ पोर्टल
#Knowledge
#CurrentAffairs
To the point-👉
#National News🗞👇



✅ नदी के अंदर रेत खनन के दौरान नेल्लोर (आंध्रप्रदेश) में मिला प्राचीन शिव मंदिर👇


➡️ आंध्रप्रदेश के नेल्लोर में पेन्ना नदी में रेत खनन के दौरान भगवान शिव का ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर मिला है।

➡️ नेल्लोर के स्थानीय लोगों का दावा है कि ये मंदिर 200 साल पुराना है| लोगों का कहना है कि भगवान परशुराम ने 101 मंदिर बनवाये थे, उन्हीं में से एक मंदिर का निर्माण पेन्ना नदी के किनारे किया गया था| यह मंदिर उन्ही में से एक है|

➡️ पुरातत्व विभाग के अनुसार पेन्ना नदी अपना रास्ता बदलती रहती है, ऐसे में हो सकता है कि ये मंदिर पानी के अंदर डूब गया हो|




✅ पेन्ना नदी-
👇
➡️ उद्गम - नंदी हिल्स से
➡️ प्रवाह – कर्नाटक, आंध्रप्रदेश
➡️ बेसिन एरिया - 55,213 km²
➡️ जल विसर्जन – बंगाल की खाड़ी



✅ आंध्रप्रदेश-
👇
➡️ राजधानी – अमरावती
➡️ राज्यपाल - बिस्व भूषण हरिचंदन
➡️ मुख्यमंत्री - जगन मोहन रेड्डी

➡️ विधानमण्डल - द्विसदनीय
👇
1⃣ विधान परिषद (58 सीटें)
2⃣ विधान सभा (175 सीटें)

➡️ भारतीय संसद में सीट-
👇
1⃣ राज्यसभा - 11 सीटें
2⃣ लोकसभा - 25 सीटें
👍1
✅उत्कर्ष एप में आईएएस प्री 2020 के स्पेशल ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ
✅ साथ ही उत्कर्ष एप के #IAS_PT_Special_Course पर 25 जून तक चल रहे विशेष ऑफर के तहत इसका शुल्क मात्र 10,000 रु रखा गया है।
#UtkarshInNews #IASPreCourse #UtkarshNews
To the point-👉
✅#Corona News -
👇
Today Global Count-
To the point-👉
✅#Corona News -
👇
Today India Count-
"बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी"

मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगना झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के ( मणिकर्णिका )बलिदान दिवस पर शत् शत् नमन
#लक्ष्मीबाई_बलिदान_दिवस #RaniLaxmiBai #RaniOfJhansi
👍1
विडियो कॉंफ्रेसिंग द्वारा
🔥अद्भुत प्रश्नोत्तरी #8 🔥 निर्मल सर के साथ आज रात 8:30 बजे।
All India Test Series में 17 जून को हुए #Test_8 ( हिंदी व्याकरण ) के टॉपर प्रतिभागियों साथ Live Quiz Contest खेला जाएगा।
इस कांटेस्ट के दौरान के '' हिंदी व्याकरण " के 100 अति महत्वपूर्ण प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे जाएंगे, प्रतिभागी द्वारा दिये गए प्रत्येक सही जवाब पर वे जितेंगे 100 रूपये का Cash Prize।
तो देखना न भूलें इस अद्भुत प्रश्नोत्तरी को live निर्मल सर के साथ , आज रात 8.30 बजे,
YouTube & Facebook पर लाइव
👇🏻
https://youtu.be/iWLnsxxNxTQ
To the point-👉
#International News🗞👇



✅ सुर्खियों में - यूएन सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य के रूप में 8वीं बार चुना गया भारत
👇


➡️ भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया है।

➡️ महासभा की वोटिंग में महासभा के 193 देशों में से 184 देशों ने वोटिंग के मामले में भारत का समर्थन किया।

➡️ भारत दो साल के लिए अस्थाई सदस्य चुना गया है। भारत के साथ आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे भी अस्थाई सदस्य चुने गए हैं।

➡️ सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य क्षेत्रीय संतुलन को इंगित करते है।

➡️ इससे पहले 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में भारत यह जिम्मेदारी निभा चुका है।





✅ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-
👇
➡️ स्थापना - 1945 में
➡️ मुख्यालय - न्यूयॉर्क(USA) में


➡️ सदस्य - 15 सदस्य
👇
1⃣ 5 स्थाई सदस्य - चीन, फ़्राँस, रूस, ब्रिटेन,अमेरिका
2⃣ 10 अस्थाई सदस्य


➡️ यह संयुक्त राष्ट्र का सबसे शक्तिशाली निकाय है।
यह अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा कायम रखने का काम करती है।
➡️ स्थायी सदस्यों के पास वीटो पॉवर होती है।
महत्वपूर्ण जानकारी
✅ चर्चा में👇🏻
✅घर पर योग, परिवार के साथ योग अभियान
#Knowledge
#CurrentAffairs
🎯 आज का प्रश्न 🚀

#DailyQuiz : 18 जून, 2020

☞ इस प्रश्न का सही ज़वाब अगले दिन के प्रश्न के साथ दिया जाएगा ।

✅ साथ ही सही जवाब जानने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर आज की CURRENT AFFAIRS की क्लास देख सकते हैं। ☟
https://youtu.be/-Wc5hqAYlW8
Current Affairs । 18 June 2020 । English.pdf
5.5 MB
Current Affairs । 18 June 2020 । English.pdf
To the point- 👉
पुण्यतिथि
👇
रानी लक्ष्मीबाई
👍1
To the point- 👉
पुण्यतिथि👇


✅ रानी लक्ष्मीबाई-
👇

➡️ जन्म - वर्ष 1828 या 1835(जन्म वर्ष स्पष्ट नहीं)
➡️ जन्मभूमि - वाराणसी, उत्तर प्रदेश
➡️ उपनाम – मणिकर्णिका, मनु
➡️ पिता - मोरोपंत तांबे
➡️ माता - भागीरथी बाई
➡️ पति - गंगाधर राव
➡️ पुत्र - दामोदर राव
➡️ मृत्यु - 18 जून, 1858, ग्वालियर, मध्य प्रदेश



✅ लक्ष्मीबाई मराठा शासित भाग ‘झांसी’ की रानी थी|

✅ वर्ष 1842 में मनु/लक्ष्मीबाई का विवाह झांसी नरेश गंगाधर राव नेवलकर के साथ हुआ, जिसके बाद उन्हें लक्ष्मीबाई नाम मिला था|

✅ वर्ष 1851 में रानी ने राजकुंवर दामोदर राव को जन्म दिया, लेकिन राजकुंवर की चार महीने में ही मृत्यु हो गयी थी|

✅ राजकुंवर की मृत्यु के इस सदमे को गंगाधर राव बर्दाश्त नहीं कर पाए और दिन-ब-दिन उनकी सेहत गिरती चली गयी| इसे देखते हुए वर्ष 1853 में महाराज ने आनंद राव को गोद लेने का निर्णय लिया जिन्हें वे दिवंगत कुंवर की याद में दामोदर राव नाम से ही पुकारते थे|

✅ लक्ष्मीबाई के पति के निधन बाद अंग्रेजों ने दत्तक पुत्र को शासक मानने से मना कर दिया जो टकराव का कारण बना।

✅ भारत के इतिहास में अंग्रेज़ों के विरुद्ध रण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का नाम सर्वोपरी माना जाता है।

✅ वर्ष 1857 में उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का सूत्रपात किया था। अपने शौर्य से उन्होंने अंग्रेज़ों डटकर मुकाबला किया और अंग्रेज़ों से लड़ते 17 जून, 1858 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में अपने प्राण त्यागे|
To the point- 👉
#National/Economy News-🗞👇



✅ ग्रामीण भारत में आजीविका बढ़ाने के लिए 20 जून को 'गरीब कल्याण रोज़गार अभियान' लॉन्च करेंगे प्रधानमंत्री
👇


➡️ प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण भारत में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार 20 जून को 'गरीब कल्याण रोज़गार अभियान' लॉन्च करेंगे।

➡️ यह अभियान 6 राज्यों में 116 जिलों में 125 दिनों का होगा जो प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए मिशन मोड में काम करने के लिए है।

➡️ इस अभियान का शुभारंभ ‘बिहार के खगड़िया जिले के ब्लॉक बेलदौर के ग्राम तेलिहार’ से किया जाएगा।

➡️ यह अभियान 12 विभिन्न मंत्रालयों द्वारा समन्वित प्रयास होगा, जिसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन और राजमार्ग, खान, पेयजल और स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नई और नवीकरणीय ऊर्जा, सीमा सड़कें, दूरसंचार और कृषि आदि सम्मिलित है|