Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
381 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
सुप्रभात🌞
दिन की शुरुआत करें
सुविचार के साथ🌻
#TuesdayWisdom
#TuesdayMotivation
#TuesdayThoughts
02_जून,_2020_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
5.4 MB
02 जून, 2020 दैनिक सामयिकी (All Exams).pdf
Utkarsh Classes
हाल ही में किस "निजी अंतरिक्ष कम्पनी" ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का कीर्तिमान बनाया है ?
कल के प्रश्न का उत्तर – स्पेस-एक्स


✅संयुक्त राज्य अमेरिका की कम्पनी स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली पहली निजी रॉकेट कंपनी बन गई है।
स्पेसएक्स कंपनी ने बॉब बेहेनकेन और डौग हर्ले नामक अन्तरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन भेजा है।


✅ स्पेस-एक्स:-

➡️ स्थापना - 6 मई, 2002
➡️ संस्थापक – एलन मस्क
➡️ मुख्यालय – केलिफोर्निया, अमेरिका
➡️ व्यवसाय/उद्योग - अन्तरिक्ष अनुसन्धान करना
➡️ स्पेस-एक्स दुनिया की पहली निजी कंपनी जिसने पुन: उपयोग में लिए जाने वाले रॉकेट बनाये है और यही कारण है की स्पेसएक्स कम कीमत पर भी अन्तरिक्ष मिशनों को करने पर सहमत हो जाती है क्योंकि इनके द्वारा उपयोग लिए जाने वाले रॉकेट वापस उपयोग में लिए जाते है|
👍1
👉 आज ही के दिन :
2 जून , 2014 को तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था।
बी.सी.सी.आई. ने हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया है ?
Anonymous Quiz
12%
के.एल. राहुल
7%
ईशांत शर्मा
74%
रोहित शर्मा
7%
शिखर धवन
🚀 आज का प्रश्न 🚀

#DailyQuiz : 2 जून, 2020

☞ इस प्रश्न का सही ज़वाब अगले दिन के प्रश्न के साथ दिया जाएगा ।

✅ साथ ही सही जवाब जानने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर आज की CURRENT AFFAIRS की क्लास देख सकते हैं। ☟

https://youtu.be/38XQfavmnjI

#CurrentAffairs #TodaysGk
To the point - U.N. security council👇
To The Point👉
International Organization #2



✅संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद👇

➡️ स्थापना - 24 अक्टूबर, 1945 में

➡️ मुख्यालय - न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में

➡️ सदस्य - 15 सदस्य

1. 5 स्थाई सदस्य - चीन, फ़्राँस, रूस, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन), यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका

2. 10 अल्पकालिक सदस्य - ये सदस्य क्षेत्रीय आधार के अनुसार 2 वर्ष की अवधियों के लिए सामान्य सभा द्वारा चुने जाते है| वर्तमान में सदस्य एस्टोनिया, नाइज़र, ट्यूनीशिया, वियतनाम, सेंट विंसेंट-द-ग्रेनेडाइस, जर्मनी, बेल्जियम, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और डोमिनिकन गणराज्य



➡️ शक्तियाँ:-

1. यह संयुक्त राष्ट्र का सबसे शक्तिशाली निकाय है| इस परिषद को अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का अधिकार भी है। ऐसे किसी निर्णय को 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव' कहा जाता है।

2. यह अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा कायम(अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को लागू करना तथा सैन्य कार्रवाई करना) रखने का काम करती है।

3. इस परिषद के पाँच स्थायी सदस्यों के पास वीटो पॉवर है। वीटो पॉवर का अर्थ - ‘मैं अनुमति नहीं देता हूँ’(स्थायी सदस्यों के फैसले से अगर कोई सदस्य सहमत नहीं है तो वह वीटो कर सकता है)



➡️ क्या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता है ? :-

1. आज की वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा परिषद अप्रभावी लगती है क्योंकि द्वितीय विश्वयुद्ध बाद बनी संस्था आज खुद में सुधार की मांग कर रही है|

2. संयुक्त राष्ट्र का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य अकेले अफ्रीकी देशों से संबंधित है। इसके बाद भी अफ्रीका का कोई भी देश सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है|

3. भारत, जापान, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, जर्मनी आदि देश आज वर्तमान विश्व के शक्तिशाली इंजन है जबकि इन देशों को सुरक्षा परिषद में जगह नहीं प्रदान की जा रही है|

4. स्थायी सदस्यों की वीटो पॉवर इन देशों के खिलाफ किसी भी स्वतंत्र जाँच को प्रभावित करती है| अंत: कहा जा सकता है कि यह परिषद वर्तमान में सुधार की मांग कर रही है|🗞👍
🔥 विडियो कॉंफ्रेसिंग द्वारा
अद्भुत लाइव प्रश्नोत्तरी 🔥
इस श्रृंखला में आज All India Test Series में राजस्थान इतिहास के टॉपर प्रतिभागियों साथ Live Quiz Contest खेला जाएगा।
प्रत्येक सही जवाब पर आप जितेंगे 100 रूपये का Cash Prize

आज रात @8:30pm

🔶 LIVE ON
YOUTUBE : https://www.youtube.com/channel/UCLuBF4Xr1-BIpcpFFm7zp7w

UTKARSH CLASSES JODHPUR
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री हरि विष्णु जी की उपासना का यह महापर्व आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें तथा आप सभी के जीवन में अपार सुख-शांति, वैभव व ख़ुशहाली लाए।
#NirjalaEkadashi
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
🎯 All India Test Series #1

🏆 LIVE Quiz Contest With Toppers

✅ Live On YouTube @ Today 8:30PM :- https://youtu.be/L_bASBzrP4g
To The Point-👉
#Culture News

✅ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता में लोगों से भाग लेने की अपील👇

➡️ प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को संबोधित अपने मासिक मन की बात संबोधन के दौरान सभी लोगों से आयुष मंत्रालय एवं आईसीसीआर द्वारा आयोजित ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

➡️ इस प्रतियोगिता का लक्ष्य व्यक्तियों के जीवन पर योग के रूपांतरकारी प्रभाव पर फोकस करना है| यह प्रतियोगिता 31 मई, 2020 को आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव हो गई है।

➡️ इस वर्ष मंत्रालय कोरोना के कारण लोगों को उनके घर पर ही, पूरे परिवार की सहभागिता के साथ योग का अभ्यास करने को प्रोत्साहित कर रहा है। ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता के माध्यम से, आयुष मंत्रालय और आईसीसीआर योग को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं ताकि लोग योग के प्रति और सजग हो|
✅ चर्चित विषय : महत्वपूर्ण जानकारी
✅ करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम
#CareerTrainingProgramme #Knowledge
The to point - पद्म विभूषण
To The Point 👉
Important Award#2



पद्म विभूषण सम्मान 👇


➡️ स्थापना – वर्ष 1954 में

➡️ पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान(भारत रत्‍न के बाद) है| यह पुरस्कार शासकीय सेवकों द्वारा प्रदत्त सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्‍ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है|

➡️ सिफारिश व घोषणा:-
पद्म विभूषण सम्मान की सिफारिश राज्य सरकारों, उत्‍कृष्‍टता संस्‍थानों आदि से प्राप्‍त की जाती हैं, जिन पर पुरस्‍कार समिति द्वारा विचार किया जाता है। पुरस्‍कार समिति की सिफारिश के आधार पर और प्रधानमंत्री गृहमंत्री तथा राष्‍ट्रपति के अनुमोदन के बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर इन पदम सम्‍मानों की घोषणा की जाती है।

➡️ यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। सर्वप्रथम यह पुरस्कार सत्येन्द्रनाथ बोस को दिया गया था|

➡️ इस बार निम्न शख्सियतों को यह सम्मान दिया गया है-
1.जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत)
2.अरुण जेटली (मरणोपरांत)
3.सर अनिरुद्ध जुगनाथ
4.एमसी मैरी कॉम
5.छन्नूलाल मिश्रा
6.सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)
7. महंत श्री विश्वेशातीर्थ (मरणोपरांत)
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
🔥 Participate, Play & Win 🔥
🔶 अद्भुत प्रश्नोत्तरी निर्मल सर के साथ
🎯All India Test Series
🏆 LIVE Quiz Contest With Toppers
✅Live On YouTube @ Today 8:30PM : link:- https://youtu.be/L_bASBzrP4g
To The Point :-👉
#Economy Current News
✅ देश की अर्थव्यवस्था के नाजुक दौर में मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, नेगेटिव आउटलुक बरकरार🗞👇


➡️ अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की सॉवरेन रेटिंग घटा दी है जो पहले 'Baa2' थी, जिसे घटाकर अब 'Baa3' कर दिया गया है| शॉर्ट टर्म लोकल करेंसी रेटिंग को भी P-2 से घटाकर P-3 कर दिया है|

➡️ मूडीज अनुसार भारत के सामने गंभीर आर्थिक सुस्ती है, जिसके कारण राजकोषीय लक्ष्य पर दबाव बढ़ रहा है|

➡️ मूडीज के रेटिंग कम करने से अब सरकार की परेशानियों में इजाफा होगा है। रेटिंग कम करने से सरकार की आर्थिक और वित्तीय स्तर पर परेशानी बढ़ेगी। मूडीज की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में सरकार और उसकी एजेंसियों को पॉलिसी लागू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना होगा|



❇️ मूडीज़ :-

➡️ स्थापना – वर्ष 1909 में
➡️ संस्थापक - जॉन मूडी
➡️ उद्देश्य - स्टॉक मार्केट और बॉन्ड की रेटिंग बताना