Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
380 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
To the point -

चीनी संसद ने हॉन्ग-कॉन्ग के लिए नए सुरक्षा कानून को दी मंज़ूरी, हॉन्ग-कॉन्ग की खत्म हो सकती है स्वायत्तता🗞👉


हॉन्ग-कॉन्ग के लिए नए सुरक्षा कानून के प्रस्ताव को हाल ही में चीनी संसद ने मंज़ूरी दे दी है और अब यह स्थाई-समिति इस सुरक्षा कानून का मसौदा तैयार करेगी।
इस कानून के अनुसार चीन पहली बार हॉन्ग-कॉन्ग में अपनी सुरक्षा एजेंसियों का गठन कर सकेगा और केंद्रीय सत्ता को कमज़ोर करना अपराध माना जाएगा।

करीब 150 साल तक ब्रिटिश उपनिवेश रहा हॉन्ग-कॉन्ग 1997 में चीन का 'विशेष प्रशासनिक क्षेत्र' बन गया था| पिछले कुछ सालों में कई मुद्दों को लेकर हॉन्ग-कॉन्ग के लोग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, अंब्रेला आंदोलन, किताब विक्रेताओं पर निशाना शामिल रहे हैं| अब एक बार फिर नए सुरक्षा कानून की वजह से ये गुस्सा फूट सकता है|
To the point - पाँच भारतीय रक्षकों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक🏅 🗞🗞
(स्रोत-संयुक्त राष्ट्र संघ)
"बडा बडेरा री ए सांत बातां मन में धार ली तो हमज़ लो फतेह है"

■ काल कुण देख्यो?

कदैई आज रो कोई काम काल माथे नी टालणो। फटक देतोड़ा उठ'र उण काम माथे लाग जावणो जिको अणूतो जरूरी है। टाळमटोळ करयां पार कोनी पड़े। किताबां आळा में पड़ी तरसे अर जे थे मौज मस्ती रा लावा लेवो तो निभेला कोनी। देखती आंख्यां गाबो फाटो जावे अर थाने कीं परवा कोनी तो फेरु आ बात ठीक नी है। जीवणा जित्ते सीवणा बोत जरूरी है।

■ कीं न कीं तो ले पडुला।

जे थे आ बात गांठ बांध ली के हूँ गर मैदान में उतरयो हूँ तो कीं न कीं ले पडुला। मैं कोई बकरियां देई चरण वास्ते नीं निकलयो हूँ कि दुनियां हांकेला उठिने व्हीर व्हे जाऊला। शेर वाळों जिगरो राख अर आपरो रस्तो खुद बनाउला।

■ मन री आंख्यां सु भाळणों।

साँवरियों आपां ने एक फूटरो मन दियो। जित्तो व्हे सके लोगां रो भलो करणो। बडेरा री खींचीयोड़ी लकीरां रे मायने रेवणो। अणुतो गुमेज कोई बात री नी करणो। गेले आवणो अर गेले जावणो। जठिने नी जावणो उठा रो गेलो ही नी पूछणों।

■ मन काठो राखणो।

मन रा हज़ार मत्ता है। बावळों व्हे ने ऊंचो मुण्डों कर ने कठिनेई व्हीर व्हेजा। राड़ी आपरे हाथ में कस'र पकडयोड़ी राखणी। आपरे रस्ते भेवता पराया खेतां रा काचर मतीरा माथे निज़रा नाक बाड़ नी लांगणि।

■ हमजनो भोवार राखणों।

मिनख आपरा भोवार सूं पहचानिजे। मौटी बात विचारणी। लुलकाई राखणी। काट किरोध सूं दुबला विया कीं नी मिळेळा। मूंडा माथे पुळकती मुळकती मुस्कान राखणी।

■ किण वास्ते?

एक बात दिमाग में बैठाई ने राखणी है के सिद जाय रिया हो और क्यू जाय रिया हो। आ बात मन में है तो आपरे ठाणे पहुँचोला और पूरो मन लगाय ने जुटोला।

■ म्हारा जिसो दूजो कुण?

इण बात री शर्त लगा लो कि थारा जिसो मिनख जगत में दूजो कोई नी है। थे जो करोला संसार में उण माफ़िक काम और कोई नी कर सकेला। आइज़ बात विचार ने मन में कुछ आज ही धार लो।

शर्त लगाय लो पार पड़ेला।

✒️अर्जुन सिंह साँखला
👍1
Daily_Current_Affairs_#254_29_May_2020_Current_Affairs_In_Hindi.pdf
480.7 KB
उमेश सर द्वारा डेली करेंट अफेयर्स की क्लास के इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों की विस्तृत व्याख्या सहित हल व अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए व क्लास के वीडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।।
https://www.youtube.com/watch?v=0AlqzqmGTOw
Rajasthan_Current_Affairs_#5_Know_Your_Rajasthan_By_Narendra_Choudhary.pdf
377.9 KB
उत्कर्ष की स्टार फैकल्टी नरेंद्र चौधरी सर द्वारा राजस्थान करेंट अफेयर्स की क्लास के इन सभी प्रश्नों के विस्तृत व्याख्या सहित हल के लिए व क्लास के वीडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।।
https://www.youtube.com/watch?v=axR08wTXK-c
सुप्रभात🌞
दिन की शुरुआत करें
सुविचार के साथ🌻
#FridayWisdom
#FridayMotivation
#FridayThoughts
#आवश्यकता
(प्रतियोगी परीक्षाओं के नोट्स व प्रश्नोत्तरों का हिंदी से अंग्रेज़ी में अनुवाद कर सकने वाले अनुभवी अनुवादकों की )
We Are Hiring
➡️ Hindi To English Translators
➡️ #ApplyHere 👇
➡️ https://bit.ly/2yjR8jW
✅ fluency in English and Hindi is a must.

If you think you are a perfect fit then don't miss & be a part of historical journey।
🚀 आज का प्रश्न 🚀
#DailyQuiz : 29 मई, 2020

☞ इस प्रश्न का सही ज़वाब अगले दिन के प्रश्न के साथ दिया जाएगा ।

✅ साथ ही सही जवाब जानने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर आज की CURRENT AFFAIRS की क्लास देख सकते हैं। ☟

https://youtu.be/0AlqzqmGTOw

#CurrentAffairs #TodaysGk
Utkarsh Classes
हाल ही में किस राज्य ने ‘लाख की खेती’ को कृषि का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की है ?
कल के प्रश्न का उत्तर - छत्तीसगढ़

हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने “लाख की खेती” को कृषि का दर्जा देने देने वाले वन विभाग के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
राज्य सरकार की इस मंजूरी से राज्य के लाखों किसानों को काफी लाभ होगा। इस कदम से लाख की खेती करने वाले किसानों की उत्पादकता और ऋण उपलब्धता बढ़ेगी।
ज्ञातव्य हो कि भारत में लाख के प्रमुख उत्पादक राज्यों में से छत्तीसगढ़ एक है। यहाँ लाख की खेती की अपार संभावनाएँ हैं|



लाख :-
लाख एक प्रकार का प्रकृतिक राल है जो लाख कीट लेसीफेरा लेक्का के मादा कीट से स्राव के फलस्वरूप बनता है।

लाख कीट :-
पूरे विश्व में लाख कीट की नौ जातियां पाई जाती है, भारतवर्ष में लाख कीट की दो ही जातियां हैं जिनका नाम लेसीफेरा एवं पैराटेकारडिना है।

लाख का उपयोग :-
इसका उपयोग ग्रामोफोन रिकार्ड बनाने में, विद्युत यंत्रों में, पृथक्कारी के रूप में, वार्निश और पॉलिश बनाने में प्रयुक्त होता है।
👍1
हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी ने "चंबा सुरंग" का उदघाटन किया है -
Anonymous Quiz
19%
तमिलनाडु में
28%
ओड़िशा में
9%
राजस्थान में
45%
उत्तराखंड में
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर नमन
#ChoudharyCharanSingh #PrimeMinister #India
To the point -

सोशल मीडिया कंपनियों के नियमन के सरकारी आदेश पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किए हस्ताक्षर🗞👉

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय 'व्हाइट हाउस' के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया कंपनियों के नियमन से संबंधित एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये है|

हाल ही में ट्विटर ने पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए 'फैक्ट चेक के लिंक जोड़ दिए थे, इसके बाद से ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की थी|

सोशल मीडिया कंपनियों के नियमन के सरकारी आदेश के तहत सेंसर या राजनीतिक आचरण करने वाली सोशल मीडिया कंपनियां 'जवाबदेही से बच नहीं' सकेंगी|
✅ चर्चित विषय : महत्वपूर्ण जानकारी
✅ बग बाउंटी कार्यक्रम
#BugBountyProgram #Knowledge #ImportantFacts
29_मई,_2020_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
5.3 MB
29 मई, 2020 दैनिक सामयिकी (All Exams).pdf
उत्कर्ष एप में हाल ही में NEET - JEE ऑनलाइन कोर्सेस को लांच किया है जिसे पूरे भारत वर्ष से इंजिनीरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हज़ारों विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया है। जो विद्यार्थी NEET- JEE का कोर्स खरीदने के इच्छुक हैं उन नए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ निर्मल सर 29 मई 2020 को सांय 7:00 बजे #Live #Webinar के माध्यम से लाइव रुबरु होंगे ।
यदि आप विद्यार्थी या अभिभावक हैं और आप भी NEET- JEE के ऑनलाइन कोर्स सम्बन्धी जानकारी लेना या सवाल पूछना चाहते हैं तो इस webinar counseling session में जरूर हिस्सा लें।

➡️ वेबिनार में जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें : https://bit.ly/2X8DutB
To the point -
आधार के जरिए 10 मिनट में बनवा सकेगे पैन कार्ड,केन्द्रीय वित्त मंत्री ने लॉन्च की सर्विस🗞👉


केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आधार आधारित ई-केवाईसी सर्विस (Aadhaar based e-kyc Service for Instant Pan) को लाँच किया है। इससे पर्मानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड बनवाना अब और आसान हो जायेगा। इसके जरिए 10 मिनट के भीतर तत्काल पैन नंबर जारी कर दिया जाएगा।

इस सर्विस के तहत अगर किसी के पास आधार कार्ड है और यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डाटाबेस में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो वे आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

लॉन्च से पहले इस सर्विस को ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया था लेकिन अब वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे सभी के लिए शुरू कर दिया गयाl
To the point -
दो सलाहकारी पैनलों ने दी मोदी सरकार को लॉकडाउन हटाने की सलाह🗞👉


हाल ही में लॉकडाउन 4.0 से बाहर निकलने की रणनीति को लेकर सौंपी गई सलाहकारी पैनल्स की रिपोर्ट में दो पैनलों ने 31 मई के बाद लॉकडाउन न बढ़ाने की सलाह दी है।

रिपोर्ट में कहा है कि कंटेनमेंट जोन्स में सख्ती बनी रहनी चाहिए व ऐसे इलाकों में कुछ और नियम भी लागू किए जाने चाहिए हैं, लेकिन जहां कोरोना के संक्रमण के मामले कम हैं, उन्हें इलाकों को खोला जाना चाहिए।

पैनल्स ने रिपोर्ट में अब अर्थव्यस्था को गति देने की बात कही है। पैनल्स ने स्कूल, कॉलेज, सिनेमा घरों और धार्मिक स्थलों को आगे भी बंद ही रखने की सलाह दी है।

पैनल्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने का भी प्रस्ताव नहीं दिया गया|
🙏 Thank You 🙏

इसी महीने लॉन्च किए UTKARSH NEET-JEE ONLINE CLASSES यूट्यूब पर आज हमारा परिवार 20 हज़ार से भी अधिक का हो गया है।

शुभकामनाएं 💐 , धन्यवाद 🙏, आभार 🙏

Channel link:- https://www.youtube.com/channel/UCp1T3Oi6gaNy7cngeEfQ09g
To the point -
कोविड-19 के कारण छह करोड़ लोगो के चरम ग़रीबी के गर्त में धँसने का मँडरा रहा है खतरा : यूएन महासचिव गुटेरेश🗞👉


यूएन महासचिव गुटेरेश ने आगाह किया कि मौजूदा कोरोना प्रकोप के कारण छह करोड़ लोगो के चरम ग़रीबी के गर्त में धँसने, अभूतपूर्व अकाल का साया मँडराने, डेढ़ अरब से ज़्यादा लोगों की आजीविका के साधन खोने और वैश्विक उत्पादन में 8.5 ट्रिलियन की कमी आने का ख़तरा मँडराने लगा है|

महासचिव गुटेरेश ने बताया कि वर्ष 1930 में आर्थिक महामन्दी (Great Depression) के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर विश्व अर्थव्यवस्था मन्दी के जोखिम का सामना कर रही है| इन परिस्थितियों में जवाबी कार्रवाई के लिए देशों के मध्य एकता और एकजुटता को रखा जाना होगा|