Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
381 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
हाल ही में COVID-19 महामारी से निपटने के लिए किस संस्था या बैंक ने विकासशील (सदस्य) देशों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है?
Anonymous Quiz
25%
एशियाई विकास बैंक ने
16%
भारतीय रिजर्व बैंक ने
41%
विश्व बैंक ने
18%
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने
❤2
हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य में पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने के शासनादेश को प्रभावी बनाया है?
Anonymous Quiz
31%
तमिलनाडु ने
14%
गोवा ने
28%
केरल ने
27%
उत्तराखण्ड ने
अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 2020
#InternationalHappinessDay #BeHappy #StayHappy #SpreadHappiness #Utkarsh
स्कूल बंद, कॉलेज बंद, कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद ....
कोरोना का प्रकोप.... तैयारी का क्या है स्कोप ...

प्रतियोगी परीक्षा की आपकी तैयारी,
नहीं रोक पाएगी कोरोना महामारी ।।

उत्कर्ष क्लासेज द्वारा उत्कर्ष एप पर 15 दिवसीय नि:शुल्क लाइव क्लासेज को प्रारंभ किया गया है जिसमें 15 दिन (16 मार्च से 30 मार्च ) तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी 250 घंटे से अधिक की कक्षाएं रोजाना विषय विशेषज्ञों द्वारा ली जा रही है ।लाइव क्लासेज की सारणी उत्कर्ष एप के होम पेज पर Live Classes नामक सेक्शन में उपलब्ध है । इसके अतिरिक्त वर्तमान में चल रही लाइव क्लासेज का समय और लिंक नीचे दिया गया है। आप सबंधित क्लास के लिंक पर क्लिक कर लाइव क्लास वीडियो देख सकते है ।


Live Classes – 2 PM से (20.03.2020)
आप लाईव क्लासेस तथा कोर्स के विडियो सेक्शन में जाकर देखने के अलावा नीचे दिए गये लिंक को क्लिक करके भी लाईव देख सकते हैं।

1. (मौर्य कालीन शासक) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/dLrx

2. (Reasoning- Statement and Conclusion-2) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/ETwz

3. (English- Idioms) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/MCWZ

4. (राजस्थान की झीले) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/CP7S

5. (अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौधोगिकी) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/8eEG

6. (समय दुरी चाल) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/cjPG

7. (MS EXCEL, POWERPOINT) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/skvp

8. (राजस्थानी साहित्य) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/k64H

9. (भारत भूगोल प्रश्नोत्तरी वन्य जीव सरक्षण) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/SMnW

10. (ऊर्जा एवम रूपांतरण पार्ट 2) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/mmQ6

11. (प्रत्यय) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/NrKS

12. ( Constitutional LAW Part-1) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/WPPn

13. (Clat Special- CURRENT AFFAIRS and G.K SECTIONS TIPS and TRICKS) 02.00 PM
https://utkarshapp.page.link/6xr5
👍5❤2
👍1
Utkarsh Classes pinned Deleted message
Utkarsh Classes pinned «NIRMAL SIR IS LIVE NOW....🎥 Corona Effect | Shutdown | Work from Home | क्या है अब उत्कर्ष की नई रणनीति? | जानिए निर्मल सर से । link:- https://youtu.be/C4j77tr1eBY»
https://youtu.be/L6FepAcdkHU

☑#CurrentAffairs तथा #StaticGK का बेहतरीन संगम : एक नवीन ऊर्जा के साथ
प्यारे साथियों ,
➦ फूल पत्ती प्रश्न वाली 'दैनिक समसामयिकी की क्लास' शुरू होने वाली है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जल्दी आजाओ
गुरुमंत्र लेने ☺
⇒फूल पत्ती वाली क्लास क्यों है परीक्षा के लिए रामबाण ?
1. केवल परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण समाचारों , मुद्दों और तथ्यों का समावेश
2. ग्राफ़िक्स और माइंड मैप्स की सहायता से समझाना।
3. स्टेटिक जीके को मजबूत करने के किये #गुरुमंत्र के रूप शानदार नई पहल।
4. प्रतिदिन फूल पत्ती वाला एक बेहतरीन और विशेष सवाल
5.मोटिवेशन वाक्य के साथ ऊर्जा से भरपूर सेशन
6. बीते कल की क्लास का महत्वपूर्ण रिवीजन
🔄 जल्दी से फेसबुक और व्हाट्सएप के सभी ग्रुप्स और मित्रों के साथ शेयर कीजिए इस क्लास को
INTERNATIONAL DAY OF FORESTS..
#InternationalDayOfForests #Infographics #Utkarsh
तैयार रहें....🎥
आज रात्रि 8 बजे Utkarsh Classes के YouTube चैनल पर आपसे अपने घर से ही Live रूबरू होने वाला हूं।
निर्मल गहलोत ‘उत्कर्ष’
BIG BREAKING NEWS
पहले धारा 144, फिर शटडाउन ,और अब आज से राजस्थान को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन LOCKDOWN कर दिया है।कल ही मैने उत्कर्ष के सभी स्टाफ को 31 मार्च तक सवैतनिक अवकाश/वर्क फ्रॉम होम दे दिया था, वरना सब कुछ बंद होने की स्थिति में न तो हमें ऑफिस जाने दिया जाता तथा 300 से अधिक का हमारा स्टाफ जिसमें कि अधिकतर जोधपुर के बाहर के हैं वे सब बहुत परेशान हो जाते,व पब्लिक ट्रांसपोर्ट,बसें,ट्रेने बंद हो जाने की वजह से वे अपने घर भी नहीं जा पाते।
अब सभी को समझ में आया होगा कि महादेव की कृपा से मैने सही समय पर सही निर्णय ले लिया।
कल जनता कर्फ्यू का सभी को पालन करना हैं।मैं अपना,अपने परिवार व उत्कर्ष परिवार का ध्यान रख रहा हूं,आप भी अपने व अपने परिवारजनों का ध्यान रखना व मेरी तरफ से राम-राम कहना।🙏
- निर्मल गहलोत’उत्कर्ष’
FIGHT WITH CORONA
#Study_From_Home
#LOCKDOWN
#JANTA_KARFYU
आप सभी को आज घर में ही रहना है।शाम पॉंच बजे चिकित्साकर्मियों,पुलिसकर्मियों इत्यादि कोरोना सैनानियों के सम्मान में तालियाँ,थालियाँ,घंटियाँ बजाना।फिर शाम 5:30 बजे मैं आप सभी से अपने घर से रूबरू होउंगा।
- निर्मल गहलोत ‘उत्कर्ष ‘

https://youtu.be/g-fgFJPbwLA
कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए "पूर्णतः लॉकडाउन" करने वाला प्रथम राज्य हैं-
Anonymous Quiz
9%
केरल
2%
गोवा
78%
राजस्थान
11%
महाराष्ट्र
"कठिन समय में निराशा को हावी न होने दें, गहरी रात में ही सितारे पूरी चमक के साथ निखरते हैं"

'Unlock Yourself while the world is locked down'

हमको पता नहीं था हमें अब पता चला,
इस मुल्क में हमारी हकूमत नहीं रही,

आज दुष्यन्त कुमार की ये पंक्तियां याद आती है तो प्रकृति के सामने इंसान को झुकता हुआ देखकर मेरे खुद के वहम भी दूर हो गए।

छोटी सी आलपिन के सिरे पर 500 मिलियन विषाणु रह सकते है। उन में से एक विषाणु पूरी मानव सभ्यता पर खतरा बन सकता है, यह हमारी पीढ़ी ने पहली बार अनुभव किया।

ऐतरेय ब्राह्मण में कहा गया है कि "श्रद्धा सत्यमित्युत्तम मिथुनम्" अर्थात् श्रद्धा और सत्य का जोड़ा बहुत उत्तम है। बिना सत्य को समझे श्रद्धा निरर्थक है। सत्य को समझाने के लिए भी कभी कभी जीवन में कठिनाइयां आती है।

दिनकर ने अपने अंदाज में कभी लिखा था।

"मैंने अपने आपको
क्षमा कर दिया है।
बन्धु, तुम भी मुझे क्षमा करो।
मुमकिन है, वह ताजगी हो,
जिसे तुम थकान मानते हो।
ईश्वर की इच्छा को
न मैं जानता हूँ,
न तुम जानते हो।"

यह सच है कि अभी हमें उस ईश्वर या प्रकृति की इच्छा के बारे में कुछ पता नहीं है।

आज घरों में बन्द होकर कुँवर बैचेन की कुछ पंक्तियों से प्रेरणा लेकर घर में ही एक संसार खोजने का प्रयास कर रहा हूँ।

जागा रहा तो कर लिए मैंने बहुत सारे काम,
ऐ नींद ! तेरे न आने का शुक्रिया।

आती नहीं तुम राह में तो बनाता क्यों मैं सीढ़ियां,
दीवारों मेरी राह में आने के लिए शुक्रिया।

आजकल की भागदौड़ की जिन्दगी में घर केवल चारदीवारों से घिरा आकार रह गए है। ऐसे दौर में जिन्दगी और घर का बिखरा हुआ सारा सामान फिर से सजा दीजिए।

किसी से शिकायतें मत कीजिए कि आप कुछ जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। नीरज ने कहा है।

"जितना कम सामान होगा
उतना सफर आसान होगा"

याद रखें सुई का आगे का भाग छेद करता है तो पीछे का भाग फटे कपड़े की सिलाई भी करता है। बस धैर्य रखें।

शेक्सपियर ने लिखा है "Sweet are the uses of adversity" अर्थात् "कठिनाइयों के मधुर उपयोग सम्भव है"

तो.....घरों में...

1. खूब सारा ज्ञान अर्जित करें।

2. संगीत सुनकर, ठहाके लगाकर, अच्छी पुस्तकें पढ़कर, बड़े बूढ़ों से बतिया कर, बच्चों के साथ खेलकर खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत करें।

3. बहुत कहते थे ना कि वक्त नहीं मिलता, लो मिला है गर ईच्छाशक्ति है तो।

4. याद रखो, नींद उतनी हो जितनी जरूरी है। आँखे खुली रखो।

5. सावधानी बरतें पर ख़ौफजदा न हो, आंखों से न दिखने वाला 'कोरोना' जिंदादिल लोगों के दिमाग में पनपने वाले पर न दिखने वाले केमिकल से ही हारेगा।

6. प्रोफेशनल लाइफ को जंग नहीं लगने दें। उसको ज्ञान और कौशल वर्धन कर और निखारें।

7. छोटी और संकीर्ण सोच वाले लोगों की संकुचित बातें, पोस्ट एक सेकंड के लिए भी न पढ़ें। स्वयं सकारात्मक लेखन करें।

8. घर में बच्चों को जितना सिखा सकते है उतना अच्छा सिखाएं।

9. "वक्त बदलता रहता है" अच्छा हो या बुरा। अच्छे में विनम्र बनों। बुरे में मानसिक रूप से मजबूत।

10. 'कोरोना' सूर्य के आभामंडल को कहा जाता है। वक्त तो नहीं ठहरा है लेकिन जिन्दगी थोड़ी सी ठहरी है तो वक्त है आगे का रूटमैप बनाने का। खुद को और दुनियां को समझने का। अनुशासित रहकर साझा लड़ाई लड़ने का। मानवता का संकट समझदारी से टालने का। अपना आभामंडल मजबूत करने का।

लेखक:

अर्जुन सिंह साँखला
प्राचार्य,
लक्की इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, जोधपुर।
👍1
सामान्य ज़ुकाम, सामान्य फ्लू व कोरोना महामारी में अंतर जिनको जानना आपके लिए जरूरी है।🙏