Utkarsh Classes
✔
968K subscribers
12.9K photos
381 videos
10.6K files
25.6K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
न्यायमूर्ति श्री अल्तमस कबीर

⬧ न्यायमूर्ति श्री अल्तमस कबीर का जन्म 19 जुलाई, 1948 को कलकत्ता में हुआ था। इनके पिता का नाम जहाँगीर कबीर था।
⬧ अल्तमस कबीर ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उच्चतर शिक्षा के लिए कलकत्ता बॉयज़ स्कूल में प्रवेश लिया था।
⬧ इसके बाद प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता से इतिहास में ऑनर्स के साथ बीए किया और उसके बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी दोनों पूरा किया।
⬧ अगस्त, 1973 को बार में नामांकित हुए और सभी मामलों में जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालय दोनों में अभ्यास किया।
⬧ 6 अगस्त, 1990 से 8 फरवरी, 2005 तक कलकत्ता उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
⬧ अल्तमस कबीर को 1 मार्च, 2005 से 8 सितंबर, 2005 तक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
⬧ 29 सितंबर, 2012 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे।
⬧ 18 जुलाई, 2013 को न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो गये थे।
👍169❤44🙏10🔥8
❤188🙏81👍17🔥4👏3🎉3
मंगल पाण्डे

⬧ सन् 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद मंगल पाण्डे का जन्म 19 जुलाई, 1827 को सुरहरपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।
⬧ मंगल पाण्डे की माता अभयरानी व पिता श्री दिवाकर पाण्डे थे।
⬧ जब वह करीब दो वर्ष के थे तब एक संत ने मंगल की ललाट की रेखाएँ व जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति देखकर भविष्यवाणी की थी कि बालक बलवान और साहसी होगा। इसके द्वारा किए गए कार्यों से यह इतिहास पुरुष बन जाएगा।
⬧ मंगल पाण्डे किसी कार्यवश सुरहरपुर से अकबरपुर आए हुए थे। उसी समय कम्पनी की सेना ग्रांड ट्रक रोड से होती हुई बनारस से लखनऊ जा रही थी। मंगल पाण्डे सेना का मार्च देखने के लिए कौतूहल सड़क के किनारे आकर खड़े हो गए। सैनिक अधिकारी द्वारा सेना में भर्ती हो जाने का आग्रह करने पर 10 मई, 1849 में इन्हें ईस्ट इंडिया कम्पनी की 34वीं रेजीमेंट, बैरकपुर छावनी में भर्ती कर लिया गया। यहीं से मंगल पाण्डे का सैनिक जीवन आरंभ हुआ। इस समय मंगल पाण्डे की आयु बाईस वर्ष थी।
⬧ सैनिक मंगल पाण्डे ने चर्बी लगे कारतूस के प्रयोग का विरोध किया तथा विद्रोह की शुरुआत कर दी। उसने सैन्य अधिकारी बॉग एवं ह्युसन को गोली मारकर हत्या कर दी।
⬧ 8 अप्रैल, 1857 को सैन्य अदालत के निर्णय के बाद मंगल पाण्डे को फाँसी की सजा दे दी गई।
⬧ मंगल पाण्डे को फाँसी देने के दो दिन बाद जमादार जिसने मंगल पाण्डे को कारतूसों में चर्बी होने की जानकारी दी उस पर 10 अप्रैल को मुकदमा चलाया और 20 अप्रैल को फाँसी दे दी।
⬧ अंग्रेज न्यायाधीश ने जब अंतिम अभिलाषा पूछी तो उन्होंने गरजते हुए कहा 'देश को मेरा खून देना तथा कहना कि तुम्हें सौगंध है अंग्रेज.....‘
⬧ मंगल पाण्डे अपना कथन पूरा करे, उससे पहले ही जल्लाद ने तख्ता हटा दिया। कर्नल मार्टिन ने फैजाबाद के सैनिक अधिकारी कर्नल इंट को पत्र लिखा, उसमें उल्लेख किया है कि जब मंगल पाण्डे को फाँसी दी गई है, तब से भारत की समस्त दैनिक छावनियों में जबर्दस्त विद्रोह प्रारंभ हो गया है।
⬧ मंगल पाण्डे के खानदान में जो भी मिला, उसे तोप के मुँह में भरकर अंग्रेजों ने उड़ा दिया। समस्त गाँव को नष्ट कर आग के हवाले कर दिया। फिर भी मंगल पाण्डे के कई निकट संबंधी बच गए, उनकी पत्नी विद्या व पुत्र कीर्ति ने सीरसी, जयपुर में शरण ली।
👍258❤57🙏29🤩14🎉12👏11🔥5
Rajasthan_Current_Affairs_2023_942_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
4.5 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (942) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/Amk7mTaaPiw
👍79❤18🙏7🤩6🔥4
❤101👍29🔥5🙏4🎉3👏2
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना✨

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग के योजनान्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करने हेतु वर्ष 2023-24 के द्वितीय चरण के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी ई-मित्र से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर उत्कर्ष क्लासेस का चयन कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी प्रोफेशनल कोर्स जैसे नीट, जेईई व क्लैट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईएएस, आरएएस, पुलिस उपनिरीक्षक, रीट, एलडीसी, कॉन्स्टेबल सहित पे मैट्रिक्स लेवल 5 से ऊपर की सभी भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क ऑफलाइन तैयारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

👉🏻ध्यान देने योग्य आवश्यक बिन्दु :
• इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक मान्य हैं।
• इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल या ई- मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
• ऑनलाइन आवेदन करते समय पात्र अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने हैं-
1. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र।
2. जाति प्रमाण पत्र।
3. स्वघोषित आय घोषणा पत्र प्रति, अभ्यर्थी की जनाधार व आधार कार्ड प्रति।
4. अभ्यर्थी के स्वयं के बैंक व ब्रांच का नाम, खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड।
5. कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकतालिका के साथ योजनान्तर्गत परीक्षावार दस्तावेज आदि।

इस योजनान्तर्गत प्रथम चरण में ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो प्रथम चरण की मैरिट से वंचित रह गये थे, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
👍220❤39🙏10🎉8👏6🤩3🔥1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ब्रह्मास्त्र

🔥 केवल आज 🔥
फिर मत कहना चूक गए l
🎉412👍180❤154🙏42🤩29👏7🔥6
निम्नलिखित में से कौन-से रोगजनक से कुकर खांसी होती है?
Anonymous Quiz
16%
लेगिओनेला स्पीशीज
39%
बोर्डेटेला पर्ट‌यूरिस
33%
विब्रियो कोलेरी
12%
ब्रुसेला मेलिटेन्सिस
👍220❤69🤩27🙏25🔥14👏9🎉9
#1_On_Trending 🫶

प्रिय कुमार गौरव की कल की क्लास आज पूरे Youtube पर नम्बर 1 पर Trend कर रही है। किसी शिक्षक की क्लास नम्बर 1 पर ट्रेंड करना बहुत बड़ी बात होती है।इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।🙏
आपको विश्वास दिलाता हूँ कि #Test_Guruji (2 रूपये में ऑफ़लाइन टेस्ट) पूरे भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अचूक शस्त्र साबित होगा। 13 अगस्त को मेरे जन्मदिन पर लखनऊ से शुभारंभ करने के साथ ही देश के 13 शहरों में आयोजित होगा Test Guruji का पहला टेस्ट। इसकी सम्पूर्ण जानकारी व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 जुलाई को फिर से बताई जायेगी।
आप सभी विद्यार्थियों व शुभचिंतकों का यह स्नेह व विश्वास सदा बना रहे।
- डॉ निर्मल गहलोत 'उत्कर्ष'
❤464👍211🎉28🤩25🙏22🔥16👏16
निम्नलिखित धातु-युग्मों में से किस एक में क्रमशः सबसे हल्की धातु तथा सबसे भारी धातु हैं?
Anonymous Quiz
21%
लिथियम एवं पारा
52%
लिथियम एवं ऑस्मियम
19%
एल्युमिनियम एवं ऑस्मियम
8%
एल्युमिनियम एवं पारा
❤206👍137🙏46🤩45👏11🎉10🔥8
एक सुरंग में 100 वाट क्षमता वाले पाँच बल्ब लगातार 20 घंटे तक जलाए जाते हैं। संपूर्ण विद्युत खर्च होगी -
Anonymous Quiz
16%
एक यूनिट
41%
दो यूनिट
32%
दस यूनिट
11%
बीस यूनिट
👍278❤66🤩42🙏39🔥20👏12🎉12
पेनगंगा, वेनगंगा, प्राणहिता व इंद्रावती किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?
Anonymous Quiz
38%
गोदावरी
30%
कृष्णा
26%
महानदी
6%
कावेरी
👍299❤76🤩45🙏40🔥25🎉12👏11
ऑफर हाथ से न निकल जाए !! 😇

आपके प्रिय कुमार गौरव सर के नेतृत्व में उत्कर्ष लॉन्च कर रहा है ऑनलाइन ‘ब्रह्मास्त्र’ बैच; जिस पर आप सिर्फ आज रात 12 बजे तक पा सकते हैं अविश्वसनीय डिस्काउंट।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं
के लिए बेहद उपयोगी GK & GS का दमदार और विश्वसनीय अध्ययन नाममात्र के शुल्क में कर पाने का आज शानदार मौका है।

GK & GS ब्रह्मास्त्र Batch में क्या होगा ख़ास?
➡️ 1 अगस्त, 2023 से कोर्स में लाइव क्लासेस शुरू की जाएगी।
➡️ इस कोर्स में कक्षाएँ स्टुडियो से लाइव की जाएगी। अतः आप धैर्यपूर्वक जैसे-जैसे आपका कोर्स होता रहे आप अध्ययन नियमित रूप से जारी रखें।
➡️ सप्ताह में 5 दिन (4:00PM to 5:30PM) लाइव क्लास संचालित होगी और प्रत्येक कक्षा 1.5 घण्टे ( 90 मिनट) की होगी।
➡️ यह कोर्स लगभग 5 महीनों में संपूर्ण करवाया जाएगा।
➡️ प्रत्येक रविवार को 25 प्रश्नों का टेस्ट होगा ।

तो, अब देर किस बात की! आज ही GK & GS ब्रह्मास्त्र Batch ऑनलाइन कोर्स में एनरोल करके जुट जाइए अपनी तैयारी में।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/Brahmashtra_Batch
https://bit.ly/Brahmashtra_Batch
👍186❤181🙏21👏11🤩10🎉8🔥5
Utkarsh Classes pinned Deleted message
🙏144❤49👍32🔥15
बटुकेश्वर दत्त

⬧ बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर, 1910 को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में हुआ था।
⬧ उन्होंने थियोसोफ़िल हाई स्कूल में अध्ययन किया और पृथ्वीनाथ कॉलेज, कानपुर से स्नातक किया था।
⬧ बटुकेश्वर दत्त कॉलेज के दिनों में, शहीद भगत सिंह के संपर्क में आए और उनसे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित हुए थे। वह ‘नौजवान भारत सभा’ के सदस्य भी थे।
⬧ बटुकेश्वर दत्त ने भगत सिंह के साथ मिलकर दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा के खाली स्थान पर दो हस्तनिर्मित बम फेंके। उन्होंने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए और दर्शक दीर्घा से पर्चे बरसाए।
⬧ बम विस्फोट का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं था, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने, नागरिक स्वतंत्रता और श्रमिकों के अधिकारों को कम करने वाले दमनकारी विधेयकों के विरुद्ध शक्तिशाली विरोध का प्रदर्शन करना था। उनके अपने शब्दों में “यदि बधिरों को सुनाना है, तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए”।
⬧ इस प्रतिष्ठित जोड़ी को उसी दिन गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बचने का कोई प्रयास नहीं किया क्योंकि वे चाहते थे कि उनकी आवाज सुनी जाए।
⬧ जेल में कैदियों के बेहतर जीवन स्तर के लिए दत्त ने भगत सिंह के साथ भूख हड़ताल की।
⬧ दत्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और उन्हें अंडमान सेलुलर जेल भेज दिया गया। अंडमान में, दत्त ने राजनीतिक कैदियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और अधिकारियों द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में भूख हड़तालों में भाग लिया। बाद में, दत्त को हज़ारीबाग जेल, दिल्ली जेल और पटना जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।
⬧ दत्त को 1938 में पटना जेल से रिहा किया गया।
⬧ उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में गाँधीजी का साथ दिया। उन्हें फ़िर से गिरफ़्तार कर लिया गया और चार साल के लिए कैद कर दिया गया।
⬧ आज़ादी के बाद, 1947 में जेल से रिहा होने के बाद वे पटना चले गए। दत्त ने इसके बाद सक्रिय राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया लेकिन लेख लिखना जारी रखा।
⬧ दत्त का निधन 20 जुलाई, 1965 को दिल्ली में हुआ था।
👍190❤37🙏10🎉9🤩1
🙏122❤28👍26🔥2