Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.8K photos
381 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
👆प्रीति मैडम आज प्रात: 9 बजे Utkarsh Classes के You Tube चैनल ये प्रश्न हल कराते हुए इनके आस-पास बनने वाले नये प्रश्न भी हल कराएगी।
👆👆Live Now
👆👆Live Now
💐किन शब्दों में आभार व्यक्त करूं ?💐
#Trending_39
आप ही में से एक होनहार व मेहनती सुश्री प्रीति शर्मा की आज उत्कर्ष के यू-ट्यूब चैनल पर पहली लाईव क्लास थी,जिसको आपके द्वारा अत्यधिक पसंद किया गया तथा वह वीडियो अब Trending (भारत में सर्वाधिक देखे व शेअर किए जाने वाले वीडियो की लिस्ट) में आ गया है।
मैडम की थोड़ी स्पीड तेज थी व घबराहट भी थी,ऐसा आपको भी लगा व मुझे भी...परंतु फिर भी आपने अधिकाधिक देखकर व शेअर करके उस वीडियो को ट्रेडिंग में पहुंचा दिया।
स्टूडियो में कैमरे को Face करते हुए पहली बार लाईव कक्षा लेने में अच्छे-अच्छे विशेषज्ञों के पसीने छूटते देखा है मैने...परंतु प्रीति मैडम ने एक घंटे से अधिक समय तक शानदार क्लास लेकर अपने आत्मविश्वास व ज्ञान का लोहा मनवा लिया।
कल की क्लास (प्रात: 9 बजे) आज से निश्चित रूप से शानदार होगी।मैने व दिनेश सर ने फोन पर बधाई भी दी है प्रीति मैडम को...आने वाले दिनों में प्रीति मैडम राजनीति विज्ञान के चिंतक,सिद्धांत व अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर भी क्लास लेने वाली है।
आज के प्रयोग को सफल बनाने के लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूं।दिनेश सर इस मंगलवार को समसामयिकी राजनीतिक मुद्दे पर आपसे रूबरु होंगे।
🔴 कल रात्रि 8 बजे मैं आपके बीच में लाईव आने वाला हूं...आपसे वार्ता करने।
धन्यवाद।
- निर्मल गहलोत ‘उत्कर्ष’
👍2
12_जुलाई,_2019_दैनिक_समसामयिकी_UPSC.pdf
1.7 MB
👆👆12 july 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोगों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
शब्द शिल्प शृंखला-98

"मन की उलझनें"

जीवन है तो मन में उलझनें भी होगी। बहुत सारी होगी। कुछ बहुत तकलीफ देने वाली तो कुछ आपको सिर्फ छू कर भाग जाने वाली होगी। दुनियां भर में एक भी इन्सान इनसे बचकर नहीं रह सकता। थोड़ा धैर्य, थोड़ी हिम्मत, और थोड़ी समझ और आपका खुद पर अतुलनीय नियंत्रण सुनिश्चित करेगा कि किस उलझन से आपको जीवन में क्या उपहार मिलना है। यकीन करना हर एक उलझन एक उपहार देके जायेगी। छोटी उलझन छोटा उपहार बड़ी उलझन बड़ा उपहार।

ये उपहार सशक्त भावनाओं के रूप में होते हैं। ये उपहार आपके धमण्ड को दूर कर विनम्रता के रूप में होते हैं। ये उपहार बढे हुए आत्मविश्वास के रूप में होता है। ये उपहार व्यावहारिक परिपक्वता के रूप में होता है। ये उपहार समृद्ध अनुभव के रूप में होता है। ये उपहार नए अवसरों के रूप में होता है। कुल मिलाकर ये उलझनें ही आपको रोजमर्रा की बेरंग जिन्दगी से बाहर निकालकर कहीं और स्थापित करेगी। हिम्मत टूट गयी तो और बड़ी मुसीबत वाली जगह स्थापित हो जाओगे और बनी रही तो कोई शिखर पर स्थापित हो जाओगे।

इधर-उधर की सुनकर धारणा मत बना लेना कि मन टूट जाता है तो दुबारा जुड़ता नहीं है। अव्वल ये प्रश्न की किसने कहा कि मन टूट गया है? आपकी सहमति है तो वाकई टूट गया है। अगर आपकी प्रतिबद्धता और साहस इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है तो हर मुसीबत, हर उलझन थोड़ी देर का भँवर बना कर आपके वस्त्रों को, बालों को हिला कर, और आँखों में कुछ किरकिरी डाल कर, झकजोर कर चली जायेगी। जिनके मन तक ये तूफान नहीं पहुँचा वे तो हाथों के पंख फैला कर हुल्लड़बाजी की आवाजों से उस भँवर का भी आनंद लूट लेते हैं।

लेकिन वो भँवर पीछे जो बरसात लाया होगा वो आँखों की किरकिरी भी साफ करेगा, वस्त्रों की धूल भी धो देगा और उल्लसित मन भी भीतर नहा रहा होगा।

उलझनें सिखाती है, सुखद जिन्दगी हर कौशल पर जंग लगाती है।

शब्द शिल्प:

डॉ अर्जुन सिंह साँखला
प्राचार्य, लक्की इन्सटिट्यूट अॉफ प्रोफेशनल स्टडीज, जोधपुर।
❤1👍1
Utkarsh Classes pinned Deleted message
👆👆Live Now
👍1
प्रिय मित्रों‚
उत्कर्ष क्लासेज के एप e-utkarsh पर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण साप्ताहिक समसामयिकी ( 01 जुलाई, से 7 जुलाई 2019) के तथ्यों को अपलोड किया गया हैं जिसका लिंक हैं : https://eutkarsh.page.link/WAkRJrwegAjQYDbUA जरूर पढ़े व शेअर करें। आप पढ़ते हुए हाईलाईट कर सकते हैं,स्वयं के नोट्स बना सकते हैं,विडियो जोड़ सकते हैं एवं यदि आपने अभी तक e-utkarsh एप को Install नहीं किया हैं तो अपनी तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए आज ही Install करें ।
❤1
13_जुलाई,_2019_दैनिक_समसामयिकी_UPSC.pdf
1.6 MB
👆👆13 july 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोगों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
💥💥💥
सबसे बड़ा धमाका...
15 जुलाई से रोजाना 📣
सीखो व जीतो..ईनामी क्विज...रोजाना हजारों रूपये के पुरस्कार जीतने के अवसर... इस प्रतियोगिता की समग्र जानकारी के यह 👇यह वीडियो देखें
https://youtu.be/JblmVa3tdEw
Utkarsh Classes pinned Deleted message
Maths.pdf
447.4 KB
उत्कर्ष क्लासेज की RRB NTPC Exam की 12 जुलाई की गणित की लाइव क्लास-7 में हल करवाये गये बहुवैकल्पिक प्रश्नों की PDF
G.K..pdf
456.5 KB
उत्कर्ष क्लासेज की RRB NTPC Exam की 12 जुलाई की जीके की लाइव क्लास-9 में Q.246 to Q.285 हल करवाये गये बहुवैकल्पिक प्रश्नों की PDF
शब्द शिल्प शृंखला-99

"सपना हो पर अपना हो"

सपने उधार मत लीजिए। किसी के थोपे हुए सपने भी ठीक नहीं है।

जिस दिन आपके मस्तिष्क के सारे रसायन स्वप्रेरित प्रतिक्रिया के स्वरूप अर्द्धरात्रि में कोई बेसब्री आप में जगा दे, और सुबह का सूरज उगने से पहले आप के पास आगे बढ़ने का 'ब्लूप्रिंट' हो, तो समझ लीजिए एक 'मिसाइल' अपने 'लॉन्चिंग स्टेशन' पर 'टारगेट' को पाने के लिए 'जीरो' सुनने के लिए बेताब है।

किसी भी काम की सारी जटिलताएँ खत्म हो जाती है अगर हम उस काम को करने के लिए आत्मप्रेरित है।

आत्मप्रेरित व्यक्ति कभी घड़ी के अलार्म से नहीं जागता। वह सही समय के आने का इन्तजार नहीं करता बल्कि खराब समय में सीखने के लिए सही क्या है, उस पर मनन करता है। आत्मप्रेरित व्यक्ति दुनिया की गढ़ी हुई परिभाषाओं को बदलने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने क्रोध का सदुपयोग करते हैं। उनका मस्तिष्क शान्त तूफान का घर होता है। वह रात को टेलिस्कोप से खुले आसमाँ को तलाशता है लेकिन जमीनी हकीकतों से रुबरू होने के लिए माइक्रोस्कोप का भी प्रयोग करता है।

सबसे बड़ी बात ये कि आत्मप्रेरित व्यक्ति का सपना खुद का अपना होता है। आत्मप्रेरित होकर आगे बढ़ रहे हो और पल भर के लिए रास्ते में कहीं भटक भी गये, तो आप खोयेंगे नहीं, बल्कि आत्मप्रेरणा की अद्भुत ताकत से उस रास्ते पर भटके और भी लोगों को सही रास्ते पर ले आयेंगे।

सृष्टि के सबसे ताकतवर तत्व, पिंड और उपादान आत्मप्रेरित हैं। यकीन नहीं होता है तो सूरज को ठंडा करने की कोशिश कर के देख लो। पूर्णिमा का चांद आपकी तारीफें सुन कर भी अपनी धुन में आगे निकल जाता है।

फिर हम चेहरे में चांद की कल्पना कर आत्ममुग्ध हो जाते है तो ये आत्मवंचना है।


शब्द शिल्प:

डॉ अर्जुन सिंह साँखला
प्राचार्य, लक्की इन्सटिट्यूट अॉफ प्रोफेशनल स्टडीज, जोधपुर।
👍1
15_जुलाई_2019_दैनिक_समसामयिकी_सभी.pdf
1.8 MB
15 जुलाई दैनिक समसामयिकी PDF
इन प्रश्नों का वीडियों हल देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://www.youtube.com/watch?v=qGsSaN-SpY4&feature=youtu.be
👍1
सीखो व जीतो 🏆
Prize Quiz #01 📣
15 जुलाई 2019
आज की ईनामी क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक कीजिए-
क्लिक करेंः-http://utkarsh.com/prize_quiz
👍1