Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.9K photos
381 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
World thalassemia day

हर साल 8 मई को दुनियाभर में विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को थैलेसीमिया बीमारी के प्रति जागरूक करना है।

थैलेसीमिया बीमारी से जुड़े कुछ तथ्य :-
● यह एक आनुवंशिक रोग है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है।

● इस रोग में आरबीसी ( जिसे रेड ब्लड सेल्स कहते हैं ) की संख्या में बड़ी तेजी से गिरावट होने लगती है, साथ ही आरबीसी के नए सेल्स नहीं बनते हैं, जिससे शरीर में खून की कमी होने लगती है। इसके बाद व्यक्ति कई अन्य बीमारियों की चपेट में आने लगता है।

● इस रोग से बचने के लिए रोगी को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और आयरन युक्त चीजों का सेवन करना होता है

● कई मौकों पर रोगी के रक्त को बदला जाता है और सर्जरी कर पित्ताशय की थैली को हटाया जाता है।

● भारत में हर साल 10 हजार से अधिक बच्चे जन्मजात थैलेसीमिया के रोगी होते हैं। ये आंकड़े विश्व में सबसे अधिक हैं।

● अगर किसी बच्चे को थैलेसीमिया की शिकायत होती है तो उसे ताउम्र इसका उपचार कराना पड़ता है।
महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग (राजसमंद) में महाराजा उदयसिंह एवं माता राणी जीवत कंवर के घर में हुआ था।
महाराणा प्रताप उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे।
इनके कुल देवता एकलिंग महादेव हैं।
इन्हें बचपन और युवावस्था में कीका नाम से भी पुकारा जाता था। यह नाम इन्हें भीलों से मिला था ।
भीलों की बोली में कीका का अर्थ 'बेटा' होता है ।

महाराणा प्रताप के पास एक सबसे प्रिय घोड़ा था, जिसका नाम 'चेतक' था।
महाराणा प्रताप की वीरता की कहानियों में चेतक का एक विशेष स्थान है।

चेतक की फुर्ती, रफ्तार और बहादुरी की कई लड़ाइयाँ जीतने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।

एक पहाड़ी पर महाराणा प्रताप का दर्शनीय स्मारक स्थित है।

यहाँ मुख्य रूप से रक्त तलाई, शाहीबाग, प्रताप गुफा, घोड़े चेतक की समाधि एवं ऊंची पहाड़ी पर महाराणा प्रताप के दर्शनीय स्थल हैं।

मेवाड़ की शौर्य-भूमि धन्य है जहां वीरता और दृढ़ प्रण वाले प्रताप का जन्म हुआ। जिन्होंने इतिहास में अपना नाम अजर-अमर कर दिया। उन्होंने धर्म एवं स्वाधीनता के लिए अपना बलिदान दिया इनकी वीरता की कथा से भारत की भूमि गौरवान्वित है।

महाराणा प्रताप और मुगल बादशाह अकबर के बीच 18 जून,1576 में लड़ा गया हल्दीघाटी का युद्ध काफी चर्चित है, क्योंकि अकबर और महाराणा प्रताप के बीच यह युद्ध महाभारत युद्ध की तरह विनाशकारी सिद्ध हुआ था।
इस युद्ध के बाद मेवाड़, चित्तौड़, गोगुंदा, कुंभलगढ़ और उदयपुर पर मुगलों का कब्जा हो गया।

1597 ई. को महाराणा प्रताप का देहांत हो गया।

30 वर्षों के संघर्ष और युद्ध के बाद भी अकबर, महाराणा प्रताप को न तो बंदी बना सका और न ही अपने अधीन कर सका।

महान वो होता है जो अपने देश, जाति, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करे और लगातार संघर्ष करता रहे।
🎲 Quiz 'राजस्थान करेंट अफेयर्स साप्ताहिक (रविवार) टेस्ट - 05 @UtkarshClasses'
🖊 10 questions · ⏱ 15 sec
कवि_सम्मेलन_उत्कर्ष_के_गुरुजनों_के_साथ
जहां पहले अंकित सर ने अपनी कविता के जरिए किया था सवाल "रीट तू कब आएगी?"
चेतन सर ने बताया था गीत बिना सुर ताल 'जच्चे कोनी' साथ ही सुखदेव सर ने "एक प्यार का नगमा सुनाया" था ।
तो इस बार भी अपने प्यार के नगमें, कुछ सवाल और अपने दिल के जज्बात आपके सामने पेश करने आ रहे हैं उत्कर्ष के गुरुजन..
https://youtu.be/Jk9hKeYiv08
तैयार रहें आज शाम 7:30 बजे उत्कर्ष के ऑनलाइन कवि सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए।
10_May_Daily_Current_Affairs_#543उत्तर_प्रदेश_कला_एवं_संस्कृति_Hindi.pdf
280.2 KB
10 May | Daily Current Affairs Live Show #543 | India & World | Hindi & English | Kumar Gaurav Sir | At 6:00 AM कुमार गौरव सर द्वारा डेली करेंट अफेयर्स की क्लास के इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों की विस्तृत व्याख्या सहित हल व अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए व क्लास के वीडियो को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://youtu.be/DsiE8FZf3T4