Utkarsh Classes
✔
971K subscribers
12.9K photos
381 videos
10.6K files
25.5K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
शब्द शिल्प शृंखला-85

"रिमोट"

रिमोट तीन तरह के होते है।

प्रथम: ये वो रिमोट है जिसके बटन दबाकर हम हमारी छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरी करते हैं। इसकी 'रेंज' भी कोई खास नहीं होती। इससे हासिल भी कुछ ज्यादा नहीं होता है। इस तरह के रिमोट खुद लाचार होते है और बैटरी पावर से चलते है। हम लोग हमारी भौतिक तृष्णाओं की तुष्टि के लिए उसे पाने के लिए झगड़ते रहते हैं।

द्वितीय: ये वो रिमोट है जिससे दुनियां आप को चलाती है। आप मूक बनकर सब कुछ वैसा ही करते है जैसा दुनियां चाहती है। उसके सारे बटन दुनियां ने अपनी सुविधा के अनुसार रख रखें है। आप उसकी 'रेंज' से बाहर तभी आ सकते है जब आप अपने मजबूत इरादों की एक दीवार अपने और उस रिमोट के बीच खड़ी कर देते है। वरना ये रिमोट आपको अपने रंग में ऐसा ढालेगा कि आप खुद के रंग को पहचान भी नहीं पाओगे।

तृतीय: ये वो रिमोट है जिससे आप अपने आप को चलाते है। ये किसी अन्य के हाथ में पूरे जीवन में पल भर भी नहीं जाता है। इसकी 'रेंज' की कोई सीमा नहीं है। उसकी सीमा का निर्धारण आपकी निम्न या उच्च इच्छा शक्ति करती है। आप पल भर में पहाड़ से बड़े दुःख से पार पा सकते है या तिल भर के दुःख को पहाड़ सा बना सकते है। इससे चलने वाले चैनल्स अनगिनत होते है और उनमें अविश्वसनीय विविधता होती है। अपना तीसरा रिमोट तलाशना अगर मिल गया तो हर तारा जमीं पर मिलेगा। इससे आप वो सब सीख सकते है जिसे सीखकर आप संसार सागर को हँसते हँसते तैर कर पार कर लेंगे।

कहीं आप घर में टीवी के रिमोट के लिए झगड़ते तो नहीं है?


शब्द शिल्प:

डॉ अर्जुन सिंह साँखला
प्राचार्य, लक्की इन्सटिट्यूट अॉफ प्रोफेशनल स्टडीज, जोधपुर।
👍1
यदि अंग्रेजी वर्णमाला के द्वितीय अर्द्धांश को विपरीत क्रम में लिखा जाए तो बायीं ओर से 9वें अक्षर के दाएँ 9 वाँ अक्षर कौनसा होगा?
Anonymous Poll
15%
a. I
25%
b. F
52%
c. V
8%
d. W
👍2
शब्द शिल्प शृंखला-86

"ये नुसखे कारगर है"

कोई आपका दिल तोड़ दे, तो आप अपना भ्रम तोड़ दो।

उबटन लगाने के बाद भी दर्पण चेहरे पर निखार नहीं बता रहा है तो याद करो दुनियां को कुछ अर्पण भी किया है?

'असफलता' दुनियां द्वारा गढ़ी हुई नकारात्मक धारणा है। जबकि ये 'सफलता' के रास्ते में मिलने वाली एक खुरदरी सीढ़ी मात्र है।

निकम्मापन हावी हो गया है तो बता दूं झाड़-फूँक करो। अपने औजारों पर जमी धूल झाड़ो और और अपने अंदर खुद ही प्राण फूँक दो।

कोई समस्या लगातार आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो समस्या आपके धीरे दौड़ने की है।

आपको लगता है कुछ चीजें आपके भाग्य में नहीं लिखी है तो आप अब पढ़ लिख लिए; लिख भी तो सकते हो।

आने वाले कल से अंधेरा हटाना है तो आज के दिन की रोशनी का पूरा उपयोग करो।

सफलता के रास्ते पर सब लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। सब लोगों की मदद के बाद आपने जो पायी है वो सफलता नहीं बल्कि 'ख़ैरात' है।


शब्द शिल्प:

डॉ अर्जुन सिंह साँखला
प्राचार्य, लक्की इन्सटिट्यूट अॉफ प्रोफेशनल स्टडीज, जोधपुर।
👍2
जून_9,_2019_दैनिक_समसामयिकी_सभी.pdf
5.3 MB
👆👆प्रिय मित्रों,
केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्थाओ द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओ की दृष्टि से अति उपयोगी भाग समसामयिकी (Current Affairs) का प्रारम्भ किया गया है़, जिन्हें दैनिक समसामयिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्नोंत्तर एवं नोट्स के रूप में उपलब्ध करवाया गया है, जिनका अभ्यास कर आप इन प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी सफलता को शत प्रतिशत सुनिश्चित कर सकेंगे।
9 जून 2019 समसामयिकी (UPSC).pdf
4.4 MB
👆🏼👆🏼प्रिय मित्रों,
उत्कर्ष द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एवं विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोगों (State Public Service Commission's) द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अति उपयोगी भाग समसामायिकी (Current Affairs) का प्रारम्भ किया गया है़, जिन्हें दैनिक समसामायिक वस्तुनिष्ठ प्रश्नोंत्तर एवं नोट्स के रूप में उपलब्ध करवाया गया है, जिनका अभ्यास कर आप इन प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी सफलता को शत प्रतिशत सुनिश्चित कर सकेंगे।
मेरा भाई मुझसे 562 दिन बड़ा है जबकि मेरी बहिन उससे 75 सप्ताह बड़ी है यदि मेरी बहिन मंगलवार को पैदा हुई तो मेरा जन्म किस वार को हुआ?
Anonymous Poll
23%
रविवार
51%
मंगलवार
22%
सोमवार
5%
सोमवार
जून_10,_2019_दैनिक_समसामयिकी_सभी.pdf
1.7 MB
☝️☝️10 जून 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
10 जून 2019 समसामयिकी (UPSC).pdf
1.8 MB
☝️☝️10 जून 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोगों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
To see this matter in english click on given link and subscribe our english telegram channel
Link: https://t.me/UTKARSH_in_ENGLISH/87 (For UPSC & State PCS Exams)
https://t.me/UTKARSH_in_ENGLISH/88 (For All Competitive Exams)
फीफा महिला विश्व कप 2019 किस देश में शुरु हुआ हैं?
Anonymous Poll
15%
इंग्लैंड
17%
जर्मनी
30%
ब्राजील
37%
फ़्रांस
🙏1
एक बढ़ई एक बड़े ठाेस धन को काटने का कुल 72 रु. दिया जाता है यदि बढ़ई ने प्रत्येक कटाई का 4 रु. लिया हो, तो उसके द्वारा कुल कितने छोटे घन बनाए गए है?
Anonymous Poll
9%
(A) 125
41%
(B) 343
30%
(C) 256
20%
(D) 64
11_जून_2019_दैनिक_समसामयिकी_सभी.pdf
2.1 MB
जून_10,_2019_दैनिक_समसामयिकी_सभी.pdf ]
☝️☝️11 जून 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
11 जून 2019 समसामयिकी (UPSC).pdf
2.1 MB
☝️☝️11 जून 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोगों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
शब्द शिल्प शृंखला-87

"एक पत्र-दो अंदाज़"

प्रथम पत्र:

प्रिय अभ्यर्थी,

आपको सूचित किया जाता है कि दिनांक 23/03/19 को आप द्वारा दिये गए साक्षात्कार में आपकी प्रस्तुति अच्छी नहीं होने के कारण आपका चयन नहीं हुआ है। चूंकि आपका चयन नहीं हुआ है, आप किसी भी प्रकार के यात्रा भत्ते एवं दैनिक भत्ते के हकदार नहीं है। इस संबंध में आगे किसी प्रकार का पत्र व्यवहार नहीं करें।

प्रेषक
.......

द्वितीय पत्र:

प्रिय राकेश,

हमें बहुत खुशी है कि दिनांक 23/03/19 को हमारी फर्म द्वारा आयोजित साक्षात्कार में आपने अपनी रुचि दिखाई। आपका प्रस्तुतिकरण निःसंदेह अच्छा था। लेकिन स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा में बहुत मामूली अंतर के रहते आप चयन से वंचित रह गए। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि फर्म की आगामी भर्तियों में आप जैसे उत्साही अभ्यर्थी अवश्य चयनित होंगे।
भविष्य के लिए शुभकामनाओं सहित।

शुभेच्छु

........

बस, बात का अलग अंदाज ही आपको दुनियां में अलग मुकाम पर स्थापित करता है।

हर जगह।

हर समय।

हर बार।


शब्द शिल्प:

डॉ अर्जुन सिंह साँखला
प्राचार्य, लक्की इन्सटिट्यूट अॉफ प्रोफेशनल स्टडीज, जोधपुर।
यदि सुरेश, कमल से 100 दिन बड़ा है। यदि कमल का जन्म बुधवार को हुआ तो सुरेश का जन्म किस दिन हुआ?
Anonymous Poll
41%
सोमवार
23%
मंगलवार
26%
शनिवार
10%
बुधवार
👍2
Q. कचरे से ऊर्जा प्राप्त करने वाली भारत की पहली परियोजना कौन सी मेट्रो प्रणाली बनी ?
Anonymous Poll
19%
(A) मुंबई मेट्रो
19%
(B) लखनऊ मेट्रो
24%
(C) बंगलुरु मेट्रो
38%
(D) दिल्ली मेट्रो
12_जून_2019_दैनिक_समसामयिकी_सभी.pdf
2 MB
👆👆
12 जून 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
12 जून 2019 समसामयिकी (UPSC).pdf
2 MB
👆👆12 जून 2019 उत्कर्ष बुलेटिन (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोगों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)