UP Board 10th & 12th (NEET/JEE)
2.84K subscribers
247 photos
13 videos
185 files
470 links
Download Telegram
वैज्ञानिक उपकरण एवं उनके उपयोग
═══════════════════════

●एक्सिलरोमीटर (Accelerometer) ➠
वाहन की चाल की वृद्धि दर को मापने का यंत्र

●एनिमोमीटर (Anemometer) ➠ वायु की शक्ति और गति मापने का यंत्र

●एपिकायस्कोप (Apicoiscope) ➠ अपारदर्शी चित्रों को पर्दै पर दिखाने का काम आने उपकरण

●एक्युमुलेटर (Accumulator) ➠ विद्युत् ऊर्जा को संचित करने का यंत्र

●एक्टिनोमीटर (Actinometer) ➠ सूर्य किरणों की तीव्रता का निधरिण करने वाला यंत्र

●ऑडियोमीटर (Audiometer) ➠ ध्वनि की तीव्रता मापने हेतु प्रयुक्त यंत्र

●ऑडियोफोन (Audiophone) ➠ सुनने में सहायता के लिये कान में लगाया जाने वाला उपकरण

●एयरोमीटर (Aerometer) ➠ वायु तथा गैसों के भार तथा घनत्व मापने का यंत्र

●अल्टीमीटर (Altimeter) ➠ विमानों की ऊँचाई मापने हेतु प्रयुक्त यंत्र

●एमीटर (Ammeter) ➠ विद्युत्-धारा को एम्पियर में मापने हेतु प्रयुक्त यंत्र

●औरिस्कोप (Auriscope) ➠ कान के आंतरिक भाग के निरीक्षण के लिए प्रयुक्त यंत्र

●एवोमीटर (Avometer) ➠ रेडियो में उत्पन्न दोष का पता लगाने का यंत्र

●बैरोग्राफ (Barograph) ➠ वायुमंडलीय दाब में होने वाले परिवर्तन का ग्राफ अंकित करनेवाला यंत्र

●बैरोमीटर (Barometer) ➠ वायुमंडलीय दाब मापने वाला यंत्र

●बाइनोकुलर्स (Binoculars) ➠ वस्तुओं को आवर्द्धित कर दिखाने वाला यंत्र

●बोलोमीटर (Bolometer) ➠ ऊष्मीय विकिरण मापने का यंत्र

●कैलीपर्स (Callipers) ➠ बेलनाकार वस्तुओं के अंदर तथा बाहर का व्यास मापने का यंत्र
🔰 प्रमुख देशों के राष्ट्रीय स्मारक 🔰

1. भारत का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - ताज महल (आगरा)

2. इटली का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - झुकी हुई मीनार (पीसा)

3. रूस का राष्ट्रिय स्मारक
Pउत्तर - क्रेमलिन (मास्को)

4. यूनान का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - पार्थनान (एंथेस)

5. जापान का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - इम्पीरियल पैलेस (टोकियो)

6. चीन का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - ग्रेट वाल (उत्तरी चीन)

7. ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - ओपेरा हाउस (सिडनी)

8. मिस्त्र का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - पिरामिड (गीजा)

9. फ्रांस का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - एफिल टावर (पेरिस)

10. डेनमार्क का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - पवन चक्की (किंडर डिज्क)

11. यू. एस. ए. (USA) का राष्ट्रिय स्मारक
उत्तर - स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (न्यूयार्क)
*तैयारी टिप्स*

◆ रोज के लिए छोटे छोटे लक्ष्य रखें।
◆अपने लक्ष्य को सामने व हर काम से पहले रखें।
◆ आप जिस पद पर पहुचना चाहते है, उसके लिए एक डेड लाइन (निश्चित तारीख) तय कर लें।
◆लोगों के कहने में न आएं। अपनी क्षमताओं को बढ़ाये।
Aaj evening me milte hai google meet par 6 pm
15 min me start hogi meating
ऐ ज़िन्दगी,,, इन धड़कनों से कह दो,,,,अपनी हद में रहें,,,,



हम अपने पर आ गए तो,,,,मौत से भी बगावत कर लेंगे😏😏😏
👍1
आज रात 8 बजे Physics की क्लास होगी

सभी तैयार रहे |
Zoom app ka link 30 min pehle bhej diya jayega
I have some problems yesterday that's why I couldn't take a class.

Pardon me.

🙏🙏🙏🙏🙏
पढ़िए साधू ने आदमी को बताई कुछ ऐसी बात कि उसकी जिंदगी बदल गई।



एक आदमी जिंदगी से परेशान होकर मरने के इरादे से नदी की तरफ गया। नदी के किनारे बैठे एक साधू ने उसे देखा तो उसे अपने पास बुला लिया और पूछा कि कहाँ जा रहे हो? उस आदमी ने साधू को पूरी बात बता कर कहा कि अब वो जीना नही चाहता।

साधू उसकी बात सूनकर बोला कि मरने से तुम्हारा शरीर नष्ट होगा आत्मा नहीं। जब तुम ऊपर जाओगे तब तुमसे पूछा जाएगा कि इतनी अच्छी जिन्दगी तुम्हे मिली थी फिर तुमने उसे असमय ही क्यूँ खत्म कर लिया तो क्या जवाब दोगे?

आदमी को कोई उत्तर नही सूझा। तब साधू ने उस आदमी से कहा कि मै तुम्हे जिन्दगी जीने के कुछ शर्तों के बारे में बताउंगा, अगर तुम उसका पालन करोगे तो पूरी जिन्दगी तुम्हारे लिए आसान हो जाएगी और तब साधू ने उस आदमी को दिल को छू लेने वाली ऐसी 35 बातें बतायी जिसका पालन अगर हम सब भी करें तो हमारी भी जिन्दगी बदल जाएगी।

1) क़ाबिल लोग न तो किसी को दबाते हैं और न ही किसी से दबते हैं।

2) ज़माना भी अजीब हैं, नाकामयाब लोगो का मज़ाक उड़ाता हैं और कामयाब लोगो से जलता हैं। इसलिए ज़माना क्या कहता है इस पर ध्यान मत दो।

3) कुछ लोग जीते-जी मर जाते हैं, और कुछ लोग मर कर भी अमर हो जाते हैं। इसलिए काम ऐसा करो कि मरने के बाद भी लोग इज्जत से नाम लें।

4) आज की कड़वी सच्चाई। इज्जत किसी आदमी की नही जरूरत की होती हैं, जरूरत खत्म तो इज्जत खत्म।

5) सच्चा चाहने वाला तुमसे प्रत्येक तरह की बात करेगा। वो हर मसले पर बात करेगा लेकिन धोखा देने वाला सिर्फ प्यार भरी बात करेगा।

6) हर किसी को दिल में उतनी ही जगह दो जितनी वो देता हैं वरना या तो खुद रोओगे, या वो तुम्हें रूलाऐगा।

7) हमेशा खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।

8) अगर जिंदगी में सफल होना हैं तो पैसों को हमेशा जेब में रखना, दिमाग में नही।

9) इंसान अपनी कमाई के हिसाब से नही, अपनी जरूरत के हिसाब से गरीब होता हैं।

10) जब तक तुम्हारें पास पैसा हैं, दुनिया पूछेगी भाई तू कैसा हैं।

11) हर मित्रता के पीछे कोई न कोई स्वार्थ छिपा होता हैं ऐसी कोई भी मित्रता नही जिसके पीछे स्वार्थ न छिपा हो।

12) दुनिया में सबसे ज्यादा सपने तोड़े हैं इस बात ने, कि लोग क्या कहेंगे।

13) जब लोग अनपढ़ थे तो परिवार एक हुआ करते थे, मैने टूटे परिवारों में अक्सर पढ़े-लिखे लोग देखे हैं।

14) जन्मों-जन्मों से टूटे रिश्ते भी जुड़ जाते हैं बस सामने वाले को आपसे काम पड़ना चाहिए।

15) हर प्रॉब्लम के दो सोल्युशन होते हैं- 1) भाग लो (run away) 2) भाग लो (participate), तुम क्या चाहते हो, पसंद तुम्हे ही करना हैं।

16) अपना व्यवहार कुछ इस तरह से रखो कि अगर कोई तुम्हारे बारे में बुरा भी कहे, तो कोई भी उस पर विश्वास न करे।

17) अपनी सफलता का रौब माता पिता को मत दिखाओ, उन्होनें अपनी जिंदगी हार के तुमको जिताया हैं।

18) यदि जीवन में लोकप्रिय होना हो तो सबसे ज्यादा ‘आप’ शब्द का, उसके बाद ‘हम’ शब्द का और सबसे कम ‘मैं’ शब्द का उपयोग करना चाहिए।

19) इस दुनिया मे कोई किसी का हमदर्द नहीं होता, लाश को शमशान में रखकर अपने लोग ही पुछ्ते हैं कि और कितना वक़्त लगेगा।

20) दुनिया के दो असम्भव काम- माँ की “ममता” और पिता की “क्षमता” का अंदाज़ा लगा पाना।

21) यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने मे सफल रहता हैं तो समझ लीजिये आप उसके हाथ की कठपुतली हैं।

22) मन में जो हैं साफ-साफ कह देना चाहिए क्यूँकि सच बोलने से फैसलें होते हैं और झूठ बोलने से फासलें।

23) यदि कोई तुम्हें नजरअंदाज कर दे तो बुरा मत मानना, क्यूँकि लोग अक्सर हैसियत से बाहर मंहगी चीज को नजरंअदाज कर ही देते हैं।

24) संस्कारो से भरी कोई धन-दौलत नही है इसलिए अपने संस्कार कभी मत छोड़ना।

25) गलती कबूल़ करने और गुनाह छोङने में कभी देर ना करना, क्यूँकि सफर जितना लंबा होगा वापसी उतनी ही मुश्किल हो जाती हैं।

26) दुनिया में सिर्फ माँ-बाप ही ऐसे हैं जो बिना स्वार्थ के प्यार करते हैं।

27) घर आये हुए अतिथि का कभी अपमान मत करना, क्योकि अपमान तुम उसका करोगे और तुम्हारा अपमान समाज करेगा।

28) जो भाग्य में हैं वह भाग कर आयेगा और जो भाग्य में नही हैं वह आकर भी भाग जायेगा।

29) हँसते रहोगे तो दुनिया भी तुम्हारे साथ रहेगी, वरना आँसुओं को तो आँखे भी बाहर निकाल देती हैं।

31) जब तुम गुस्सें में हो तब कोई फैसला न लेना और जब बहुत खुश हो तब कोई वादा न करना (ये याद रखना कभी नीचा नही देखना पड़ेगा)।

32) जिनमें संस्कारो और आचरण की कमी होती हैं वही लोग दूसरे को अपने घर बुला कर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसलिए कभी भी किसी को नीचा मत दिखाना।

33) अगर तुम किसी को धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं तो मान कर चलना की ऊपर वाला भी तुम्हे धोखा देगा क्योकि उसके यहाँ हर बात का इन्साफ जरूर होता है।
👍3
34) मेहनत करो लेकिन असफलता से कभी मत डरो, बल्कि उस असफलता से सीखने की कोशिश करो। याद रखो हर सफल आदमी के पीछे असफलताओं की एक लम्बी चौड़ी लिस्ट होती है।

35) चाहे तुम कितने भी सफल हो जाओ लेकिन आप गुरु , ईश्वर माँ-बाप, अपनी पत्नी को कभी मत भूलना।

बहुत ही सुंदर अनुकरणीय सन्देश.....👌🏻💕👇
।🚩💕🌹🌷🌹