UP Board 10th & 12th (NEET/JEE)
2.84K subscribers
247 photos
13 videos
185 files
470 links
Download Telegram
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
*🔰प्रेरणादायी मोटिवेशनल कोट्स फॉर स्टूडेंट्स🔰*

🔰शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।

सुझाव : किसी भी विषय को मज़ेदार बनाने के लिए उसके प्रायोगिक उपयोग को समझे |

🔰शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है कल का उन लोगों के लिए जो आज इसकी तैयारी करते हैं

सुझाव : पड़ने के लिए बैठने से पहले क्रिस्टल क्लियर प्लान बनाएं।

🔰तुम जहां हो वहीं से शुरू करो। जो तुम्हारे पास है, उसका उपयोग करो। जो तुम कर सकतो हो वो करो

सुझाव : आलस्य के कारण कल पर अपनी पढ़ाई को न टाले |

🔰शुरू करने के लिए आपको महान नहीं होना चाहिए, लेकिन शुरू करके आपको महान बनना होगा।


सुझाव : अपने बड़े लक्ष्य को छोटे लक्ष्यों में विभाजित करें।

🔰शुरुआत करने का तरीका है कि आप बात करना छोड़ दें और करना शुरू करें

सुझाव : एक समय में एक चीज पर ध्यान दें।

🔰आज से एक साल बाद आप कामना कर सकते हैं कि काश आप आज ही शुरू हो गए होते


सुझाव : समय बहुत कीमती है। इसकी कद्र करे

🔰मेरी सलाह है, कल कभी मत करो जो तुम आज कर सकते हो। प्रोक्रिस्टिनेशन समय का चोर है। पकड़ो इसे

सुझाव : कल करे सो आज कर , आज करे सो अभी

🔰यदि आप उड़ नहीं सकते, तो दौड़ें। अगर आप दौड़ नहीं सकते, तो चलिए। यदि आप नहीं चल सकते हैं, तो रेंगे , लेकिन आप जो भी करे ..आगे बढ़ते रहे

सुझाव : रोज़ कम से कम 1 घंटा ज़रूर पड़े

🔰मैने सुना और मै भुल गया । मैंने देखा और मुझे याद है। जब मै करता हूं,तब मैं समझता हूं।


सुझाव : दोहराना सीखने की कुंजी है।

सफलता सकारात्मक सोच के साथ आपकी सकारात्मक कार्रवाई से मिलती है।


सुझाव : केवल सोचने से कुछ नहीं होता है आपको कुछ करना होगा|

हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्या को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।


सुझाव : जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं

🔰यदि आप इसे सरलता से नहीं समझा सकते , तो आप इसे अच्छी तरह से समझे नहीं है


सुझाव : अपनी सीख को दूसरों के साथ बांटे

शिक्षक दरवाजा खोलते हैं, लेकिन आपको प्रवेश खुद करना होता है


सुझाव : खुद पढ़ाई करे, यह बहुत ज़रूरी है

बीता हुए कल से सीखो। आज के लिए जियो। आने वाले कल की आशा करो

सुझाव : अपनी असफलताओं से सीखें।

🔰सीखने की खूबसूरत बात यह है कि कोई भी इसे आपसे दूर नहीं कर सकता है।


सुझाव : आप अपने भविष्य के लिए पढ़ाई कर रहे हैं।


🔰अपने बहाने की तुलना में मजबूत हो।


सुझाव : अपने मन को नियंत्रित करना सीखें।

🔰तैयारी सफलता की कुंजी है।

सुझाव : अपने अध्ययन के लिए एक समय सारणी बनाएं।

🔰सफलता बार-बार और दिन-प्रतिदिन के छोटे प्रयासों का योग है

सुझाव : दिन के अंत में अपने पूरे दिन का विश्लेषण करें।

🔰यह हमेशा असंभव सा लगता है जब तक कि पूरा न हो जाय

सुझाव : शीशे के सामने खड़े होकर बोले मै टॉपर हूँ

🔰जानना पर्याप्त नहीं है; हम लागू करना चाहिए। कामना पर्याप्त नहीं है; हमें करना चाहिए

सुझाव : जो कुछ भी आप सीखते हैं, उसे कागज पर व्यक्त करें।

🔰असफलता मुझे कभी भी पछाड़ नहीं पाएगी यदि सफल होने का मेरा संकल्प काफी मजबूत है

सुझाव : खुद के प्रति वचनबद्ध रहें
👍1
🌑रीतिकाल (1643 ई० से 1843 ई० तक)🌑

प्रश्न 7. रीतिकाल की प्रमुख विशेषताओं (प्रवृत्तियों) पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

अथवा रीतिकाल की किन्हीं दो/चार प्रमुख प्रवृत्तियों (विशेषताओं) का उल्लेख कीजिए।

(2007, 08, 10, 12, 13, 14, 15, 16,

17, 18, 19, 20 MB, ME, MG)

उत्तर : रीतिकाल की प्रमुख विशेषताएँ (प्रवृत्तियाँ)-
(1) रीतिग्रन्थों का निर्माण,
(2) शृंगार रस की प्रमुखता,
(3) ब्रजभाषा की प्रतिष्ठा,
(4) सवैया और दोहा छन्दों का अधिक प्रयोग,
(5) प्रकृति का उद्दीपन रूप में चित्रण,
(6) आश्रयदाताओं की प्रशंसा,
(7) कलापक्ष की प्रधानता आदि।

प्रश्न 8. रसखान कवि का मूल नाम क्या था और इन्होंने किस भाषा में काव्य-रचना की है?
अथवा रसखान कवि का मूलनाम क्या था?(2013)

उत्तर : रसखान कवि का मूल नाम सैयद इब्राहीम था। इन्होंने शुद्ध साहित्यिक एवं परिमार्जित ब्रजभाषा में काव्य-रचना की है। उनका वर्ण्य-विषय श्रीकृष्ण की अनन्य भक्ति है।

प्रश्न 9. रीतिकाल के दो प्रमुख कवियों के नाम तथा उनकी एक-एक सर्वाधिक प्रसिद्ध रचना का नाम लिखिए।
(2007, 09, 11, 15)
अथवा रीतिकाल के दो प्रमुख कवियों के नाम लिखिए।
(2011, 12, 13, 14, 15, 16, 20 MA)

अथवा रीतिकाल के किसी एक कवि का नाम लिखिए। (2016, 18)

अथवा रीतिकाल की (दो) प्रमुख रचनाओं तथा इस काल के दो रचनाकारों के नाम लिखिए। अथवा केशव की एक रचना का नाम लिखिए।(2011)

उत्तर : रीतिकाल की प्रमुख कृतियों और उनके रचयिताओं के नाम हैं बिहारी-सतसई (बिहारीलाल),
रामचन्द्रिका (केशवदास),
शिवराजभूषण (भूषण),
रसराज (मतिराम),
गंगालहरी (पद्माकर)।

प्रश्न 10. रीतिकाल के रीतिबद्ध कवियों में से किन्हीं दो का नामोल्लेख कीजिए।
(2007)
अथवा रीति ग्रन्थकारों में से किन्हीं दो का नामोल्लेख कीजिए।
(2010)

अथवा रीतिबद्ध कवियों में से किन्हीं दो का नामोल्लेख कीजिए। (2019)

उत्तर : दो रीतिबद्ध कवि हैं—
(1) आचार्य केशवदास,
(2) देव।

प्रश्न 11. रीतिमुक्त काव्य (काव्यधारा) के किन्हीं दो कवियों का नामोल्लेख कीजिए।
(2009, 10, 11, 14, 18, 19)
अथवा मुक्तक काव्य के दो कवियों के नाम लिखिए और उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
(2020 MF)

अथवा रीतिमुक्त कवियों में से किसी एक कवि का नामोल्लेख कीजिए।

उत्तर - बिहारी
घनानंद
(ii) आधुनिककाल (1843 ई० तक)

प्रश्न . द्विवेदी युग के किसी एक/दो प्रतिनिधि कवि का नाम लिखकर उसके द्वारा रचित प्रसिद्ध प्रबन्ध-काव्य का नामोल्लेख कीजिए।
अथवा द्विवेदी युग के दो प्रसिद्ध कवियों के नाम लिखिए। (2011, 12, 14) अथवा

द्विवेदी युग के दो प्रमुख महाकाव्यों के नाम लिखिए। (2012, 13)
अथवा अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' किस युग के कवि हैं? उनकी एक रचना का नाम लिखिए।

(2015)

अथवा मैथिलीशरण गुप्त किस युग के कवि हैं? उनकी एक रचना का नाम लिखिए।



उत्तर : (1) मैथिलीशरण गुप्त-साकेत।

(2) अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'— प्रियप्रवास।

प्रश्न. द्विवेदी युग की कविता की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(2011, 18)

अथवा द्विवेदी युग की किन्हीं दो प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।

(2019)

अथवा आधुनिककाल की दो प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(2012, 16)


उत्तर : द्विवेदी युग की कविता की प्रमुख विशेषताएँ हैं

(1) भारतीयता एवं अतीत के गौरव के प्रति मोह,
(2) परम्परागत रूढ़ मान्यताओं का विरोध और नवीन युगबोध,
(3) पुरुषोत्तम परब्रह्म की लीलाओं के स्थान पर राम-कृष्ण आदि की चारित्रिक क्षमता को स्थान,
(4) नैतिक आदर्श, त्याग, बलिदान आदि की भावनाओं की प्रबलता।


प्रश्न . रामनरेश त्रिपाठी की किसी एक कृतिका का नाम लिखिए।

(2012)

उत्तर : रामनरेश त्रिपाठी की एक प्रसिद्ध काव्यकृति है-'पथिक'।


प्रश्न . 'प्रियप्रवास' तथा युगान्त' के रचनाकार का नाम लिखिए।


उत्तर : 'प्रियप्रवास' के रचनाकार अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' तथा 'युगान्त' के रचनाकार सुमित्रानन्दन पन्त हैं।
प्रश्न - छायावाद युग की दो प्रवृत्तियाँ लिखिए।(2008, 09, 11, 14, 15, 17)

अथवा निम्नलिखित साहित्यिक वादों में से किसी एक वाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए

(i) छायावाद, (ii) प्रगतिवाद,
(iii) प्रयोगवाद। अथवा छायावाद की दो प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।

(2017) अथवा छायावादी काव्यधारा की दो प्रवृत्तियों के नाम लिखिए। (2019)

उत्तर : छायावाद-छायावादी काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियाँ (विशेषताएँ) हैं-
(1) वैयक्तिकता की प्रधानता,
(2) सौन्दर्य-भावना,
(3) प्रकृति का मानवीकरण,
(4) नैराश्य की भावना,
(5) रहस्य-भावना,
(6) चिन्तन की प्रधानता आदि।

जयशंकरप्रसाद तथा सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' छायावाद के दो प्रमुख कवि हैं।


प्रश्न . माखनलाल चतुर्वेदी की किसी एक रचना का नामोल्लेख कीजिए।(2012)


उत्तर : ‘हिमकिरीटिनी' तथा 'वेणु लो गूंजे धरा' माखनलाल चतुर्वेदी की प्रमुख रचनाएँ हैं।

प्रश्न छायावाद के दो महाकाव्य बताइए।

(2011)

उत्तर : छायावाद के दो महाकाव्य-'कामायनी' (जयशंकरप्रसाद) तथा 'उर्मिला' (बालकृष्ण शर्मा 'नवीन') हैं।

प्रश्न - 'ग्रन्थि' के कवि का नाम लिखिए।

(2011)

उत्तर : ‘ग्रन्थि' के कवि का नाम सुमित्रानन्दन पन्त है।

प्रश्न . महादेवी वर्मा की किसी एक काव्यकृति का नामोल्लेख कीजिए।

(2014)

उत्तर : ‘नीहार', 'नीरजा' महादेवी वर्मा की प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।

प्रश्न . 'नीरजा' तथा 'आकाशगंगा' के रचयिता के नाम लिखिए।

(2016

उत्तर : 'नीरजा' तथा 'आकाश गंगा' के रचयिता क्रमशः महादेवी वर्मा एवं रामकुमार वर्मा हैं।


प्रश्न . छायावाद के दो प्रमुख कवियों का नाम लिखिए और उनकी एक-एक सर्वाधिक प्रसिद्ध कृति का नाम लिखिए।

अथवा छायावादी युग के किन्हीं दो कवियों के नाम और उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

(2016)
अथवा हिन्दी के किन्हीं दो प्रमुख छायावादी कवियों के नाम लिखिए।
(2008, 09, 10, 12, 15, 17, 20 MB)

अथवा छायावाद' के किसी एक प्रमुख कवि का नाम लिखिए।
(2016, 17, 18, 19, 20 ME)

अथवा छायावाद की दो प्रमुख कृतियों का नाम लिखिए। (2011)

अथवा जयशंकरप्रसाद के दो प्रमुख काव्य ग्रन्थों के नाम लिखिए। (2012)

अथवा छायावाद की किन्हीं दो रचनाओं का उल्लेख करते हुए उनके रचनाकारों के नाम लिखिए।

अथवा 'कामायनी' तथा 'लोकायतन' महाकाव्यकार का नाम लिखिए।

(2012)

उत्तर : आधुनिककाल के दो छायावादी कवियों के नाम और उनकी दो-दो रचनाएँ इस प्रकार हैं

(1) जयशंकरप्रसाद -कामायनी, लहर
(2) सुमित्रानन्दन पन्त-लोकायतन, युगान्त, ग्राम्या

प्रश्न . सुभद्राकुमारी चौहान के दो प्रसिद्ध काव्य-संग्रहों के नाम लिखिए।


उत्तर : सुभद्राकुमारी चौहान के दो प्रसिद्ध काव्य-संग्रहों के नाम हैं

'मुकुल', 'वीरों का कैसा हो वसन्त'।


प्रश्न . छायावादी युग' की किसी एक कवयित्री का नाम लिखिए।

(2017)

उत्तर : महादेवी वर्मा।

@Dear_Sir_07
*BREAKING JUST IN*
कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है. नई शिक्षा नीति की उल्लेखनीय बातें सरल तरीके की इस प्रकार हैं:
*5 Years Fundamental*
1. Nursery @4 Years
2. Jr KG @5 Years
3. Sr KG @6 Years
4. Std 1st @7 Years
5. Std 2nd @8 Years
*3 Years Preparatory*
6. Std 3rd @9 Years
7. Std 4th @10 Years
8. Std 5th @11 Years
*3 Years Middle*
9. Std 6th @12 Years
10.Std 7th @13 Years
11.Std 8th @14 Years
*4 Years Secondary*
12.Std 9th @15 Years
13.Std SSC @16 Years
14.Std FYJC @17Years
15.STD SYJC @18 Years
*खास और महत्वपूर्ण बातें* :
*केवल 12वीं क्‍लास में होगा बोर्ड, MPhil होगा बंद, कॉलेज की डिग्री 4 साल की*
*10वीं बोर्ड खत्‍म, MPhil भी होगा बंद,*
*अब 5वीं तक के छात्रों को मातृ भाषा, स्थानीय भाषा और राष्ट्र भाषा में ही पढ़ाया जाएगा. बाकी विषय चाहे वो अंग्रेजी ही क्यों न हो, एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा।*
*अब सिर्फ 12वींं में बोर्ड की परीक्षा देनी होगी. जबकि इससे पहले 10वी बोर्ड की परीक्षा देना अनिवार्य होता था, जो अब नहीं होगा*.
*9वींं से 12वींं क्लास तक सेमेस्टर में परीक्षा होगी. स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 फॉर्मूले के तहत पढ़ाया जाएगा।*
*वहीं कॉलेज की डिग्री 3 और 4 साल की होगी. यानि कि ग्रेजुएशन के पहले साल पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्‍लोमा, तीसरे साल में डिग्री मिलेगी.।*
*3 साल की डिग्री उन छात्रों के लिए है जिन्हें हायर एजुकेशन नहीं लेना है. वहीं हायर एजुकेशन करने वाले छात्रों को 4 साल की डिग्री करनी होगी. 4 साल की डिग्री करने वाले स्‍टूडेंट्स एक साल में MA कर सकेंगे*.
*अब स्‍टूडेंट्स को MPhil नहीं करना होगा. बल्कि MA के छात्र अब सीधे PHD कर सकेंगे*.
*10वीं में नहीं होगा बोर्ड एग्‍जाम.*
*स्‍टूडेंट्स बीच में कर सकेंगे दूसरे कोर्स. हायर एजुकेशन में 2035 तक ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो 50 फीसदी हो जाएगा. वहीं नई शिक्षा नीति के तहत कोई छात्र एक कोर्स के बीच में अगर कोई दूसरा कोर्स करना चाहे तो पहले कोर्स से सीमित समय के लिए ब्रेक लेकर वो दूसरा कोर्स कर सकता है.*
*हायर एजुकेशन में भी कई सुधार किए गए हैं. सुधारों में ग्रेडेड अकेडमिक, ऐडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी आदि शामिल हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में ई-कोर्स शुरू किए जाएंगे. वर्चुअल लैब्स विकसित किए जाएंगे. एक नैशनल एजुकेशनल साइंटफिक फोरम (NETF) शुरू किया जाएगा. बता दें कि देश में 45 हजार कॉलेज हैं.*
*सरकारी, निजी, डीम्‍ड सभी संस्‍थानों के लिए होंगे समान नियम।*

*आदेशानुसार:-*
*डॉ० रमेश पोखरियाल "निशंक"*
*(माननीय शिक्षा मंत्री,भारत सरकार)*
बोर्ड_परीक्षा_कार्यक्रम_2021.pdf
1.5 MB
बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2021.pdf