UP Board 10th & 12th (NEET/JEE)
2.84K subscribers
248 photos
13 videos
185 files
470 links
Download Telegram
💐💐💐आप सभी विद्यार्थियों को हमारी तरफ से आपको और आपके पुरे परिवार को इस दीवाली की ढेर सारी शुुभकामनाएँ और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हु।
धन्यवाद्
VID-20201114-WA0001.mp4
3.3 MB
Video from Dear Sir😊😊
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ,
आपका जीवन यश, कीर्ति और वैभव के धन से हमेशा ही भरपूर रहे
शुभकामनाओं के साथ-
दीपावली की पावन ज्योति आपके समस्त परिवार को सुख समृद्धि और शान्ति का प्रकाश प्रदान करे |

आपके उज्ज्वल पथ पर एक दीप हमारी शुभकामनाओ का भी...🙏☺

🌱🌹 सादर सप्रेम ..🌹🌱 Dear Sir
🌹🌹🍂🙏🏻🌹🙏🍂🌹🌹
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया विधि-
प्रकाश संश्लेषण के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण अभिक्रिया होती है।
1)- प्रकाश निर्भर अभिक्रिया/हिल अभिक्रिया

2)- प्रकाश स्वतन्त्र अभिक्रिया/ब्लैकमैन अभिक्रिया


1)- प्रकाश निर्भर अभिक्रिया
प्रकाश संश्लेषण में होने वाली वे अभिक्रियाएँ जो केवल प्रकाश की उपस्थिति में होती है,प्रकाश निर्भर अभिक्रिया कहलाता है।
इस अभिक्रिया की खोज हिल नामक वैज्ञानिक ने की थी,इसलिए इसे हिल अभिक्रिया भी कहते हैं।
यह अभिक्रिया Grannum में होती है।

इस अभिक्रिया में निम्नलिखित घटना घटित होती है।

➡दिन के समय जब सूर्य का प्रकाश पत्तियो पर गिरता है तो अलग-अलग क्षमता वाले Chlorophiles Pigment अलग-अलग क्षमता वाले प्रकाश तरंगो को अवशोषित करते हैं।ये प्रकाश तरंगे अवशोषित होने के पश्चात् जल का प्रकाशीय अपघटन करती हैं। जिसके पश्चात 4H+ तथा O2 बनता है।

2H2O------ 4H+ +O2 ^ +e-

➡जल के प्रकाशीय अपघटन से बना हुआ ऑक्सीजन वायुमंडल में चला जाता है।जिसका उपयोग सुकेन्द्रकीय कोशिकीय जीव श्वसन क्रिया में करते हैं।

➡4H+,2NADP+ के रूप में साथ जुड़कर 2NADPH2 का निर्माण करता है।

➡ 2NADPH2 अपचायक का कार्य करता है,जो CO2 का अपचयन करता है।


NADP=Necotinamide Adnine
Dinucliotide Phosphate



[If you have any doubt in these topic,'You can ask in comment']



By-@ranker6127
2)- प्रकाश स्वतन्त्र अभिक्रिया:-
प्रकाश संश्लेषण के अंतर्गत होने वाली वे अभिक्रियाएँ जिन पैर प्रकाश का कोई प्रभाव नही पड़ता अर्थात प्रकाश के अनुपस्थिति में होती हैं,उन्हें प्रकाश स्वतन्त्र अभिक्रिया कहते है। इस अभिक्रिया की खोज ब्लैकमैन ने किया था इसलिए इसे ब्लैकमैन अभिक्रिया भी कहते हैं।


{इसके अंतर्गत आपको केल्विन चक्र(Calvin cycle) को पढ़ना है।}


@ranker6127
*🇮🇳 विज्ञान के महत्तपूर्ण प्रश्न*

प्रश्‍न – कार्बन डेटिंग विधि किसकी आयु निर्धारित करने के लिए अपनाई जाती है? 
उत्‍तर – जीवाश्‍मों की

प्रश्‍न – अत्‍यधिक शराब का सेवन करने से शरीर का कौन सा अंग विशेष रूप से प्रभावित होता है? 
उत्‍तर – यकृत  (Liver)

प्रश्‍न – शरीर में रक्‍त बैंक का काम कौनसा अंग करता है? 
उत्‍तर – तिल्‍ली (Spleen)

प्रश्‍न – हरे पौधों में प्रकाश संश्‍लेषण की इकाई क्‍या कहलाती है?
 **उत्‍तर – क्‍वाण्‍टोसोम (Quanta some)**

प्रश्‍न – शरीर में रक्‍त की सफेद कोशिकाओं का मुख्‍य कार्य क्‍या होता है? 
उत्‍तर – शरीर को बीमारियों से बचाना।

प्रश्‍न – मछली के हृदय में कितने प्रकोष्‍ठ होते हैं? 
उत्‍तर – दो (Two-Chambered)

प्रश्‍न – मानव शरीर में रक्‍त से अवांछनीय पदार्थों को पृथक करने का कार्य कौनसा अंग करता है? 
उत्‍तर – वृक्‍क (Kedney)

प्रश्‍न – चालीस वर्ष पूरे हो जाने पर चर्चित ‘अप्‍सरा’ क्‍या हे? 
उत्‍तर – न्‍यूक्‍लीयर रियेक्‍टर

प्रश्‍न – डायनमो का क्‍या कार्य है?
 **उत्‍तर – यांत्रिक ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा का उत्‍पादन**

प्रश्‍न – पिचब्‍लेण्‍डी से कौनसा रेडियोएक्टिव तत्‍व प्राप्‍त किया गया था? 
उत्‍तर – रेडियम

प्रश्‍न – गिरगिट की त्‍वचा में रंग बदलने का कारण क्‍या है? 
उत्‍तर – उसकी त्‍वचा में मेलेनोफोर नामक असंख्‍य रंगद्रव्‍य कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण

प्रश्‍न – प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौनसा है? 
उत्‍तर – सेल्‍यूलोज

प्रश्‍न – समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय (Annual rings) क्‍यों नहीं होते? 
उत्‍तर – क्‍योंकि यहाँ की जलवायु में स्‍पष्‍ट भिन्‍नता नहीं होती है।

प्रश्‍न – वृद्धावस्‍था का अध्‍ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्‍तर्गत किया जाता है? 
उत्‍तर – जिरेन्‍टोलॉजी

प्रश्‍न – डोलोमाइट (CaCO3) किसका अयस्‍क है?
 **उत्‍तर – कैल्सियम का**

प्रश्‍न – खट्टे फलों में कौनसा विटामिन पाया जाता है?
 उत्‍तर – विटामिन C

प्रश्‍न – ध्‍वनि की तीव्रता मापने वाला यंत्र क्‍या कहलाता है? 
उत्‍तर – ऑडियोमीटर

प्रश्‍न – दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है? 
उत्‍तर – जीवाणु द्वारा

प्रश्‍न – श्‍वेत प्रकाश के वर्णक्रम (Spectrum) में प्रिज्‍म द्वारा सर्वाधिक विचलित (Deviate) होने वाला कौनसा रंग है? 
उत्‍तर – बैंगनी

प्रश्‍न – रेफ्रीजेरेटर में प्रशीतक (Regrigerant) क्‍या होता है? 
उत्‍तर – फ्रीयोन

प्रश्‍न – दूध से दही बनाने में कौनसा बैक्‍टीरिया सहायक होता है? 
उत्‍तर – लैक्‍टोबैसिलस (Lacto-bacillus)

प्रश्‍न – किस अंग के कार्य न करने पर डाइलेसिस (Dialysis) किया जाता है? 
उत्‍तर – वृक्‍क (Kidney)

प्रश्‍न – मनुष्‍य के मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग क्‍या होता है? 
उत्‍तर – प्रमस्तिष्‍क (Cerebrum)

प्रश्‍न – राइफल चलाने पर लगने वाला झटका किसके संरक्षण का उदाहरण है? 
उत्‍तर – रेखीय संवेग के संरक्षण (Conservation of linear momentum) का

प्रश्‍न – प्रयोगशाला में सर्वप्रथम जीन का संश्‍लेषण करने वाला वैज्ञानिक कौन है? 
उत्‍तर – हरगोविन्‍द खुराना
👍1
2️⃣2️⃣❗1️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣0️⃣

*👇👇 आज का प्रेरक प्रसंग 👇👇*

*!! ज़िन्दगी की नाव !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

एक आदमी ने एक पेंटर को बुलाया, अपने घर और अपनी नाव दिखाकर कहा कि इसको पेंट कर दो।

उस पेंटर ने पेंट लेकर उस नाव को लाल रंग से पेंट कर दिया जैसा कि नाव का मालिक चाहता था। फिर पेंटर ने अपने पैसे लिए और चला गया। अगले दिन, पेंटर के घर पर वह नाव का मालिक पहुँच गया और उसने एक बहुत बड़ी धनराशी का चेक दिया उस पेंटर को!

पेंटर भौंचक्का हो गया और पूछा- ये किस बात के इतने पैसे हैं? मेरे पैसे तो आपने कल ही दे दिया था। मालिक ने कहा- ये पेंट का पैसा नहीं है, बल्कि ये उस नाव में जो "छेद" था, उसको रिपेयर करने का पैसा है।

पेंटर ने कहा- अरे साहब! वो तो एक छोटा सा छेद था, सो मैंने बंद कर दिया था। उस छोटे से छेद के लिए इतना पैसा मुझे ठीक नहीं लग रहा है।

मालिक ने कहा- दोस्त, तुम्हें पूरी बात पता नहीं! अच्छा मैं विस्तार से समझाता हूँ। जब मैंने तुम्हें पेंट के लिए कहा तो जल्दबाजी में तुम्हें ये बताना भूल गया कि नाव में एक छेद है उसको रिपेयर कर देना। और जब पेंट सूख गया तो मेरे दोनों बच्चे उस नाव को समुद्र में लेकर नौकायन के लिए निकल गए। मैं उस वक़्त घर पर नहीं था, लेकिन जब लौट कर आया और अपनी पत्नी से ये सुना कि बच्चे नाव को लेकर नौकायन पर निकल गए हैं, तो मैं बदहवास हो गया। क्योंकि मुझे याद आया कि नाव में तो छेद है। मैं गिरता पड़ता भागा उस तरफ, जिधर मेरे प्यारे बच्चे गए थे। लेकिन थोड़ी दूर पर मुझे मेरे बच्चे दिख गए, जो सकुशल वापस आ रहे थे। अब मेरी ख़ुशी और प्रसन्नता का आलम तुम समझ सकते हो।

फिर मैंने छेद चेक किया तो पता चला कि मुझे बिना बताये तुम उसको रिपेयर कर चुके हो। तो मेरे दोस्त उस महान कार्य के लिए तो ये पैसे भी बहुत थोड़े हैं। मेरी औकात नहीं कि उस कार्य के बदले तुम्हें ठीक ठाक पैसे दे पाऊं।

*शिक्षा:*
जीवन में "भलाई का कार्य" करने का जब मौका लगे हमेशा कर देना चाहिए, भले ही वो बहुत छोटा सा कार्य ही क्यों न हो। क्योंकि कभी कभी वो छोटा सा कार्य भी किसी के लिए बहुत अमूल्य हो सकता है।

*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
प्रकाश संश्लेसण का कार्य स्थल होता है?
Anonymous Poll
23%
तनो में
20%
जाइलम में
9%
फ्लोयम में
48%
हरितलवक में
लघुगडक की खोज स्कॉटलैंड के जॉन नैपियर ने की थी।
लघुगडक हमारे लिए बहुत उपयोगी है,जिससे हम बड़े बड़े गुणा को छोटे में ही कर लेते हैं।
I find रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण भाग 1 really interesting and helpful on DIKSHA. https://diksha.gov.in/play/collection/do_31310350752484556811599?referrer=utm_source%3Dmobile%26utm_campaign%3Dshare_content&contentId=do_313081739274838016114751


For more such interesting content, download the DIKSHA mobile app


https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.diksha.app&referrer=utm_source%3Dmobile%26utm_campaign%3Dshare_app
Sabhi student DIKSHA App ko download kar lenge vahan se me apko roj har subjects ki video links bhejunga
Jo log bhi DIKSHA app Download karenge

Vo apna name
Father name
School name
Or mobile no.
Personal msg me mujhe denge
👍1
UP Board 10th & 12th (NEET/JEE)
Jo log bhi DIKSHA app Download karenge Vo apna name Father name School name Or mobile no. Personal msg me mujhe denge
Jo log download kar liye है
वो
अपना नाम
Father name
School name
Or
Mobile no.
Personal chat me send kare


Dhanyawad