"MP में TET कराने से ESB ने किया इनकार: ऑफलाइन परीक्षा के फैसले के बाद फैसला"

ESB का इनकार: 6 साल से सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा कराने का हवाला देकर ESB ने ऑफलाइन TET कराने से मना किया।

वजह: 1.5 लाख पुराने शिक्षकों (1998-2009 बैच) के लिए सरकार ने ऑफलाइन परीक्षा का फैसला लिया था।

नई एजेंसी: सरकार अब MPPSC या किसी अन्य एजेंसी से परीक्षा कराने पर विचार कर रही है।

तारीख बढ़ेगी: 12 अक्टूबर की परीक्षा आगे टल सकती है; आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर है।
33👍1👌1
*MP में प्रोबेशन में 70-80-90% वेतन व्यवस्था निरस्त:* हाईकोर्ट का फैसला; 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को मिलेगी पूरी सैलरी
https://dainik.bhaskar.com/n49KAgtCg6b?ref=MjA4NjE1MTYyMzYxNDM0NTIxNg%3D%3D
18
मुद्दा: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीधी भर्ती वाले तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation) के दौरान न्यूनतम वेतनमान का क्रमशः 70%, 80% और 90% स्टाइपेंड देने का नियम बनाया गया था।

अदालत की टिप्पणी: हाई कोर्ट ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन और भेदभावपूर्ण माना। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब कर्मचारियों से 100% काम लिया जा रहा है, तो उन्हें पूरा वेतन मिलना चाहिए।

फैसला: अदालत ने 70%, 80% और 90% वेतन देने वाले सभी सर्कुलर और नियमों को रद्द (quashed/struck down) कर दिया और 25 नवंबर 2019 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि का 100% पूरा वेतन देने का आदेश दिया।
37👏11🔥3🙏3
जिंदगी का सफर संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन हौसलों ने कभी हार मानना नहीं सीखा।
​मैं देवास जिले की टोंक खुर्द तहसील के एक छोटे से गांव लसूडिया कुल्मी का रहने वाला हूँ। गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है—कच्ची सड़कें, जिन पर बारिश के दिनों में चलना भी मुहाल हो जाता था, उन्हीं रास्तों से चलकर मैंने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। 12वीं तक की शिक्षा पास के गांव जमुनिया से हुई और फिर देवास से कॉलेज की डिग्री हासिल की।
​कॉलेज पूरा करने के बाद लगभग 5 से 6 साल एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। अध्यापन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। कोरोना काल के दौरान मैंने पुलिस भर्ती परीक्षा दी और वर्ष 2022 में पुलिस सेवा में चयन हुआ। पुलिस की कठिन ड्यूटी और व्यस्त दिनचर्या के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मन में एक सपना था जिसे टूटने नहीं दिया। ड्यूटी के बाद जो भी वक्त मिलता, उसे किताबों को समर्पित कर दिया।
​कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास का ही नतीजा रहा कि आखिरकार शिक्षक भर्ती (वर्ग-3) में चयन हुआ और आज मैं अपने पसंदीदा क्षेत्र—शिक्षा जगत में सेवा दे रहा हूँ।
43👍2👏1
परिवीक्षा में 70-80-90 प्रतिशत वेतन व्यवस्था रद्द।
25 नवंबर 2019 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन।

Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
👍146🙏1👌1
MP शिक्षक पात्रता परीक्षा: 31 दिसंबर से पहले होगी केवल एक ही परीक्षा।

Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
15
​Thank you so much, Amit Sir
​आपकी हर वीडियो से हमेशा एक नई प्रेरणा और सही मार्गदर्शन मिला।
​मेरा यह सफर 2019 में शुरू हुआ था, और उसी साल मेरी शादी भी हो गई। शादी के बाद घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी, साथ ही अतिथि शिक्षक के रूप में स्कूल की जॉब। स्कूल में पूरी ईमानदारी से पढ़ाना, घर आकर कामकाज संभालना और फिर बचे हुए समय में पढ़ाई करना आसान नहीं था। समय बहुत कम मिलता था, इसलिए अक्सर घर के काम निपटाते हुए भी पढ़ाई जारी रखनी पड़ती थी।
​इस दौरान MPTET वर्ग 3 और वर्ग 2 की परीक्षाएं दीं। कई बार असफलताएं मिलीं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ती रही। आखिरकार, 2026 में वह सुखद दिन आ ही गया जब वर्षों की मेहनत, धैर्य, संघर्ष और सबकी दुआओं का सबसे खूबसूरत परिणाम मिला।
​Finally, I joined as a Government Teacher
​आज जब पीछे मुड़कर उन पुराने संघर्षों को देखती हूँ, तो समझ आता है कि हर परीक्षा और हर असफलता मुझे इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए ज़रूरी थी।
63👏5
MPTET सेवारत शिक्षक
कक्षा 1 से 8 वीं तक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
💯6👏21