Saarthi RAS Academy Udaipur
3.17K subscribers
1.08K photos
48 videos
793 files
1.14K links
राजस्थान सिविल सेवा परीक्षा (RAS)
App link https://play.google.com/store/apps/details?id=com.saarthi.academy https://youtube.com/channel/UCse-_Z6niazKpM2Pd2mmyjQ


👉RAS exam (pre+ mains)
👉Sub inspector exam( PSI)
👉IAS exam
Download Telegram
भारत का सबसे ऊंचा दर्रा (मोटरेबल)
Anonymous Poll
17%
मिग ला
39%
उमलिंगला
42%
खारदुंगला
2%
इमिस ला
‍ सिलीगुड़ी गलियारा

उपनाम- चिकन नेक
स्थिति- पश्चिम बंगाल
चौड़ाई- 20-22 km
लंबाई- 60 km
विशेषता- ( 1)पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को जोड़ता है
कनेक्टिविटी- हाल ही में भारत सरकार यहां कारी 40 किलोमीटर लंबा भूमिगत रेलवे कॉरिडोर बनाने की योजना काम कर रही है
👍4
ऑरेंज इकोनॉमी की अनंत संभावनाएं

ऑरेंज इकोनॉमी एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जो रचनात्मकता, संस्कृति और नवाचार पर आधारित है। इसमें म्यूजिक, फिल्म्स, फैशन, डिज़ाइन, और टेक्नोलॉजी जैसे उद्योग शामिल हैं। यह क्षेत्र रोजगार पैदा करता है, खासकर युवा पीढ़ी के लिए, जो कला और डिजिटल मीडिया में सक्रिय है।

मुख्य बिंदु:

1. भारत का युवा कार्यबल:
भारत में 35 साल से कम उम्र के लोगों का सबसे बड़ा कार्यबल है, जो ऑरेंज इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण संसाधन बन सकता है। 2035 तक, इस वर्ग की बड़ी संख्या रोजगार में शामिल होगी।


2. वैश्विक अवसर:
भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था में भागीदारी 2035 तक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ने का अनुमान है। इसमें फिल्म, कला, संगीत, और डिज़ाइन जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।


3. सरकार की भूमिका:
सरकार नीतियां बना रही है ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल सके।


4. वैश्विक उदाहरण:
यूएसए और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने अपनी रचनात्मक अर्थव्यवस्थाओं का फायदा उठाया है। भारत को भी ऐसे ही अवसरों का लाभ उठाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है।
👍3
🇮🇳 भारतजेन एआई (BharatGen AI)

भारतजेन एआई भारत का पहला सरकारी बजट से विकसित स्वदेशी बहुभाषी एआई मॉडल है, जिसे जून 2025 में लॉन्च किया गया।

मुख्य तथ्य:

यह भारत की 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

यह केवल Text ही नहीं, बल्कि Speech (आवाज) और Vision (दस्तावेज/चित्र) को भी समझ सकता है।

इसे National Mission on Interdisciplinary Cyber-Physical Systems (NM-ICPS) के तहत प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने मिलकर तैयार किया है।

इसे खास तौर पर भारतीय डेटा पर प्रशिक्षित किया गया है, ताकि यह भारत की भाषा, संस्कृति और जरूरतों को बेहतर समझ सके।

यह कम पढ़े-लिखे या डिजिटल तकनीक में कमजोर लोगों के लिए भी उपयोगी है।

स्थानीय भाषाओं में बोलकर काम करने की सुविधा के कारण यह खेती, सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद करेगा।
📊 समस्या कितनी बड़ी है?

दिसंबर 2025 तक देश में लंबित मामलों की संख्या लगभग 4.80 करोड़ तक पहुँच गई।
जिला अदालतों में सबसे ज्यादा मामले लंबित हैं,उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में भी लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

⚖️ सिर्फ अदालतें दोषी नहीं

सरकारी विभाग खुद सबसे बड़े मुकदमेबाज (litigant) हैं।सरकार अपील, रिविजन और रिट याचिकाएं बार-बार दायर करती है।कई बार छोटे मामलों में भी अनावश्यक अपील की जाती है।

🧑‍⚖️ जजों की कमी
भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर लगभग 21 न्यायाधीश हैं।1987 की विधि आयोग की सिफारिश के अनुसार यह संख्या 50 होनी चाहिए थी।

🏛️ प्रशासनिक विफलता

जब सरकारी फैसले समय पर और सही नहीं होते,जब नियमों की गलत व्याख्या होती है,
जब विभाग जिम्मेदारी से काम नहीं करते,
तो नागरिकों को मजबूर होकर अदालत जाना पड़ता है।

💡 समाधान क्या?
1. प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही तय हो।
2. सरकारी मुकदमेबाजी नीति में सुधार हो।
3. न्यायिक नियुक्तियों में तेजी लाई जाए।
4. अदालतों के बाहर विवाद समाधान (मध्यस्थता आदि) को बढ़ावा मिले।
👍2
🌑 चंद्र ग्रहण 🌑

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी बीच में होती है।

चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा (Full Moon) के दिन ही लगता है।

लेकिन हर पूर्णिमा को नहीं लगता, क्योंकि चंद्रमा की कक्षा थोड़ी झुकी हुई होती है।

🌑 चंद्र ग्रहण के प्रकार

1. पूर्ण चंद्र ग्रहण – जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया (Umbra) में आ जाता है।

2. आंशिक चंद्र ग्रहण – जब चंद्रमा का कुछ भाग छाया में आता है।

3. उपछाया चंद्र ग्रहण – जब चंद्रमा पृथ्वी की हल्की छाया (Penumbra) से गुजरता हैं
2
राजस्थान में AI के लिए नीति
🔬 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।

यह दिन महान वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को की गई “रमन प्रभाव” की खोज की याद में मनाया जाता है।
इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। वे नोबेल पाने वाले भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।

भारत सरकार के सामने 1986 में NCSTC ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा और पहला विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया।


2026 की थीम

“विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना”
(Women in Science: Catalysing Viksit Bharat)
रमन प्रभाव (Raman Effect)

रमन प्रभाव वह घटना है जिसमें जब प्रकाश किसी पारदर्शी पदार्थ (जैसे पानी, काँच आदि) से गुजरता है, तो उसका एक बहुत छोटा हिस्सा पदार्थ के कणों से टकराकर अपनी तरंगदैर्ध्य (wavelength) बदल लेता है।
इस बदली हुई तरंगदैर्ध्य के साथ जो प्रकाश बिखरता है, उसे रमन स्कैटरिंग कहते है
*गीदड़ नृत्य*

प्रसिद्ध- शेखावाटी क्षेत्र
कब- होली के डंडारोपण से पूर्व से प्रारंभ होकर होली के बाद तक
वाद्य यंत्र- नगाड़ा ,ढोल, चंग, डफ
यह नृत्य केवल पुरुष ही करते हैं
इसमें पुरुष विभिन्न प्रकार के स्वांग करते हैं
2
*गैर नृत्य*
प्रसिद्ध- मेवाड़ और बाड़मेर

कब- होली के दूसरे दिन से लेकर 15 दिन तक

वाद्य यंत्र- ढोल ,थाली, बकिया

गैर कर्ता गैरिया कहलाता है

बाड़मेर के गैरिया - सफेद ओंगी तलवार और चमड़े का पट्टा धारण करते हैं

मेवाड़ के गैरिया- सफेद अंगरखी धोती व केसरिया पगड़ी धारण करते हैं

मेवाड़ व बाड़मेर गैर की लगभग समान है परंतु लय, चाल और मंडल में अंतर है

गैर के अन्य रूप
आंगी -बांगी- लाखेटा गांव
तलवार गैर - मेनार गांव
काणाना - बाड़मेर का प्रसिद्ध गैर नृत्य
4
“ईरान का त्रासदी भरा सफर”।

1️⃣ 1979 की इस्लामी क्रांति

1979 में अयातुल्ला खुमैनी के नेतृत्व में ईरान में इस्लामी क्रांति हुई।मोहम्मद रजा शाह पहलवी की सत्ता समाप्त हुई।राजशाही से इस्लामी गणराज्य बना।शुरुआत में जनता में उत्साह था, लेकिन बाद में कठोर धार्मिक शासन स्थापित हो गया

2️⃣ कट्टर इस्लामी शासन और दमन

शासन में लोकतांत्रिक मूल्यों की जगह धार्मिक कानून लागू हुए।महिलाओं और युवाओं पर सख्त पाबंदियाँ लगीं।अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित हो गई।समाज में असहमति को दबाया गया।

3️⃣ विदेश नीति और आतंकवाद समर्थन

लेबनान में हिज़्बुल्लाह जैसे संगठनों को समर्थन दिया।इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ आक्रामक रुख रखा।क्षेत्रीय संघर्षों में ईरान की भूमिका बढ़ी।

5️⃣ महिलाओं का विरोध आंदोलन

2022 में महसा अमीनी की हिरासत में मौत के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए।
महिलाओं ने हिजाब कानून के खिलाफ आंदोलन किया।सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों गिरफ्तार हुए।

6️⃣ आर्थिक और सामाजिक संकट

तेल पर निर्भर अर्थव्यवस्था प्रतिबंधों से प्रभावित हुई।महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी।युवा वर्ग में असंतोष बढ़ता गया।
शासन ने दमन की नीति जारी रखी।
3👍1
1️⃣ व्यापार और आर्थिक लक्ष्य
दोनों देशों ने 2030 तक 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय किया
इस वर्ष के अंत तक व्यापक आर्थिक समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर करने की योजना है
आठ क्षेत्रों में सहयोग समझौते किए गए

2️⃣ यूरेनियम आपूर्ति समझौता

भारत सरकार और कनाडा की कंपनी के बीच 2.60 अरब अमेरिकी डॉलर का समझौता हुआ,2027 से 2035 तक भारत को परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए यूरेनियम की आपूर्ति होगी।इससे भारत के परमाणु ऊर्जा उत्पादन को मजबूती मिलेगी।भारत ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है

3️⃣ रक्षा और सुरक्षा सहयोग

रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी
समुद्री सुरक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत किया जाएगा

4️⃣ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएँ हैं कनाडा इंडो-पैसिफिक रणनीति में भारत को महत्वपूर्ण भागीदार मानता है

✍️ निष्कर्ष
यह समझौता केवल यूरेनियम आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा देने वाला है।व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से लाभकारी होगा
3
ईरान युद्ध गहराने से भारतीय निर्यात पर संकट

1️⃣ समस्या की शुरुआत

ईरान क्षेत्र में युद्ध/तनाव गहराने से समुद्री मार्ग प्रभावित हो रहे हैं।अरब सागर और रेड सी रूट में अस्थिरता बढ़ गई है।इसका सीधा असर भारत के निर्यात पर पड़ रहा है

2️⃣ बंदरगाहों पर संकट

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) और मुंद्रा पोर्ट पर हजारों कंटेनर अटके हैं
जल्दी खराब होने वाले सामान (Perishable goods) को ज्यादा दिन तक नहीं रखा जा सकता, जिससे भारी नुकसान का खतरा है

3️⃣ शिपिंग लागत और समय में वृद्धि

यूरोप और अमेरिका जाने वाला माल स्वेज नहर की जगह केप ऑफ गुड होप से गुजरना पड़ेगा

4️⃣ किन क्षेत्रों पर असर?

टेक्सटाइल,फुटवियर,फल-सब्जी,चावल,अन्य खाद्य उत्पाद

भारत हर महीने लगभग 3 अरब डॉलर का निर्यात यूरोप को करता है
वित्त वर्ष 2025–26 के पहले 10 महीनों में भारत ने यूरोप को 32 अरब डॉलर का निर्यात किया है

✍️ निष्कर्ष

ईरान क्षेत्र में बढ़ता युद्ध केवल एक क्षेत्रीय समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव भारत के व्यापार, निर्यात, खाद्य आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है। यदि स्थिति लंबी चली, तो भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यातकों को बड़ा झटका लग सकता है
👍5
1️⃣ क्या है आयरन डोम?
यह इज़राइल का उन्नत शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है।कम दूरी की मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर देता है।इसकी सफलता दर 90% से अधिक मानी जाती है।

2️⃣ भारत में क्यों ज़रूरी?

भारत को चीन-पाकिस्तान की दोहरी सुरक्षा चुनौती है।हाल के संघर्षों में ड्रोन और कम दूरी के हमलों का खतरा बढ़ा है।शहरों और रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा के लिए मजबूत सिस्टम आवश्यक है।

3️⃣ एस-400 की भूमिका

एस-400 लंबी दूरी (लगभग 400 किमी) तक दुश्मन के विमान और मिसाइल को निशाना बना सकता है।यह पहले से भारत की लंबी दूरी की सुरक्षा जरूरत पूरी कर रहा है।

4️⃣ मल्टी-लेयर सुरक्षा प्रणाली

एस-400 लंबी दूरी के खतरे रोकेगा।
आयरन डोम कम दूरी के रॉकेट, ड्रोन और मिसाइल रोकेगा।इस तरह भारत के पास ऊपर से नीचे तक बहु-स्तरीय (Multi-layer) सुरक्षा कवच होगा।

5️⃣ भारत में निर्माण

केवल खरीद नहीं, बल्कि तकनीक ट्रांसफर के साथ भारत में निर्माण की योजना है।
इससे आत्मनिर्भर रक्षा नीति को मजबूती मिलेगी

निष्कर्ष
आयरन डोम और एस-400 मिलकर भारत के शहरों और रणनीतिक ठिकानों को मजबूत, बहु-स्तरीय और लगभग अभेद्य सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
👏4
सार्वनामिक विशेषण है

(a) जो लड़का बैठा है उसे अंदर भेजो| (b) कौन पागल आवाज लग रहा है| (c) वह पुस्तक पढ़ रहा है (d) कोई आदमी आया है (e) जिसकी लाठी उसकी भैंस
Anonymous Poll
36%
a,c
31%
e,b,a
22%
b,d,e
10%
d,e,a
👏5
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत की राजकीय यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री स्टब रायसीना संवाद-2026 में मुख्य अतिथि के साथ ही मुख्य वक्ता हैं।
🥰4