जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है. हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं. वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे. हादसा चंदनवारी पहलगाम में हुआ है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे. बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गई. सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे.
#sdstudy #shivgauri🔱
#sdstudy #shivgauri🔱