𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐞 𝐨𝐟 𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐚𝐲𝐚𝐭 𝐒𝐚𝐡𝐚𝐲𝐚𝐤 𝐔𝐧𝐢𝐨𝐧 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡
7.18K subscribers
2.26K photos
100 videos
650 files
1K links
𝐃𝐞𝐩𝐚𝐫𝐭𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐨𝐟 𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐚𝐲𝐚𝐭𝐢 𝐑𝐚𝐣 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡
Download Telegram
📢 पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश
संगठनात्मक विस्तार हेतु महत्वपूर्ण सूचना

यूनियन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को अत्यंत सरल एवं सुगम बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, ताकि पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार तेज़ी से किया जा सके और प्रत्येक जनपद व ब्लॉक में मजबूत टीम का गठन हो सके।

👉 आप सभी सम्मानित जिला अध्यक्ष / ब्लॉक अध्यक्ष साथी
कृपया चुनाव परिणाम PDF को प्रिंट करके उसमें संबंधित पदाधिकारियों का पूरा विवरण भरकर अतिशीघ्र निम्न नंबर पर भेजें:
📲 9598881696

आपके द्वारा भेजे गए विवरण का यूनियन की प्रदेश टीम द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत-

आपकी जनपद / ब्लॉक कार्यकारिणी को प्रमाणित किया जाएगा
प्रमाण पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा
यूनियन का आधिकारिक लेटरपैड उपलब्ध कराया जाएगा

यूनियन का उद्देश्य है कि एक महीने के अंदर एक सुदृढ़, अनुशासित और एकजुट यूनियन ढांचा तैयार हो सके, जिससे पंचायत सहायकों के अधिकारों और मान-सम्मान की लड़ाई को और मजबूती मिल सके।

*👉 संगठनात्मक विस्तार पूर्ण होते ही ब्लॉक स्तर, जनपद स्तर और प्रदेश स्तर पर पंचायत सहायक साथियों की लंबित मांगों के सम्बन्ध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।*

आप सभी साथियों से सहयोग की अपेक्षा है।

जय पंचायत सहायक यूनियन
जय पंचायत सहायक
#PSUUP #PSUTeam


बृजेश कुमार मिश्रा
प्रदेश अध्यक्ष
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश
👍159
📣 यूनियन के संगठनात्मक विस्तार हेतु महत्वपूर्ण चर्चा
*👉 आज रात 08:00 बजे जुड़िए हमारी विशेष मीटिंग में*

प्रिय साथियों,
यूनियन की चुनाव प्रक्रिया को बिल्कुल सरल, सहज और पारदर्शी बनाया जा रहा है, ताकि हर पंचायत सहायक बिना किसी बाधा के अपनी भूमिका निभा सके।

यह हम सभी पंचायत सहायकों को एक मंच पर लाने का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण प्रयास है।
आपकी उपस्थिति ही हमारी मज़बूती है, आपका सुझाव ही हमारी दिशा है, और आपका सहयोग ही हमारी जीत है।

आइए, साथ मिलकर एक मजबूत, संगठित और प्रभावी यूनियन का निर्माण करें।

🔗 मीटिंग लिंक नीचे दिया गया है
👇👇
https://x.com/i/spaces/1vOxwdvpRzWKB
6🔥1
𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐞 𝐨𝐟 𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐚𝐲𝐚𝐭 𝐒𝐚𝐡𝐚𝐲𝐚𝐤 𝐔𝐧𝐢𝐨𝐧 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡 pinned «📣 यूनियन के संगठनात्मक विस्तार हेतु महत्वपूर्ण चर्चा *👉 आज रात 08:00 बजे जुड़िए हमारी विशेष मीटिंग में* प्रिय साथियों, यूनियन की चुनाव प्रक्रिया को बिल्कुल सरल, सहज और पारदर्शी बनाया जा रहा है, ताकि हर पंचायत सहायक बिना किसी बाधा के अपनी भूमिका निभा सके।…»
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश
*ऑनलाइन मीटिंग दिनांक 16 नवम्बर 2025*

प्रिय साथियों,
आज यूनियन की ऑनलाइन मीटिंग में 1054 पंचायत सहायक साथियों का जुड़ना यह साबित करता है कि अब हम सब एक नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हम आप सभी का हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट करते हैं कि आपने अपने व्यस्त समय से समय निकालकर संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाया।

आज की मीटिंग केवल चर्चा नहीं थी
यह एक संकल्प, एक प्रतिबद्धता और एक मजबूत संगठन की ओर बढ़ाया गया निर्णायक कदम था।

यूनियन चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह सरल, सहज और पारदर्शी बनाया जा रहा है ताकि
➡️ हर पंचायत सहायक सम्मान के साथ अपनी भूमिका निभा सके
➡️ संगठन का विस्तार तेज़ी और मजबूती के साथ हो
➡️ ब्लॉक से प्रदेश स्तर तक एकरूप संरचना खड़ी हो सके

आप सभी के सुझाव, आपका उत्साह और आपका सहयोग ही हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
आज यह स्पष्ट दिखा कि पंचायत सहायक अब जाग चुका है और संगठित हो चुका है।

अगर आप मीटिंग में नहीं जुड़े तो आप रिकॉर्डेड मीटिंग सुन सकते हैं
लिंक 👇👇
https://x.com/i/spaces/1vOxwdvpRzWKB
16👍6🔥1
बृजेश कुमार मिश्रा
यूनियन_ब्लॉक_चुनाव_परिणाम.pdf
आप सभी अध्यक्ष साथी अतिशीघ्र चुनाव परिणाम का विवरण भरकर भेजिए, ताकि आपकी कार्यकारिणी को प्रमाणित किया जा सके। इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल न करें। हमें जल्द से जल्द सभी जनपद को संगठित करना है।
👍161💯1
Letter to DPRO LKO_for PS training on 18.11.2025.pdf
459.8 KB
पंचायत सहायकों को आधार ऑपरेटर बनने हेतु NSEIT द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रशिक्षण आयोजन के संबंध में
जनपद लखनऊ
👍62
📢 महत्वपूर्ण सूचना:
*सभी पंचायत सहायक की ऑनलाइन अटेंडेंस प्रोफाइल अस्थायी रूप से डीएक्टिवेट कर दी गई है।*

कृपया किसी भी प्रकार की घबराहट या भ्रम की स्थिति न बनाएं।
अग्रिम आदेश/सूचना प्राप्त होने तक आप सभी शांति एवं धैर्य बनाए रखें।

जैसे ही विभागीय स्तर से नई जानकारी प्राप्त होगी, आपको तुरंत अवगत कराया जाएगा।

*-पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश*
👍315
ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करने में आ रही तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया गया है।
अब सभी पंचायत सहायक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति सामान्य रूप से दर्ज कर सकते हैं।

कृपया नियमित रूप से अटेंडेंस अपडेट करते रहें

*-पंचायत सहायक यूनियन, उत्तर प्रदेश*
16
📢 UP पुलिस होमगार्ड भर्ती 2025
👮‍♂️ कुल पद: 41,424

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की मेगा भर्ती का विज्ञापन जारी!
🔥188👍3😢1
आज 1 दिसंबर 2025 को पंचायत सहायक पद के चार साल पूरे हों चुके है 6000 रुपये की मामूली राशि में परिवार, जिम्मेदारियाँ, समाज की उम्मीदें और अपने कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाकर चार वर्षों तक लगातार सेवा देने वाले सभी साथियों को उम्मीद भरा मुबारकबाद आशा है 2026- 27 वित्तीय वर्ष परिवर्तन का राही बनेगा
58👍7🔥7
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी सांसद " श्री धर्मेंद्र यादव जी ने संसद सत्र में उठाई पंचायत सहायकों समेत अन्य अल्प मानदेय कर्मियों के स्थाईकरण की मांग...
66👍9🔥4👌3
🔘उत्तर प्रदेश मे फैमिली आईडी से वृद्धावस्था पेंशन की शुरुआत 👍

पांच जिलों अमेठी, कासगंज, गोरखपुर, ललितपुर और बस्ती मे चलेगा पायलट प्रोजेक्ट
11
यूनियन_जनपद_चुनाव_परिणाम.pdf
1 MB
*सभी जिला अध्यक्ष साथियों हेतु महत्वपूर्ण निर्देश*

1. *सभी जिला अध्यक्ष साथी 2 दिवस के भीतर* निर्धारित प्रारूप के अनुसार संबंधित सूचना उपलब्ध कराएं।
2. यदि उक्त पदाधिकारियों में से किसी भी पद पर कोई निर्वाचित नहीं हुआ है, तो कृपया उस स्थान को रिक्त छोड़ दें।
3. यदि उक्त पदाधिकारियों में से कोई भी निर्वाचित नहीं हुआ हो, तो ऐसे में *एक जिला प्रभारी* एवं *दो अन्य साथियों* का विवरण अनिवार्य रूप से तत्काल उपलब्ध कराएं।

सभी विवरण प्रदेश अध्यक्ष जी के व्हाट्सएप नंबर - 9598881696 पर तुरंत प्रेषित करें।
16
उक्त सूचना आप सभी पंचायत सहायक अपने अपने जनपद ग्रुप में शेयर कर दें।