अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने शनिवार से होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की ओर से बिछाई गई समुद्री सुरंगों को हटाने का काम शुरू किया है। यह कार्रवाई तब शुरू हुई थी, जब अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही थी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाया जा रहा है।
❤4
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉक्टर खलीलुर्रहमान ने अपने हालिया भारत दौरे को 'शानदार और फलदायी' बताया है। खलीलुर्रहमान ने इस हफ्ते (7 से 9 अप्रैल) भारत का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत भारत के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली-ढाका के संबंधों को बेहद खास बताते हुए जल्दी ही बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के भारत आने की संभावना जताई है।
🔥3
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के दौरान भारत के विदेश मंत्री संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) की यात्रा पर हैं। अपने इस दौरे पर उन्होंने अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
🔥5
लेबनान के दक्षिणी शहर बिंत जबील में इजरायली सेना और हिजबु्ल्लाह के बीच जबरदस्त झड़पें हुई हैं। हिजबुल्लाह के लड़ाकों और उनके ठिकानों को हटाने के अभियान के तहत इजरायली सेना ने शहर को चारों तरफ से घेर लिया है। इजरायली हवाई हमलों में 11 लोगों की मौत हुई है।
🔥3
युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की के सामने दो अजीबोगरीब मांगे रख दी हैं। काइनेरुगाबा की पहली मांग है तुर्की उन्हें एक अरब डॉलर दे। ये मांग सोमालिया में इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने में युगांडा के लंबे समय से चले आ रहे सैन्य योगदान के लिए है। उन्होंने दूसरी मांग ये की है कि तुर्की देश की सबसे सुंदर लड़की उन्हें सौंपे। युगांडा के सेना प्रमुख ने कहा है कि तुर्की अपने देश की सबसे खूबसूरत महिला को उन्हें सौंपे जिससे वो शादी करेंगे।
😁6😱2
मणिपुर के उखरुल जिले में एक बीएसएफ जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा। इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने जिले में अवैध रूप से बनाए गए 21 बंकरों को भी नष्ट कर दिया।
👍6
बिहार में राजनीतिक उठापटक या यूं कहें कि सस्पेंस अगले 72 घंटे में पूरी तरह से खत्म होने के आसार हैं। सूत्रों का दावा है कि 14 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार अपनी सरकार की कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे और उसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले लेंगे।
🔥4👎1🌚1
देश में वित्त वर्ष 26 में रिकॉर्ड पेटेंट फाइलिंग पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का इनोवेशन इंजन अब रुकने वाला नहीं है। वित्त वर्ष 26 में भारत में रिकॉर्ड 1.43 लाख पेटेंट फाइल किए गए हैं और इसमें पिछले साल की तुलना में 30.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह वृद्धि आत्मविश्वासी और तेजी से विकसित हो रहे भारत को दर्शाती है
👍3❤1
जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे अपने जहाजों को निकालने के लिए भारत ने विशेष अभियान लॉन्च कर दिया है। अब भारत इस क्षेत्र में फंसे अपने 18 जहाजों को तेजी से निकाल रहा है। फारस की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में न केवल जहाज फंसे हुए हैं, बल्कि 20,000 भारतीय नाविक भी फंसे हैं। इनमें से कम से कम 475 नाविक भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर कार्यरत हैं। अब तक सरकार ने 1,754 नाविकों को वहां से निकाल लिया है
👏4❤1
