knowledge With DEEP
619 subscribers
3.61K photos
60 videos
2.21K files
1.72K links
Welcome everyone...
Here You Get Every information Like...
HBSE ,SSC,RRB OR other state level exam result, information
Download Telegram
CWP_21270_2020_10_12_2020_FINAL_ORDER.pdf
131.9 KB
CWP_21270_2020_10_12_2020_FINAL_ORDER.pdf
फीस नही देने पर स्कुल आनलाईन पढाई से वचितं नही कर सकते हाई कोर्ट
Best Science Questions in Hindi



– पादपों के मूल रोमों द्वारा जल किस प्रक्रिया से अवशोषित किया जाता है?
– परासरण (Osmosis) द्वारा

– वनस्‍पति तेलों को संतृप्‍त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है? – हाइड्रोजन का

– ट्यूबरकुलोसिस संक्रमण किसके द्वारा होता है? 
– माइक्रोबैक्‍टीरियम ट्यूबरकुलोसिस द्वारा

– ब्‍लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम क्‍या है? 
– कैल्सियम हाइपोक्‍लोराइट

- 1024 वाइट किसके बराबर होता है? उत्‍तर – 1 किलोबाइट के

– अत्‍यन्‍त दिशिक (Coherent) प्रकाश किरण पुंज कहलाता है?
– लेसर (LASER)

– आर्निथालॉजी (Ornithology) में किसका अध्‍ययन किया जाता है? -
चिडि़यों का, उनके प्राकृतिक वातावरण में

– CH3OH सूत्र किस रसायन का है? 
– मेथिल अल्‍कोहल (Methyl-alchohal) का

– विटामिन D का रासायनिक नाम क्‍या है?
– कैल्‍सीफेरोल (Calciferol)

– विटामिन B5­ की कमी से कौनसा रोग हो जाता है?
– पैलाग्रा (Pellagra)

– भारत में राष्‍ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?
– पूणें में

– रात्रि दृष्टि उपकरण (Night vision apparatus) में किन तरंगों का उपयोग किया जाता है?
– अवरक्‍त तरंगों (Infra red waves) का

– ‘बार’ (Bar) किस भौतिक राशि का मात्रक है? – वायुमण्‍डलीय दाब का

– भारी जल (Heavy water) का अणुभार (Molecular weight) कितना होता है?
– 20

– 80 किग्रा का एक व्‍यक्ति लिफ्ट में त्‍वरित गति से जा रहा है, यदि एकाएक लिफ्ट का केबिल टूट जाए, तो गिरते हुए व्‍यक्ति का भार क्‍या होगा? 
– शून्‍य

– सूर्य के परित: पृथ्‍वी की भ्रमण गति कितनी है? 
– 29.8 किमी/से.

– यदि किसी रेडियो स्‍टेशन से 25 मीटर बैण्‍ड पर प्रसारण हो रहा है, तो प्रसारण की आवृत्ति क्‍या है? 
– 1.2 X 104 कि. हर्ट्ज

– सेल का वि.वा.ब. (EMF) का निरूपित करता है? 
– कार्य (ऊर्जा)

– कम्‍प्‍यूटर में DOS क्‍या होता है? 
– डिस्‍क ऑपरेटिंग सिस्‍टम

–  सर्वाधिक वैद्युत ऋणात्‍मक तत्‍व कौन सा है? 
– फ्लोरीन

– डेंड्राजॉजी (Dendrology) का सम्‍बन्‍ध किसके अध्‍ययन से है? 
– झाडि़यों एवं वृक्षों के अध्‍ययन से

– प्रतिजैविक पेनिसिलीन किसके प्राप्‍त किया जाता हे? 
– कवक से

– ट्रैकोमा रोग किस अंग से सम्‍बन्धित रोग है? 
– आँख से

– पॉजीट्रान (Positron) की खोज किसने की थी? 
– एंडरसन ने (1932 में)

– युग्‍म उत्‍पादन (Pair Production) की घटना क्‍या है? 
– किसी नाभिक द्वारा g किरण फोटॉन के अवशोषण के फलस्‍वरूप पॉजीट्रान और इलेक्‍ट्रॉन उत्‍पन्‍न करने की घटना

– बरनौली का सिद्धान्‍त आधारित है? 
– ऊर्जा-संरक्षण के सिद्धान्‍त पर

– कौनसी धातु ‘भविष्‍य की धातु’ (Metal of Future) कहलाती है? 
– टाइटेनियम

– हाइड्रोजन का रेडियोधर्मी स्‍मस्‍थानिक कौनसा है? 
– ट्रीटियम

– EEG नामक यंत्र से क्‍या अंकित किया जाता है? 
– मस्तिष्‍क की वैद्युत सक्रियता

– गाउट के रोगियो को कौनसा भोजन करने की सलाह दी जाती है (कम प्रोटीन वाला या अधिक प्रोटीन वाला)? 
– कम प्रोटीन वाला

– कैटेरेक्‍ट (Cataract) किस अंग की बीमारी है? 
– आँख की

– ‘एपिडेमियोलॉजी’ (Epidemiology) में किसका अध्‍ययन किया जाता है? 
– महामारी रोगों (Epidemic Diseases) का

– वयस्‍क मनुष्‍य में कितनी हड्डियाँ होती है? उत्‍तर – 206

– मनुष्‍य मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग होता हे?  – सेरेब्रम (Cerebrum)

– किस रक्‍त समूह वाला व्‍यक्ति सभी से रक्‍त ग्रहण कर सकता है? 
 – AB रक्‍त ग्रुप वाला

– क्षय रोग के लिए जैवरोधी (Antibiotic) प्रयोग होता है? 
– स्‍ट्रेप्‍टोमाइसिन (Streptomycin)

– फ्यूज वायर का प्रयोग किसलिए किया जाता है? 
– अनावश्‍यक उच्‍च विद्युतधारा को परिपथ में गुजरने से रोकने के लिए

– अधिकतम घातवर्ध्‍य (Malleable) धातु है?  – सोना

– द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) में होती है? 
– ब्‍यूटेन एवं प्रोपेन

– सुप्रतिष्ठित गन्‍ने (Nobel Canes/Sugarcane) का वानस्‍पतिक नाम (Botanica/Scientific Name) है? 
– सेकेरम ऑफीसिनेरम (Saccharum Officinarum)

– सफेद भृंगक (White Grub) का वैज्ञानिक नाम (Zoological Name) है? 
–Holotrichia Consanguinea

– भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR-Indian Council of Agricultural Research) द्वारा वर्गीकृत शस्‍य मौसम (Agro-Climatic) तथा शस्‍य पारिस्थितिकी जोन (Agro-Ecological Zones) की संख्‍या क्रमश: है? 
– 15 (Agro-Climatic Zones) एवं 131 (Agro-Ecological Zones)

– स्‍वपरागण (Self Pollination) प्रक्रिया किससे सम्‍बन्धित है? 
– स्‍वनिषेचन (Autogamy)

– पशुओं में नए पैदा हुए बछड़े (New born Calves) को खीस (Colostrum) कितने दिनों तक पिलानी चाहिए? 
– 10 दिनों तक

– पशुधन के क्षेत्र में गाय (Cow) में दुग्‍ध ज्‍वर (Milk Fever) रोग किस पोष
क तत्‍व की कमी से होता है?
– कैल्सियम (Calcioum-Ca)

– आलू के चिप्‍स (Chips) बनाने हेतु कौनसी प्रजाति योग्‍य होती है? 
– आलू-‍चिप्‍सोना 1, 2, 3 प्रजातियाँ

– फूलगोभी (Cauliflower) में ह्विपटेल (Whiptail) व्‍याधि (Disorder) किस पोषक तत्‍व की कमी से होती है? 
– मॉलीब्‍डेनम (Molybdenum-Mo)

– पाइराइट (Pyrite) का सूत्र (Formula) है? – FeS2

– ध्‍वनि को ‘आँख’ की भाँति उपयोग करने वाला पशु/पक्षी है?
– चमगादड़ (Bat)

– मनुष्‍य शरीर में कठोरतम (Hardest) पदार्थ कौनसा है? 
– ऐनेमल (Enamel)

– एक हार्ट-बीट (Heart Beat) में अनुमानत: कितना समय लगता है?
– 0.8 Second
– ‘स्फिग्‍मोमैनोमीटर’ (Sphygmomanometer) किस कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है? 
– रक्‍त दाब (Blood Pressure) नापने के लिए

– प्रकाश के कौनसे अवयव क्‍लोरोफिल द्वारा अवशोषित कर लिए जाते है? 
– नीले और लाल रंग के अवयव

– क्रायो अभिरक्षण (Cryopreservation) किस ताप पर किया जाता है? 
– (-1960C पर)

– प्राकृतिक यूरेनियम में U-235 का प्रतिशत लगभग कितना होता है?
– 0.72%

– भारत में ‘सैटेलाइट ट्रैकिंग एण्‍ड रेन्जिंग स्‍टेशन’ (Satellite Tracking and Ranging Station-STARS) कहाँ स्थित है? 
– कावालुर (Kavalur) तमिलनाडु

– ‘विक्रम साराभाई स्‍पेस सेन्‍टर’ (VSSC) कहाँ स्थित है? 
– तिरूवनन्‍तपुरम में

– कौन सा बम केवल जीवित वस्‍तुओं को प्रभावित करता है, इमारतों को नहीं? 
– न्‍यूट्रॉन बम

– ‘किसान खाद‘ (Kisan Khad) कही जाती है? 
– कैल्सियम अमोनियम नाइट्रेट (CAN-Calcium Ammonium Nitrate-26% N i.e., 13% Nitrate Nitrogen + 13% Ammonical Nitrogen)

– ‘पूसा जय किसान’ (Pusa Jai Kisan) किसका ‘सोमाक्‍लोन’ (SomaClone) है? 
– भारतीय सरसों (Indian Mustard) का

– पेलोफॉस (Pelofos) उर्वरक में P2O5 की प्रतिशत मात्रा पाई जाती है?
– 11%

– गन्‍ने (Sugarcane) में ‘पहला झूलसा’ (First Blight) किस पादप पोषक तत्‍व की कमी में पैदा होता है? 
– मैंग्‍नीज (Mn-Manganese) तत्‍व

– कैम प्‍लाण्‍ट्स (CAM Plants) में रन्‍ध्र (Stomata) कब खुलते हैं? 
– रात्रि (Night) के समय

– टी.पी.एस. (TPS-True Potato Seed) तकनीक किस फसल से सम्‍बन्धित है? 
– आलू (Potato) बीज विकास हेतु

– देश में, ‘हरित क्रांति’ (Green Revolution) -1966-67 में कषि खाद्यान्‍न उत्‍पादन क्षेत्र में आई जो मुख्‍यत: किस फसल में सफल रही जिसके पितामह/जनक डॉ. एम. एस. स्‍वामीनाथन (भारत में) तथा डॉ. नोरमान अर्नेस्‍ट वोरलॉग (विश्‍व) में रहे?
– गेहूँ  में (HYVs/HYbrids Varieties of Wheet) –सोनरा 63, सोनरा 64, लर्मारोहो प्रजातियों द्वारा

– ‘श्री’ (SRI-System of Rice Intensification) तकनीक प्रयोग की जाती है? 
– धान (Rice)

– टमाटर (Tomato) का लाल रंग (Red Colour) किस तत्‍व की उपस्थिति के कारण होता है? 
– लाइकोपिन (Lycopin)

– किस वैज्ञानिक ने पोलोनियम तत्‍व की खोज की थी? 
– पियरे क्‍यूरी एवं मेडम मेरी क्‍यूरी ने

– द्रवित सोडियम क्‍लोराइड विद्युत धारा का प्रवाह कर सकता है, क्‍योकि इसमें? 
– मुक्‍त आयन उपस्थित होते हैं।

– एल.पी.जी. (LPG) में मुख्‍यत: होती है? 
– मीथेन, प्रोपेन तथा ब्‍यूटेन

– कैल्सियम कार्बाइड पर जल डालने से कौनसी गैस निकलती है?
– एसिटिलीन

– कोशिका का ऊर्जा गृह (Power House) किसको कहा जाता है? 
– माइटोकॉण्ड्रिया को

– दाँत मुख्‍य रूप से किसके बने होते हैं?
– डेन्‍टाइन के

– किन तरंगों का ध्रुवण (Polarisation) सम्‍भव है?
– केवल अनुप्रस्‍थ तरंगों (Transverse Waves) का

– डेसीबल (Decibel) किसका मात्रक है?
– ध्‍वनि की तीव्रता का

– औद्योगिक रूप से पॉलिथीन (Polythene) किसके पॉलीमराइजेशन (Polymerisation) से बनाई जाती है? 
– एथिलीन के पॉलीमराइजेशन से

– ‘सेलुलर एण्‍ड मॉलीक्‍यूलर बायोलॉजी का केन्‍द्र’ (Centre for Cellular and Molecular Biology) कहाँ स्थित है?
– हैदराबाद में

– ‘रिफ्लेक्‍स एक्‍शन्‍स’ (Reflex Actions) का नियंत्रण कौन करता है?
– स्‍पाइनल कॉर्ड (Spinal Cord)

– ‘CAT’ का अर्थ है?  – Computerized Axial Tomography

– ‘कोलोजेन’ (Collogen) किसका मुख्‍य घटक है? 
– स्किन (Skin) का

– खानों के अन्‍दर अधिकांश विस्‍फोट किन गैसों के मिल जाने से होते हैं?
– मीथेन तथा वायु के

– कोबाल्‍ट ऑक्‍साइड काँच को कौनसा रंग प्रदान करता है? 
– गहरा नीला

– पैलाग्रा (Pellagra) नामक रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
– विटामिन B3 की कमी से

– त्रिवेणी (Triveni) CS-56 एक नई विकसित प्रजाति जिसे CS-234-2 के नाम से पहचानित (Identified) किया जाता है, किस फसल की प्रजाति है? 
– राई/ राया/ लाहा (Brassica Juncea) अर्थात् Indian Mustard

– अम्‍ल वर्षा (Acid Rains) में कौनसा तत्‍व पाया जाता है?
– NO2 (Nitrite)

– धान(Rice) की कौनसी बौनी प्रजाति (Dwarf Va
BIG BREAKING

Noida - चिल्ला बॉर्डर से हटे किसान, यातायात के लिए खुल गया रास्ता

किसानों ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर चिल्ला बॉर्डर का रास्ता खोल दिया. किसानों का कहना है कि कृषि मंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है.

चिल्ला बॉर्डर खोले जाने के बाद वहां पर यातायात सुचारू हो गया है.
आज 11 बजे शाहजहांपुर (राजस्थान) से जयपुर-दिल्ली वाला जो रोड है उसे रोकने के लिए हज़ारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे: सिंंघु बॉर्डर से संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमल प्रीत सिंह पन्नू
दुष्यंत बोले, सरकार-किसानों में जल्द होगी वार्ता, 48 घंटे में निकल सकता है हल
: कृषि कानूनों को लेकर किसानों के तेवर सख्त, 14 को करेंगे भूख हड़ताल
Htet correction Last date 13/12/20
दिल्ली-जयपुर हाई-वे पर उतरे राजस्थान के किसान, सड़क पर लगा लंबा जाम
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 14 दिसंबर से आरटीजीएस की सुविधा सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध होगी
हरियाणा में कल से खुल रहे हैं स्‍कूल, मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य
चण्डीगढ़ / 50 प्रतिशत पंचायतों पर होगी नारी शक्ति की चौधर, ऑड-ईवन के आधार पर मिलेगा आरक्षण


पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं का आरक्षण 33 से 50 प्रतिशत करने के हरियाणा विधानसभा के फैसले को राज्य सरकार ने अमलीजामा पहना दिया है। इस बारे में सरकार ने गत सात दिसम्बर को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक महिलाओं को आरक्षण ऑड-ईवन के आधार पर दिया जाएगा। यानि के आरक्षण के लिए पंचायत महकमा ड्रा नहीं करेगा।पंचायत के चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित करने के बारे में गत छह नवंबर को विधानसभा में पंचायती राज एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया और इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। अब ऑड-ईवन के आधार पर सीटें आरक्षित होंगी। जिस गांव में महिला सरपंच होंगी। अगले पंचायत चुनाव में उस गांव में पुरुष सरपंच होगा।ऑड-ईवन प्रणाली के तहत आरक्षण तय करने से पंचायत विभाग का काफी समय बचेगा। क्योंकि अलॉट ऑफ ड्रा करने में एक सप्ताह से दस दिन का समय लगता है। चूंकि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव जनवरी-फरवरी में करवाए जाने हैं। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अलॉट ऑफ ड्रा की बजाय सम-विषम आधार बनाया जाए।
अधिसूचना के मुताबिक प्रत्येक गांव को सम-विषम (ऑड ईवन) के आधार पर कोड दिए जाएंगे। पंचायती राज संस्थाओं यानी जिला परिषद, ब्लॉक पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के चुनावों में यह नियम लागू हो गया है। सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित होकर न केवल अपने गांव की आवाज को बुलंद करेंगी, बल्कि विकास को भी गति देंगी।
चण्डीगढ़ / कल से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे स्कूल
Join 👉@knowledgewithdeep
Send by 👉@BKHR24