KAIZEN CLASSES (UKPSC /UPPSC /BPSC )
1.15K subscribers
3.81K photos
24 videos
1.27K files
286 links
तैयारी अधिकारी बनने की........
Download Telegram
उत्तराखंड तथा राष्ट्रीय & अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की शानदार मैगज़ीन तैयार है
सभी बिंदुओं को परीक्षा उपयोगी रखा गया है
जनवरी 2025 से अक्टूबर 2026 तक का उत्तराखंड करेंट अफेयर्स
साथ ही 6 माह का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स भी शामिल किया गया है
सम्पर्क कीजिए 8954760682
उत्तराखंड में कहीं से भी हो मैगज़ीन आपको वहीं मिलेगी
❤1
Photo from KAIZEN CLASSES
डॉ. Dhal Singh Bisen जी को देवभूमि उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त किया गया है

मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है।
Photo from KAIZEN CLASSES
Photo from KAIZEN CLASSES
Photo from KAIZEN CLASSES
Photo from KAIZEN CLASSES
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या वर्तमान 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के तथा कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना, वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का पृथक प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त पर सहमति व्यक्त की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन तथा उनके लिए भविष्य में पदोन्नति के अवसरों की व्यवस्था करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमारी सरकार का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।'