Up police constable final answer key out✅
Link 👇👇
https://upcons2025.com/con2025finalanswerkey/Login.aspx

❤8🥰4
JOB ALERT (Study)
Photo
माइनस मार्किंग ना होना, नॉर्मलाइजेशन ठीक ठाक होना,पेपर का लेवल अच्छा ना होना इन सबका नतीजा है ये कटऑफ😆
❤35👍5👌2
🎉 UP Police भर्ती में चयनित सभी साथियों को हार्दिक बधाई! 💐
आपकी मेहनत, अनुशासन और धैर्य ने आज आपको यह सफलता दिलाई है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। आप सभी अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करें। 🇮🇳👏
🌼 और जिन साथियों का इस बार चयन नहीं हो पाया...
हिम्मत मत हारिए। एक परिणाम आपकी क्षमता तय नहीं करता। आपने जितनी मेहनत की है, वह कभी व्यर्थ नहीं जाती। अपनी कमियों को पहचानिए, उन्हें सुधारिए और नई ऊर्जा के साथ अगली तैयारी में जुट जाइए।
याद रखिए—
"हार केवल वही मानता है जो प्रयास करना छोड़ देता है।"
आपकी मंज़िल अभी भी आपका इंतज़ार कर रही है।
जो आज सफल हुए हैं, उनसे प्रेरणा लीजिए; निराशा नहीं।
💪 अगली सफलता शायद आपके नाम लिखी हो।
सभी चयनित एवं चयन से वंचित साथियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🌹🇮🇳

🥰19❤12🔥4👌1
🔳भारत के चार प्रमुख हॉटस्पॉट
◼️ हिमालय /पूर्वी हिमालय
◼️ इंडो बर्मा
◼️सुंडालैंड
◼️पश्चिमी घाट
❤8🔥3🥰1
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤8
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤1
📢 सिंगल सब्जेक्ट (UPRTOU / IGNOU) अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना एवं आगे की रणनीति
विषय: उत्तर प्रदेश TGT एवं LT Grade भर्ती में सिंगल सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन अभ्यर्थियों के समक्ष उत्पन्न संकट, हालिया घटनाक्रम एवं 2 अगस्त 2026 की रणनीति।
🔹 1. समस्या की पृष्ठभूमि एवं मूल कारण:
• 'समकक्ष' शब्द का हटना: उत्तर प्रदेश की नई सेवा नियमावली से योग्यता शर्तों में शामिल 'समकक्ष' (Equivalent) शब्द को हटा दिया गया है। इसके कारण चयन आयोग केवल उन्हीं डिग्रियों/प्रमाणपत्रों को मान्य कर रहे हैं जो सीधे विज्ञापन की शर्तों में दर्ज हैं।
• NEP 2020 का तकनीकी प्रभाव: नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के लागू होने के बाद इग्नू (IGNOU) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) जैसे मुक्त विश्वविद्यालयों द्वारा चलाए जाने वाले सिंगल सब्जेक्ट (एकल विषय) पाठ्यक्रम की मार्कशीट/डिग्री पर अब 'सर्टिफिकेट' (Certificate) लिखा आने लगा है।
• पाठ्यक्रम का स्तर समान होना: यद्यपि सिंगल सब्जेक्ट वाले विद्यार्थी स्नातक (Graduation) स्तर का ही पूरा सिलेबस और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन पढ़ते हैं, लेकिन केवल मार्कशीट पर 'सर्टिफिकेट' शब्द लिखे होने के कारण आयोग (जैसे UPPSC) इसे स्नातक मानने से इनकार कर अभ्यर्थी को बाहर कर देता है।
🔹 2. पूर्व भर्ती (LT Grade) एवं माननीय उच्च न्यायालय का रुख:
• गत वर्ष UPPSC द्वारा आयोजित LT Grade भर्ती में जब मुख्य परीक्षा (Mains) के फॉर्म भरे गए, तो आयोग ने सिंगल सब्जेक्ट (सर्टिफिकेट) वाले अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया।
• हालांकि UPRTOU प्रयागराज के माननीय कुलपति (VC) महोदय ने स्पष्ट किया था कि यह कोर्स स्नातक के समकक्ष ही है, लेकिन नियमावली से 'समकक्ष' शब्द हटने के कारण आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया।
• इसके विरोध में पीड़ित अभ्यर्थी माननीय उच्च न्यायालय (High Court) गए। कोर्ट ने अंतरिम राहत (Interim Relief) देते हुए केवल याचियों (Petitioners) को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी। यह मामला वर्तमान में हाई कोर्ट में विचाराधीन है।
🔹 3. आगामी UPESSC TGT भर्ती पर खतरा:
यदि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आगामी TGT भर्ती (SST, विज्ञान आदि) का विज्ञापन जारी होता है और तब तक नियमावली में सुधार नहीं होता, तो सिंगल सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन वाले सभी अभ्यर्थियों को प्राथमिक स्तर पर ही बाहर किए जाने का पूरा खतरा बना हुआ है।
🔹 4. नवीनतम घटनाक्रम (28 जुलाई 2026 की वार्ता):
• 28 जुलाई 2026 को बड़ी संख्या में सिंगल सब्जेक्ट के अभ्यर्थी निदेशालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
• अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल कुमार कौशल सर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री जी से सीधी वार्ता हुई। उन्हें सिंगल सब्जेक्ट कोर्स की वास्तविक स्थिति (स्नातक स्तर का पाठ्यक्रम होने के बावजूद NEP के कारण 'सर्टिफिकेट' नामकरण की तकनीकी समस्या) से विस्तार से अवगत कराया गया।
🚨 2 अगस्त 2026 – सबसे महत्वपूर्ण महा-अभियान 🚨
माननीय उप मुख्यमंत्री जी से हुई वार्ता के अनुक्रम में अब उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी के आवास पर अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है, जहाँ इस मुद्दे और अभ्यर्थियों के पक्ष को विस्तार से समझा व परखा जाएगा।
📌 कार्यक्रम एवं स्थान का विवरण:
• दिनांक: 2 अगस्त 2026
• समय: प्रातः 10:00 बजे
• स्थान: 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (माननीय शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी का आवास)
🤝 अभ्यर्थियों से विशेष अपील:
यह मौका हमारे भविष्य को तय करने वाला है! जो छात्र-छात्राएं इस लड़ाई की अगुवाई कर रहे हैं, उनके हाथ तब तक मजबूत नहीं हो सकते जब तक शासन के सामने आपका भारी संख्या बल न दिखे।
1️⃣ संख्या बल ही सबसे बड़ी ताकत है: 2 अगस्त को सुबह 10:00 बजे आपकी भारी उपस्थिति ही शासन को यह अहसास कराएगी कि यह समस्या हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है।
2️⃣ मांगों की स्वीकृति की कुंजी: यदि हम 2 अगस्त को अपनी पर्याप्त उपस्थिति दर्ज कराते हैं, तो जो साथी प्रतिनिधिमंडल के रूप में वार्ता करेंगे, वे सिंगल सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को TGT/LT Grade में मान्य कराने और नियमावली में स्पष्टीकरण जारी करवाने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे।
3️⃣ घर से बाहर निकलें: SST या विज्ञान विषय से UPRTOU/IGNOU का सिंगल सब्जेक्ट करने वाले सभी साथी 2 अगस्त को हर हाल में 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ पहुँचे।
निष्कर्ष: यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है। यह UPRTOU और IGNOU से सिंगल सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन बनाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है।
✊ 2 अगस्त को सुबह 10:00 बजे भारी संख्या में पहुँचकर अपने हक की आवाज़ बुलंद करें!

❤24
JOB ALERT (Study) pinned «📢 सिंगल सब्जेक्ट (UPRTOU / IGNOU) अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना एवं आगे की रणनीति विषय: उत्तर प्रदेश TGT एवं LT Grade भर्ती में सिंगल सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन अभ्यर्थियों के समक्ष उत्पन्न संकट, हालिया घटनाक्रम एवं 2 अगस्त 2026 की रणनीति। 🔹 1. समस्या…»
JOB ALERT (Study)
📢 सिंगल सब्जेक्ट (UPRTOU / IGNOU) अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना एवं आगे की रणनीति विषय: उत्तर प्रदेश TGT एवं LT Grade भर्ती में सिंगल सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन अभ्यर्थियों के समक्ष उत्पन्न संकट, हालिया घटनाक्रम एवं 2 अगस्त 2026 की रणनीति। 🔹 1. समस्या…
अगर सिंगल सब्जेक्ट वाले आउट हुए तो प्रयागराज में गर्दा उड़ना तय है ..मतलब बड़का आंदोलन होगा फिर ....
🔥24❤1
परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP), प्रयागराज द्वारा यूपी डी.एल.एड. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है।
सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐💐💐💐❤️❤️❤️✍✍✍

❤9
जिनके पास होने के बावजूद फेल लिखा हुआ आ रहा है उनका कल अपडेट देंगे PNP से अपडेट लेने के बाद✍✍✍✍
👍14❤5🙏1
⭕️केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'समुद्र मंथन'- राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना को मंज़ूरी दी।
👉 वित्त वर्ष 2030–31 तक योजना के लिए ₹84,084 करोड़ स्वीकृत
👉भारत की विशाल अपतटीय (ऑफशोर) ऊर्जा क्षमता का बेहतर उपयोग किया जाएगा।
👉इस योजना के तहत अपतटीय अन्वेषण, गहरे समुद्र में ड्रिलिंग, वैज्ञानिक सर्वेक्षण और आधुनिक ऊर्जा अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा।

❤17
दिशा दीप्त हो उठी प्राप्तकर
पुण्य--प्रकाश तुम्हारा,
लिखा जा चुका अनल-अक्षरों
में इतिहास तुम्हारा।
जिस मिट्टी ने लहू पिया,
वह फूल खिलायेगी ही,
अम्बर पर घन बन छायेगा
ही उच्छवास तुम्हारा।
और अधिक ले जाँच, देवता इतना क्रूर नहीं है।
थककर बैठ गये क्या भाई! मंजिल दूर नहीं है।
~ रामधारी सिंह दिनकर जी

❤32
JOB ALERT (Study)
दिशा दीप्त हो उठी प्राप्तकर पुण्य--प्रकाश तुम्हारा, लिखा जा चुका अनल-अक्षरों में इतिहास तुम्हारा। जिस मिट्टी ने लहू पिया, वह फूल खिलायेगी ही, अम्बर पर घन बन छायेगा ही उच्छवास तुम्हारा। और अधिक ले जाँच, देवता इतना क्रूर नहीं है। थककर बैठ गये क्या भाई! मंजिल…
कभी low feel हो तो आप लोग यूट्यूब पर कुमार विश्वास के द्वारा गाया गया इस पंक्ति को सुनकर देखियेगा
🙏9❤3🔥1
लहुरी काशी के नाम से किस शहर को जाना जाता है ?
FUTURE YEAR QUESTION ⁉️
FUTURE YEAR QUESTION ⁉️
Anonymous Quiz
8%
वाराणसी
3%
प्रयागराज
82%
गाजीपुर
4%
कन्नौज
4%
शामली
❤17🙏2👌1