Hello everyone I got only paper of 2nd shift 11.07.24 in which you can chalange in 4 question ( 1060, 1074, 1104, 1120 ) And I have not recieved remaing 2 shift ( 11.7.24 frst shift, 12.7.2024 ) If any one has that paper pls share.
👍5
Jisne bhi test series pyq purchaes kiya he pls name nd emil mesage me .... thoda confusion ho jata he same name repeat hone se so.....
👍5❤1
*_बिहार में 16 से 19 दिसंबर के बीच होगी TRE-4 की परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा_*
पटना: बिहार में लंबे समय से प्रतीक्षित चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE 4) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि TRE 4 की परीक्षा 16 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी और इसका परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 के बीच जारी कर दिया जाएगा. मंत्री की इस घोषणा से लाखों अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट समय-सीमा मिल गई है.
पदों की संख्या जल्द होगी घोषित: हालांकि चौथे चरण की शिक्षक बहाली में कितने पदों पर नियुक्ति होगी, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिलों से रिक्तियों का ब्योरा मंगाया गया है. कुछ जिलों से रिक्तियां प्राप्त भी हो गई हैं. जैसे ही सभी जिलों से आंकड़े मिल जाएंगे, कुल पदों की संख्या घोषित कर दी जाएगी और इसे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा जाएगा. इसके बाद बीपीएससी परीक्षा को लेकर के अधिसूचना जारी करेगा.
"चौथे चरण की शिक्षक बहाली के लिए 16 से 19 दिसंबर के बीच परीक्षा आयोजित होगी. परिणाम 20 से 26 जनवरी के बीच जारी किया जाएगा. कई जिलों से रिक्तियां आ रही हैं. विभाग को रिक्तियां मिल जाएगी तो उसी हिसाब से सीटों को लेकर घोषणा कर दी जाएगी."- सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार
STET परीक्षा भी तय समय पर: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने यह भी कहा कि STET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सितम्बर माह से हीं शुरू होगी. गौरतलल है कि 4 सितंबर को STET अभ्यर्थियों द्वारा बड़े आंदोलन की तैयारी थी लेकिन सरकार ने समय रहते यह स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया तय समय पर होगी, जिससे अभ्यर्थियों को आश्वस्ति मिली है.
अब तक 2.35 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति: शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य में 2,35,000 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है. इसके अलावे प्रधानाध्यापकों की भी बहाली हुई है. पंचायती राज व्यवस्था के तहत कार्यरत शिक्षकों को सरकारी सेवक का दर्जा दिया गया है. वर्तमान में बिहार में लगभग 5.97 लाख शिक्षक कार्यरत हैं.
शिक्षकों के स्थानांतरण पर भी बड़ा फैसला: उन्होंने ने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 98 हजार शिक्षकों का ऐच्छिक और 32 हजार का पारस्परिक स्थानांतरण किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर अब अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. इसके लिए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है.
अंतर जिला स्थानांतरण की कार्य योजना: शिक्षा विभाग ने कार्य तालिका जारी करते हुए कहा है कि इच्छुक शिक्षक 5 से 13 सितंबर 2025 तक तीन जिलों का विकल्प देंगे. इसके बाद 14 से 18 सितंबर के बीच जिला आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके आधार पर संबंधित जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति शिक्षकों की पोस्टिंग तय करेगी. हालांकि यह सुविधा उन शिक्षकों को उपलब्ध नहीं होगी, जिन्होंने पहले ही पारस्परिक स्थानांतरण लिया है.
अभ्यर्थियों में बढ़ीं उम्मीदें: TRE 4 की परीक्षा और परिणाम की तारीख तय होने से अभ्यर्थियों में उत्साह है. अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि कितने पदों पर वैकेंसी आती है. मंत्री के मुताबिक, रिक्तियों का ब्योरा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा. इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य में कितने नए शिक्षकों की नियुक्ति होगी.

👍2