ᴇʟɪxɪʀ ᴡʀɪᴛᴇꜱ 💜
1.14K subscribers
99 photos
15 videos
5 links
💌

Owner - @Bright_fringe🌙
Download Telegram
झूठे वादे नहीं , किताबी बातें करती ,
गीले बालों से सवेरा तो तुम्हारी मनपसंद की रातें करती ,
तुमसे दूर होने पे मैं , दुआओं में तुमसे सोहबत करती ,
तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ...

फ़िर नहीं होती ये दुनिया इतनी बड़ी मुझे ,
फ़िर नहीं होता आसमान इतना खूबसूरत मुझे ,
रास्ता देखती तुम्हारा शाम ढलते ही , तुम्हें दरवाज़े पे पा के राहत भरती ,
तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ...

एक घर , हमारी तस्वीर , गुलदस्ते के फूल और धीमे गाने
सुबह की चाय , शाम के जाम , हम बस हम , हमे कोई न जाने
इतनी सी दुआ जो मेरी कुबूल होती , मैं ख़ुदा से कोई और चाहत ना करती
तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ... ❤️

~🦋 (Part-1)
❤12🥰1👏1
ᴇʟɪxɪʀ ᴡʀɪᴛᴇꜱ 💜 pinned «झूठे वादे नहीं , किताबी बातें करती , गीले बालों से सवेरा तो तुम्हारी मनपसंद की रातें करती , तुमसे दूर होने पे मैं , दुआओं में तुमसे सोहबत करती , तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ... फ़िर नहीं होती ये दुनिया इतनी बड़ी मुझे , फ़िर नहीं होता…»
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
❤️❤️
❤8🥰1😁1🎉1
... और फिर उस इंतज़ार से कैसी शिक़ायत ,

जो तुमसे मुलाक़ात पर ख़त्म हो ❤️
❤11👏1
यतो धर्मः : ततो राष्ट्रम : वंदे मातरम्

80 years of freedom 🥳

Happy Independence Day 🇮🇳
❤10
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं 💚
❤9
कभी तो मुकम्मल हमको ये जहाँ लगे,
कभी तो तेरी आगोश में सुबह-शाम हो..!!

~💙
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤10🔥2👏1
सात नाम , छः जनम , पांच ख़्वाब , चार रिश्ते ,

तीन मौके ,दो लोगों का समाज और एक दिल 🪄✨
❤12
हम जी रहें हैं कोई बहाना किये बग़ैर ,
उसके बग़ैर , उसे याद किये बग़ैर ,

मुमकिन है किसी गुलाबी सी शाम में हवाएं लाए कोई ख़बर उसकी ,

फ़िलहाल ज़िंदगी है ,
उसका हुए बग़ैर , उसे आज़ाद किये बग़ैर ❤️
❤9
एक दिन तय करना , फ़िर वक़्त से पहले कहीं नहीं जायेंगे ,
तुम आना बस , ख़्वाब , दिल और फूल हम लायेंगे ,

एक तस्वीर लेंगे साथ में ,
हाये ! हम एक साथ कितने प्यारे आयेंगे ...🪻☔️💜
❤10
ग़लत शख़्स , ग़लत ख़्वाब , ग़लत ज़िंदगी , ग़लत रूआब ,
हर ज़र्रा , मैंने लगाया है किसी ग़लत के पीछे इस कदर
कि
आसमां का उतरा चांद भी तपता सा लगता है ...🫠
❤10😢1
वो इतना मिला ही नहीं कि मुझे ग़ुरूर हो जाये ,
उसने मुझे छुआ ही नहीं कि कोई सुरूर हो जाये ,

आरज़ू मेरी भी थी उसे सीने से लगाने की ,
मगर किस्मत चाहती थी कि वो बस दिखे और दूर हो जाये ... 🌸🎀🩷
❤8
Forwarded from 𝐌𝛂n𝐎𝐉 ꜱᴀɪɴɪ 🤍
जीतने वाले ने बस जीत लिया है मुझको,
मैं हूँ उस शख्स का जिस शख्स ने हारा है मुझे


🖤🌸✓
❤9🔥2
पाने की अहमियत फिर रही ही नहीं ,
वो अपने एक हिस्से को खो चुके हैं ,

क्यूंकि जो पत्थर हो चुके हैं ,
वो अपने हिस्से का रो चुके हैं।।😌
❤11
पहाड़ों से टकरा , दिल के टुकड़े गिरे समंदर में ,

एक गहराई , पत्थर को कांच कर गई... 🌻
❤8
रख हौंसला , भले थकान हो ,
इस तरह जी कि इत्मीनान हो ,

बहुत ज़्यादा की चाह ना रख ,
बस पेट भरा हो और सिर पे मकान हो

ढूंढ फ़रिश्ते टूटे हुए दिलों में ,
क्या पता वही तेरा भगवान हो ...🌻

Good morning everyone ⛅️
❤7
एक हद तक बर्दाश्त है मुझे हाथ थामे उसकी घड़ी ,
या ,
सीने पे छूती वो चैन ,

मगर मेरे दिल को सिरे तक जलाने के लिए काफी है वो जलती सिगरेट , जो हर सुबह मुझसे पहले उसके होठ छू लेती है 💔
❤7🔥1🥰1
Wishing you a very happy birthday baee @Happy_machine

May God bless you biba with health, happiness and richirichness ❤️🌻🎂
❤4🎉1
ये अदा ये शोखियाँ बादे-सबा से कम नहीं,
लग रहीं तुम आज साड़ी में बला से कम नहीं.

किसलिए ज़िद पे हो तुम, लब से वो अपने हाँ कहे,
मुस्कुरा के सर झुकाना भी रज़ा से कम नहीं.

कोई तो मैंने ख़ता की थी जो आया उस पे दिल,
उस जफ़ागर से मुहब्बत भी सज़ा से कम नहीं.

इस तरह हो जाऊँगा मजनूं में,रांझे में शुमार,
तुम मुझे पागल भी कह दो तो दुआ से कम नहीं.

क्यूँ लबों से काम लूँ,सबको पता चल जाएगा,
बहते अश्कों की खनक भी तो सदा से कम नहीं.

जिसको भी हो आपसे बस झूठ की उम्मीद हो,
आइना होना ज़माने में सज़ा से कम नहीं.

      ~अभि🩷
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤7🔥1👏1
एक खयाल है कि किसे दुनिया की परवाह है ,

एक हक़ीक़त है कि मैं उसे छू भी नहीं सकती ... 🌙
❤9👏2🔥1
चाहे हर दिन की छोटी छोटी तकरार हो ,
मगर हर बहन के हिस्से भाई का प्यार हो ...

रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🥹❤️
❤15🥰1