ᴇʟɪxɪʀ ᴡʀɪᴛᴇꜱ 💜
1.12K subscribers
89 photos
14 videos
5 links
💌

Owner - @Bright_fringe🌙
Download Telegram
काश मेरी याद में तुम इस तरह उलझ जाओ
यहां मैं सोचूं तुम्हारे बारे में और वहां तुम समझ जाओ ।। ❤️
12👍2
नज़र मिलने पे एक बार फिर मैंने किसी और को देखा ही नहीं
खैर , अब मुझे सिर्फ़ तुम्हारे ख्यालों में नहीं
तुम्हारे दिल में भी रहना है

काफ़ी वक्त से छिपा रखी हैं मैंने गज़लें तुम्हारे नाम की
ज़रा एक मौका दो
सुनो मुझे तुमसे कुछ कहना है .... 🫠
12👍3❤‍🔥2👏2🥰1
कि इस फरवरी में ताम झाम बहुत है

हम मार्च में महादेव का नाम लेकर मिलेंगे 🌸
17👍3😁1
थामना यूं कस के मुझे बाहों के घेरे में कि
कुछ और सुनाई ही ना दे

मैं बंद करूंगी आंखें अपनी , तुम चूमना मेरा माथा कि कुछ और दिखाई ही ना दे

तेरे करीब रहूं , तेरे दिल में मुझे कैद मिले
थक जाए ज़माना सारा ,मगर तू मुझे रिहाई ही ना दे ❤️

Hug day 🥹🦋
20👍4👏1
हिसाब मैं रखती नहीं
कितना पाया , क्या गंवाया

बस चाहत इतनी सी है कि
दुख वहां से ना मिले , जहां प्यार लुटाया 🌸
13👍1
शाम होने को है अब घर जाते हैं
अब बुलंदी से उतर जाते हैं

ज़िंदगी सामने मत आया कर
हम तुझे देख कर डर जाते हैं

ख़्वाब क्या देखे थके हारे लोग
ऐसे सोते हैं कि मर जाते हैं 🍂
13👍5🥰1
खोया मैंने तुझे कल भी नहीं था
हासिल मुझे तू आज भी नहीं है ।।❤️
16💔6👍3
एक अजीब सा मंज़र नज़र आता है
हर एक पल समंदर नज़र आता है
कहां बनाऊं मैं घर शीशे सा
हर किसी के हाथ में पत्थर नज़र आता है ।। 🍂🦋
🔥163👍1👏1
ये कैसी ख्वाहिश है मेरे दिल की कि मिटती ही नहीं

जी भर कर देख लिया तुम्हे मगर ये नज़र है कि हटती ही नहीं ।।🩷
13👍2
उतावली हो जाए
तो लगाम मत लगाना

ये ख्वाहिशें ही तो हैं
जो शख्स की शख्सियत बनाती हैं 🌸
🔥134👍4
काबिलियत की दस्तक दूर तक जाएगी जनाब

बुलंदियों से कहना , सिफारिशों से पल्ला झाड़ लें ।।🦋🌈
16🔥3👍1🥰1👏1
अंत का भी अंत होता है
कुछ भी कहां अनंत होता है
पतझड़ भी आयेगी ही
बारह महीने कहां बसंत होता है ....🌸🍂
16👍2
जिंदा हूं मगर ज़िंदगी से दूर हूं
आज क्यूं आखिर इस कदर मजबूर हूं

बिना गलती की मिली है ये सज़ा मुझे
किससे कहूं कि मैं बेकसूर हूं 🥺
8👍1🔥1😢1
मुश्किलें हैं कि मुझे सताने में लगी है
दुआएं हैं कि मुझे बचाने में लगी है
एक दिल है , जो छिपाए बैठा गम हज़ार है
और ये आंखें हैं कि सब बताने में लगी है।। 💔
15👍1
मिलेंगे नये आसमां तुम्हे मेरे बाद
तुम्हारे बाद संग मुस्कुराने वाले मुझे भी मिलेंगे

कसक रहेगी एक के जो चाहा सो नहीं मिलेगा
ज़माना भर भले साथ हो
मैंने उसे चाहा , मुझे वो नहीं मिलेगा 🦋🐸
15👍3
मैंने कह कर भी देखा
और चुप रह कर भी

तुम दोनों सूरतों में नासमझ ही निकले 🍂🦋
23👍4
तरल अनल गगन पवन ...
धरा धरा शिवः शिवम् 🌙
29👍5
खामखां मैंने गहराई पसंद की

कोई उतरा ही नहीं मेरी सोच तक 🍂....
18👍4🔥1
आसमान में उड़ने वाले परिंदो सी मैं ,
मगर मैंने ज़िंदगी एक पिंजरे में फंसी देखी है
छिपाए आंसू बहुत , मैंने किश्तों में हंसी देखी है
और मौत बेहद आसान होती है
मैंने तो जिंदा रह कर खुदकुशी देखी है ।। 🍂💔
13👍3
मुझे लगाना है गुलाल तुम्हे
ज़रा खुद को छूने की इजाज़त दो

मुस्कुराओ , मुझे हां ! कहो
ज़रा बैचैन सी ज़िंदगी को राहत दो

कुछ सवाल है , इश्क़ का ख़्याल है और गुलाल है
ज़रा खुद को छूने की इजाज़त दो ...❤️
24👍1🥰1
हम हैं लफ्ज़ों की किफायत के हुनर में माहिर
हम रोएं भी तो..... आंसू कम आते हैं ।। 🍂
21👍2