Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
754 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Conclusion Anchor Text
SEO में किसी भी प्रोसेस के गलत इस्तेमाल का नतीजा वेबसाइट का रैंकिंग कम हो जाता है. Anchor Text का इस्तेमाल हमेशा सही जगह और सही तरीके से करना चाहिए।
• हमेशा सही इस्तेमाल करना चाहिए कई बार जरूरत नहीं होने पर भी एंकर टेक्स्ट लगा देते हैं ऐसा बिलकुल भी नहीं करें।
• बैकलिंक बनाते समय वेबसाइट का Spam Score, DA, PA जरूर चेक कीजिये। Spam Site या Low DA PA साइट के साथ ब्लॉग को लिंक करने से बचें।
• गेस्ट पोस्ट लिखने का मकसद बैकलिंक है. Low Da Pa साइट पर कंटेंट लिखकर कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. गेस्ट पोस्ट हमेशा Relevant Keyword पर ही करें।
कुछ ब्लॉगर और SEO Blog का कहना है Anchor Text अब SEO के लिए काम नहीं करता है. लेकिन, ऐसा नहीं है अभी भी इससे Search Engine Ranking improve किया जा सकता है. उम्मीद है. एंकर टेक्स्ट क्या है (What is Anchor Text in Hindi) यह पोस्ट जरूर समझ आ गया होगा। इस जानकारी से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।
एम् एस एक्सेल
माइक्रोसॉफ्ट ने 30 सितंबर 1985 को Macintosh के लिए Excel का पहला वर्जन जारी किया था इसके बाद MS Excel के कई वर्जन बाजार में लांच किये गए सभी वर्जन की अपनी अपनी अलग अलग विशेषताये हैं| ऍम एस एक्सेल माइक्रोसॉफ्ट का एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम हैं इस प्रोग्राम का प्रयोग सबसे ज्यादा उस जगह किया जाता हैं जहाँ पर कैलकुलेशन की आवश्यकता jayada होती हैं, Calculation करने के लिए यह बहुत ही तेज और easy प्रोग्राम हैं इसमें टेबल बनाना, रिजल्ट शीट बनाना, calculation करना etc. कार्य किये जा सकता हैं|
एक्सेल में टेबल से फोर्मेटिंग को कैसे हटायें|
एक्सेल में टेबल से फोर्मेटिंग को कैसे हटायें| (How to Remove Table Formatting in Excel)
एक्सेल में टेबल बनाना बहुत ही आसान है यह एक्सेल की बहुत अच्छी विशेषता है जो डेटा के साथ काम करना बहुत आसान बनाती है। जब आप किसी Data range को एक्सेल टेबल में Convert करते हैं, तो एक्सेल automatic रूप से उस पर कुछ फोर्मेटिंग लागू करता है । साथ ही, जब आप किसी एक्सेल टेबल को वापस रेंज में बदलते हैं, तो एक्सेल टेबल में फॉर्मेटिंग रहती है।
इस ट्यूटोरियल में, हम जानेंगे कि
1. एक्सेल टेबल में फोर्मेटिंग कैसे करते है |
2. एक्सेल टेबल से फॉर्मेटिंग को कैसे हटा सकते हैं।
3. एक्सेल टेबल को डिलीट कैसे कर सकते है|
एक्सेल टेबल में फोर्मेटिंग कैसे करते है| (How to Formatting in Excel Table)
यदि आप एक्सेल टेबल पर लागू डिफ़ॉल्ट फॉर्मेटिंग का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप कुछ प्रीसेट फोर्मेटिंग चुनकर अपनी टेबल में सुधार कर सकते हैं।
मान लीजिए कि आपके पास एक्सेल टेबल है और आप इसकी फोर्मेटिंग में सुधार करना चाहते हैं।
• एक्सेल टेबल में किसी भी सेल ko choose करें
• Design Tab पर क्लिक करें (यह एक contextual tab है और केवल तब दिखाई देता है जब आप टेबल में किसी भी सेल पर क्लिक करते हैं)
• Table styles में, more icon पर क्लिक करें
• जब आप किसी भी डिज़ाइन पर अपने कर्सर को घुमाते हैं, तो आप live preview देख पाएंगे कि आपकी एक्सेल टेबल में फोर्मेटिंग कैसे दिखेगी, आपको जो भी स्टाइल अच्छी लगती है बस उस पर क्लिक करें।
• यदि आपको मौजूदा एक्सेल टेबल स्टाइल्स पसंद नहीं हैं तो आप New Table Styles पर क्लिक करके अपना स्वयं का फॉर्मेट भी बना सकते हैं। यह एक डायलॉग बॉक्स खोलेगा जहाँ आप फॉर्मेटिंग सेट कर सकते हैं।
एक्सेल टेबल से फॉर्मेटिंग को कैसे हटा सकते हैं। (How to Remove Formatting in Excel Table)
नीचे टेबल फोर्मेटिंग हटाने के चरण दिए गए हैं:
• एक्सेल टेबल में किसी भी सेल का चयन करें|
• Design tab पर क्लिक करें (यह एक contextual tab है और केवल तब दिखाई देता है जब आप टेबल में किसी भी सेल पर क्लिक करते हैं)
Table Styles में, More icon पर क्लिक करें|
नोट – टेबल से फोर्मेटिंग तो हट जाएगी पर फ़िल्टर आपको दिखाई देंगे जो आटोमेटिक रूप से जोड़े जाते हैं|
आप मैन्युअल रूप से फोर्मेटिंग को बदल सकते हैं या आप सभी फोर्मेटिंग को पूरी तरह से हटा सकते हैं। सभी फोर्मेटिंग को हटाने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
• उस संपूर्ण रेंज का चयन करें जिसमें फोर्मेटिंग है
• Home Tab पर क्लिक करें|
• Editing group में, Clear पर क्लिक करें|
• दिखाने वाले विकल्पों में, Clear Formats पर क्लिक करें|
• टेबल में सिर्फ आपका डेटा रहेगा और सभी फोर्मेटिंग हटा दी जाएगी|
Remove Excel Table (Convert to Range) & the Formatting
Tabular data को एक्सेल टेबल में बदलना आसान है, और एक्सेल टेबल को regular range में बदलना भी उतना ही आसान है।
लेकिन जो बात थोड़ी निराशाजनक हो सकती है, वह यह है कि जब आप एक्सेल टेबल को रेंज में बदलते हैं, तो इसमें कुछ फॉर्मेटिंग रह जाती है। इसलिए आपको एक्सेल टेबल फॉर्मेटिंग को मैनुअली क्लियर करना होगा।
मान लीजिए कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार एक्सेल टेबल है, नीचे इस Excel टेबल को range में बदलने के चरण दिए गए हैं:
• एक्सेल टेबल में किसी भी सेल पर राइट-क्लिक करें|
• टेबल ऑप्शन पर जाएं|
• Convert to Range पर क्लिक करें|

• आप देखेंगे की टेबल डिलीट हो गई है पर फोर्मेट अभी भी है|
एक्सेल टेबल को डिलीट कैसे कर सकते है| (Delete the Table in Excel)
यदि आप टेबल से पूरी तरह छुटकारा चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
• संपूर्ण टेबल का चयन करें|
• Delete key को प्रेस करें|
• यह एक्सेल टेबल को डिलीट कर देगा और इसमें मौजूद किसी भी फॉर्मेटिंग को भी हटा देगा (फॉर्मेटिंग को छोड़कर जो आपने मैनुअली अप्लाई किया है)।
यदि आपके पास कुछ फ़ॉर्मेटिंग मैन्युअल रूप से लागू होती है, जिसे आप टेबल डिलीट करते time भी हटाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
• संपूर्ण Excel टेबल का चयन करें|
• Home Tab पर क्लिक करें|

• Clear (एडिटिंग ग्रुप में) पर क्लिक करें|
• Clear all पर पर क्लिक करें|

Excel Windows में सभी फोर्मेटिंग को clear करने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट ALT + H + E + A को प्रेस करें|
एक्सेल में स्ट्रिंग से कैरेक्टर को कैसे अलग करें
एक्सेल में स्ट्रिंग डाटा से कैरेक्टर को कैसे अलग करें
(How to Remove the First Character from a String in Excel)
एक्सेल में mostly लोगों को cell में स्थित अक्षर और नंबर में से अक्षर को हटाने की आवश्यकता पड़ती है| मान लें कि नीचे (कॉलम A में) एक डेटासेट है और आप every सेल से केवल पहले अक्षर को हटाना चाहते हैं और सिर्फ नंबर को रखना चाहते हैं| जैसे -आपके पास किसी सेल में CDS271 लिखा हैं और आप यहाँ से स्ट्रिंग हटा कर सिर्फ नंबर दिखाना चाहते हैं जैसे – 271
एक्सेल में स्ट्रिंग से कैरेक्टर हटाने के कई तरीके है| जो निम्नानुसार है-
पहला तरीका – Replace Function का प्रयोग करके (Using Replace Function)
यदि आप सेल में से String से पहला अक्षर निकालना चाहते है तो आप इसे Replace के साथ बदल सकते है| आप आसानी से REPLACE फ़ंक्शन का use करके ऐसा कर सकते हैं।
= REPLACE (A2,1,1, “”)
उपर्युक्त फंक्शन केवल शुरुआत से शुरू होता है और 1 अक्षर को Blank (“”) से बदल देता है।

आप इसका use every Cell से कई characters को निकालने के लिए भी कर सकते हैं। For example, यदि आप पहले दो characters को हटाना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए फंक्शन का use कर सकते हैं:
= REPLACE (A1,1,2, “”)
दूसरा तरीका – फार्मूला का प्रयोग करके (using a formula)
एक्सेल में बहुत सारे टेक्स्ट फ़ंक्शन होते हैं और आप एक ही काम कई अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। इस विधि में, Right Function का प्रयोग करके स्ट्रिंग से every character को हटाएगे –
मान लीजिए कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार एक डाटासेट है:
=RIGHT(A1,LEN(A1)-1)
उपरोक्त फंक्शन सेल में characters की कुल संख्या का पता लगाने के लिए LEN फ़ंक्शन का use करता है।
तीसरा तरीका – Text to Columns का प्रयोग करना (Using Text to Columns option)
एक्सेल में Text to columns का use करके भी आप स्ट्रिंग से कैरेक्टर को अलग कर सकते हैं नीचे एक्सेल में Text to columns का use करके ऐसा करने के चरण दिए गए हैं:
• एक्सेल में उन Cells का चयन करें जिनसे आप पहला Character हटाना चाहते हैं|
• Data Tab पर क्लिक करें |

• Data tools में, Text to columns पर क्लिक करें|

• Text to columns Wizard में कनवर्ट करने के लिए में, निम्न परिवर्तन करें:
o Fixed Width का चयन करें और Next पर क्लिक करें |

o Data preview में, कर्सर को पहले Character के बाद रखें और Right click करें। यह नीचे दिखाए गए अनुसार एक लाइन डालेगा। यह लाइन टेक्स्ट को कॉलम से अलग-अलग सेल में विभाजित करने के लिए कहती है।

• Do not import column को सिलेक्ट करें और Destination में वह Cell address दे जहाँ आप डाटा दिखाना चाहते हैं|
अंत में Finish पर क्लिक करें।
• उपरोक्त चरण every cell से पहले Character को तुरंत हटा देंगे और आपको बाकी दे देंगे।
चौथा तरीका – फ़्लैश फिल का प्रयोग करना (Using Flash Fill)
एक्सेल में फ्लैश फिल फीचर बहुत ही मजेदार फीचर है क्योंकि यह एक मैजिक की तरह कार्य करता है|
नोट: फ्लैश फिल केवल एक्सेल 2013 और बाद के वर्जन में उपलब्ध है। यदि आप Excel 2010 या पूर्व वर्जन का use कर रहे हैं, तो आप इस पद्धति का use नहीं कर पाएंगे।
मान लीजिए कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार डेटासेट है और आप every सेल से पहले अक्षर को हटाना चाहते हैं।
• सबसे पहले आप जिस सेल में आपका डाटा है उसके ठीक बाजू वाली सेल में वह डाटा इंटर करे जो आप दिखाना चाहते हैं जैसे – हमारे उदाहरण में M271 में से मैं केवल 271 दिखाना चाहती हु इसलिए मैं मैन्युअल रूप से 271 वैल्यू इंटर करुँगी|
• दूसरे सेल में, expected result इंटर करें, जो इस उदाहरण में 360 होगा। (टाइप करते time, आपको ग्रे कलर में कुछ वैल्यू दिखाई देंगी ये ऐसे मान हैं जो पैटर्न के आधार पर फ्लैश फिल का अनुमान लगाते है। यदि ये सही हैं, तो टाइप करना बंद करें और बस एंटर कुंजी दबाएं और आपको result मिल जाएगा। यदि ये मान दिखाई नहीं देते या गायब हो जाते हैं, तो अगले स्टेप पर जाएं)
• दोनों Cells का चयन करें, selection के निचले-दाएं हिस्से (छोटे हरे रंग के वर्ग में) पर कर्सर रखें और डबल-क्लिक करें (या माउस की Left key को पकड़ें और डेटासेट के अंत तक खींचें)।
• Result data के निचले भाग में, आपको एक छोटा आइकॉन Auto Fill Options दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
• Flash fill पर क्लिक करें|
आप देखेंगे कि Flash Fill आटोमेटिक रूप से पैटर्न की पहचान कर ली है और अब आपको पहले Character को छोड़कर सेल के सभी Character दिखाई देने लगेगे|
एक्सेल में ड्राप डाउन लिस्ट कैसे बनाये
एक्सेल में ड्राप डाउन लिस्ट कैसे बनाये (How to Create a Drop Down List in Excel)
• ड्रॉप-डाउन लिस्ट यूजर को pre-defined list से चयन करने का विकल्प देने का एक शानदार तरीका है।
• इसका use यूजर को फॉर्म भरने के लिए, या इंटरैक्टिव एक्सेल डैशबोर्ड बनाते time किया जा सकता है।
• ड्रॉप-डाउन लिस्ट वेबसाइटों / ऐप्स पर काफी normal हैं और यूजर के लिए बहुत सरल हैं।
इस ट्यूटोरियल में, आप सीखेंगे कि एक्सेल में एक ड्रॉप डाउन लिस्ट कैसे बनाई जाती है|
How to Create a Drop Down List in Excel
इस पोस्ट में आप तीन तरीकों से ड्राप डाउन लिस्ट बनाना सीखेंगे –
1. Using Data from Cells.
2. Entering Data Manually.
3. Using the OFFSET formula.
1. Using Data from Cells
मान लें कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार items की एक लिस्ट है| जिसमें आप ड्राप डाउन लिस्ट बनाना चाहते है तो
• सबसे पहले सेल का चयन करें जहाँ आप ड्रॉप डाउन लिस्ट बनाना चाहते हैं।
• एक्सेल में Data tab–> Data Tools –> Data Validation.
Data Validation dialogue box में, Settings tab के भीतर, Validation criteria में list आप्शन का चयन करें।
• जैसे ही आप लिस्ट का चयन करते हैं, Source फ़ील्ड दिखाई देता है।
• सोर्स फ़ील्ड में, = $ A $ 2: $ A $ 6 इंटर करें, या केवल सोर्स फ़ील्ड में क्लिक करें और माउस का use करके Cells का चयन करें और OK पर क्लिक करें। यह सेल C2 में एक ड्रॉप डाउन लिस्ट insert करेगा।
नोट: यदि आप एक बार में कई cells में ड्रॉप डाउन लिस्ट बनाना चाहते हैं, तो उन सभी cells का चयन करें जहाँ आप इसे बनाना चाहते हैं और फिर उपरोक्त चरणों का पालन करें। सुनिश्चित करें कि सेल रिफरेन्स absolute हैं (जैसे $ A $ 2) और relative नहीं (जैसे A2, या A $ 2, या A2 A2)।
Drop Down लिस्ट का विडियो देखें –
2. By Entering Data Manually
उपरोक्त उदाहरण में, cell references का use सोर्स फील्ड में किया जाता है। आप सोर्स फ़ील्ड में मैन्युअल रूप से इंटर करके सीधे आइटम भी जोड़ सकते हैं।
For example, मान लें कि आप सेल में ड्रॉप डाउन में दो विकल्प, हां और नहीं दिखाना चाहते हैं। यहां बताया गया है कि आप इसे data validation source field में सीधे कैसे इंटर कर सकते हैं:
• सेल का चयन करें जहाँ आप ड्रॉप डाउन लिस्ट बनाना चाहते हैं|
• इसके बाद एक्सेल में Data tab–> Data Tools –> Data Validation पर क्लिक करे|
• Data Validation dialogue box में, Settings tab के भीतर, Validation criteria में List का चयन करें।
• जैसे ही आप लिस्ट का चयन करते हैं, सोर्स फ़ील्ड दिखाई देगा|
• सोर्स फ़ील्ड में, Yes, No इंटर करें|
• Ok पर क्लिक करें।

• यह आपके द्वारा सिलेक्ट सेल में ड्रॉप-डाउन लिस्ट बनाएगा। सोर्स फ़ील्ड में लिस्टबद्ध सभी आइटम, अल्पविराम द्वारा अलग किए गए, ड्रॉप डाउन मेनू में अलग-अलग लाइनों में लिस्टबद्ध हैं।
• सोर्स फ़ील्ड में अल्पविराम द्वारा अलग किए गए सभी आइटम ड्रॉप डाउन लिस्ट में अलग-अलग लाइनों में प्रदर्शित होते हैं।
नोट: यदि आप एक बार में कई cells में ड्रॉप डाउन लिस्ट बनाना चाहते हैं, तो उन सभी cells का चयन करें जहाँ आप इसे बनाना चाहते हैं और फिर उपरोक्त चरणों का पालन करें।
3. Using Excel Formulas
Cells से चयन करने और मैन्युअल रूप से डेटा इंटर करने के अलावा, आप एक्सेल में ड्रॉप डाउन लिस्ट बनाने के लिए सोर्स फ़ील्ड में फार्मूला का use भी कर सकते हैं।
कोई भी Formula जो वैल्यू की लिस्ट लौटाता है, उसका use Excel में ड्रॉप-डाउन लिस्ट बनाने के लिए किया जा सकता है।
For example, मान लें कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार डेटा सेट है: उन items की लिस्ट जिनके लिए ड्रॉप-डाउन लिस्ट बनाने की आवश्यकता है| यहां OFFSET फ़ंक्शन का use करके Excel ड्रॉप डाउन लिस्ट बनाने के चरण दिए गए हैं:
• सेल का चयन करें जहाँ आप ड्रॉप डाउन लिस्ट बनाना चाहते हैं|
• इसके बाद Data tab–> Data Tools –> Data Validation पर क्लिक करे|
• Data Validation dialogue box में, Settings tab के भीतर, Validation criteria में List का चयन करें।
• जैसे ही आप लिस्ट का चयन करते हैं, Source फ़ील्ड दिखाई देगा|।
• Source फ़ील्ड में, निम्न Formula इंटर करें: = OFFSET ($ A $ 2,0,0,5)
• Ok पर क्लिक करें।
• यह एक ड्रॉप-डाउन लिस्ट बनाएगा जो सभी फलों के नामों को लिस्टबद्ध करता है (जैसा कि नीचे दिखाया गया है)।

नोट: यदि आप एक बार में एकाधिक Cells में ड्रॉप-डाउन लिस्ट बनाना चाहते हैं, तो उन सभी Cells का चयन करें, जहाँ आप इसे बनाना चाहते हैं और फिर उपरोक्त चरणों का पालन करें। सुनिश्चित करें कि cell references absolute हैं (जैसे $ A $ 2) और relative नहीं (जैसे A2, या A $ 2, या A2 A2)।
एक्सेल में चेकबॉक्स का प्रयोग कैसे करें
एक्सेल में चेकबॉक्स का प्रयोग कैसे करें (How to use Checkbox in Excel)
एक्सेल में, चेकबॉक्स एक इंटरैक्टिव टूल है जिसका use किसी ऑप्शन को Select या deselect करने के लिए किया जा सकता है। आपने इसे ऑनलाइन उपलब्ध कई वेब फॉर्म में देखा होगा। आप इंटरैक्टिव चेकलिस्ट, डायनेमिक चार्ट और डैशबोर्ड बनाने के लिए एक्सेल में एक चेकबॉक्स का use कर सकते हैं।
Excel में चेकबॉक्स insert करने के लिए, आपको सबसे पहले अपनी Workbook में Developer tab को enable करना होगा।
Show Developer Tab in Excel Ribbon (एक्सेल रिबन में डेवलपर टैब दिखाएं)
एक्सेल में चेकबॉक्स डालने का पहला कदम है कि रिबन एरिया में डेवलपर टैब दिखाई दे। डेवलपर टैब में चेकबॉक्स कण्ट्रोल होता है जिसका use हमें एक्सेल में चेकबॉक्स डालने के लिए करना पड़ता है। नीचे Excel ribbon में डेवलपर टैब प्राप्त करने के चरण दिए गए हैं।
• एक्सेल रिबन बार में किसी भी मौजूदा टैब पर राइट क्लिक करें और Customize the Ribbon को चुनें। Excel Options डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा|
• Excel option डायलॉग बॉक्स में, Customize the Ribbon ऑप्शन होंगे। दाईं ओर, मुख्य टैब पैनल के भीतर, Developer ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
• Ok पर क्लिक करें। अब आपको डेवलपर टैब रिबन टैब में दिखाई देने लगेगा|
• डेवलपर टैब पर आपको कई तरह के इंटरेक्टिव कंट्रोल की सुविधा मिलती है।

How to Insert a Checkbox in Excel (एक्सेल में चेकबॉक्स इन्सर्ट कैसे करें)
• Go to Developer Tab –> Controls –> Insert –> Form Controls –> Check Box

• वर्कशीट में कहीं भी क्लिक करें, चेकबॉक्स इन्सर्ट हो जायेगा|

• अब एक्सेल में चेकबॉक्स को सेल से लिंक करना होगा। ऐसा करने के लिए, चेकबॉक्स पर राइट-क्लिक करें और Format Control का चयन करें। चेकबॉक्स पर क्लिक करें और Format Control का चयन करें
• Control Tab में Format Control dialog box में, निम्नलिखित बदलाव करें:
o Value: Checked (यह सुनिश्चित करता है कि चेकबॉक्स डिफ़ॉल्ट रूप से चेक किया जाता है जब आप workbook खोलते हैं)
o Cell link: $ A $ 1 (यह चेकबॉक्स से जुड़ी सेल है)। आप संदर्भ प्राप्त करने के लिए इसे मैन्युअल रूप से recorded कर सकते हैं या सेल का चयन कर सकते हैं।
• अंत में Ok पर क्लिक करें।
• अब आपका चेकबॉक्स सेल A1 से जुड़ गया है, और जब आप चेकबॉक्स को Check करते हैं, तो यह सेल A1 में TRUE दिखाएगा, और जब आप इसे Uncheck करेंगे, तो यह FALSE दिखाएगा।
Examples of Using a Checkbox in Excel-
नीचे एक To-do list का एक उदाहरण है जो कार्य को पूरा करने के लिए चेकबॉक्स का use करता है।
उपरोक्त उदाहरण में कुछ बातें हो रही हैं:
• जैसे ही आप किसी item/task, के लिए चेकबॉक्स को चेक करते हैं, तो स्थिति Done में बदल जाती है (To Be Done), सेल को ग्रीन शेड मिलता है, और टेक्स्ट को स्ट्राइकथ्रू फॉर्मेट मिलता है।
• और चेकबॉक्स के लिए Cell link का मान FALSE से TRUE में बदल जाता है।
• Task Completed’ और ‘% of Task Completed’ (सेल H3 और H4 में) कार्यों को पूरा होने के आधार पर बदल दिया गया है।
इसे बनाने का तरीका इस प्रकार है:
• सेल A2: A7 में activities की लिस्ट हैं जो आपको कार्य करना है|
• B2: B7 में चेकबॉक्स इन्सर्ट करे|
• इन चेकबॉक्स को सेल E2: E7 से लिंक करें। एक बार में सभी चेकबॉक्स को लिंक करने का कोई तरीका नहीं है। आपको एक-एक करके every चेकबॉक्स को मैन्युअल रूप से लिंक करना होगा।
• सेल C2 में, निम्न सूत्र recorded करें: = IF (E2, “Done”, “To Be Done”) और सभी सेल (C2: C7) तक खींचें।
• सेल C2: C7 में, सेल को ग्रीन बैकग्राउंड कलर और स्ट्राइकथ्रू फॉर्मेट देने के लिए conditional formatting लागू करें जब सेल में वैल्यू Done हो।
• सेल H3 में, निम्न सूत्र का use करें: = COUNTIF ($ E $ 2: $ E $ 7, TRUE)
• यह उन कार्यों की कुल संख्या को गिनाएगा जिन्हें पूरा किया गया है।
• सेल H4 में, निम्न सूत्र का use करें: = COUNTIF ($ E $ 2: $ E $ 7, TRUE) / COUNTIF ($ E $ 2: $ E $ 7, “<>”)
• यह पूर्ण किए गए कार्यों का प्रतिशत दिखाएगा।
एक्सेल में इंग्लिश टेक्स्ट को हिंदी में बदले आसानी से
एक्सेल में इंग्लिश टेक्स्ट को हिंदी में बदले आसानी से (Convert text english to hindi in Excel)
आज हम एक ऐसे फंक्शन के बारे में बात करेगे जिसके द्वारा हम गूगल शीट में ट्रांसलेट फंक्शन का प्रयोग करके कई भाषाओ में ट्रांसलेशन कर सकते है| अधिकांश लोग MS Excel का प्रयोग करते है, लोग ऑफिस के काम को तेजी से करने के लिए एक्सेल के कई सारे फंक्शन और फॉर्मूला का प्रयोग करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि यदि एक्सेल में ट्रांसलेशन का भी कोई Function होता, जिसके द्वारा हम एक साथ कई भाषाओं में ट्रांसलेशन कर सकते। जी हां, Google Sheets में यह सुविधा उपलब्ध है। गूगल शीट MS excel जैसी ही एक शीट होती है जिसमें ट्रांसलेशन का इनबिल्ट फ़ॉर्मूला / फंक्शन दिया गया है। इस ट्रांसलेशन फंक्शन के माध्यम से हम दुनिया भर की कई भाषाओं में ट्रांसलेशन कर सकते हैं।
• सबसे पहले अपना इंटरनेट ब्राउज़र खोलें और www.docs.google.com यूआरएल टाइप करें। इसके बाद अपने Gmail अकाउंट से लॉगिन करें। अब आपको Google Doc का होम पेज दिखाई देगा, जिसमें बाईं तरफ ऊपर तीन समांतर लाइन के मीनू पर क्लिक करें।
• आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे| जिसमें आपको Sheets विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद गूगल शीट का होम पेज खुलेगा, जिसमें प्लस (+) के निशान पर क्लिक करके एक नई Google Sheet खोली जा सकती है जो बिलकुल MS Excel जैसी होगी।
एक्सेल में FV फंक्शन का प्रयोग कैसे करें
एक्सेल में FV फंक्शन का प्रयोग कैसे करें (How to use FV Function in Excel)
FV Function – (Future Value)
एक्सेल में FV फ़ंक्शन एक वित्तीय फ़ंक्शन है जो निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को वापस करता है। आप time-time पर, एक स्थिर ब्याज दर के साथ निरंतर भुगतान के निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को प्राप्त करने के लिए FV फ़ंक्शन का use कर सकते हैं।
एक वित्तीय विश्लेषक के रूप में, FV फ़ंक्शन एक व्यवसाय द्वारा किए गए निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य की गणना करने में मदद करता है, एक स्थिर ब्याज दर के साथ time-time पर निरंतर भुगतान करता है। यह कम जोखिम वाले निवेशों का मूल्यांकन करने में उपयोगी है जैसे कि कम ब्याज दरों के साथ जमा या सावधि दर वार्षिकी के प्रमाण पत्र। इसका use ऋण पर दिए गए ब्याज के संबंध में भी किया जा सकता है।
क्‍या आप अपने पैसे को Fix of Deposit (FD) में निवेश (Investment) करना चाहते हैं? तो यह फॉर्मूला आपके काम को आसान बना सकता हैं। इस फॉर्मूला कि मदद से आप अलग-अलग बैंक के ब्याज दर कि तुलना कर यह देख सकते हैं कि एक अवधी के बाद आपको कितना पैसा रिटर्न मिलेगा|
एक्सेल का FV फ़ंक्शन एक फाइनेंसियल फ़ंक्शन है जो निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को दिखाता है। आप कांस्टेंट ब्याज दर के साथ, कांस्टेंट पेमेंट को मानते हुए निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को प्राप्त करने के लिए FV फ़ंक्शन का use कर सकते हैं। इसका उद्देश्य है इन्वेस्टमेंट के फीचर वैल्‍यू को प्राप्त करना।
Syntax
=FV (rate, nper, pmt, [pv], [type])
Arguments
rate – लोन का ब्याज दर
nper – पेमेंट की संख्या (या महीनों में निवेश (Investment) अवधि)
pmt – every अवधि में पेमेंट किया गया। (आमतौर पर मासिक(| (इस नंबर को निगेटिव एंटर किया जाना चाहिए।)
pv – (वैकल्पिक) वर्तमान प्रारंभिक शेष यदि नहीं है, तो शून्य माना जाता है। निगेटिव नंबर के रूप में एंटर किया जाना चाहिए।
type – (वैकल्पिक) जब पेमेंट देय होते हैं। 0 = अवधि का अंत, 1 = अवधि की शुरुआत। डिफ़ॉल्ट 0 है।
For example
मान लेते हैं कि आप 5% की वार्षिक ब्याज दर पर 10 साल के लिए 1000 प्रति माह पेमेंट करेंगे।
दिखाए गए उदाहरण में, E3 में निम्न फ़ॉर्मूला है-
=FV(A3/12,B3,-C3,D3)
ध्यान रखने योग्य बाते-
1. rate और NPR के लिए इकाइयाँ सुसंगत होनी चाहिए। For example, यदि आप 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर चार साल के ऋण पर मासिक भुगतान करते हैं, तो दर के लिए 12% / 12 (वार्षिक दर / 12 = मासिक ब्याज दर) और nper के लिए 4 * 12 (48 भुगतान कुल) का use करें। यदि आप एक ही ऋण पर वार्षिक भुगतान करते हैं, तो दर के लिए 12% (वार्षिक ब्याज) और nper के लिए 4 (4 भुगतान कुल) का use करें।
2. #VALUE! त्रुटि – तब होता है जब दिए गए तर्कों में से कोई संख्यां गैर-संख्यात्मक होता है।
सरल words में सारांश
1. एक्सेल में FV फ़ंक्शन एक वित्तीय फ़ंक्शन है जो निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को वापस करता है।
2. FV Function का Syntax
=FV (rate, nper, pmt, [pv], [type])
3. आप time-time पर, एक स्थिर ब्याज दर के साथ निरंतर भुगतान के निवेश (Investment) के भविष्य के मूल्य को प्राप्त करने के लिए FV फ़ंक्शन का use कर सकते हैं।
4. यह कम जोखिम वाले निवेशों का मूल्यांकन करने में उपयोगी है
1.5. इसका use ऋण पर दिए गए ब्याज के संबंध में भी किया जा सकता है।
एक्सेल में PMT फंक्शन का प्रयोग कैसे करें
एक्सेल में PMT फंक्शन का प्रयोग कैसे करें (How To Use PMT Function in Excel)
PMT Function
एक्सेल में PMT फ़ंक्शन एक वित्तीय फ़ंक्शन है जो ऋण के लिए आवधिक भुगतान लौटाता है। आप ऋण के लिए भुगतान, ऋण राशि, अवधि की संख्या और ब्याज दर का पता लगाने के लिए NPER फ़ंक्शन का use कर सकते हैं।
एक्सेल में PMT फ़ंक्शन निरंतर भुगतान और निरंतर ब्याज दर के आधार पर ऋण के लिए भुगतान की गणना करता है।
जब भी आप किसी भी लोन टर्म और इंटरेस्ट रेट की तुलना कर वास्तविक मासिक पेमेंट के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए PMT फॉर्मूला का use करे | PMT फ़ंक्शन उस लोन के पेमेंट को कैलकुलेट करता है जिसमें निरंतर पेमेंट और निरंतर ब्याज दर होती है।
Syntax
=PMT (rate, nper, pv, [fv], [type])
Arguments
rate – लोन के लिए ब्याज दर।
nper – लोन के लिए पेमेंट की कुल संख्या।
pv – वर्तमान मूल्य, या अब सभी लोन पेमेंट कि टोटल वैल्‍यू।
fv – (वैकल्पिक) नकद शेष राशि जो आप चाहते हैं। डिफ़ॉल्ट के लिए 0
type – (वैकल्पिक) जब पेमेंट देय होते हैं। 0 = अवधि का अंत, 1 = अवधि की शुरुआत। डिफ़ॉल्ट 0 है।
Example : Calculate Payment on Personal Loan
PMT फ़ंक्शन का use कर आप यह जान सकते हैं कि आपको विशिष्ट इंटरेस्‍ट रेट और लोन टर्म के लिए इन्सटॉलमेंट कितनी देनी होगी।
For example, यदि आप 8 महीने की वार्षिक ब्याज दर के साथ 24 महीने के लिए 10,000 लोन ले रहे हैं, तो PMT आपको बता सकता है कि आपका मासिक भुगतान क्या है।