Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
754 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
टूलबॉक्स में चित्र बनाने और संपादित करने के लिए टूल्स उपलब्ध हैं। कुछ टूल्स डिफ़ॉल्ट रूप से दिखाई देते हैं, जबकि अन्य टूल्स फ़्लायआउट के अंदर ग्रुप होके अंदर रहता है। टूलबॉक्स बटन के निचले-दाएं कोने में एक छोटा फ़्लायआउट ऐरो फ़्लायआउट को संकेत करता है। फ़्लायआउट CorelDRAW tools के रिलेटेड सारे Tools Set को ओपन कर के दिखता है।आप फ़्लायआउट तीर पर क्लिक करके टूल को फ़्लायआउट में एक्सेस कर सकते हैं।
कोरल ड्रॉ के डिफॉल्ट वर्कस्पेस में, शेप टूल के उपर फ्लाईआउट एरो पर क्लिक करने से शेप एडिट फ्लाईआउट खुल जाता है। टूलबॉक्स में कुछ टूल डिफ़ॉल्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं वो फ्लाईआउट अंदर होते है। आप चुन सकते हैं कि टूलबॉक्स में कौन से टूल प्रदर्शित किए जाएं इसके लिए आपको फ्लाईआउट के अंदर वाले टूल को क्लिक करना होगा।
कोरलड्रॉ के टूल बॉक्स में 19 मुख्य टूल्स दिखाई देता हैं जबकि इसके अंदर टूल्स के सेट होते हैं जो फ्लाईआउट सेट के नाम से जाने जाते हैं। कोरल ड्रॉ के उपयोग में टूल बॉक्स में उपलब्ध हम सारे टूल का हम वर्णन करेंगे। आप यहाँ समझ पाएंगे की टूल बॉक्स के टूल्स और इसके अंदर फ्लाईआउट वाले एडिट टूल का क्या उपयोग होता है। CorelDraw tools uses in Hindi में इन सारे टूल का कोरल ड्रॉ उपयोग एक ग्राफ़िक डिज़ाइन और वेक्टर ग्राफ़िक में होता है। निम्नलिखित इलस्ट्रेशन डिफ़ॉल्ट CorelDRAW टूलबॉक्स में एक और फ़्लायआउट दिखाता है,
और टूल को अधिक आसानी से ढूंढने में आपकी सहायता कर सकता है। निम्नलिखित डिफ़ॉल्ट कोरल ड्रॉ टूल की लिस्ट :
• पिक टूल्स
• शेप एडिट टूल्स
• क्रॉप टूल्स
• ज़ूम टूल्स
• कर्व टूल्स
• आर्टिस्टिक मीडिया टूल्स
• रेक्टेंगल टूल्स
• इलिप्स टूल्स
• ऑबजेक्ट टूल्स
• टेक्स्ट एंड टेबल टूल्स
• डिमेन्शन टूल्स
• कनेक्टर टूल्स
• इंटरैक्टिव टूल्स
• ट्रैन्स्पेरन्सी टूल
• ऑयड्रॉपर टूल्स
• इंटरैक्टिव फील टूल्स
• आउटलाइन टूल
• फील टूल
पिक टूल्स | CorelDraw tools
Pick

Moving Object : किसी वस्तु को स्थानांतरित करने के लिए, उसे ड्रैग करे । हॉरिजॉन्टल या वर्टीकल एक्सिस पर ऑब्जेक्ट को एक समान मूव करने के लिए , ड्रैग करते समय Ctrl दबाए रखें।जब आप किसी भी ऑब्जेक्ट को मूव करते है तो यह मूव एरो सिंबल आता है।
Scaling Object : स्केल करने से ऑब्जेक्ट बड़ा या छोटा होता है, ऑब्जेक्ट को स्केल करने के लिए, कार्नर में एरो आकार के हैंडल से खींचें। यदि आप सेंटर से स्केल करना चाहते हैं, तो SHIFT को दबाए रखते हुए हैंडल को ड्रैग करे।
Stretching Object : ऑब्जेक्ट को स्ट्रेच करने के लिए, स्ट्रेचिंग हैंडल टॉप, बॉटम, लेफ्ट या राइट में से एक को ड्रैग करें, यदि आप सेंटर से स्ट्रेच करना चाहते हैं तो Shift को दबाए रखें।
Freehand Pick

Freehand Pick : फ्री हैंड पिक टूल किसी भी ऑब्जेक्ट को मार्की अनियमित आकार के सिलेक्शन एरिया का उपयोग करके ऑब्जेक्ट्स का सिलेक्शन करता है। आपके डिज़ाइन में अगर कुछ एरिया को ही सेलेक्ट करना है तो फ्री हैंड पिक से उस एरिया को ड्रैग कीजिये।
Free Transform

Free Transform: फ्री ट्रांसफॉर्म टूल आपको फ्री रोटेशन, फ्री एंगल रिफ्लेक्शन, फ्री स्केल और फ्री स्क्यू टूल्स का उपयोग करके किसी ऑब्जेक्ट को ट्रांसफॉर्म करने देता है। आपको ऑब्जेक्ट को फ्लिप करना है तो यह टूल उपयोगी है। इसके आलावा आप जब पिक टूल का उपयोग करते है तो आप प्रॉपर्टी बार से भी यह सारे विकल्प पा सकते है।
शेप एडिट टूल्स | CorelDraw tools
Shape

Shape tool: आपके द्वारा बनाये गए ड्राइंग को एडिट करना हो तो शेप टूल आपको ऑब्जेक्ट के आकार को एडिट करने देता है। इसके आलावा आप को कोई भी बिटमैप इमेज शेप टूल से क्रॉप कर सकते है। किसी भी शेप में नोड होता है उसके हैंडल को ड्रैग करेंगे तो शेप चेंज होता है। आप किसी भी ऑब्जेक्ट में उसके लाइन या कर्व के ऊपर डबल क्लिक करेंगे तो एक बिंदु (नोड) बन जाता है।
Smooth tool

2\
ooth tool: इस टूल टेढ़े मेढ़े कर्व ऑब्जेक्ट को स्मूथ कर सकता है। आपको घुमावदार ऑब्जेक्ट को नुकीली किनारों को हटाने और नोड्स की संख्या को कम करने देता है। इसको अप्लाई करने के लिए प्रॉपर्टी बार में Nib Size बॉक्स में वैल्यू दीजिये जरुरत के हिसाब से कम ज्यादा वैल्यू दे सकते है, इसके आलावा Rate Box में स्पीड का वैल्यू दे सकते है जिस से स्मूथिंग इफ़ेक्ट की स्पीड पक्का करता है। अब एंटर कर के नोड पर ड्रैग कीजिये।
Smear tool

Smear tool: स्मीयर टूल से एक ऑब्जेक्ट शेप आउटलाइन के साथ बदल जाता है आप जब इसे किनारे ड्रैग करते है, ऑब्जेक्ट फैल जाता है । किसी ऑब्जेक्ट को फैलाव करने के लिए यह टूल उपयोगी है। प्रॉपर्टी बार इसकी Nib Size और Pressure का वैल्यू देके एक ऑब्जेक्ट को कम ज्यादा स्मीयर कर सकते है।
Twirl tool (कोरल ड्रा टूल्स इन हिंदी)

Twirl tool: ट्विर्ल टूल से एक ऑब्जेक्ट को घुमाव इफ़ेक्ट देता है, ऑब्जेक्ट के जिस किनारे से आपको घुमाव करना है उस जगह पर माउस को क्लिक करके होल्ड कीजिये। जितना घुमाव चाहिए कर के माउस क्लिक को छोड़ दीजिये।
Attract tool (कोरल ड्रा टूल्स इन हिंदी)

Attract tool: अट्रैक्ट टूल से एक ऑब्जेक्ट के नोड के आकर को बदल देता है, ऑब्जेक्ट के जिस नोड को बदलना है, उस जगह पर माउस को क्लिक करके ड्रैग कीजिये।
Repel tool (कोरल ड्रा टूल्स इन हिंदी)

Repel tool:आपको कर्सर से नोड्स को दूर धकेल कर ऑब्जेक्ट को नया आकार देता है। माउस क्लिक को होल्ड कर के ड्रैग कीजिये।
Smudge tool (कोरल ड्रा टूल्स इन हिंदी)

Smudge tool:किसी भी ऑब्जेक्ट को उसके नोड से ड्रैग करेंगे तो आकर बदल जाता है, तोड़ने मरोड़ने के लिए यह टूल उपयोगी है।
Roughen tool

Roughen tool: ऑब्जेक्ट के किनारा को खुरदरा बना देता है , माउस क्लिक कर के ड्रैग कीजिये।
क्रॉप टूल्स | CorelDraw tools
Crop

Crop tool: क्रॉप टूल आपको एक ऑब्जेक्ट या इमेज के एक एरिया का चयन करने और इस एरिया के बाहर सब कुछ हटाने की अनुमति देता है। आप एक आयताकार क्षेत्र (क्रॉपिंग एरिया) को परिभाषित करते हैं जिसे आप रखना चाहते हैं।
Knife tools

Knife tool: यह टूल , आपको ऑब्जेक्ट, ऑब्जेक्ट के समूहों और बिटमैप को टुकड़ा करने देता है।
Virtual Segment Delete

Virtual Segment Delete: वर्चुअल सेगमेंट डिलीट टूल आपको उन ऑब्जेक्ट के हिस्सों को डिलीट करने देता है जहा दो ऑब्जेक्ट ओवरलैप होकर रहते है। इस करेल ड्रा टूल का उपयोग करने के लिए लाइन सेगमेंट के ऊपर पॉइंटर को ड्रैग करे।
Eraser tool

Eraser Tool: इरेज़र टूल आपको अपने ड्राइंग के अनचाहा एरिया को हटाने देता है। किसी सिलेक्टेड ऑब्जेक्ट के भाग को मिटाने के लिए, जहाँ आप मिटाना चाहते हैं वहाँ ड्रैग करें।
ज़ूम टूल्स | CorelDraw tools
Zoom

Zoom Tool: ज़ूम टूल आपको डॉक्यूमेंट विंडो में किसी भी ऑब्जेक्ट का ज़ूम स्तर बदलने देता है। इसमें आप ज़ूम इन ज़ूम आउट के साथ और भी विकल्प प्रॉपटी बार में उपलब्ध है जिस से आप ड्राइंग को ज़ूम लेवल बढ़ा घटा सकते है।
Pan tool
Pan tool

Pan Tool: पैन टूल आपको ज़ूम स्तरों को बदले बिना ड्राइंग के छिपे हुए क्षेत्रों को दिखाने देता है। पेज के कोई भिन्न भाग देखने के लिए, पेज पर पैन टूल कहीं भी ड्रैग करे।