Teachers' Hotspot
3.23K subscribers
21 photos
1 video
114 files
123 links
Download Telegram
Descriptive
किस विषय में कम से कम कितना करें, प्राथमिकता के अनुसार 👇🏻
Writing Ability (English):
1-1 each type of sample letter
Notice and Report writing (1-1 sample each)
हिंदी -
"गद्य साहित्य का इतिहास" शॉर्ट नोट्स बना कर याद कर लें एवं विभिन्न विधाओं के बारे में बेसिक जानकारी और कुछ रचनाएं याद कर लें ।
EVS : NCERT पढ़ लें और केवल MCQ के हिसाब से नोट्स बनाएं (नीचे बताता हूं क्यों ?)

Maths : जैसे tier 1 के लिए की थी । हां geometry वाला part class 9th और 10th से ही करें ।

अब महत्वपूर्ण बात : MCQs पर ज्यादा फोकस करें, डिस्क्रिप्टिव में सब एवरेज तो लिख ही लेंगे, इसलिए MCQs ही अंतर पैदा करेंगे क्योंकि उसमें तुक्के भी नहीं लगाए जा सकते ।
EVS के डिस्क्रिप्टिव पर ज्यादा फोकस न करें, केवल जो वीडियो में कराया गया है, बस उसको देख लें, और कुछ न करें ।हां, 8-10 प्रश्न तो लिखकर देख ही लेना लेकिन, डिस्क्रिप्टिव में केवल जो अंतर करेगा, वो है english वाला पार्ट, इसलिए केवल उसी पर ज्यादा फोकस करें ।
नोट्स जरूर बनाएं, और ncert पर भरोसा रखें, आपका काम हो जाएगा ।
❤53👍7
KVS NVS Study Material
English 10th.pdf
Check this out. It has everything that you need in English except 2-3 topics. You can prepare writing part and reading comprehension from this.
❤16
किसी ने मुझसे पूछा -
1. क्या किसी टीचर/एजुकेटर/यूट्यूबर के बताए रास्ते पर आंख मूंद कर चलना सही है ?

मेरा जवाब : किसी भी रास्ते पर आंख मूंद कर चलना हानिकारक ही है । मैं स्वयं भी आपको कितने बार कह चुका हूं, कि आपको मैं कितने भी रिसोर्स, वीडिओ उपलब्ध कराऊं या कोई सलाह दूं, आप तभी माने, जब आपका दिल कह रहा हो कि हां इससे हो जाएगा । यदि मैं आपकी जगह पर होता, तो किसी एक व्यक्ति की बात को आंख बंद करके कभी फॉलो नहीं करता । इसलिए स्व–विवेक से कार्य करें । बहुत ज्यादा कन्फ्यूज हैं, तो एक जगह पर टिके रहें, जिस पर आपको सबसे अधिक भरोसा हो। एक बात ध्यान रखिए सबको आपके सिलेक्शन से मतलब नहीं है, इससे मतलब है कि आप उनसे जुड़े रहें,
बार बार उन्हें विजिट करते रहें ।

दूसरी बात है कि पैटर्न बिल्कुल नया है और हर बार नया ही रहता है इससे कट ऑफ हमेशा कम जाने की संभावना रहती है, अगर आपके बेसिक्स सही रहते हैं, तो आप कर जाएंगे चाहे कितने ही पैटर्न बदलते रहें । मैं केवल NCERT पर भरोसा करता हूं, क्योंकि आपको शिक्षक बनने के बाद वही पढ़ानी है, और cbse भी उसे ही फॉलो करता है, तो क्यों उससे हटकर दुनिया भर की किताबों की ओर जाना । पिछली वेकेंसी में मैने केवल ncert द्वारा विकसित सामग्री का अध्ययन ही किया, इसके अलावा और कुछ नहीं ।
❤70👍5🙏1
एक मॉक टेस्ट चाहिए क्या ?
Anonymous Poll
92%
हां
8%
नहीं
👍6❤1
तैयारी कैसी चल रही है ?
Anonymous Poll
82%
अच्छी
18%
बहुत अच्छी
हिंदी साहित्य का इतिहास पढ़ना है -
कहानी, निबंध, एकांकी का इतिहास नहीं ।
बिल्कुल बेसिक पढ़ो कितने भागों में बाटा गया है, समय सीमा और प्रमुख रचनाएं, इसके अलावा कुछ नहीं । मैंने जो सोर्स आपको दिया था वो काफी बड़ा है, लेकिन उसका मतलब ये नहीं था कि पूरा पढ़ना है, उसमें से अपना दिमाग भी लगाना है। एक क्वेश्चन बनेगा ज्यादा से ज्यादा वहां से, उसके लिए दुनिया भर का मत पढ़ो, मैथ्स ही सॉल्व कर लो उससे अच्छी तो । और इंग्लिश के एक दो लेटर की प्रैक्टिस कर लो ।
👏36👍19❤9🙏3
डेमोक्रेसी और कांस्टीट्यूशन वाले टॉपिक में थोड़े से आर्टिकल और पार्ट वगैरह रिवाइज कर लीजिएगा, जो tier 1 के लिए किया था । Ncert का तो covered है ।
❤14
किसी भाई साहब ने आखिरी वीडियो पर बहुत कॉन्फिडेंस से कहा कि आप गलत जानकारी साझा कर रहे हैं, Writing Ability अंग्रेज़ी का पार्ट है ही नहीं तो उसे किसी भी भाषा में अटेम्प्ट किया जा सकता है ।
मैं वहीं रिप्लाई कर सकता था, लेकिन बहुत लोगों की confusion है, इसलिए यहीं जवाब देना उचित समझा ।
देखिए, साधारण से बात है कि अगर Writing Ability इंग्लिश का पार्ट नहीं है, तो comprehension भी इंग्लिश का पार्ट नहीं हुआ, इसका मतलब जो अलग अलग genre से पैराग्राफ आने हैं, वो भी किसी भी भाषा में आ सकते हैं ।
अगर आपने दसवीं कक्षा भी पास की है, तो आपको पता होगा कि भाषा का अर्थ केवल व्याकरण नहीं है, और भी अंग हैं भाषा के।
सबसे बड़ी बात है कि 1 पेज के सिलेबस को समझने में आप इतने ज्यादा confused हैं, तो निराशापूर्वक कहूंगा कि आप रेस से पहले ही बाहर हैं ।
💯28😭10❤9
हिंदी साहित्य के इतिहास पर कल एक वीडियो मिल जाएगी ।
❤35💋14