A K PHYSICS TUTORIAL
1.41K subscribers
153 photos
13 videos
5 files
83 links
PHYSICS BY Dr. Anil Kumar
Subscribe my youtube channel
https://youtube.com/c/akphysicstutorial
Download Telegram
10th science (PHY+CHEM+BIO) भी
मंगलवार यानी 09 जनवरी से 2 से 3  pm स्टार्ट हो रहा है
👍32
🎲 Quiz 'क्लास 12th objective question test no. 4'
🖊 10 questions · 15 sec
👎3👍1
🎲 Quiz '12th physics 5th test'
🖊 10 questions · 30 sec
👍4
🎲 Quiz 'class:-12th ( विद्युत क्षेत्र तथा विद्युत आवेश)'
हमारी यूट्यूब चैनल पर क्लास 12th के विद्यार्थियों के लिए रोज शाम 7:00 बजे लाइव लिए जा रहे ! लाइव वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल A.K. physics tutorial को सब्सक्राइब करले और बैल आइकन दबाना ना भूले
🖊 20 questions · 30 sec
🎲 Quiz 'Class 12th ( विद्युत् विभव एवं धारिता- [Electric Potential and Capacitor )'
🖊 10 questions · 15 sec
👍61
🎲 Quiz 'guess objective question test'
🖊 10 questions · 30 sec
👍4
Document (9).pdf
128.1 KB
लाल रंग से हाईलाइट किया हुआ आंसर है इसी तरह का 2024 परीक्षा के लिए इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन आंसर रोज आपके व्हाट्सएप चैनल पर भेजा जाएगा टेलीग्राम पर भी ऑनलाइन टेस्ट रोज हो रहा है और यूट्यूब पर वीडियो देखना ना भूले जो जो बच्चे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम पर नहीं जुड़े हुए हैं उन्हें भेज देने का कष्ट करें
👍11🤬6😱2
🎲 Quiz 'Aptitude test'
🖊 10 questions · 30 sec
6👌2👍1
Document (11).pdf
129.1 KB
Document from A. K. Physics Tutorial
👍2
Document (10).pdf
125.7 KB
Document from A. K. Physics Tutorial
A K PHYSICS TUTORIAL
*Class 12th Bihar board* _Free crash course video_ link:- https://youtube.com/playlist?list=PLhRRzHd49goUM2tdLbHpZiH7_AjpSjxMp&si=Sl3ee17rm3UQwmRp https://youtube.com/playlist?list=PLhRRzHd49goUM2tdLbHpZiH7_AjpSjxMp&si=Sl3ee17rm3UQwmR
लाल रंग से हाईलाइट किया हुआ आंसर है इसी तरह का  2024 परीक्षा के लिए इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन आंसर रोज आपके व्हाट्सएप चैनल पर भेजा जाएगा टेलीग्राम पर भी ऑनलाइन टेस्ट रोज हो रहा है और यूट्यूब पर वीडियो देखना ना भूले जो जो बच्चे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम पर नहीं जुड़े हुए हैं उन्हें भेज देने का कष्ट करें
👍6🔥2
DOC-20240119-WA0011.
129.4 KB
Document from A.k. Physics Tutorial
👍2
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) एक कूलाम आवेश में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं
Ans 6.25×10*18
(2)परावैद्युत शक्ति एवं आपेक्षिक परावैद्युतांक को परिभाषित करें
Ans किसी परावैद्युत की शक्ति वह महत्तम क्षेत्र या विभव प्रवणता है जिस पर आरोपित करने पर इसका विद्युतीय विघटन नहीं होता है ऐसे पदार्थ को जब किसी विद्युतीय क्षेत्र में रखा जाता है तो अणुओं में अलगाव होना शुरू होता है एक ऐसी स्थिति आती है जब यह टूट जाता है विद्युत अपघटन कहलाता है !
(3) कूलाम के नियम की सीमाएं क्या है ?
Ans कुलम के नियम के निम्नलिखित सीमाएं हैं
(a) यह नियम केवल दो स्थिर आवेशों के लिए ही सत्य है
(b) यह नियम केवल दो बिंदु आवेशों के लिए ही सत्य है
(c)यह नियम केवल दो परिमित दूरी पर स्थित आवेशों के लिए ही सत्य है यानी दो आवेशों के बीच का दूरी अनंत से 10 पर पावर -15 मीटर के बीच होना चाहिए
(4) कूलाम के नियम के महत्व को लिखे
Ans कुलम के नियम सभी आवेशित वस्तुओं के बीच लगता है इस नियम के सहायता से दो आवेशित वस्तुओं के बीच आकर्षण और प्रतिकर्षण बल को हम ज्ञात कर सकते हैं इस नियम के सहायता से अणुओं या परमाणुओं के बीच लगने वाले बल को पता कर सकते हैं इस नियम के सहायता से इलेक्ट्रॉन इलेक्ट्रॉन के बीच और प्रोटोन प्रोटोन के बीच के बल को ज्ञात कर सकते हैं
(5) विद्युत क्षेत्र के लिए अध्यारोपण सिद्धांत को लिखें और समझाएं
Ans दो से अधिक आवेश के निकाय में किसी एक आवेश पर लगने वाला कुल परिणामी बल प्रत्येक आवेश के कारण इस आवेश पर लगने वाले बलों के सदिश योगफल के बराबर होता है !
(6) विद्युत आवेश के गुणों को लिखें
Ans विद्युत आवेश के मुख्य रूप से तीन गुण हैं
(a)योगज्जता का गुण
(b)आवेश का क्वांटमीकरण
(C) विद्युत आवेश का संरक्षण
(7)विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का एस आई मात्रक क्या है
Ans कुलम मीटर
(8) विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे को क्यों नहीं काटती है ?
Ansक्योंकि यह रेखाएं एक दूसरे के समांतर होती है और यदि यह रेखाएं एक दूसरे को किसी बिंदु पर काटेगी तो कटान बिंदु पर एक से अधिक स्पर्श रेखाएं खींची जा सकती है जिसके कारण एक ही स्थान पर एक से अधिक विद्युत क्षेत्र का दिशा प्राप्त होता है जो कि संभव नहीं है
(9) गॉस के प्रमेय से कुलम का नियम प्राप्त करें
(10) बाहरी विद्युत क्षेत्र में रखें विद्युत द्विध्रुव पर लगे बल आघूर्ण के लिए व्यंजक प्राप्त करें अथवा समरूप विद्युत क्षेत्र में स्थित विद्युत द्विध्रुव पर लगे बल आघूर्ण का व्यंजक प्राप्त करें
(11) विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण को परिभाषित करें और इसका एस आई मात्रक लिखें
Ans विद्युत द्विध्रुव में स्थित किसी एक आवेश का परिमाण तथा दोनों आवेशों के बीच अल्प दूरी के गुणनफल को विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण कहते हैं जो की एक सदिश राशि है S,I मात्रक cm
(12)वरसात में बांस के हैंडल वाला धातु के हैंडल वाले छाता से अधिक सुरक्षित होता है क्यों
Ans धातु विद्युत का सुचालक होता है बरसात के समय जब आकाश में बिजली चमकता है तो उसे उत्पन्न आवेश धातु के हैंडल द्वारा आकर्षित हो सकता है जिससे व्यक्ति को हानि पहुंच सकता है इसीलिए बरसात के समय बांस का हैंडल वाला छाता का प्रयोग या प्लास्टिक का हैंडल वाला छाता का प्रयोग उचित माना जाता है
(13)विद्युत क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए बल रेखाएं खींचे
(14) असमरूप विद्युत क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए बल रेखाएं खींचे
(15) दो समान धन आवेश हवा में कुछ दूरी पर हो तो विद्युत बल रेखाएं खींचे
(16) मुक्त आकाश की विद्युतशीलता का मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखें
Ans N-1C2m-2
(17) किसी गॉस पृष्ठ में -q , +2q , तथा -q आवेश है पृष्ठ में से परिणामी विद्युत फ्लक्स ज्ञात करें
Ans 0
(18) वायुमंडल विद्युत उदासीन नहीं होता है समझाएं क्यों
Ans वायुमंडल के ऊपरी भागों में धनायन तथा ऋण आयन पाए जाते हैं जिसके कारण वहां चालकता अधिक होता है इसी कारण से वायुमंडल उदासीन नहीं होता है
(19) विद्युतीय बल रेखाओं के 2 गुणों को लिखें
Ans (1))विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे के समानांतर होती है
(2) विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे को कभी नहीं कटती है
(3) विद्युत बल रेखाएं विद्युत क्षेत्र का परिमाण को व्यक्त करता है
(19) विद्युत क्षेत्र के फलकस से से आप क्या समझते हैं एस आई मात्रक को लिखें
Ans विद्युत क्षेत्र के तीव्रता और पृष्ठीय क्षेत्रफल के अदिश गुणनफल को विद्युत फ्लक्स कहते हैं इसका सी मात्रकNm2/C
👍44🥰4😁21🔥1
(20) आवेश के आयतन घनत्व की परिभाषा दें इसके एस आई मात्रक को लिखें
Ans किसी चालक के एकांक आयतन में उपस्थित आवेश की कुल मात्रा को आयतन आवेश घनत्व कहते हैं इसका एस आई मात्रकCm-3
(21) आवेश संरक्षण का सिद्धांत क्या है
Ans किसी विलगित निकाय का कुल विद्युत आवेश को ना तो नष्ट किया जा सकता है और ना ही उत्पन्न किया जा सकता है बल्कि निकाय में ही एक वस्तु से दूसरे वस्तु में स्थानांतरित किया जा सकता है जैसे कांच के छड़ को रेशम के टुकड़ा से रगड़ते हैं तो कांच के छड पर जितना धन आवेश उत्पन्न होता है उतना ही ऋण आवेश रेशम के टुकड़ा पर उत्पन्न होता है
(22) विद्युत क्षेत्र की तीव्रता से आप क्या समझते हैं
Ans किसी आवेश के विद्युत क्षेत्र के अंदर एकांक कुलम के धन परीक्षण आवेश पर लगने वाले बाल को विद्युत क्षेत्र की तीव्रता कहते हैं !
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) नमी के दिनों में स्थिर विद्युत के प्रयोग ठीक से क्यों नहीं हो पाता है
Ans नमी के दिनों में स्थिर विद्युत के प्रयोग ठीक से नहीं हो पाते हैं क्योंकि नामी हवा आवेश के लिए सुचालक होता है आद्र हवा की सुचालकता के कारण प्रयोग में आवेश यंत्र पर स्थिर नहीं रह पाता है !
(2) वान डी ग्राफ जनरेटर का बेल्ट क्यों विद्युत रोधी पदार्थ का बना रहता है
Ans इसके कारण बेल्ट द्वारा लिया गया आवेश उस पर फैलता नहीं है बल्कि स्थानीकृत होता है बेल्ट के साथ आवेश नुकीले चालक के पास पहुंचा जाता है यदि बेल्ट सुचालक पदार्थ का होता तो यह पूरे बेल्ट पर फैल जाता और क्रिया प्रणाली सुचारू रूप से नहीं चल पाता !
(3) समविभवी सतह क्या है
Ans विद्युत क्षेत्र के अंदर खींचा गया वह तल जिसके प्रत्येक बिंदु का विभव समान होता है तथा किन्हीं दो बिंदुओं का विभावांतर जीरो होता है संविभवि तल कहलाता है
(4) दो संधारित्र के श्रेणी क्रम और समांतर क्रम परिपथ को दर्शाए
(5) चालक की धारिता को प्रभावित करने वाले कारकों को लिखें
Ans (a) चालक का आकार (b) चालक की आकृति (c) समीपवर्ती माध्यम की प्रकृति (d) अन्य चालकों की उपस्थिति
(6) दो विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे को क्यों नहीं काट सकती है क्या दो समविभव सतह काट सकती है
Ans समविभवी तल एक दूसरे को नहीं कटती है क्योंकि
(a) विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे के समानांतर होती है
(b) यदि यह विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे को किसी बिंदु पर काटती है तो कटान बिंदु पर एक से अधिक स्पर्श रेखाएं खींची जा सकती है जिसके कारण उस स्थान पर एक से अधिक विद्युत क्षेत्र का दिशा प्राप्त होता है जो कि संभव नहीं है
(7) स्थिर विद्युत परिरक्षण क्या है इसके 1 जीवन उपयोगी उपयोग लिखें
Ans किसी निश्चित क्षेत्र को विद्युत क्षेत्र के प्रभाव से बचने की प्रक्रिया को स्थिर विद्युत परिरक्षण कहते हैं
जैसे बिजली गिरने के समय बंद कार, बस में बैठे रहना किसी पेड़ के नीचे या मैदान में खड़े रहने के तुलना में अधिक सुरक्षित होता है क्योंकि चालक के अंदर के खोखले भाग में स्थित के कारण आवेश बाह्य प्रभाव से परिरक्षित रहता है
(8) समांतर प्लेट संधारित्र में दूसरे प्लेट का क्या कार्य है
Ans समांतर प्लेट संधारित्र में दूसरा प्लेट प्रथम प्लेट के विभव को कम कर देता है जिसके कारण संधारित्र की धारिता बढ़ जाती है
(9) तीन संधारित्र के समांतर क्रम में संयोजन के लिए परिणामी धारिता प्राप्त करें
(10) विद्युत क्षेत्र की तीव्रता और विभव् के बीच संबंध स्थापित करें
(11) चालक की धारिता से आप क्या समझते हैं
Ans चालक को दिया गया आवेश तथा उनके दोनों प्लाटों के बीच विभावांतर के अनुपात को चालक की धारिता कहते हैं
(12) C धारिता वाले संधारित्र को विभव V तक आवेशित किया गया है इसके विद्युत ऊर्जा क्या है
1/2CV2
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) संचायक सेल का आंतरिक प्रतिरोध क्यों कम होता है
Ans संचायक सेल की प्लेटों का आकार बड़ा होता है और उनके बीच की दूरी काफी कम होती है संचायक सेल में ध्रुव नहीं होता है इस कारण संचायक सेल का आंतरिक प्रतिरोध काफी कम होता है !
(2) यदि गलती से बोल्ट मीटर को परिपथ के श्रेणी क्रम में तथा आमीटर को समांतर क्रम में जोड़ दिया जाए तो क्या होगा ?
Ans वोल्टमीटर का प्रतिरोध अधिक होता है यदि इसे श्रेणी क्रम में जोड़ देंगे तो इसका प्रभावी प्रतिरोध और अधिक हो जाएगा जिसके कारण परिपथ में कुंडली के जलने की संभावना हो जाएगी
अमीटर को यदि समांतर क्रम में जोड़ दें तो इसके कम प्रतिरोध होने के कारण पाठ्यंक सही-सही नहीं दे पाएगा
👍23
(3) प्रतिरोधकता क्या है ? इसका S.I मात्रक लिखें किसी प्रा रूपी अर्धचालक के लिए तापमान में परिवर्तन के साथ प्रतिरोधकता के बदलाव को ग्राफ द्वारा प्रदर्शित करें
Ans किसी चालक के एकांक लंबाई तथा एकांक अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के प्रतिरोध को प्रतिरोधकता कहते हैं S.I मात्रक ओम मीटर
(4) विभवमापी के सिद्धांत को लिखें दो प्राथमिक खेलों के विद्युत वाहक बल के तुलनात्मक अध्ययन हेतु प्रयुक्त परिपथ आरेख खींचें
(5) प्रतिरोधकता का व्यंजक किसी चालक के लिए लिखें तथा व्यंजक के प्रत्येक अवयव को समझाएं
(7) p प्रतिरोधकता वाले तार की लंबाई दुगनी कर दी गई है तार की नई प्रतिरोधकता क्या होगी
Ans नई प्रतिरोधकता में कोई परिवर्तन नहीं होता है क्योंकि प्रतिरोधकता लंबाई पर निर्भर नहीं करता है
(8) शट किसे कहते हैं तथा शट के क्या उपयोग हैं
Ans धारामापी से अमीटर बनाने के क्रम में धारामापी के समांतर क्रम में एक निम्न प्रतिरोध का तार जोड़ देते हैं जिसे शंट कहते हैं
इसका उपयोग (a) कुंडली के जलने से बचाता है
(b)अमीटर के पारस को विभिन्न प्रकार के शंट का उपयोग करके बदल सकते हैं
(9) विद्युत नेटवर्क के लिए किरचॉफ के दोनों नियम लिखें
Ans (a) प्रथम नियम - विद्युत परिपथ के किसी संधि पर मिलने वाले समस्त विद्युत धाराओं का बीजगणितीय योग शून्य होता है
(b) विद्युत परिपथ के किसी बंद पाश के विभिन्न भागों में प्रवाहित विद्युत धाराओं तथा उनके संगत प्रतिरोधों के गुणनफल के योगफल उसमें उपस्थित विभिन्न सेलों के विद्युत वाहक बलों के बीजगणितीय योग के बराबर होता है
(10) सवहन वेग को समझाएं संवहन वेग और विद्युत धारा में क्या संबंध है
Ans किसी चालक तार में नियत विद्युत क्षेत्र आरोपित करने पर उसमें उपस्थित मुक्त इलेक्ट्रॉन एक निश्चित दिशा में निश्चित वेग से गति करने लगते हैं इसी निश्चित बैग को संवहन वेग कहते हैं
(11) क्या किरचॉफ का द्वितीय नियम ओम के नियम का प्रतिपादन करता है
Ans हां, किरचॉफ का द्वितीय नियम ओम के नियम का प्रतिपादन करता है
(12) समझाएं कि किरचॉफ का द्वितीय नियम ऊर्जा संरक्षण का नियम है
Ans किसी बंद परिपथ के प्रत्येक भाग में धारा और प्रतिरोध के गुणनफल का बीजगणितीय योग परिपथ के कुल विद्युत वाहक बल के योगफल के बराबर होता है
(13) संवहन वेग के सिद्धांत का प्रयोग करते हुए ओम के नियम को प्राप्त करें
(14) किसी चालक में बह रहे धारा एवं इलेक्ट्रॉन के अनुगमन वेग के बीच संबंध स्थापित करें
(15) सौर सेल को समझाइए
Ans सौर सेल सिलिकॉन का बना होता है सौर सेल एक ऐसा युक्ति होता है जो सूर्य ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा के रूप में परिवर्तित करके परिपथ में एक नियत विभावांतर को बनाए रखता है
(16) कार्बन प्रतिरोध के कलर कोड से आप क्या समझते हैं ! नारंगी और पीले रंगों के लिए कार्बन प्रतिरोध का कलर कोड लिखें !
Ans विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और विद्युतीय परिपथ में प्रयुक्त प्रतिरोधों का परिसर काफी बड़ा होता है प्रतिरोध को मापने के लिए कलर कोड का इस्तेमाल करते हैं जिसे कार्बन प्रतिरोध का कलर कोड कहते हैं जिसमें चार संगकेंद्री वलय होता है प्रथम दो बलई सार्थक अंक को तीसरा वलय दशमलव गुणक को और चौथा वलय त्रुटि सीमा को व्यक्त करता है
(17) विभवमापी के दो उपयोग को लिखे !
Ans (a) किसी सेल का विद्युत वाहक बल मापने में
(b) दो सेलों के विद्युत वाहक बलों की तुलना करने में
(c) किसी सेल का आंतरिक प्रतिरोध ज्ञात करने में
(18) प्रतिरोधकों के समांतर क्रम के संयोजन को समझाएं !
Ans प्रतिरोधकों का वह संयोजन जिसमें प्रत्येक प्रतिरोध के प्रथम सिरे को एक साथ एक बिंदु पर तथा प्रत्येक प्रतिरोध के दूसरे सिरे को एक साथ एक बिंदु पर जोड़ते हैं उसे समांतर क्रम संयोजन कहते हैं
(19) धारा घनत्व क्या है विवेचना करें
Ans किसी चालक तार के प्रति एकांक अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल से होकर प्रवाहित होने वाले विद्युत धारा को धारा घनत्व कहते हैं यह एक सदिश राशि है
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) चल कुंडली गैल्वेनोमीटर में रखिए चुंबकीय क्षेत्र का क्या महत्व है
Ans विद्युत क्षेत्र के कारण इलेक्ट्रॉन उत्तर की ओर विक्षेपित होता है इलेक्ट्रॉन अविक्षेपित रहेगा यदि चुंबकीय क्षेत्र के कारण बल दक्षिण की ओर हो चुकी इलेक्ट्रॉन पश्चिम से पूर्व की ओर गतिशील है अतः फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार यह उदग्र रूप से नीचे की ओर होना चाहिए !
(2) चल कुंडली गैल्वेनोमीटर को वोल्टमीटर में किस तरह बदला जाता है
👍8
Ans चल कुंडली गैल्वेनोमीटर के प्रतिरोध के श्रेणी क्रम में उच्च प्रतिरोध के तार को जोड़ देने पर यह वोल्टमीटर में परिवर्तित हो जाता है
(3) दिखाए की एक स्पर्शज्या धारामापी( गैल्वेनोमीटर )से मापी गई धारा की शुद्धता उस धारा के लिए महत्तम होती है जिसका विक्षेपन 45 डिग्री है
(4) किसी क्षेत्र से गुजरता हुआ एक इलेक्ट्रॉन विक्षेपित नहीं होता है क्या यह संभव हो सकता है कि वहां कोई चुंबकीय क्षेत्र नहीं हो समझाइए
Ans हां, जब चुंबकीय क्षेत्र के बल रेखाओं के साथ इलेक्ट्रॉन गति करता है तो वहां पर किसी प्रकार का चुंबकीय क्षेत्र के द्वारा इलेक्ट्रॉन पर बल नहीं लगता है सिर्फ चुंबकीय क्षेत्र के कारण इलेक्ट्रॉन पर जो बल लगता है वह लंबवत लगने का काम करता है !
(5) लारेंज बल क्या है
Ans जब चुंबकीय क्षेत्र के अंदर कोई आवेशित कण गति करता है तो चुंबकीय क्षेत्र के द्वारा आवेशित कण पर जो बल लगता है उसे लॉरेंज बल या चुंबकीय बल कहते हैं
(6) उदग्र ऊपर की ओर चुंबकीय क्षेत्र B में एक धन आवेशित कण को क्षितिज पूर्व की ओर फेंकने पर लगे बल की दिशा क्या होगी
Ans दक्षिण दिशा
(7) किसी चुंबकीय क्षेत्र B के दिशा से 90 डिग्री पर कोई आवेश q चाल V से इस क्षेत्र में प्रवेश करता है आवेश के वृत्तीय पथ की त्रिज्या का मान निकाले
(8) बायो सेवर्ट नियम को लिखें
Ans किसी धारावाहिक चालक तार के किसी स्वल्पांश के कारण किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र ज्ञात करने के लिए बायो सेवर्ट ने नियम दिया था जिनके अनुसार
(a) चुंबकीय क्षेत्र का मान प्रवाहित विद्युत धारा के समानुपाती होता है (b) चुंबकीय क्षेत्र का मान स्वल्पांश के लंबाई के समानुपाती होता है (c) चुंबकीय क्षेत्र का मान स्वल्पांश तथा बिंदु के बीच के दूरी के वर्ग के व्युत्क्रम अनुपाती होता है (d) चुंबकीय क्षेत्र का मान स्वल्पांश तथा बिंदु के बीच के कोण के ज्या के समानुपाती होता है
(9) छड़ चुंबक की अक्षीय स्थिति और निरक्षीय स्थिति को समझाएं
Ans छड़ चुंबक के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाले तल को अक्षीय स्थिति कहते हैं छड़ चुंबक के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाले तल के लंबवत स्थिति को निरक्षीय स्थिति कहते हैंं
(10) चुबकीय आघूर्ण को समझाएं
Ans छड़ चुंबक के किसी एक ध्रुव के ध्रुव प्रबलता तथा दोनों ध्रुव के बीच के दूरी के गुणनफल को चुंबकीय आघूर्ण कहते हैं !
(11) उदग्र ऊपर की ओर चुंबकीय क्षेत्र B में एक धन आवेशित कण को क्षैतिज पूर्व की ओर फेंकने पर लगे बल की दिशा क्या होगी !
Ans दक्षिण दिशा
(13) लेंज का नियम ऊर्जा संरक्षण सिद्धांत का पालन करता है समझाइए !
Ans जब किसी चुंबक के उत्तरी ध्रुव को कुंडली के करीब ले जाते हैं तो प्रेरित धारा के कारण उत्पन्न प्रेरित चुंबकीय प्रभाव से उत्तरी ध्रुव उत्पन्न हो जाता है जिसको और करीब ले जाने पर यांत्रिक ऊर्जा का खपत होता है जो की विद्युतीय ऊर्जा में बदल जाता है अतः हम कह सकते हैं कि ऊर्जा का स्थानांतरण एक रूप से दूसरे रूप में होता है ऊर्जा न तो नष्ट होता है ना तो उत्पन्न होता है यानी लेंज का नियम ऊर्जा संरक्षण सिद्धांत का पालन करता है !

लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) शैथिल्य पाश क्या है इसकी सहायता से धारणशिलता एवं निग्रहीता को समझाइए
Ans चुंबकन तीव्रता का चुंबकन क्षेत्र का पीछे छूट जाने की क्रिया को शैथिल्य कहते हैं शैथिल्य का प्रभाव यह होता है कि जब चुंबकीय पदार्थ चुंबकन वक्र से गुजरता है तो जितने ऊर्जा खपत होती है उतने ऊर्जा प्राप्त नहीं हो पाती है ऊर्जा में यह कमी शैथिल्य ह्रास कहलाता है !
धरणशीलता - जब चुंबकीय बल घटकर शून्य हो जाता है तब अव्शिष्ट चुंबकत्व का मान धारणशीलता कहलाता है
निग्रहीता -निग्रहीता उस व्युत्क्रम चुंबकीय क्षेत्र का मान है जो चुंबकीय पदार्थ पर इस तरह आरोपित किया जाता है ताकि वह अवशेष चुंबकत्व को घटाकर शून्य कर दे !
(2) विद्युत चुंबक एवं स्थाई चुंबक के बीच अंतर लिखें
Ans विद्युत चुंबक का चुंबकत्व धारा के कारण होता है लेकिन स्थाई चुंबक का चुंबकत्व धारा के कारण नहीं होता है विद्युत चुंबक को नर्म लोहा जबकि स्थाई चुंबक को इस्पात से बनाते हैं !
(3) अनुचुंबकीय तथा प्रति चुंबकीय पदार्थों के उन दो गुण का उल्लेख करें जो इन दो प्रकार के पदार्थों के व्यवहार में भेद दर्शाते हैं यानी अनुचुंबकीय एवं प्रतिचुंबकीय पदार्थ में क्या अंतर है
Ans अनु चुंबकीय पदार्थ क्यूरी के नियम का पालन करता है जबकि प्रतिचुंबकीय पदार्थ क्यूरी के नियम का पालन नहीं करता है
👍14
अनु चुंबकीय पदार्थ में चुंबकीय प्रभाव धनात्मक होता है जबकि प्रति चुंबकीय पदार्थ में चुंबकीय प्रभाव ऋण आत्मक होता है
(4) लौह चुंबकत्व से आप क्या समझते हैं
Ans लौह चुंबकत्व ही वह मूलभूत तरीका है जिससे कुछ पदार्थ स्थाई चुंबक बनाते हैं या दूसरे चुंबकों को की ओर आकृष्ट होते हैं लौह चुंबकत्व के गुण प्रदर्शित करने वाले तत्व लोहा निकेल कोबाल्ट इत्यादि है
(5) चुम्बकीय विभव को परिभाषित करें
Ans एकांक उत्तरी ध्रुव को किसी चुंबकीय क्षेत्र के अंदर लाने में जो कार्य होता है उसे चुंबकीय विभव कहते हैं !
(6) किसी स्थान पर के आभासी नमन कोण से आप क्या समझते हैं
Ans पृथ्वी के चुंबकीय याम्योत्तर में चुंबकीय क्षेत्र का परिणामी और चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक के बीच जो कोण बनता है उसे आभासी नमन कोण कहते हैं विषुवत रेखा पर इसका मान 0 डिग्री और ध्रुव पर इसका मन 90 डिग्री होता है !
(7) पृथ्वी के चुंबकीय तत्व से आप क्या समझते हैं
Ans पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर चुंबकीय क्षेत्र का मान और दिशा को पता लगाने के लिए जिन तत्वों का इस्तेमाल करते हैं उसे पृथ्वी का चुंबकीय तत्व कहते हैं जैसे दिकपात कोण, नमन कोण, चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक
(8) प्रतिचुंबकीय पदार्थ के 2 गुणों को लिखें
Ans चुंबकीय क्षेत्र के द्वारा प्रतिकर्षित हो जाता है
चुंबकीय प्रभाव ऋण आत्मक होता है
(9) क्यूरी नियम क्या है !
Ans इस नियम के अनुसार किसी अनु चुंबकीय पदार्थ का चुंबकीय प्रवृत्ति परम ताप के व्युत्क्रमानुपाती होता है !
(10) चुंबकीय क्षेत्र के अनुदिश गतिशील आवेशित कण का मार्ग कैसा होगा !
Ans सरल रेखा
(11) चुंबक के अक्षीय स्थिति से आप क्या समझते हैं !
Ans किसी चुंबक के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाले स्थिति को अक्षीय स्थिति कहते हैं
(12) चुंबकीय फ्लक्स की परिभाषा दें और एसआई मात्रक लिखें !
Ans किस चुंबकीय क्षेत्र से होकर लंबवत दिशा में गुजरने वाले चुंबकीय बल रेखाओं के कुल संख्या के माप को चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं ! मात्रक टेस्ला मीटर स्क्वायर
इसी तरह का  2024 परीक्षा के लिए इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन आंसर रोज आपके व्हाट्सएप चैनल पर भेजा जाएगा टेलीग्राम पर भी ऑनलाइन टेस्ट रोज हो रहा है और यूट्यूब पर वीडियो देखना ना भूले जो जो बच्चे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम पर नहीं जुड़े हुए हैं उन्हें भेज देने का कष्ट करें
👍11🙏3
A. K. PHYSICS TUTORIAL

*YOUTUBE link :-https://youtube.com/@AKPhysicsTutorial

*FACEBOOK link :-
https://www.facebook.com/akphysics.tutorial.1

*FACEBOOK page:-
https://www.facebook.com/profile.php?id=100082824250106

*TELEGRAM link:-
https://t.me/akphysicstutorial

*INSTAGRAM link:-
https://instagram.com/ak._tutorial?utm_source=qr&igshid=MzNlNGNkZWQ4Mg%3D%3D

WhatsApp channel link:-
https://whatsapp.com/channel/0029Va990gUD8SE30TKUrU28


2024 के परीक्षा के लिए सभी क्वेश्चन का वीडियो व्हाट्सएप चैनल पर रोज भेजा जा रहा है, जो भी 2024 में ट्वेल्थ परीक्षा देने वाले हैं आप खुद जुड़ जाएं एक फिजिक्स ट्यूटोरियल व्हाट्सएप, चैनल पर खोलिएगा उस व्हाट्सएप चैनल का लिंक ऊपर में दिया हुआ है उसे पर जुड़ जाएगा जो नहीं जुड़े हैं उन्हें यह पूरा लिंक शेयर कर दीजिएगापर
👍9