TARGET POINTERS
10.8K subscribers
534 photos
1 video
58 files
49 links
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी चैनल TET/CTET/STET/KVS/DSSSB/DELED/BED/BPSC TRE/Bihar STET/POLICE/UPSSSC All Exams...
𝐀𝐝𝐬/𝐐𝐮𝐞𝐫𝐲/𝐅𝐨𝐫 𝐏𝐚𝐢𝐝 𝐏𝐫𝐨𝐌𝐨𝐭𝐢𝐨𝐧-
📞 Owner |➛ @AnilSBrijwasi
Download Telegram
❇️junior assistant 3284 pet cut ऑफ़ (24+2-2) matlab 24 से 2 अधिक या 2 कम इसी बीच रहेगा💯
✴️junior assistant 1262 final result परिमाण (59-1+2) matlab 59 से एक कम् या 2 ज्यादा इसी बीच रहेगा
UPPCS RO/ARO ANS KEY OFFICIAL
❇️बहुत बड़ी खबर बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश

▪️उत्तर प्रदेश में 7 साल बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों की गणना करने का आदेश जारी💯
❤13🤯2
✴️इसरो और नासा का साझा और सबसे महंगा NISAR सैटेलाइट सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च
यह एक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है जिससे वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरण को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। मिशन का ओपन-सोर्स डेटा सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा
❤1👍1
✴️BPSC TRE 4.0 UPDATE
शिक्षक बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मोतिहारी में कहा, चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होने जा रही है
❤1
सेवा में,

माननीय अध्यक्ष महोदय,
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज

विषय: GIC LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा पद्धति को ऑब्जेक्टिव (Objective Type) रखने हेतु निवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन है कि दिनांक ____ को प्रकाशित GIC LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के विज्ञापन में आयोग द्वारा परीक्षा पद्धति को अभिव्यक्तिपरक (Subjective) स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों प्रतियोगी छात्रों के हितों के विपरीत एवं शिक्षा व चयन प्रक्रिया की वर्तमान प्रवृत्ति से भिन्न है।


हमारी आपत्तियाँ एवं सुझाव निम्नलिखित हैं:

1. ग्रेजुएशन स्तर तक की पढ़ाई भी अब ऑब्जेक्टिव (MCQ) आधारित हो रही है, यहां तक कि UGC-NET, CUET, CTET जैसी राष्ट्रीय परीक्षाएं भी वस्तुनिष्ठ पद्धति पर आधारित हैं। ऐसे में एलटी ग्रेड जैसी प्रतियोगी परीक्षा को वर्णनात्मक बनाना न केवल समयानुसार अनुचित है, बल्कि छात्रों की वर्षों की तैयारी को प्रभावित करेगा।

2. मेंस परीक्षा करानी हो तो वह भी ऑब्जेक्टिव हो, जिससे मंडल स्तर पर परीक्षाएं कराई जा सकें और परीक्षा प्रक्रिया सरल व शीघ्र संपन्न हो सके। अन्यथा, सब्जेक्टिव परीक्षा की स्थिति में मूल्यांकन में देरी, अपारदर्शिता और विवाद की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

3. वर्णनात्मक परीक्षा से परिणामों में भारी विलंब होगा, जिससे संपूर्ण चयन प्रक्रिया में 2-3 वर्ष तक का समय लग सकता है। इससे हजारों युवाओं के भविष्य पर अनावश्यक प्रतीक्षा और मानसिक तनाव का बोझ पड़ेगा।

4. 68500 शिक्षक भर्ती का उदाहरण हमारे सामने है, जिसमें सब्जेक्टिव मूल्यांकन पद्धति के चलते न्यायालयीन हस्तक्षेप, विवाद, अनियमितताएं और छात्रों को नुकसान झेलना पड़ा था।

5. ऑब्जेक्टिव पद्धति में पारदर्शिता, समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है, क्योंकि मूल्यांकन पूर्णतः मशीन आधारित होता है और किसी प्रकार की मानवीय त्रुटि अथवा पक्षपात की संभावना नहीं रहती।


🙏 हमारी स्पष्ट मांगें हैं:

1. GIC LT ग्रेड 2025 की प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा दोनों चरणों को वस्तुनिष्ठ (Objective) रूप में आयोजित किया जाए।

2. यदि आयोग मेंस परीक्षा कराना आवश्यक समझता है, तो भी वह MCQ आधारित हो, जिससे मूल्यांकन शीघ्र और निष्पक्ष हो सके।

3. आयोग इस विषय में स्पष्ट दिशा-निर्देश और संशोधित विज्ञप्ति जारी करे, ताकि अभ्यर्थी भ्रम की स्थिति में न रहें और पूरी निष्ठा से अपनी तैयारी कर सकें।

हमारा निवेदन व चेतावनी:

🔸हम सभी प्रतियोगी छात्र यह महसूस करते हैं कि GIC LT ग्रेड भर्ती 2025 एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें 7000 से अधिक पदों के माध्यम से युवाओं को रोजगार की आशा है। यदि परीक्षा पद्धति को पारदर्शी, सरल और न्यायसंगत नहीं रखा गया, तो यह अवसर भी 68500 भर्ती की भांति विवादों में उलझ सकता है।

🔹इसलिए हम उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से अत्यंत विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि छात्र हित में इस निर्णय पर पुनर्विचार करें। अन्यथा, प्रदेश के सभी प्रतियोगी छात्र शांतिपूर्ण व प्रतीकात्मक विरोध के लिए बाध्य होंगे।
▪️RO/ARO की उत्तर कुंजी जारी कई प्रश्न उत्तर गलत होने की दावा ...!!

▪️141 से 146 तक,,,149 से 152 तक,,,155 से 158 तक,,162 से 163,,167 से 169,,,171 से 175 और 179 तक सारे प्रश्न गलत होने का दावा किया है...!

▪️आयोग हैं कि बेबड़ो की टीम बैठी है...!🤣🤣


🔸05 अगस्त शाम 05 बजे तक डॉक या स्वयं आपत्ति दर्ज करा सकते है आयोग में...!
❇️इसी वर्ष, 2025 में ही होगी 14th JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा.....सभी विभागों से रिक्तियां आने के बाद जारी होगा विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जब महिला सिपाही ही नहीं सुरक्षित है
तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित है❓
बाराबंकी में एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई....
वर्दी में ही शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला.....
उसके चेहरे को जलाया गया है....वह 4 दिन से लापता थी....बुधवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखा.....पुलिस को सूचना दी।
मृतक सिपाही का नाम विमलेश पाल था.....वह बाराबंकी के सुबेहा थाने में तैनात थी..... सोमवार को महादेवा मंदिर के गर्भगृह में उसकी ड्यूटी लगी थी.....लेकिन वह नहीं पहुंची.....साथियों ने उसका पता किया.....लेकिन कुछ पता नहीं चला....
महिला सिपाही की हत्या से हड़कंप मच गया..... एसपी अर्पित विजयवर्गीय....आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे.....आईजी ने कहा- ऐसा लग रहा है कि मोटिव के साथ मर्डर किया गया है....
जांच की जा रही है.....
~कैप्टेन
❤2
✴️UP एलटी ग्रेड भर्ती: मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की मांग...!
❇️आयोग के पत्र के अनुसार आज उसका 7 दिन है देखना है कि TGT की तारीख घोषित होती है या नहीं।

आयोग का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए मुझे नहीं लगता कि आज तारीख जारी होगी।
👍1
✳️UP News: यूपी के बेसिक स्कूलों में तैनात होंगे जिला कोर्डिनेटर, 40,000 होगी सैलरी, जानिए उम्र और योग्यता।

जिला समन्वयक के पद के लिए आवेदकों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षिक योग्यता के रूप में, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है #👆
❤1
❇️RO/ARO मुख्य परीक्षा - नवंबर लास्ट में संभावित
▪️LT ग्रेड परीक्षा - दिसंबर में संभावित
▪️UPPCS 2025 में अभी सीट्स लगभग 700+
▪️RO/ARO की एक नई भर्ती 2026 में देखने को मिल सकती है।
▪️GIC लेक्चरर का नोटिफिकेशन जल्दी ही...
❤1
उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में 1 किमी० की परिधि से अधिक की दूरी के कोई भी विद्यालय मर्ज नहीं किए जा सकते - बेसिक शिक्षा मंत्री
✴️GIC LECTURER का नोटिफिकेशन बहुत जल्द💯
✴ VDO ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025

💠 ऑनलाइन आवेदन में संसोधन 02 अगस्त से 04 अगस्त 2025 तक सकते है.

💠  VDO : फॉर्म withdraw करने की दिनांक 05 अगस्त से 07 अगस्त 2025 तक  (जो विधार्थी एग्जाम नहीं देना चाहते हैं वह अपना आवेदन वापस ले सकते है..)
🇨🇳🇷🇺🇮🇳 | China, Russia, and India are in talks to form a trilateral cooperation alliance, aiming to boost collaboration in economic, defense, and regional security sectors.
✴️योग्यता से संबंधित एक महत्वपूर्ण-
यदि आपने किसी विषय को कम-से-कम दो वर्षों तक अध्ययन किया है, तो आप उस विषय के लिए पात्र (Eligible) माने जाते हैं।

🔹 उदाहरण:
अगर आपने स्नातक में गणित (Maths) और विज्ञान (Science) दोनों विषय पढ़े हैं, तो आप दोनों विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं
❤1👍1
✳️प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन 15 अगस्त तक हो सकता है जारी
बीएड डिग्री वाले ही कर सकेंगे आवेदन
❤1
◾️डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ 7 दिनों के लिए टला,पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत की टैरिफ

▪️इंग्लैंड पर केवल 10 प्रतिशत की टैरिफ

▪️भारत और इंग्लैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है तो ऐसा संभव है भारत का माल पहले इंग्लैंड जाए फिर वहां से अमेरिका

◾️ऐसा चीन , आसियान और भारत के बीच हो चुका है, टैरिफ बढ़ने पर चीन का सस्ता सामान आसियान द्वारा भारत में आता है।