जिंदगी का सफर संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन हौसलों ने कभी हार मानना नहीं सीखा।
​मैं देवास जिले की टोंक खुर्द तहसील के एक छोटे से गांव लसूडिया कुल्मी का रहने वाला हूँ। गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है—कच्ची सड़कें, जिन पर बारिश के दिनों में चलना भी मुहाल हो जाता था, उन्हीं रास्तों से चलकर मैंने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। 12वीं तक की शिक्षा पास के गांव जमुनिया से हुई और फिर देवास से कॉलेज की डिग्री हासिल की।
​कॉलेज पूरा करने के बाद लगभग 5 से 6 साल एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। अध्यापन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। कोरोना काल के दौरान मैंने पुलिस भर्ती परीक्षा दी और वर्ष 2022 में पुलिस सेवा में चयन हुआ। पुलिस की कठिन ड्यूटी और व्यस्त दिनचर्या के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मन में एक सपना था जिसे टूटने नहीं दिया। ड्यूटी के बाद जो भी वक्त मिलता, उसे किताबों को समर्पित कर दिया।
​कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास का ही नतीजा रहा कि आखिरकार शिक्षक भर्ती (वर्ग-3) में चयन हुआ और आज मैं अपने पसंदीदा क्षेत्र—शिक्षा जगत में सेवा दे रहा हूँ।
45👍2👏1
परिवीक्षा में 70-80-90 प्रतिशत वेतन व्यवस्था रद्द।
25 नवंबर 2019 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन।

Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
👍166🙏1👌1
MP शिक्षक पात्रता परीक्षा: 31 दिसंबर से पहले होगी केवल एक ही परीक्षा।

Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
15
​Thank you so much, Amit Sir
​आपकी हर वीडियो से हमेशा एक नई प्रेरणा और सही मार्गदर्शन मिला।
​मेरा यह सफर 2019 में शुरू हुआ था, और उसी साल मेरी शादी भी हो गई। शादी के बाद घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी, साथ ही अतिथि शिक्षक के रूप में स्कूल की जॉब। स्कूल में पूरी ईमानदारी से पढ़ाना, घर आकर कामकाज संभालना और फिर बचे हुए समय में पढ़ाई करना आसान नहीं था। समय बहुत कम मिलता था, इसलिए अक्सर घर के काम निपटाते हुए भी पढ़ाई जारी रखनी पड़ती थी।
​इस दौरान MPTET वर्ग 3 और वर्ग 2 की परीक्षाएं दीं। कई बार असफलताएं मिलीं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ती रही। आखिरकार, 2026 में वह सुखद दिन आ ही गया जब वर्षों की मेहनत, धैर्य, संघर्ष और सबकी दुआओं का सबसे खूबसूरत परिणाम मिला।
​Finally, I joined as a Government Teacher
​आज जब पीछे मुड़कर उन पुराने संघर्षों को देखती हूँ, तो समझ आता है कि हर परीक्षा और हर असफलता मुझे इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए ज़रूरी थी।
66👏5👍1
MPTET सेवारत शिक्षक
कक्षा 1 से 8 वीं तक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
💯6👏21👍1
मेरा नाम शिवम गुप्ता है। मैं शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के दिनारा कस्बे का निवासी हूँ। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में मुझे 79.12 अंक प्राप्त हुए हैं और मेरी कंसोलिडेटेड रैंक 100 रही है। जिले स्तर पर मेरी 4th रैंक और करैरा-नरवर क्षेत्र में 1st रैंक आई है। मेरा चयन शासकीय प्राथमिक विद्यालय, अंबारी में हुआ है, जो मेरे घर से मात्र 5 किमी की दूरी पर है।

मेरी शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की यात्रा काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही:

2013: 12वीं उत्तीर्ण

2016: साइंस कॉलेज, ग्वालियर से B.Sc. पूर्ण

प्रतियोगी परीक्षाएं: इसके बाद SSC (CHSL, MTS, CGL) के कई प्रयास किए, जहाँ कुछ अंकों के अंतर से चयन रुकता रहा।

अन्य प्रयास: MP पटवारी भर्ती में 138 अंक हासिल किए और शिक्षक वर्ग-2 मुख्य परीक्षा भी दी, लेकिन अंतिम सफलता नहीं मिल सकी।

बार-बार असफलता मिलने के बावजूद मैंने हिम्मत नहीं हारी। मन में हमेशा यही सकारात्मक सोच रही कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और ईश्वर ने हमारे लिए भी कुछ बेहतर तय कर रखा होगा। निरंतर धैर्य और प्रयास का ही परिणाम है कि आज एक लंबे संघर्ष के बाद मुझे यह शासकीय सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
36🙏2
लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार मिली मंजिल
35👏2👍1