विभाग के 10150 विज्ञापित किये गये हैं। 9161 पद भर्ती के लिए उपलब्ध रहे। 989 पद 13 प्रतिशत पद होल्ड रखे गये (अन्य पिछड़ा वर्ग)। कर्मचारी चयन मंडल से 7962 अभ्यर्थियों की चयन सूची प्राप्त हुई। 1199 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है। 7962 अभ्यर्थियों की चयन सूची में से 6922 के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। शेष 1040 पदों में से 465 के दस्तावेज एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के सत्यापन इत्यादि के दृष्टिगत प्रचलित है। प्रतीक्षा सूची में उपलब्ध अभ्यर्थियों में से 575 अभ्यर्थियों के लिए प्रवर्गवार नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के 3436 एवं माध्यमिक शिक्षक के 2463 एवं प्राथमिक शिक्षकों के 1199 पदों पर आरक्षित प्रवर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है तथा लगभग 2108 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 प्रतिशत पद होल्ड होने से रिक्त है। इन पदों पर अन्य प्रवर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की जा सकती है।

विभाग में प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपलब्धता

स्कूल शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि पदोन्नति के सम्बन्ध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में स्टैंडिंग कौंसिल से अभिमत प्राप्त किया गया है। उनके द्वारा टीईटी पास शिक्षकों की ही पदोन्नति करने का अभिमत दिया गया है। अतः पदोन्नति की कार्यवाही भी लंबित है। 72901 रिक्त पदों पर पदोन्नति के 59073 पद शामिल है। जबकि 3990 पद ओबीसी के 13 प्रतिशत होल्ड पदों में शामिल है तथा 8038 पर बैकलॉग के शामिल है। पदोन्नति होने के बाद प्राप्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। जबकि बैकलॉग के पदों को पुनः नवीन भर्ती में विज्ञापित किया जा रहा है। सीधी भर्ती में रिक्त पदों में अधिकांश बैकलॉग एवं 13 प्रतिशत ओबीसी होल्ड के पद है।

जुलाई 2027 तक रिक्तियों की गणना जारी, भर्तियों के लिए जल्द ही विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि विभाग आगामी भर्तियों की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए जुलाई 2027 तक की रिक्तियों की गणना की जा रही है। शीघ्र ही नई भर्तियों का विज्ञापन जारी किया जायेगा। बताया गया है कि वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक के कुल 4769 पद हैं, इनमें 3219 बैकलॉग के हैं और 1530 नवीन हैं, जबकि 1316 पद होल्ड पर रखे गये हैं। इस प्रकार माध्यमिक शिक्षक के 5504 रिक्तियों में 2504 बैकलॉग के पद हैं और 3000 नवीन पद हैं। इसमें नियमानुसार 929 पद होल्ड पद हैं। प्राथमिक शिक्षक के पद की कुल 7815 रिक्तियाँ हैं। इनमें बैकलॉग के 2315 पद हैं और 5500 नवीन पद हैं। प्राथमिक शिक्षक के 1745 पद होल्ड पर हैं। इस प्रकार कुल 18088 रिक्तियों में 8038 पद बैकलॉग के हैं, जबकि 10050 पद नवीन हैं और 3990 पद होल्ड पर हैं।

Jansampark Madhya Pradesh

#SchoolMP
26🔥1
वर्ग 1,2 और 3 नई भर्ती विज्ञापन जल्द जारी

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा परिणाम के बाद पदों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी; रिक्त पदों को केवल अगली नई भर्ती में शामिल किया जाएगा, जिसका विज्ञापन जुलाई 2027 तक के खाली पदों की गणना के बाद जारी होगा।

Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
26👍2
नमस्ते, मैं शिवानी तिवारी हूँ। 17 अगस्त को मेरे 23 वर्ष पूरे हुए हैं। मैंने 2022 में SSC GD क्वालिफाई किया था, लेकिन जॉइन नहीं किया। इसके बाद 2023 में केंद्रीय विद्यालय में जॉइन किया और पिछले तीन वर्षों से KV में अध्यापन के साथ-साथ विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभा रही थी।

KV की नौकरी के साथ मैंने अपने गृह राज्य में पोस्टिंग पाने के लक्ष्य से MP की परीक्षा की तैयारी शुरू की। समय और जिम्मेदारियों के बीच लगातार मेहनत जारी रखी और अंततः General Category में अच्छी रैंक के साथ मेरा चयन हो गया।
मेरे लिए यह सफलता बहुत खास है, क्योंकि कम उम्र में नौकरी के साथ अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करके उसे हासिल करना मेरे जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। 🙏


बहुत बहुत शुभकामनाएं आपको 💐💐
89
माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक (प्रतीक्षा सूची)

डॉक्यूमेंट अपलोड & जिला चयन: 03.09.2026 से 06.09.2026 (trc.mponline.gov.in पर)
दस्तावेज सत्यापन: 08.09.2026 (जिले में उपस्थित होकर)

Note: समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर नियुक्ति का दावा समाप्त माना जाएगा।
9
Thank you so much Amit Dhakad sir🙏
“मेरी कहानी सिर्फ नौकरी पाने की कहानी नहीं है…
ये उन अनगिनत रातों की कहानी है, जब नींद से ज्यादा सपनों को महत्व दिया।
2019 से शुरू हुआ सफर… एक के बाद एक परीक्षा, चयन और नई उम्मीदों से गुजरता रहा।
कभी MP Police, कभी Railway Police, SSC GD, CTET, CPCT, MPTET Grade 3, Grade 2, Grade 1, CRPF, Delhi Police और UGC NET…
हर सफलता ने हौसला दिया और हर अधूरापन मुझे और मजबूत बनाता गया। ❤️‍🩹

कई बार लगा कि मंज़िल अभी बहुत दूर है,
लेकिन मैंने रुकना नहीं सीखा…
क्योंकि कुछ सपने सिर्फ पूरे करने के लिए नहीं,
बल्कि अपनी पूरी जिंदगी बदलने के लिए देखे जाते हैं।

और फिर… 2026 में वो दिन आया,
जब वर्षों की मेहनत, इंतज़ार, संघर्ष और दुआओं का सबसे खूबसूरत परिणाम मिला—
Finally, I joined as a Government Teacher! 👩‍🏫❤️

आज पीछे मुड़कर देखती हूँ तो हर परीक्षा, हर असफलता, हर संघर्ष और हर आँसू अपनी जगह सही लगता है…
क्योंकि उस हर कदम ने मुझे मेरी मंज़िल तक पहुँचाया।
ये सिर्फ मेरा Selection नहीं,
ये मेरे परिवार की दुआओं, मेरे माता-पिता के त्याग और मेरी वर्षों की मेहनत साथ ही मेरे सभी शिक्षकों का सहयोग है🙏
64
मप्र में टीईटी आवेदन की अंतिम तारीख तक 1.50 लाख सेवारत शिक्षकों में से मात्र 7,600 फॉर्म ही भरे गए हैं। विभाग द्वारा पात्रता सूची स्पष्ट न करने, ₹1000 फीस और पुराने नियमों का हवाला देकर 55 जिलों के शिक्षक इस परीक्षा का विरोध व बहिष्कार कर रहे हैं। आवेदनों की बेहद कम संख्या को देखते हुए ईएसबी (ESB) द्वारा आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।
13
मध्यप्रदेश शिक्षकों के 18088 पदों पर भर्ती की तैयारी

Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
17
MPTET 2 & 3 सेवारत शिक्षकों के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई है।
अंतिम तिथि - 18 सितंबर 2026


Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
👍65👌1
2016 से शुरू हुआ 10 साल का यह संघर्ष आज आखिरकार मुकाम पर पहुँच ही गया।
30🔥3
2016 से शुरू हुआ 10 साल का यह संघर्ष आज आखिरकार मुकाम पर पहुँच ही गया।

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा (वर्ग 3) में चयन:

कंसोलिडेटेड रैंक: 1072
मेरिट रैंक: 41

यह रास्ता बिल्कुल आसान नहीं था। हर बार किनारे पर पहुँचकर नाव डूबी, पर हर असफलता ने हौसला और मजबूत किया:

2016 MP पुलिस: फिजिकल में मात्र 3 सेकंड से बाहर

2017 MP पुलिस: फाइनल मेरिट में सिर्फ 1 नंबर से चूका

2017 MP SI: 154/200 (चयन नहीं)

2018 राज्य विपणन: कटऑफ 85, प्राप्तांक 83

2018 वर्ग 2 (गणित): 100/150 (कटऑफ 107)

ग्वालियर से इंदौर का संघर्ष

2019 रेलवे NTPC: कटऑफ 71, प्राप्तांक 68

MP हाईकोर्ट: कटऑफ 79, प्राप्तांक 78

2023 पटवारी (131/200) एवं पुलिस कॉन्स्टेबल: दोनों स्टेज पास, फाइनल मेरिट में रुकावट

वर्ग 2: फिर से मात्र 4 नंबर से असफलता

इन सब उतार-चढ़ाव के बीच सीपीसीटी, पीजीडीसीए, ट्रिपल सी किया और गेस्ट टीचर के रूप में पढ़ाते हुए खुद की पढ़ाई जारी रखी।

इस पूरी यात्रा में सबसे बड़ी ताकत मेरे माता-पिता और परिवार रहे, जिन्होंने कभी मुझ पर से भरोसा नहीं खोया। मेरे समस्त गुरुजनों का आशीर्वाद, मित्रों और शुभचिंतकों की दुआएं हमेशा साथ रहीं।

विशेष आभार आदरणीय अमित सर का, जिनकी बेहतरीन टेस्ट सीरीज़ और स्टडी मटीरियल ने इस तैयारी को अंतिम दिशा दी। 🙏🎉

हार तब तक नहीं होती, जब तक आप मैदान नहीं छोड़ते।

#SuccessStory #MPTeacher #Varg3 #NeverGiveUp #HardWorkPaysOff #Dedication #Grateful #MPPEB #Motivation #Victory
74👍12🔥4
मध्यप्रदेश शिक्षक वर्ग 2 और 3 के सेवारत शिक्षकों के लिए OMR आधारित पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा।

Success Classes Pro ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
14👍4
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸🌸
एक शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाता, वह भविष्य गढ़ता है। देश के भावी कर्णधारों को दिशा देने वाले आप सभी भावी शिक्षकों को Success Classes परिवार की ओर से शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएँ और सादर नमन।
शिक्षक बनने की इस साधना में आपकी रात-दिन की मेहनत, आपके त्याग और आपके सपनों की अहमियत को हम गहराई से समझते हैं। आपका संकल्प है एक आदर्श शिक्षक बनकर समाज को नई दिशा देना, और हमारा संकल्प है आपकी इस यात्रा में एक सच्चे मार्गदर्शक की तरह आपके साथ खड़े रहना।

शिक्षक दिवस विशेष समर्पित उपहार
वर्ग 2 & वर्ग 3 सुपर टेस्ट सीरीज़

यह केवल प्रश्नों का संग्रह नहीं, बल्कि आपके शिक्षक बनने के सपने को साकार करने का सबसे सच्चा और आत्मीय साथी है:

गहन व विस्तृत व्याख्या: हर सही उत्तर के साथ अन्य सभी विकल्पों का संपूर्ण विश्लेषण, ताकि विषय की गहरी समझ बने।

सटीक परीक्षा पैटर्न: वास्तविक परीक्षा के स्तर और हालिया पैटर्न पर आधारित गहन रिसर्च से तैयार प्रश्न।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस: बार-बार पूछे जाने वाले प्रमुख अध्यायों पर विशेष बल।

वास्तविक परीक्षा का अनुभव: परीक्षा हॉल जैसा माहौल, जो आपके डर को आत्मविश्वास में बदल दे।

कमजोरी से मजबूती का सफर: हर टेस्ट के साथ अपनी गलतियों को पहचानकर उन्हें अपनी ताकत बनाने की ठोस रणनीति।

आपकी अटूट निष्ठा और हमारा समर्पण — यही साझेदारी आपको आपकी मंजिल तक पहुँचाएगी। आइए, इस शिक्षक दिवस पर अपने संकल्प को और मजबूत करें और अपनी सफलता को सुनिश्चित बनाएं।

Download Now
टेस्ट सीरीज़ और सुपर नोट्स के लिए Success Classes Pro नवीनतम एप्लिकेशन डाउनलोड करें:
👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=co.jones.agcfny
21🙏4👏1
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने खड़ी यह तस्वीर इस बात का प्रमाण है कि हौसला अगर पक्का हो, तो बारिश की कीचड़ और रास्ते की बाधाएं भी आपकी उड़ान को रोक नहीं सकतीं।
61🔥6👏3💯3
हम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी दिशा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है: CM

Dr Mohan Yadav Department of School Education, Madhya Pradesh #CMMadhyaPradesh #राष्ट्रीय_शिक्षक_दिवस
11
मध्यप्रदेश में 18 हजार से साढ़े 18 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी।
इन पदों को एक अथवा 2 चरणों में भरा जाएगा।
यह पद शिक्षा विभाग के है। जनजातीय कार्य विभाग के पद अलग रहेंगे।

जो भी अभ्यर्थी अभी तक जैसे भी तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब अपनी तैयारी को एक अच्छी गति देने का समय आ गया है।
इस बार पहले की तुलना में बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। सभी कम से कम 6 से 7 घंटे का समय अभी से अपनी तैयारी को देना शुरू कीजिए। धीरे-धीरे पढ़ाई का समय बढ़ाइए।
64👍12👏5
आज मन में एक अलग ही शांति और संतोष है...
8
आज मन में एक अलग ही शांति और संतोष है...

आज खुद पर गर्व महसूस हो रहा है कि जिस लक्ष्य को कभी सिर्फ एक सपना समझकर शुरू किया था, उसे मैंने धैर्य, मेहनत और निरंतर प्रयास से हासिल कर लिया। 🙏

सफर आसान नहीं था... कई बार ऐसी परिस्थितियाँ आईं जब लगा कि पढ़ाई छोड़ देनी चाहिए, शायद यह मेरे बस की बात नहीं है। लेकिन हर बार खुद को संभाला और बस एक ही बात मन में रखी—
“रुकना नहीं है, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो।” 💪

आज उसी मेहनत का परिणाम सामने है...

🏆 Government Exam Crack
🥇 Rank – 299
🌟 Merit – 9
👑 पूरे सीधी ब्लॉक में प्रथम स्थान

यह सिर्फ एक नौकरी या रैंक नहीं है, बल्कि उन सभी दिनों का जवाब है जब मैंने हार मानने के बजाय खुद पर विश्वास करना चुना। ❤️

मेरे माता-पिता, परिवार, गुरुओं और उन सभी लोगों का दिल से आभार, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मेरा साथ दिया। 🙏

आज मंजिल मिली है, लेकिन यह अंत नहीं...
यह एक नई शुरुआत है। 🌱

संघर्ष मेरा था, साथ अपनों का था और जीत हम सबकी है। ❤️

हर उस इंसान के लिए एक संदेश—
बस लगे रहिए... देर हो सकती है, लेकिन मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। 💯

🙏 हर हर महादेव 🙏
🚩 जय भोलेनाथ 🚩
🙏 Success Class का हृदय से आभार 🙏

मेरी इस सफलता के सफर में Success Class का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से आपके द्वारा कराए गए Mock Tests, WhatsApp Daily Dose और नियमित अध्ययन सामग्री ने मेरी तैयारी को सही दिशा देने और अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने में बहुत मदद की।

आपके निरंतर प्रयास, मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए मैं Success Class की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। ❤️🙏

आज मेरी सफलता में आपकी मेहनत और सहयोग की भी एक अहम भूमिका है।

बहुत-बहुत धन्यवाद Success Class!
ऐसे ही विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहें और उन्हें उनके सपनों की मंज़िल तक पहुँचाने में सहयोग देते रहें। 💐


अमित भैया का दिल से धन्यवाद 🙏❤️
मेरे पूरे सफर में आपने निरंतर मेरा हौसला बढ़ाया, मार्गदर्शन दिया और हर कदम पर मोटिवेट किया। आपकी प्रेरणा मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगी।
आपके सहयोग के लिए दिल से आभार भैया। 🙏
🙏 सादर आभार एवं धन्यवाद 🙏
26👏1
बस आप सभी से भी ऐसे ही मैसेज की अपेक्षा रहेगी।

नए अभ्यर्थियों आप एक दिन विद्यालय वाली फोटो मुझे जरूर भेजना जब आपका सिलेक्शन हो जायेगा।

बहुत प्रसन्नता होती है कि अभ्यर्थी ऐसे मैसेज करके कहता है कि अमित भैया आपका भी हमारी यात्रा में योगदान रहा।

मैंने पहले भी सभी को पूर्ण निष्ठा से प्रेरित और सही सलाह देने का प्रयास किया, मेरी बातों को किस-किस ने स्वीकार्य किया, मेरे लिए वो मायने रखता है।

मुझे बुरा कहने वाले बहुत है। लेकिन उस एक दिन जब नियुक्ति पत्र आपके हाथों में होगा। तब किसी को कोई ईर्ष्या, द्वेष नहीं रहेगा। लेकिन बातों को मानकर चलना।
💯2014👍3
ऑफलाइन होगी TET परीक्षा
10