VARG 3 MUTUAL DPI AADESH.pdf
453.1 KB
प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2026 के अंतर्गत पारस्परिक जिला परिवर्तन (Mutual District Transfer) से संबंधित सूचना।
आरक्षित वर्ग के लिए छूट: SC, ST, OBC और EWS वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन अनारक्षित (General) श्रेणी में हुआ है, वे अपने मूल वर्ग या चयनित वर्ग दोनों के अभ्यर्थियों के साथ जिला परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल और तिथि: तकनीकी कारणों से पोर्टल में देरी हुई थी, इसलिए अब यह सुविधा 10, 11 और 12 अगस्त 2026 तक trc.mponline.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

अनिवार्य शर्त: ऑनलाइन आवेदन के साथ सहमति पत्र अपलोड करना होगा, जिस पर दोनों अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है (एक हस्ताक्षर वाला आवेदन अमान्य होगा)।

भौतिक उपस्थिति (Physical Verification): आवेदन करने वाले दोनों अभ्यर्थियों को 14 अगस्त 2026 को ₹100 के स्टाम्प पेपर पर संयुक्त शपथ पत्र और पहचान पत्र के साथ संचालनालय में उपस्थित होना होगा।
27
MP VARG 3 DISTRICT MUTUAL TRANSFER Registration.csv
262.7 KB
वर्ग 3 म्यूच्यूअल ट्रांसफर अभ्यर्थी
एक्सेल शीट के डाटा में फ़िल्टर लगा कर कीजिये।
8
वर्ग 3 चयनित शिक्षक TRC PORTAL लॉगिन कर अपने आवंटित शाला को देख सकते है। नियुक्ति आदेश बाद में ही जारी होंगे। लेकिन आप शाला को देख सकते है।

🌐 पोर्टल लिंक: trc.mponline.gov.in
27🙏8👍7🥰6
कुछ अभ्यर्थी बहुत लगनशील होते है। उस समय परीक्षा संबंधित बहुत तनाव था, कुछ अभ्यर्थी तैयारी से भाग रहे थे और कुछ आगे बढ़ने की योजना बना रहे थे।
छोटू लोधी जी ने मुझे अपना यह स्क्रीनशॉट टेलीग्राम किया। देखकर बहुत अच्छा लगा कि जो ठाना वह किया निश्चित ही तैयारी की इस लम्बी यात्रा में हर पल संघर्ष था।

जो अभ्यर्थी इस वक्त वर्ग 1, 2 और 3 की तैयारी में लगे है उनसे इतना कहूंगा कि एक बार दिल से, पूरी जी जान लगाकर देखिये। पक्का परिणाम बहुत सकारात्मक मिलेगा।
आपका आज किया हुआ वादा, आपको स्वयं को पूरा करना होगा। उतार चढ़ाव बहुत आएंगे। अपने संवेगों को नियंत्रित करने से ज्यादा जरूरी उन्हें सही दिशा देना है।
तरह तरह की नकारात्मक बातें सुनने को मिलेगी लेकिन सकारात्मकता आपको बनाकर रखनी है।

सफल आपको होना है, उन्हें नहीं। यदि आपको सफल होना है तो उस एक दिन के लिए हर दिन मेहनत करनी होगी।
81👍18🔥3👏2
Success Classes Application पर शीघ्र ही सारे टॉपर्स सुपर नोट्स और सुपर टेस्ट सीरीज आपको देखने को मिलेगी। कुछ टेक्निकल Issue और अपडेट के कारण कोई सा भी कोर्स अभी आपको नहीं दिख रहा है।
बस नए रजिस्ट्रेशन अभी कुछ दिन के लिए बंद है। पहले से जिन्होंने ज्वाइन किया है उनके सभी के पास है ही। वह अपना अभ्यास जारी रखें।

अभ्यर्थियों के बहुत सारे मैसेज आ रहे है। जल्द ही आपको इसकी सूचना देंगे।
25
विषय: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 में चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल वेरिफिकेशन

स्थान: जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल।

निर्देश: DEO चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की सूचना दें (अंतिम तिथि: 14.08.2026)।
35💯2
वर्ग 3 चयनित शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा।
34👏9🙏8💯1
2028 तक ढाई लाख पदों पर भर्ती।
वित्त विभाग ने मांगा पूरा ब्यौरा।
24🙏3🔥1👏1
वर्ग 3 दिव्यांगता परीक्षण
2 सितम्बर 2026

अभी समस्त चयनित दिव्यांगो का परीक्षण होगा। उनकी जानकारी उन्हें DEO स्तर से मिलेगी।
15
MSPSTET_2026_RuleBookforTeachers_17082026.pdf
1.5 MB
म.प्र. कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे सेवारत शिक्षकों के लिए जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 नियमपुस्तिका
26🙏2👌2
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026

आवेदन अवधि: 21 अगस्त से 04 सितंबर 2026
संशोधन की अंतिम तिथि: 09 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ (2 पालियों में)
परीक्षा शुल्क: ₹1,000 प्रति प्रश्न पत्र (+ पोर्टल शुल्क)
अनिवार्य शर्तें: आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
20
प्राथमिक/माध्यमिक सेवारत पात्रता परीक्षा नियम

आवेदक को अपना मूल नियुक्ति आदेश स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य होगा । आवेदन पत्र में नियुक्ति आदेश क्रमांक का दिनांक, कार्यरत स्थल का DISE कोड की जानकारी भरना अनिवार्य होगा।

शासकीय शाला में से कार्यरत शिक्षक को यूनिक आईडी/ IFMIS CODE की जानकारी भी भरना अनिवार्य होगा। निजी विद्यालय के शिक्षकों के लिए अनिवार्य नहीं है।
15
MP शिक्षक भर्ती: दिव्यांगता परीक्षण सूचना (भोपाल)
​जय प्रकाश (जेपी) चिकित्सालय, भोपाल द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 349 दिव्यांग अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण की तिथिवार सूची जारी की गई है:

तारीख व समय: 17 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 (प्रातः 09:00 बजे से)

स्थान: जेपी चिकित्सालय, भोपाल (कक्ष क्रमांक बी-16)

साथ लाने हेतु जरूरी दस्तावेज (मूल प्रति + 1-1 छायाप्रति):
​दिव्यांग प्रमाण पत्र
​आधार कार्ड
​जाति प्रमाण पत्र
​2 पासपोर्ट साइज फोटो
शुल्क: ₹10 (ओपीडी पर्चा) + ₹300 (RKS शुल्क) एवं आवश्यकतानुसार अन्य जांच शुल्क।
14
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (जबलपुर पीठ) के निर्णय का सारांश


केस विवरण: रिट अपील क्र. 1769/2026 (सुरवेंद्र बनाम मध्य प्रदेश राज्य व अन्य) एवं अन्य संबंधित अपीलें। पीठ: न्यायमूर्ति आनंद पाठक एवं न्यायमूर्ति बी. पी. शर्मा। निर्णय तिथि: 8 जुलाई, 2026।

मामले की पृष्ठभूमि:

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षकों के 13,089 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी।

नियम पुस्तिका (क्लॉज 7.7) के अनुसार, केवल भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त स्पेशल D.El.Ed. योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 5% बोनस अंक दिए जाने थे।

कई ऐसे उम्मीदवारों ने भी ऑनलाइन फॉर्म में "YES" चुन लिया, जिनके पास RCI डिप्लोमा नहीं था, जिसके चलते उन्हें 5% बोनस अंक मिल गए।

अपीलकर्ताओं का तर्क:

उम्मीदवारों का कहना था कि RCI का पूर्ण विवरण न होने के कारण फॉर्म में गलती से "YES" का चयन हो गया था।

उन्होंने बोनस अंकों को हटाकर केवल उनके वास्तविक अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया में विचार करने की मांग की थी।

उच्च न्यायालय का निष्कर्ष व मुख्य बिंदु:

संशोधन के पर्याप्त अवसर: अदालत ने पाया कि बोर्ड और विभाग द्वारा उम्मीदवारों को त्रुटि सुधार के लिए तीन अलग-अलग अवसर दिए गए थे। इसके बावजूद अपीलकर्ताओं ने सुधार विंडो का लाभ नहीं उठाया।

धोखाधड़ी/गलत बयानी: तीन बार मौका मिलने के बाद भी विवरण सही न करने को केवल अनजाने में हुई चूक नहीं माना जा सकता; यह 5% अतिरिक्त अंकों का अनुचित लाभ लेने के लिए दी गई गलत जानकारी (धोखाधड़ी) प्रतीत होती है।

प्रक्रिया की शुचिता: परिणाम जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को दोबारा खोलने से मेरिट सूची बाधित होगी और सही विवरण भरने वाले योग्य उम्मीदवारों के अधिकार प्रभावित होंगे।

अंतिम निर्णय:

खंडपीठ ने सिंगल जज के आदेश को सही ठहराते हुए सभी रिट अपीलों को निराधार मानकर खारिज (Dismiss) कर दिया।
76
मध्य प्रदेश सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) - 2026:

2005 और 2008 के शिक्षक: इन्हें TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, क्योंकि उस समय की परीक्षाएं केवल भर्ती परीक्षाएं थीं, TET नहीं।

2011 संविदा शिक्षक: जिन्होंने कट-ऑफ/क्वालिफाइंग अंकों के साथ परीक्षा पास की थी, वे TET उत्तीर्ण माने जाएंगे (परीक्षा से छूट)। जो अनुत्तीर्ण रहे, उन्हें TET देना होगा।

जिनकी सेवा में 5 वर्ष से अधिक शेष हैं: सेवा में बने रहने के लिए 31 अगस्त 2028 तक TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, अन्यथा सेवा से पृथक/अनिवार्य सेवानिवृत्ति की जा सकती है।

जिनकी सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष से कम शेष हैं: सामान्य सेवा में बने रहने के लिए TET की बाध्यता नहीं है, लेकिन पदोन्नति (Promotion) के लिए TET पास करना अनिवार्य होगा।
43👏3💯2