Secure PCS
5.39K subscribers
5.61K photos
113 videos
1.12K files
4.03K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
अनुच्छेद 352

अनुच्छेद 352 के अनुसार, युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के आधार पर तथा मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति आपातकाल की उद्घोषणा करता है।

आपातकाल की उद्घोषणा के एक माह के भीतर इस पर संसद की स्वीकृति मिल जानी चाहिए। आपात की उद्घोषणा को या उसे जारी रखने का अनुमोदन करने वाले संकल्पों को संसद के प्रत्येक सदन द्वारा उस सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत तथा उस सदन के उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत द्वारा पारित करना होगा।

ध्यान दे -
आपातकाल की उद्घोषणा को संसद के साधारण बहुमत द्वारा वापस लिया जा सकता है।

Note -
44वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1978 के पश्चात अब अनु. 352 के अंतर्गत राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा के प्रवर्तन में रहने की स्थिति में राष्ट्रपति अनु. 359 के तहत आदेश जारी कर अनु. 20 एवं अनु. 21 के अतिरिक्त संविधान के भाग 3 द्वारा प्रदत्त अन्य मूल अधिकारों के कार्यान्वयन को स्थगित कर सकते हैं।

ध्यान दे -
युद्ध या बाह्य आक्रमण की स्थिति में आपात घोषित होने पर अनु. 19 भी स्थगित हो जाता है, परंतु ऐसा अनु. 358 के तहत स्वतः होता है।
#Roaro
RBI का राष्ट्रीयकरण - 1949

SBI का राष्ट्रीयकरण - 1955

LIC का राष्ट्रीयकरण - 1956

14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण - 1969

Note -
अखिल भारतीय ग्रामीण साख सर्वेक्षण समिति, जिसे ए.डी. गोरवाला समिति के नाम से भी जाना जाता है, ने इम्पीरियल बैंक के साथ कुछ राज्य संबद्ध बैंकों को मिलाकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की संस्तुति की थी। 15 अप्रैल, 1980 को 6 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था।
#Roaro
भारतीय औद्योगिक साख एवं निवेश निगम (ICICI) - 1955

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)
- 1964

भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) - 1948

भारतीय लघु उद्योग विकास निगम (SIDBI) - 1990


#Roaro
❤1
लखनऊ में एक लड़की ने आत्म हत्या की कोशिश की, उसको लाइव इंस्टा पर प्रसारित किया. समय के साथ मेटा का एआई इतना होशियार हो गया है कि उसने फंदा और लड़की के हाव भाव देखते ही समझ लिया कि आत्म हत्या की कोशिश है. तुरंत सेकंड्स में मेटा ने लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर में सूचना दी. मिनटों में स्थानीय थाने तक सूचना पहुँच गई और चार मिनट के अंदर पुलिस लड़की के घर पहुँच गई और उसे फाँसी पर चढ़ने से रोक लिया.

आज से बस पाँच वर्ष पूर्व यह बातें किसी हॉलीवुड फ़िल्म की काल्पनिक उड़ान लगती, पर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ने पिछले कुछ वर्षों में इन सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम / ऐप को इतना स्मार्ट बना दिया है कि इनकी स्वयं की अक़्ल और एक्शन लेना किसी सामान्य मनुष्य से बेहतर हो गया है.

यह इकलौता केस नहीं है. पिछले डेढ़ वर्षों में up पुलिस ने फ़ेसबुक की मदद से 457 ऐसे आत्म हत्या करने जा रहे लोगों की जान बचाई है.

up पुलिस और मेटा धन्यवाद के पात्र हैं टेक्नोलॉजी के सकारात्मक प्रयोग के लिये.
👍2
U.P. R.O/A.R.O. - (PRE) - 2021
         में पर्यायवाची से पूछे गए प्रश्न!




• हुताशन- धनंजय, धूमकेतु, दहन, वायुसरण, ज्वाला, अनल।

• बिजली- सौदामिनी, चंपला, दामिनी, विद्युत, चंचला ।

• चंचरीक- शिलीमुख, अलि, भौंरा, भ्रमर, भँवरा ।

• अपर्णा- पर्वती, अम्बिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी।

• पृथ्वी- भू, धरणी, वसुंधरा, अचला, धरा, वसुमती ।

• तिमिर- अंधेरा, अंधकार, तम, अज्ञान, निराशा ।

• वसुधा- पृथ्वी, धरती, धरा, रत्नगर्भा ।

• चोर - तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, खनक, कुम्भिल ।

• चंद्रहास- तलवार, शायक, असि करवाल, कृपाण।

• जीभ - रसना, वाणी, गिरा, रसज्ञा, रसिका, जिह्वा
👍2