Secure PCS
5.38K subscribers
5.6K photos
113 videos
1.11K files
4.03K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
✅Science most important Question

सर्वदाता रक्त समूह है : → O ✅

सर्वग्राही रक्त समूह है : → AB

आर० एच० फैक्टर सबंधित है : → रक्त से

RH फैक्टर के खोजकर्ता : → लैंड स्टीनर एवं विनर

रक्त को शुद्ध करता है : → वॄक्क (kidney)

वॄक्क का भार होता है : → 150 ग्राम

रक्त एक विलयन है : → क्षारीय

रक्त का pH मान होता है : → 7.4

ह्र्दय की धडकन का नियंत्रक है : → पेसमेकर

शरीर से ह्रदय की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → शिरा

ह्रदय से शरीर की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → धमनी

जराविक-7 है : → कृत्रिम ह्रदय

शरीर में आक्सीजन का परिवहन : → रक्त द्वारा

सबसे छोटी अस्थि : → स्टेपिज़ (मध्य कर्ण में)

सबसे बड़ी अस्थि : → फिमर (जंघा में)

सबसे लम्बी पेशी : → सर्टोरियास

सबसे बड़ी ग्रंथि : → यकृत

सर्वाधिक पुनरुदभवन की क्षमता : → यकृत में

सबसे कम पुनरुदभवन की क्षमता : → मस्तिष्क में

शरीर का सबसे कठोर भाग : → दांत का इनेमल

सबसे बड़ी लार ग्रंथि : → पैरोटिड ग्रंथि

सबसे छोटी WBC : → लिम्फोसाइट

सबसे बड़ी WBC : → मोनोसाइट

सबसे बड़ी शिरा : → एन्फिरियर

RBCs का जीवन काल : → 120 दिन

रुधिर का थक्का बनाने का समय : → 2-5 दिन


JOIN US @UPPSCZONE
📌 पेरिस ओलंपिक आयोजन 2024 :

👉 आयोजन : 26 जुलाई से 11 अगस्त

👉 शुभंकर: Olympic Phryge

👉 स्लोगन: "Games wide open"

👉 कुल देश : 206

👉 कुल खेल : 32

👉 नया खेल: ब्रेकिंग (ब्रेकडांसिंग) ने पेरिस 2024 ओलंपिक में अपनी शुरुआत की।

👉 भारतीय ध्वज वाहक –

📌 ओपनिंग सेरेमनी : पीवी सिंधु व शरथ कमल
📌 क्लोजिंग सेरेमनी : मनु भाकर व पी आर श्रीजेश

📌 पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन:

1. भारतीय दल: पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 117 एथलीटों ने किया।
  
2. कुल पदक: भारत ने पेरिस 2024 में 6 पदक जीते - 1 रजत और 5 कांस्य।

3. मनु भाकर:
   - भारत के लिए पहला पदक (कांस्य) जीता।
   - ओलंपिक में निशानेबाजी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
   - मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य जीतकर एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

4. स्वप्निल कुसाले: निशानेबाजी में तीसरा पदक जीतकर इस खेल में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की।

5. भारतीय पुरुष हॉकी टीम:
   - कांस्य पदक जीता।
   - टोक्यो 2020 की सफलता की बराबरी की।

6. नीरज चोपड़ा:
   - भाला फेंक में रजत पदक जीता।
   - सबसे सफल व्यक्तिगत ओलंपियन बने।

7. अमन सहरावत: कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बने।

8. निराशा:
   - भारत 6 संभावित पदकों से चूका, जिनमें से अधिकांश मामूली अंतर से हारे।
   - लक्ष्य सेन, मीराबाई चानू और मनु भाकर चौथे स्थान पर रहे।

9. विनेश फोगाट: ऐतिहासिक फाइनल से पहले अयोग्यता के कारण भारत की परेशानी बढ़ी।

10. प्रतिस्पर्धा: भारत ने 16 खेलों की 69 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, जिसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, सेलिंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और टेनिस शामिल थे।

11. अन्य प्रमुख खिलाड़ी: नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन और हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली हॉकी टीम अन्य प्रमुख ओलंपिक पदक विजेता थे।

12. ओलंपिक में कुल पदक: भारत ने अब तक ओलंपिक में 41 पदक जीते हैं।

13. पहला ओलंपिक पदक:
    - पेरिस 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो रजत पदक जीते थे।
    - स्वतंत्र भारत का पहला व्यक्तिगत पदक हेलसिंकी 1952 में केडी जाधव ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता।

14. महिला पदक विजेता: वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी सिडनी 2000 में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

15. स्वर्ण पदक विजेता:
    - अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 में पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीता।
    - नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।

16. हॉकी का योगदान:
    - पुरुष हॉकी ने 8 स्वर्ण सहित 13 पदक जीते हैं।
    - कुश्ती ने 7 पदक जीते हैं।

17. टोक्यो 2020: भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जिसमें एक स्वर्ण सहित 7 पदक जीते गए।
Join us 👉 @UPPSCZONE
👍1
UPPCS PRE 2024 एग्जाम


* प्राचीन भारत का इतिहास कैसे तैयार करें*?

➡️ पिछले कुछ सालों के पेपर , देखने के बाद यह पता है कि हर साल इस विषय मे 3-4 सवाल ऐसे बन रहे है , जिनका उत्तर कुछ ही पुस्तको में मिल पाता है ,सब किताबो में नही मिल पाता है। और आप लोग फिर उसी पुस्तको के पीछे भागने लगते है, 3-4 प्रश्न के लिए 300-400 पेज की मोटी बुक खरीद लाते हैं ।

आपके लिए सुझाव यह है कि इन प्रश्नों को लेकर बिल्कुल परेशान मत होइए, एग्जाम में ऐसे प्रश्न छोड़ दिए जाते हैं , ये प्रश्न मेरिट लिस्ट पर कोई प्रभाव नही डालते हैं।
जरूरी यह है कि , कोशिश कीजिये आसान और पिछले वर्ष के जो भी रिपेटेड प्रश्न ( डायरेक्टली, इनडायरेक्टली) पूछे जा रहे हैं , वो प्रश्न गलत न हों,। अगर ये प्रश्न गलत होते हैं तो आपका क्वालिफाई होना मुश्किल है, इसलिए पूरी कोशिश कीजिये ऐसे प्रश्न गलत न होने पाएं।

*क्या पढ़ना है*
➡️ प्राचीन भारत मे , हडप्पा सभ्यता, वैदिक युग , बुद्ध काल, ( बौद्ध और जैन धर्म)।
सभी महत्वपूर्ण बिंदु और यहां से अलग अलग परीक्षाओ में जो प्रश्न पूछे जा चुके हैं।उनको अवश्य तैयार कर लीजिए।
वैदिक काल मे प्रचलित शब्दावली जरूर तैयार कर लीजियेगा,
जैसे- कीवास क्या था
सीता क्या था?
करीष क्या था?
लांगल/ सीर क्या था?
ऐसे ही जितने भी शब्दावली आपके सम्बन्धित स्टडी मटेरियल में मिलेगी, उसे जरूर तैयार कर लीजियेगा।।

➡️मौर्य काल ( इसमें प्रशासन , अशोक के अभिलेख, अधिकारियों की सूची के लिए जिन शब्दावलियों का प्रयोग किया है उनको जरूर तैयार कर लीजिए)
जैसे- सीताध्यक्ष , एग्रोमोनोई, प्रदेष्टा, समाहर्ता , एस्टोमोनोई आदि।
ये कौन होते थे?तथा इनका कार्य क्या होता था?
इस प्रकार जितने भी अधिकारियों और तीर्थो की सूची दी गयी है , उनको तैयार कर लीजिए।

➡️ मौर्योत्तर काल मे - राजवंशो के राज करने का शासन क्रम, कुषाण , कला ( गांधार, मथुरा कला शैली)।

मौर्योत्तर काल मे शासकों द्वारा चलाये गए सिक्के जैसे- किसने सोने के चलाये , किसने चांदी के चलाये।
या अन्य धातुओं के सिक्के - जैसे सातवाहन वंश के शासक द्वारा शीशे और पोटीन के सिक्के चलाये गए थे।
इन सबको अच्छे से पढ़ लीजिएगा।

➡️ गुप्त काल - सभी शासकों के अभिलेख, उनके द्वारा चलाये गए सिक्के ( विभिन्न प्रकार के), उनकी विजय आदि के विषय मे अच्छे से तैयार कर लीजिए।
साथ ही गुप्त प्रशासन के विषय मे पढ़ लीजिएगा।

➡️ गुप्त कला भी महत्वपूर्ण है -गुप्त काल मे बनाई गई मंदिरों के विषय में पढ़ लीजिएगा ।
जैसे- ईंट से निर्मित मंदिर
शिखर/ बिना शिखर वाली मंदिर

➡️ गुप्तोत्तर काल मे उत्तर भारत का इतिहास पढ़ते हुए , राजवंश और उनके संस्थापक के विषय मे देख लीजिएगा।

इसी में दक्षिण भारत का इतिहास पढ़ते हुए *चोल वंश* पर विशेष ध्यान दीजिएगा। चोल वंश के सभी शासकों तथा उनकी विजय।
साथ ही चोल प्रशासन को पढ़ लीजिएगा।

नोट- अब कोई भी स्टडी मटेरियल मत बदलिए , जहां से अभी तक पढ़ रहे थे , उसी से पढ़ाई जारी रखें।

🔜 प्राचीन इतिहास की पुस्तकें और उनके लेख़क यह भी पढ़ना है जैसे-इसमे जैन और बौद्ध साहित्य पर विशेष ध्यान देना है, साथ ही कुछ अन्य रचनाएँ जो प्राचीन काल से सम्बन्धित हैं, जैसे-
कथासरित्सागर
रामचरित
कीर्ति कौमिदी
वृहत्कथामन्जरी
पंचतन्त्र
साथ ही तमिल साहित्य की कुछ रचनाएँ, जैसे-
कुरल, शिल्पादिकारम,
इन सबके विषय मे पढ़ना है।।
👍1
हाल ही में, इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा प्रकाशित ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2024 के अनुसार कौन सा शहर लगातार तीसरे साल सबसे रहने योग्य शहर के रूप में सूचकांक में शीर्ष पर है? -- ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना
देश के किस स्वदेशी हल्के टैंक का अनावरण किया गया? -- ज़ोरावर
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने 01 अगस्त, 2024 को महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पदभार ग्रहण किया, इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला बनीं। इससे पहले, वह एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के बाद महानिदेशक अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? -- रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार लाहोटी
यूनेस्को की विश्व विरासत सूची के लिए किसे नामांकित किया है? -- ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ (Maratha Military Landscapes of India)
ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स का ख़िताब किसने जीता? -- भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन
भारत-किर्गिस्तान का 11वां संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘खंजर’ कहां हुआ? -- हिमाचल प्रदेश के बकलोह में
"यूनेस्को की सूची में कोझिकोड बना भारत का पहला ‘साहित्य शहर"

@ कोझिकोड (केरल) ने भारत में पहला यूनेस्को सिटी ऑफ लिटरेचर बनकर इतिहास रच दिया।

@यह प्रतिष्ठित मान्यता शहर की समृद्ध साहित्यिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालती है।
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2024

हाल ही में, जारी विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत दो स्थान गिर कर 146 देशों में से 129 वें स्थान पर आ गया है। पिछले वर्ष, यह 127 वें स्थान पर था।

आइसलैंड (93.5%) लगातार 15वें साल दुनिया का सबसे लैंगिक समानता वाला देश बना हुआ है । इसके बाद फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूजीलैंड और स्वीडन का स्थान हैं।

दक्षिण एशियाई पड़ोसियों में, भारत बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद आता है, लेकिन पाकिस्तान से आगे है, जो तीन पायदान खिसक कर 145वें स्थान पर आ गया है।

वैश्विक स्तर पर, सूडान 146 देशों के सूचकांक में सबसे निचले स्थान पर है।
भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला कौन हैं? -- प्रीति रजक
किस टीम ने महिला एशिया कप 2024 का फाइनल जीता? -- श्रीलंका
नवीनतम ग्रीष्मकालीन गणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में सारस क्रेन की संख्या कितनी हैं? -- 19,918
हाल ही में 'शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक' कहां आयोजित की गई? -- कजाकिस्तान के अस्ताना में
भारतीय थल सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ (MPATGM) हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक फील्ड परीक्षण कहां किया? -- राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज
"Top current affairs series "

-फॉर्मूला वन बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स का विजेता कौन घोषित किया गया? -- लुईस हैमिल्टन
-10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गई। विषयगत श्रेणी में, बिहार के सारण के रेडियो मयूर को उसके किस कार्यक्रम के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया? -- टेक सखी
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जल अभिसमय (United Nations Water Convention) में शामिल हुआ है-- आइवरी कोस्ट
थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में भारत-थाईलैंड के मध्य किस संयुक्त सैन्य अभ्यास के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया है? -- ‘मैत्री’ (MAITREE)