Secure PCS
5.32K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.08K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
➡️प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤5🥰1
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के पुनर्गठन और इसकी ऋण अवधि को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी गई है।


✅प्रमुख बिंदु

योजना का विस्तार और बजट:
ऋण वितरण की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2030 तक कर दिया गया है।
योजना के लिए कुल परिव्यय (Total Outlay) ₹7,332 करोड़ तय किया गया है।
इसका लक्ष्य 1.15 करोड़ लाभार्थियों (जिसमें 50 लाख नए लाभार्थी शामिल हैं) को लाभ पहुंचाना है।

➡️ऋण सीमा (Loan Amount) में बढ़ोतरी:
पहली किस्त: ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 की गई।
दूसरी किस्त: ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई।
तीसरी किस्त: पहले की तरह ₹50,000 रखी गई है।

➡️नई सुविधाएं व डिजिटल प्रोत्साहन:

UPI-लिंक्ड RuPay क्रेडिट कार्ड: दूसरी किस्त का समय पर भुगतान करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को आपातकालीन व व्यावसायिक जरूरतों के लिए UPI-लिंक्ड RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
कैशबैक इंसेंटिव: खुदरा और थोक डिजिटल लेनदेन पर वेंडर्स को ₹1,600 तक का कैशबैक मिलेगा।
भौगोलिक विस्तार: योजना का दायरा वैधानिक कस्बों (Statutory Towns) के अलावा अब जनगणना कस्बों (Census Towns) और अर्ध-शहरी (Peri-urban) क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

➡️कौशल विकास व समग्र कल्याण:

स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FSSAI के सहयोग से खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वेंडर्स और उनके परिवारों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए 'स्वनिधि से समृद्धि' घटक के तहत मासिक लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा।

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना 1 जून 2020 को शुरू की गई थी।
मंत्रालय: आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA)
उद्देश्य: कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) को बिना गारंटी के किफायती कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना।

➡️ Join @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2
सीएम-इम्पैक्ट रीड एंड राइज़ मेघालय कार्यक्रम


26 अगस्त 2026 को, मेघालय सरकार ने स्कूली बच्चों में बुनियादी पठन कौशल में सुधार लाने के लिए सीएम-इम्पैक्ट रीड एंड राइज मेघालय कार्यक्रम शुरू किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बच्चा सात वर्ष की आयु तक पढ़ना और लिखना सीख जाए।
यह मेघालय यूनिवर्सल रीडिंग रेडीनेस मिशन का हिस्सा है।
इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच सीखने की कमियों को दूर करना है।
इसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सीखने के परिणामों में सुधार करना है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेघालय भर में पढ़ने की तत्परता को मजबूत करना है।


➡️Join @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤3
INS Samarthak


➡️परिचय: INS Samarthak भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया गया पहला मल्टी-पर्पस वेसल (MPV - बहु-उद्देशीय पोत) है।
➡️निर्माण: इसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (L&T), कट्टुपल्ली द्वारा किया गया है।
➡️नाम का अर्थ: 'समर्थक' का अर्थ 'प्रस्तावक' (The Proponent) है। इसमें 75% से अधिक स्वदेशी (Indigenous) सामग्री का उपयोग किया गया है।

✅प्रमुख विशेषताएं व आयाम:
➡️आकार और विस्थापन: यह पोत 107 मीटर लंबा, 18.6 मीटर चौड़ा है और इसका विस्थापन (Displacement) 3,750 टन से अधिक है।
➡️गति: इसकी अधिकतम गति 15 समुद्री मील (Knots) है।
✅मुख्य भूमिका और कार्य:
यह एक विशेष बहु-भूमिका वाला प्लेटफॉर्म है जिसे भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के हथियारों और सेंसर के विकास और परीक्षण हेतु डिजाइन किया गया है।
इसके अलावा, यह समुद्री निगरानी (Maritime Surveillance), गश्त लगाने (Patrolling), सतह और हवाई लक्ष्यों को लॉन्च व रिकवर करने, मानवीय सहायता (Humanitarian Assistance) प्रदान करने और समुद्र में प्रदूषण से मुकाबले जैसे कार्य भी करेगा।


➡️ Join @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2🥰2
आर प्रग्नानंद ने ग्रैंड चेस टूर के इतिहास में सबसे उल्लेखनीय अभियानों में से एक को पूरा किया है, सेंट लुइस में 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर प्रतिष्ठित सर्किट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

उन्होंने छह टूर्नामेंटों में भाग लेकर अपना खिताब जीता: वारसॉ में सुपर रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड, बुखारेस्ट में सुपर चेस क्लासिक रोमानिया, ज़ाग्रेब में सुपर रैपिड एंड ब्लिट्ज क्रोएशिया, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज, सिंकफील्ड कप और अंत में टूर फाइनल। आधिकारिक ग्रैंड चेस टूर में मई से अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंटों की सूची है, जिनमें क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज प्रारूप शामिल हैं।


➡️ Join @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤1
भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने फाइनल में घरेलू दावेदार बालाज़ फ़ार्कस को 3-0 से हराकर हंगरी में आयोजित पीएसए बुडापेस्ट स्क्वैश ओपन का खिताब जीता।

➡️ Join @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🤷‍♀2❤1
🎧आंध्र प्रदेश क्वांटम-एआई विश्वविद्यालय (Andhra Pradesh Quantum AI University)

1. परिचय एवं पृष्ठभूमि
➡️स्थान: अमरावती (अमरावती क्वांटम वैली), आंध्र प्रदेश।
➡️विशेषता: यह क्वांटम टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और डीप-टेक (Deep-Tech) पर केंद्रित भारत का पहला समर्पित विश्वविद्यालय परिसर है।
➡️स्थापनाकर्ता: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था NIELIT (National Institute of Electronics & Information Technology) द्वारा स्थापित।
➡️मंजूरी व समझौता: आंध्र प्रदेश सरकार (CRDA के माध्यम से) और NIELIT के बीच फरवरी 2026 में 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' के दौरान MoU साइन हुआ।

2. बुनियादी ढांचा और फंडिंग
➡️निवेश व अनुदान: 5 वर्षों में लगभग ₹730.70 करोड़ का निवेश; यह MeitY से 100% ग्रांट-इन-एड (Grant-in-Aid) द्वारा वित्तपोषित होगा।
➡️क्षेत्रफल: स्थायी परिसर 8.5 एकड़ में विकसित किया जाएगा।
➡️अस्थायी संचालन: स्थायी परिसर बनने तक शैक्षणिक कार्यक्रम सितंबर 2026 से आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुंटूर के अस्थायी परिसर से शुरू होंगे।
➡️QRIIB ब्लॉक: इसमें 1.2–1.25 लाख वर्ग फीट का क्वांटम रिसर्च, इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ब्लॉक (QRIIB) बनेगा, जिसमें क्लीनरूम, नैनो-फैब्रिकेशन, चिप डिजाइन, क्रायोजेनिक सिस्टम और HPC सुविधाएं होंगी।

3. पाठ्यक्रम और मानव संसाधन लक्ष्य
प्रस्तावित पाठ्यक्रम: यूजी, पीजी, पीएचडी, डिप्लोमा और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम।
➡️मुख्य विषय: क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम कम्युनिकेशन व सिक्योरिटी, AI/ML, डेटा साइंस, सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन, चिप डिजाइन (VLSI), और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC)।
➡️लक्ष्य: अगले 5 वर्षों में लगभग 8,250 शिक्षार्थियों (1,650 डिग्री स्तर और 6,600 कौशल/प्रमाणन स्तर) को प्रशिक्षित करना।

4. रणनीतिक महत्व
➡️राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) को सहयोग: यह केंद्र सरकार के नेशनल क्वांटम मिशन (परिव्यय: ₹6,003.65 करोड़) के उद्देश्यों को पूरा करने में मानव संसाधन और शोध सहायता प्रदान करेगा।
➡️तकनीकी संप्रभुता (Tech Sovereignty): सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन, सुरक्षित क्वांटम संचार और स्वदेशी AI के विकास से विदेशी तकनीकों पर निर्भरता कम होगी।

➡️ Join @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2
✍️भारत-अमेरिका जेवलिन मिसाइल सौदे (India-US Javelin Deal)

1. सौदे की मुख्य बातें (Key Deal Details)
➡️लागत व प्रकृति: भारत और अमेरिका के बीच लगभग ₹292–294 करोड़ ($45–46 मिलियन) का सरकार-से-सरकार (G2G) समझौता।
माध्यम: यह खरीद अमेरिकी फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) रूट के तहत 'लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस' (LOA) पर हस्ताक्षर के जरिए की गई है।
➡️खरीद का प्रकार: आपातकालीन खरीद शक्तियों (EP-6 / Emergency Procurement) के तहत, जिसकी प्रति उपकरण श्रेणी सीमा ₹300 करोड़ होती है।
➡️मात्रा व समय-सीमा: इसके तहत भारतीय सेना लगभग 60 जेवलिन मिसाइलें और आवश्यक लॉन्चर्स खरीदेगी। आपूर्ति वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

2. FGM-148 जेवलिन मिसाइल की विशेषताएं
➡️निर्माता: लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin) और RTX (रेथियॉन) का संयुक्त उपक्रम (Javelin Joint Venture)।
➡️प्रकार: मैन-पोर्टेबल (सैनिकों द्वारा आसानी से ले जाने योग्य), कंधे से दागी जाने वाली (Shoulder-fired), मध्यम दूरी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM)।

गाइडेंस तकनीक:
➡️'दागो और भूल जाओ' (Fire-and-Forget): लक्ष्य लॉक होने के बाद मिसाइल स्वतः ट्रैक करती है, जिससे ऑपरेटर को सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका मिलता है।
➡️टॉप-अटैक मोड (Top-Attack Mode): यह मिसाइल ऊपर उठकर टैंक के सबसे कमजोर हिस्से (ऊपरी कवच) पर हमला करती है।
सॉफ्ट-लॉन्च (Soft-Launch): बंद कमरों या बंकरों के भीतर से भी सुरक्षित रूप से दागी जा सकती है।

3. सामरिक महत्व व भविष्य की योजना
➡️तात्कालिक परिचालन अंतर को पाटना: 'ऑपरेशन सिंदूर' के अनुभवों के बाद बख्तरबंद विरोधी (Anti-armour) क्षमताओं को त्वरित रूप से मजबूत करना।
➡️स्वदेशी कार्यक्रम का पूरक: भारत के स्वदेशी 'मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल' (MPATGM) के पूर्ण रूप से परिपक्व होने तक यह तात्कालिक सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
➡️सह-उत्पादन (Co-production) का मार्ग: यह सीमित खरीद भविष्य में भारत में इसके सह-उत्पादन का रास्ता खोल सकती है; भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने पहले ही जेवलिन संयुक्त उद्यम के साथ समझौता ज्ञापन पर विचार किया है।

➡️ Join @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2
✅उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी की पुस्तक ‘संकल्प से सिद्धि का मोदी युग’ का विमोचन किया। यह पुस्तक पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा का विवरण प्रस्तुत करती है और शासन की उपलब्धियों को विकसित भारत @ 2047 के विजन से जोड़ती है। इसमें समकालीन शासन को स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर, के. बी. हेडगेवार, वीर सावरकर और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से संबद्ध बताया गया है। पुस्तक में राष्ट्र प्रथम, एकात्म मानववाद, अंत्योदय, महिला-नेतृत्व वाला विकास, आत्मनिर्भर भारत और पारदर्शी शासन जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

🔤
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤4🥰2
UPPCS PRE BATCH SCHEDULE.pdf
4.2 MB
➡️SECURE PCS — UPPCS टेस्ट सीरीज एवं सम्पूर्ण अध्ययन कार्यक्रम

➡️इस बैच से जुड़ने के लिए  UPPCS लिखकर भेजें 

📞WhatsApp 8004581092

✈️Telegram: 8004581092

✅बैच डिटेल्स:
https://t.me/SecurePcs/28385
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤3🥰2
Forwarded from Secure PCS
SECURE PCS UPSSSC PET GK NOTE.pdf
1.3 MB
🚨UPSSSC PET स्टैटिक GK

➡️अनावश्यक विस्तार से बचते हुए केवल उन्हीं तथ्यों, तालिकाओं  और बिंदुओं को समाहित किया गया है, जहाँ से सीधे प्रश्न बनने की सर्वाधिक संभावना रहती है।

join us 📍
@SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤8🥰3
Owner Sir ko Appy Birthday 🥳🥳🎊🎊

Tum jio hazaron saal..
Saal ke din ho 50 hazaar..
Happy Birthday to you ❤️❤️

Happiest Birthday to Owner Sir ❤️❤️🥳🥳
❤45🎉10🥰3🤩1
Secure PCS
👉ये नोट जल्द ही मिलेगा 💪💪 💪💪 💪💪 💪💪 ➡️ ✈️ 🔤🔤🔤🔤 : @SecurePcs
ये पीडीएफ आज मिल जाएगी।
🎁🆓
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🥰14❤5🤷‍♂1👍1
Secure PCS
ये पीडीएफ आज मिल जाएगी। 🎁🆓
Owner साहब अपने जन्मदिन पर ये गिफ्ट हम सब को दे रहे है, जबकि जन्मदिन पर गिफ्ट हम लोग को देना चाहिए 😌
🎉19💯5❤2🤓2
➡️पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित 'ओली दाराजली डूस्टलिक' ऑर्डर से सम्मानित किया गयापीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित 'ओली दाराजली डूस्टलिक' ऑर्डर से सम्मानित किया गया

➡️'ऑर्डर ऑफ ओली दाराजली दोस्तलिक' (Order of Oliy Darajali Do‘stlik)। उज्बेक भाषा में 'दोस्तलिक' का अर्थ 'मित्रता' होता है, जिसे पीएम मोदी ने दोनों देशों के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को समर्पित किया।

➡️उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) द्वारा यह सम्मान ताशकंद में आयोजित एक द्विपक्षीय समारोह में प्रदान किया गया।

➡️इस पुरस्कार के साथ ही पीएम मोदी को मिलने वाले कुल अंतर्राष्ट्रीय नागरिक और राजकीय सम्मानों की संख्या बढ़कर 36

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🥰4❤1
🟢बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

🔴बिहार और झारखंड ने सोन नदी के जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता (MoU) किया है, जिससे करीब 25-26 साल पुराना विवाद सुलझ गया है। 31 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री (सच्चाई यह है कि वर्तमान में सम्राट चौधरी उप-मुख्यमंत्री हैं पर समझौते के समय उपस्थित रहे), झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।


➡️इस समझौते और सोन नदी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं:

➡️जल बंटवारा समझौता (Water Sharing Agreement)
➡️कुल उपलब्ध जल: 1973 के बाणसागर समझौते के तहत तत्कालीन अविभाजित बिहार को 7.75 मिलियन एकड़ फीट (MAF) पानी आवंटित था।
➡️बिहार का हिस्सा: नए समझौते के तहत बिहार को 5.75 MAF पानी मिलेगा।
➡️झारखंड का हिस्सा: झारखंड को शेष 2.00 MAF पानी आवंटित किया गया है।
➡️प्रभावित क्षेत्र: इससे बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना जिलों तथा झारखंड के पलामू और गढ़वा क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी।
➡️सोन नदी के भौगोलिक तथ्य
उद्गम (Origin): सोन नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है।
➡️लंबाई: इसकी कुल लंबाई लगभग 780 किलोमीटर है।
➡️सहायक नदियाँ (Tributaries): इसकी प्रमुख सहायक नदियों में रिहंद, कन्हार, उत्तरी कोयल और गोपद शामिल हैं।
➡️प्रमुख परियोजनाएँ:
➡️बाणसागर बांध: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित एक बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना।
➡️इंद्रपुरी बैराज: बिहार के रोहतास जिले में स्थित है, जो दुनिया के सबसे लंबे बैराजों में से एक है। इस समझौते के बाद अब इंद्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤3🔥1🥰1
मिशन रंगीन मछली 2031 (Mission Rangin Machhli 2031) भारत सरकार द्वारा सजावटी मछली पालन (Ornamental Fisheries) क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है।


मुख्य विवरण

➡️लॉन्च स्थल: इस मिशन की शुरुआत अगाती, लक्षद्वीप से की गई है।
➡️मुख्य उद्देश्य: देश में सजावटी मछली पालन (Ornamental Fisheries) के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और इसे बढ़ावा देना है।
➡️फोकस क्षेत्र: मिशन के तहत मछलियों की ब्रीडिंग (प्रजनन), बीमारी नियंत्रण (Disease Control), पैकेजिंग और परिवहन (Transport) की आधुनिक तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
➡️प्रमुख लक्ष्य: तटीय और द्वीपीय क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सजावटी मछलियों के निर्यात (Export) को बढ़ाना।
➡️समुद्री मात्स्यिकी क्षमता: भारत की कुल समुद्री मात्स्यिकी क्षमता (Marine Fisheries Potential) 58.6 लाख मीट्रिक टन (MT) अनुमानित है, जिसका इस मिशन के जरिए सही उपयोग किया जाएगा।
यह मिशन नीली क्रांति (Blue Revolution) को आगे बढ़ाने और मछुआरा समुदायों की आय को दोगुना करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🔥2❤1🥰1
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहो कालिदास’ पुस्तक का विमोचन किया

➡️संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में ‘कहो कालिदास’ पुस्तक का विमोचन किया। श्री शेखावत ने कहा कि महान कवि कालिदास के जीवन के बारे में प्रामाणिक जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है और उनके व्यक्तित्व को लेकर अलग-अलग मत हैं। उन्होंने लेखक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक के माध्यम से कालिदास के व्यक्तित्व को समझने और उनके साहित्यिक जीवन को नए रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। श्री शेखावत ने कहा कि लेखक ने कालिदास के व्यक्तित्व, चरित्र और उनकी विशिष्ट खूबियों को प्रभावी और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है। ‘कहो कालिदास’ पुस्तक युगल जोशी ने लिखी है।

➡️कालिदास की उपाधि: कालिदास को उनकी अद्वितीय नाट्य कला और काव्यात्मक शैली के कारण "भारत का शेक्सपियर" कहा जाता है, हालांकि ऐतिहासिक रूप से कालिदास शेक्सपियर से सदियों पहले हुए थे।
साहित्यिक योगदान: कालिदास की रचनाएँ भारतीय साहित्य की धरोहर हैं। उनके 'अभिज्ञानशाकुन्तलम्' को विश्व के महानतम नाटकों में गिना जाता है, वहीं 'मेघदूत' विरह और प्रेम काव्य का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤5🔥1🥰1
PET last Date Extension Notice


join us 📍
@SecurePcs
❤3🥰1
UPPCS PRE BATCH SCHEDULE.pdf
4.2 MB
➡️SECURE PCS — UPPCS टेस्ट सीरीज एवं सम्पूर्ण अध्ययन कार्यक्रम

➡️इस बैच से जुड़ने के लिए  UPPCS लिखकर भेजें 

📞WhatsApp 8004581092

✈️Telegram: 8004581092

✅बैच डिटेल्स:
https://t.me/SecurePcs/28385
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2🥰1
Secure PCS
UPPCS PRE BATCH SCHEDULE.pdf
परीक्षापयोगी कंटेंट और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
बचे हुए दिनों में सही दिशा में अभ्यास करके उतना तैयार किया जा सकता है जितना कि छः महीनो में किया जा सकता है
आज ही जुड़ें और अपनी तैयारी को सफलता के करीब पहुंचाए।
❤4👍1🥰1