Secure PCS
5.32K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.08K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
Forwarded from Secure PCS
Secure Pcs History Test .html
80.4 KB
UPSSSC PET HISTORY TEST

join us 📍 @SecurePcs

➡️UPSSSC PET की निःशुल्क तैयारी के लिए आज ही जुड़ें।
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤3🔥3🥰1
Secure PCS
65वां सुब्रतो कप 2026 ➡️मुख्य विवरण ⚫️टूर्नामेंट का प्रकार: जूनियर स्कूल-स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 🔘आयोजन अवधि: 18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 🟡मुख्य उद्देश्य: स्कूली स्तर पर युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और उन्हें एक बड़ा मंच देना 🔴आयोजन स्थल (Venues)…
65th Subrato Cup 2026

➡️ Key Details

⚫️Tournament Type: Junior School-Level Football Competition
🔘Event Duration: August 18th to September 24th, 2026
🟡Main Objective: To promote young football talent at the school level and provide them with a larger platform.

🔴 Venues

Opening Ceremony: B.R. Ambedkar Stadium, New Delhi
Under-17 (Boys & Girls): New Delhi
Under-15 (Boys): Bengaluru (Karnataka)

📌History & Organizers

➡️Inception: Started in the year 1960.
➡️Naming: Named after the first Chief of Air Staff of India, Air Marshal Subrato Mukherjee.
➡️Organizer: Air Force Sports Control Board.

➡️ Join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤3🥰1
Secure PCS
➡️घरेलू पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने की यह योजना 1 सितंबर 2026 से लागू होगी। छह महीने की इस योजना का मुख्य उद्देश्य एलपीजी पर निर्भरता घटाना और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का उपयोग बढ़ाना है। इंसेंटिव गैस वितरण कंपनियों को मिलेगा। ➡️मुख्य बातें ➡️आरंभ तिथि:…
➡️ This scheme to promote domestic PNG (Piped Natural Gas) connections will be implemented from September 1, 2026. The main objective of this six-month scheme is to reduce dependence on LPG (Liquefied Petroleum Gas) and increase the use of piped natural gas. The incentives will be provided to gas distribution companies.

➡️</b>Key Highlights

➡️Start Date: September 1, 2026
➡️Duration: 6 months (divided into two phases)
➡️Objective: To increase new PNG connections, reactivate existing connections, and reduce dependence on LPG gas.
➡️Incentive: Companies will receive an additional 200 SCM (Standard Cubic Meters) of APM (Administered Price Mechanism) gas at a discounted rate for each connection exceeding the target.

➡️Join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2🥰1
Secure PCS
➡️स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY) भारत सरकार द्वारा ग्रामीण गरीबों को स्वरोजगार और स्थायी आय के अवसर प्रदान करने के लिए 1999 में शुरू की गई एक प्रमुख योजना थी। इसका मुख्य उद्देश्य सहायता प्राप्त परिवारों को 3 साल के भीतर गरीबी रेखा से ऊपर उठाना है।…
➡️Swarn Jayanti Gram Swarojgar Yojana (SGSY) was a major scheme launched by the Government of India in 1999 to provide self-employment and sustainable income opportunities to rural poor. Its main objective was to lift assisted families above the poverty line within 3 years.

➡️The main features of this scheme are:

➡️Group Approach: Under the scheme, villagers are organized into Self-Help Groups (SHGs). Special attention is given to women, Scheduled Castes/Tribes (SC/ST), and the disabled.

➡️Loan and Subsidy: This scheme provides a combination of bank loans and government subsidies. Up to 50% of the project cost is provided as a subsidy.

➡️Funding: The central and state governments fund it in a 75:25 ratio.

➡️Training and Marketing: It provides skill development training to self-employed individuals and also facilitates the marketing of their products.

➡️In 2011, the Government of India restructured this scheme and transformed it into the National Rural Livelihoods Mission (NRLM), also known as 'Aajeevika'.

➡️join us ✈️</b> @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤1🥰1🤓1
🚨Secure PCS : UPPCS प्रीलिम्स कम्प्लीट बैच

🔴सही मार्गदर्शन और सटीक रणनीति के साथ अपनी सफलता सुनिश्चित करें।🔴

➡️बैच स्टार्ट 25 अगस्त से

➡️वैधता: UPPCS Pre 2026 तक

➡️इस बैच से जुड़ने के लिए UPPCS लिखकर भेजें 

📞 WhatsApp 8004581092

✈️Telegram: 8004581092

⚫️Salection वाली तैयारी के लिए आज ही जुड़ें

🟢Right Preparation, Bright Future🟢
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤5👍1🥰1🤩1
UPSC Mains 2026 Essay Paper

➡️join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤7🥰1
"जब दो हाथी लड़ते हैं, तब घास ही रौंदी जाती है" (When two elephants fight, it is the grass that gets trampled)

1. निबंध का मूल अर्थ

✅हाथी (Elephants): महाशक्तियाँ, बड़े देश, वर्चस्ववादी देश, या शक्तिशाली कॉरपोरेट घराने/संस्थाएँ जो अपने प्रभाव और हितों के लिए संघर्ष करती हैं।

✅घास (Grass): निर्दोष आम नागरिक, छोटे और विकासशील देश, या कमजोर वर्ग जो इस संघर्ष के प्रत्यक्ष परिणाम भुगतते हैं, जबकि उनका इस लड़ाई से कोई सीधा लेना-देना नहीं होता।

➡️2. निबंध की संरचना

➡️I. प्रस्तावना

➡️शुरुआत: किसी मार्मिक उदाहरण या कविता की पंक्तियों से करें। (जैसे- युद्ध की विभीषिका या भू-राजनीतिक संघर्षों का जिक्र)।

➡️अर्थ स्पष्टीकरण: बताएं कि कैसे यह लोकोक्ति इतिहास से लेकर वर्तमान वैश्वीकरण के दौर तक प्रासंगिक है।

➡️थिसिस स्टेटमेंट (Thesis Statement): इस निबंध में हम देखेंगे कि कैसे बड़े दिग्गजों के आपसी टकराव की कीमत हमेशा कमजोरों और आम लोगों को चुकानी पड़ती है।

➡️II. भू-राजनीतिक आयाम (Geopolitical Dimension - अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य)

➡️शीत युद्ध (Cold War): अमेरिका और सोवियत संघ की लड़ाई में वियतनाम, कोरिया या क्यूबा जैसे छोटे देशों का भुगतना।

➡️वर्तमान संघर्ष: रूस-यूक्रेन युद्ध या मध्य पूर्व (Middle East) का संकट, जहाँ वैश्विक महाशक्तियों की रणनीतिक रस्साकशी के बीच आम नागरिक शरणार्थी बनने और भुखमरी का शिकार होने के लिए मजबूर हैं।

➡️आर्थिक युद्ध: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर (Trade War), जिसका असर छोटे विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं और मुद्रा पर पड़ता है।

➡️III. ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

➡️साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद: यूरोपीय ताकतों (जैसे ब्रिटेन, फ्रांस) के आपसी वर्चस्व की होड़ में एशियाई और अफ्रीकी देशों (भारत, अफ्रीका) का शोषण और विभाजन (जैसे भारत का विभाजन या अफ्रीका की कृत्रिम सीमाएँ)।

➡️IV. सामाजिक और आर्थिक आयाम (आंतरिक/घरेलू परिप्रेक्ष्य)

➡️राजनीति और दलगत संघर्ष: बड़ी राजनीतिक पार्टियों या विचारधाराओं की लड़ाई में आम जनता के बुनियादी मुद्दे (रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य) पीछे छूट जाते हैं।

➡️कॉरपोरेट जगत: बड़े बहुराष्ट्रीय निगमों (MNCs) के बाजार पर कब्जे की लड़ाई में छोटे और स्थानीय व्यापारी (MSMEs) पिस जाते हैं।

➡️पर्यावरण और विकास: उद्योगपतियों और सरकारों की विकास की अंधी दौड़ (हाथी) में आदिवासी और ग्रामीण समुदाय (घास) विस्थापन का शिकार होते हैं।

➡️V. क्या समाधान हो सकता है?

➡️बहुपक्षवाद (Multilateralism): संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी संस्थाओं को मजबूत करना ताकि छोटे देशों के हितों की रक्षा हो सके।
➡️वसुधैव कुटुंबकम: वैचारिक और रणनीतिक टकराव को छोड़कर संवाद (Dialogue) और कूटनीति को प्राथमिकता देना।
➡️निष्कर्ष: एक संतुलित और आशावादी दृष्टिकोण कि अंततः न्याय, मानवता और शांति की जीत होनी चाहिए, ताकि 'घास' यानी आम जनजीवन सुरक्षित रह सके।

#UPSCESSAY

➡️join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤14🥰3🔥2
Secure PCS pinned a photo
❄️विश्व के प्रमुख घास के मैदान

🔴परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण

➡️join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤6🔥1🥰1😍1
🇮🇳दुनिया और भारत के प्रमुख शहर

🔴परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण

➡️join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤6👍1🔥1🥰1
🚨दक्षिण भारत के प्रमुख साम्राज्यों का संक्षिप्त परिचय

1. सातवाहन राजवंश (प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व से तृतीय शताब्दी ईसवी)


➡️क्षेत्र: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्से।
➡️प्रमुख शासक: गौतमीपुत्र सातकर्णि, शातकर्णी प्रथम।
➡️विशेषता: इन्हें 'आंध्र' भी कहा जाता है। इनके समय में व्यापार (विशेषकर रोमन साम्राज्य के साथ) और कला का बहुत विकास हुआ। इन्होंने प्राकृत भाषा को संरक्षण दिया।

2. चालुक्य वंश - बादामी / वातापी (छठी से आठवीं शताब्दी)

➡️क्षेत्र: कर्नाटक और महाराष्ट्र (वातापी/बादामी इनकी राजधानी थी)।
➡️प्रमुख शासक: पुलकेशिन द्वितीय (जिन्होंने हर्षवर्धन को नर्मदा नदी के तट पर हराया था)।
➡️विशेषता: वास्तुकला के क्षेत्र में इनकी बड़ी देन है। इन्होंने एहोल, बादामी और पट्टदकल में प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण करवाया।

3. पल्लव वंश (चौथी से नौवीं शताब्दी)

➡️क्षेत्र: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का तटीय क्षेत्र (राजधानी: कांचीपुरम)।
➡️प्रमुख शासक: महेंद्रवर्मन प्रथम, नरसिंहवर्मन प्रथम (महामल्ल)।
➡️विशेषता: इन्होंने महाबलीपुरम (मामलपुरम) के प्रसिद्ध रै रथ मंदिरों (Monolithic Rock-cut temples) और महाबलीपुरम के तटीय मंदिर का निर्माण कराया। इनके शासनकाल में द्रविड़ वास्तुकला की नींव पड़ी।

4. राष्ट्रकूट वंश (आठवीं से दसवीं शताब्दी)

➡️क्षेत्र: दक्कन और मध्य भारत (राजधानी: मान्यखेत)।
➡️प्रमुख शासक: दंतीदुर्ग (संस्थापक), कृष्ण प्रथम, ध्रुव।
➡️विशेषता: एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर (गुफा संख्या 16) का निर्माण राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम ने करवाया था। इन्होंने कन्नड़ और संस्कृत साहित्य को बढ़ावा दिया।

5. चोल साम्राज्य (नौवीं से तेरहवीं शताब्दी) - "महान चोल साम्राज्य"

➡️क्षेत्र: तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और श्रीलंका, मालदीव तक फैला साम्राज्य (राजधानी: तंजावुर / तंजौर)।
➡️प्रमुख शासक: राजराज चोल प्रथम, राजेंद्र चोल प्रथम।
➡️विशेषता:
नौसेना (Naval Power) के मामले में यह दक्षिण भारत का सबसे शक्तिशाली साम्राज्य था, जिसने दक्षिण-पूर्व एशिया (सुमात्रा, जावा, मलय) तक अपना प्रभाव फैलाया।
तंजावुर का प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर (राजराजेश्वर मंदिर) राजराज प्रथम ने बनवाया था।
स्थानीय स्वशासन (Local Self-Government) इनकी विशेष प्रशासनिक खूबी थी।

6. पल्लव-उत्तर काल में अन्य राजवंश:

➡️होयसल वंश: (राजधानी: द्वारसमुद्र / हलेबिड) - बेलूर और हलेबिड के प्रसिद्ध जटिलक्काड़ और नक्काशीदार मंदिरों के लिए प्रसिद्ध।
➡️यादव वंश (देवगिरी): महाराष्ट्र के क्षेत्र में शासन किया।
➡️काकतीय वंश: (राजधानी: वारंगल) - गोलकुंडा का किला और रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर इनकी वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
➡️पांड्य वंश: (राजधानी: मदुरै) - संगम काल से लेकर उत्तर-मध्य काल तक दक्षिण के सुदूर छोर पर शासन किया।

7. विजयनगर साम्राज्य (चौदहवीं से सत्रहवीं शताब्दी)

➡️क्षेत्र: पूरा दक्षिण भारत (कृष्णा-तुंगभद्रा दोआब क्षेत्र, राजधानी: हंपी)।
➡️प्रमुख शासक: हरिहर और बुक्का (संस्थापक), कृष्णदेव राय।
➡️विशेषता: कृष्णदेव राय के शासनकाल में विजयनगर का स्वर्ण युग कहा जाता है। हंपी के खंडहर (विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर) इस साम्राज्य की भव्यता की गवाही देते हैं।

join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤10👍2🥰1
Secure PCS
🚨Secure PCS : UPPCS प्रीलिम्स कम्प्लीट बैच 🔴सही मार्गदर्शन और सटीक रणनीति के साथ अपनी सफलता सुनिश्चित करें।🔴 ➡️बैच स्टार्ट 25 अगस्त से ➡️वैधता: UPPCS Pre 2026 तक ➡️इस बैच से जुड़ने के लिए UPPCS लिखकर भेजें  📞 WhatsApp 8004581092 ✈️Telegram: 8004581092…
UPPCS प्री के लिए नवीनतम पैटर्न पर आधारित सर्वसमावेशी बैच में प्रवेश आरंभ हो चुका है


अब संशय और असमंजस को त्यागकर अपनी ऊर्जा को एक सही दिशा देने का समय आ गया है। आइए, इस गंभीर और संकल्पित यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।

🔴सही मार्गदर्शन और सटीक रणनीति के साथ अपनी सफलता सुनिश्चित करें।🔴

➡️बैच स्टार्ट 25 अगस्त से

➡️वैधता: UPPCS Pre 2026 तक

➡️इस बैच से जुड़ने के लिए  UPPCS लिखकर भेजें 

📞WhatsApp 8004581092

✈️Telegram: 8004581092

⚫️Salection  वाली तैयारी के लिए आज ही जुड़ें

🟢Right Preparation, Bright Future🟢
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤4👍1🥰1😇1
🔴जब परिस्थिति बदलना
हमारे बस में ना हो तब
मन की स्थिति बदल के देखिए,
सब कुछ तो नहीं पर बहुत कुछ
आपके अनुरूप हो जाएगा...!
🎆

join us
✈️ @SecurePcs

🔤🔤🔤🔤 🔤🔤🔤🔤🔤
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤21💯3😇2🔥1🥰1
🚨प्रमुख विटामिन्स, उनके वैज्ञानिक नाम और खोजकर्ता

1️⃣विटामिन ए (Vitamin A)

➡️वैज्ञानिक नाम: रेटिनॉल (Retinol)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज का श्रेय वैज्ञानिक एल्मर मैकुलम (Elmer McCollum) और मार्गरेट डेविस (1913) को जाता है।
➡️विस्तार: यह वसा में घुलनशील (Fat-soluble) विटामिन है, जो हमारी आंखों की रोशनी (विशेषकर रात में देखने की क्षमता), त्वचा और प्रतिरक्षा तंत्र (Immune system) को स्वस्थ रखने के लिए बेहद आवश्यक है। इसकी कमी से रतौंधी (Night blindness) रोग हो जाता है।

2️⃣विटामिन बी1 (Vitamin B1)

➡️वैज्ञानिक नाम: थियामिन (Thiamine)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज ल्मेर मैकुलम और इसके कारक की पहचान कासिमिर फंक (Casimir Funk) ने 1910-1912 के दौरान की थी।
➡️विस्तार: यह पानी में घुलनशील (Water-soluble) विटामिन है। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने और तंत्रिका तंत्र (Nervous system) को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। इसकी कमी से 'बेरी-बेरी' (Beriberi) रोग होता है।

3️⃣विटामिन बी2 (Vitamin B2)

➡️वैज्ञानिक नाम: राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज डी. टी. मैकमिलन और अन्य वैज्ञानिकों द्वारा 1920 के दशक में की गई थी।
➡️विस्तार: यह शरीर की कोशिकाओं के विकास, ऊर्जा उत्पादन और त्वचा को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से मुंह में छाले, जीभ का फटना और त्वचा में सूखापन जैसी समस्याएं होती हैं।

4️⃣ विटामिन बी3 (Vitamin B3)

➡️वैज्ञानिक नाम: नियासिन या निकोटिनिक एसिड (Niacin)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज वैज्ञानिक कॉन्वेलज और यारहौवर द्वारा की गई थी।
➡️विस्तार: यह चयापचय (Metabolism) और डीएनए की मरम्मत के लिए आवश्यक है। इसकी गंभीर कमी से 'पेलग्रा' (Pellagra) नामक रोग होता है, जिसे 4-D रोग भी कहा जाता है।

5️⃣विटामिन बी5 (Vitamin B5)

➡️वैज्ञानिक नाम: पैंटोथैनिक एसिड (Pantothenic Acid)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज रोज़ विलियम्स (Roger Williams) ने 1931 में की थी।
➡️विस्तार: यह शरीर में फैटी एसिड के टूटने और हार्मोन्स के निर्माण में सहायता करता है। इसकी कमी से थकान, बाल सफेद होना और पैरों में सुन्नपन हो सकता है।

6️⃣विटामिन बी6 (Vitamin B6)

➡️वैज्ञानिक नाम: पाइरीडॉक्सिन (Pyridoxine)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज पॉल ग्योर्गी (Paul Gyorgy) ने 1934 में की थी।
➡️विस्तार: यह मस्तिष्क के विकास, नसों के कामकाज और लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी से एनीमिया और त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।

7️⃣ विटामिन बी7 (Vitamin B7)
➡️वैज्ञानिक नाम: बायोटिन (Biotin)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज पॉल ग्योर्गी द्वारा 1936 में की गई थी।
➡️विस्तार: इसे लोकप्रिय रूप से 'विटामिन एच' भी कहा जाता है। यह बालों, त्वचा और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

8️⃣विटामिन बी9 (Vitamin B9)

➡️वैज्ञानिक नाम: फोलिक एसिड या फोलेट (Folic Acid / Folate)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज लुसी विल्स (Lucy Wills) ने 1931-1941 के बीच की थी।
➡️विस्तार: यह डीएनए संश्लेषण और नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए अति आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान इसकी कमी से गर्भस्थ शिशु में तंत्रिका ट्यूब से जुड़े विकार हो सकते हैं।

9️⃣विटामिन बी12 (Vitamin B12)

➡️वैज्ञानिक नाम: कोबालामिन (Cobalamin)
खोजकर्ता: इसकी खोज मेरी शोज़ और कार्ल फोकर्स ने 1948 में की थी।
➡️विस्तार: इसमें कोबाल्ट धातु पाई जाती है। यह नसों की कार्यप्रणाली और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी है। इसकी कमी से 'परनिशियस एनीमिया' (Pernicious anemia) होता है।

1️⃣0️⃣विटामिन सी (Vitamin C)

➡️वैज्ञानिक नाम: एस्कॉर्बिक एसिड (Ascorbic Acid)
खोजकर्ता: इसकी खोज ऑक्सेल होल्स्ट और थियोडोर फ्रोलिश ने की थी, जबकि इसके घटक को चार्ल्स ग्लेन किंग ने 1928 में पृथक किया था।
➡️विस्तार: यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो घाو भरने, मसूड़ों को स्वस्थ रखने और आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है। इसकी कमी से 'स्कर्वी' (Scurvy) रोग होता है।

1️⃣1️⃣विटामिन डी (Vitamin D)

➡️वैज्ञानिक नाम: कैल्सीफेरोल (Calciferol)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज एल्मर मैकुलम ने 1920 में की थी।
➡️विस्तार: इसे "धूप का विटामिन" (Sunshine Vitamin) भी कहा जाता है क्योंकि यह सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में त्वचा द्वारा संश्लेषित किया जाता है। यह हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम के अवशोषण को नियंत्रित करता है। इसकी कमी से बच्चों में 'रिकेट्स' (Rickets) और वयस्कों में 'ऑस्टियोमलेशिया' होता है।

1️⃣2️⃣ विटामिन ई (Vitamin E)

➡️वैज्ञानिक नाम: टोकोफेरॉल (Tocopherol)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज हर्बर्ट मै यस इवांस और कैथरीन बिशप ने 1922 में की थी।
➡️विस्तार: यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं की रक्षा करता है और प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखता है। इसकी कमी से जनन क्षमता में कमी (बांझपन) आ सकती है।

1️⃣3️⃣विटामिन के (Vitamin K)

➡️वैज्ञानिक नाम: फिलोक्विनोन या नेफ्थोक्विнон (Phylloquinone / Menaquinone)
➡️खोजकर्ता: इसकी खोज डेनमार्क के वैज्ञानिक हेनरिक डैम (Henrik Dam) ने 1929 में की थी।
➡️विस्तार: यह शरीर में रक्त का थक्का (Blood clotting) जमाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर चोट लगने पर खून का बहना बंद नहीं होता

join us ✈️ @SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤7🔥2🥰1
🚨प्रमुख मात्रक इकाइयाँ, उनके एसआई मात्रक

1️⃣ लंबाई (Length)
एसआई मात्रक (SI Unit): मीटर (Meter - m)
विवरण: यह दूरी और लंबाई को मापने की मूल इकाई है।

2️⃣द्रव्यमान (Mass)
एसआई मात्रक (SI Unit): किलोग्राम (Kilogram - kg)
विवरण: यह किसी वस्तु में मौजूद पदार्थ की मात्रा का माप है।|

3️⃣समय (Time)
एसआई मात्रक (SI Unit): सेकंड (Second - s)
विवरण: समय अंतराल को मापने की मानक इकाई है।

4️⃣विद्युत धारा (Electric Current)
एसआई मात्रक (SI Unit): एम्पीयर (Ampere - A)
विवरण: यह विद्युत आवेश के प्रवाह की दर को मापती है।

5️⃣तापमान (Temperature)
एसआई मात्रक (SI Unit): केल्विन (Kelvin - K)
विवरण: यह ऊष्मा या ठंडक की माप की वैज्ञानिक इकाई है।

6️⃣ज्योति तीव्रता (Luminous Intensity)
एसआई मात्रक (SI Unit): कैंडेला (Candela - cd)
विवरण: यह किसी दिशा विशेष में प्रकाश स्रोत की चमक या तीव्रता को मापती है।

7️⃣पदार्थ की मात्रा (Amount of Substance)
एसआई मात्रक (SI Unit): मोल (Mole - mol)
विवरण: यह किसी पदार्थ में मौजूद कणों (परमाणुओं, अणुओं या आयनों) की संख्या को व्यक्त करता है।

8️⃣ बल (Force)
एसआई मात्रक (SI Unit): न्यूटन (Newton - N)
विवरण: बल का मात्रक किग्रा·मी/से² होता है।|

9️⃣ कार्य और ऊर्जा (Work & Energy)
एसआई मात्रक (SI Unit): जूल (Joule - J)
विवरण: ऊर्जा या कार्य करने की क्षमता को जूल में मापा जाता है।
1️⃣0️⃣ शक्ति (Power)
एसआई मात्रक (SI Unit): वाट (Watt - W)
विवरण: कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं (जूल प्रति सेकंड)।

1️⃣1️⃣दाब (Pressure)
एसआई मात्रक (SI Unit): पास्कल (Pascal - Pa)
विवरण: प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।

1️⃣2️⃣ आवृत्ति (Frequency)
एसआई मात्रक (SI Unit): हर्ट्ज़ (Hertz - Hz)
विवरण: प्रति सेकंड होने वाले कंपनों या चक्रों की संख्या।

1️⃣3️⃣ विभवांतर / विभव (Potential Difference)
एसआई मात्रक (SI Unit): वोल्ट (Volt - V)
विवरण: विद्युत क्षेत्र में दो बिंदुओं के बीच विभव का अंतर।

1️⃣4️⃣ विद्युत प्रतिरोध (Electrical Resistance)
एसआई मात्रक (SI Unit): ओहम (Ohm - )
विवरण: विद्युत धारा के प्रवाह में रुकावट डालने वाला गुण।

join us ✈️ SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤8🥰1😇1
Secure PCS
🚨प्रमुख मात्रक इकाइयाँ, उनके एसआई मात्रक 1️⃣ लंबाई (Length) एसआई मात्रक (SI Unit): मीटर (Meter - m) विवरण: यह दूरी और लंबाई को मापने की मूल इकाई है। 2️⃣द्रव्यमान (Mass) एसआई मात्रक (SI Unit): किलोग्राम (Kilogram - kg) विवरण: यह किसी वस्तु में मौजूद पदार्थ…
🚨Key Measurement Units and Their SI Units

1️⃣ Length
SI Unit: Meter (m)
Description: This is the fundamental unit for measuring distance and length.

2️⃣Mass
SI Unit: Kilogram (kg)
Description: This measures the amount of matter in an object.

3️⃣Time
SI Unit: Second (s)
Description: This is the standard unit for measuring time intervals.

4️⃣Electric Current
SI Unit: Ampere (A)
Description: This measures the rate of flow of electric charge.

5️⃣Temperature
SI Unit: Kelvin (K)
Description: This is the scientific unit for measuring heat or cold.

6️⃣Luminous Intensity
SI Unit: Candela (cd)
Description: This measures the brightness or intensity of a light source in a specific direction.

7️⃣Amount of Substance
SI Unit: Mole (mol)
Description: This represents the number of particles (atoms, molecules, or ions) in a substance.

8️⃣Force
SI Unit: Newton (N)
Description: The unit of force is kg·m/s².

9️⃣Work & Energy
SI Unit: Joule (J)
Description: Energy or the capacity to do work is measured in Joules.

1️⃣0️⃣</tg-emoji> Power</b>
SI Unit: Watt (W)
Description: Power is the rate at which work is done (Joules per second).

1️⃣1️⃣</tg-emoji> Pressure</b>
SI Unit: Pascal (Pa)
Description: Pressure is the force acting on a unit area.

1️⃣2️⃣</tg-emoji> Frequency</b>
SI Unit: Hertz (Hz)
Description: This is the number of oscillations or cycles per second.

1️⃣3️⃣</tg-emoji> Potential Difference / Voltage</b>
SI Unit: Volt (V)
Description: This is the difference in potential between two points in an electric field.

1️⃣4️⃣</tg-emoji> Electrical Resistance</b>
SI Unit: Ohm (Ω)
Description: This is the property of a material that opposes the flow of electric current.

Join us
✈️ SecurePcs
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤5🥰1
❤7🥰1
1. विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल पहल: 'Yashoda AI'

आयोजन: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उद्देश्य: महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) साक्षरता, साइबर सुरक्षा और आधुनिक डिजिटल कौशल में सक्षम बनाना ताकि तकनीकी क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ सके।
आयोग से जुड़े तथ्य: राष्ट्रीय महिला आयोग एक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना 1992 में राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत हुई थी (मुख्यालय: नई दिल्ली)।

2. खेल जगत: सिनक्वेफील्ड कप 2026 (Sinquefield Cup)

विजेता: अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो (Wesley So) ने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।
उपविजेता: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा उपविजेता रहे।
रोचक पहलू: खिताबी मुकाबले का निर्णय टाई-ब्रेक के बाद 'आर्मागेडन गेम' (Armageddon Game) द्वारा हुआ।
स्थान: सेंट लुइस चेस क्लब (St. Louis Chess Club), अमेरिका।

3. अंतर्राष्ट्रीय संबंध: 5वीं कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट 2027

मेजबानी: भारत फरवरी 2027 में नई दिल्ली में 5वें कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट की मेजबानी करेगा।
महत्वपूर्ण संदर्भ: वर्ष 2027 में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा।
प्रमुख उद्देश्य: वैश्विक समुद्री सुरक्षा (Maritime Safety), हिंद महासागर में गैर-कानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण और संयुक्त आपदा राहत तंत्र को मजबूत करना।
शुरुआत: पहला सम्मेलन वर्ष 2017 में टोक्यो (जापान) में आयोजित हुआ था।

4. राष्ट्रीय न्यायपालिका: लद्दाख में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ

स्वीकृति: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय की नई स्थायी पीठ (Permanent Bench) स्थापित करने को मंजूरी दी।
प्रभाव: इससे स्थानीय नागरिकों को न्यायिक कार्यों के लिए श्रीनगर या जम्मू जाने की अनिवार्यता समाप्त होगी।
संवैधानिक व सामान्य ज्ञान संदर्भ:
वर्तमान में भारत में कुल 25 उच्च न्यायालय हैं।
1862 में भारत के पहले तीन उच्च न्यायालय (कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास) स्थापित हुए थे।
अनुच्छेद 214: प्रत्येक राज्य के लिए उच्च न्यायालय।
अनुच्छेद 226: मौलिक अधिकारों व अन्य मामलों में रिट जारी करने का अधिकार।
अनुच्छेद 227: अधीनस्थ न्यायालयों पर अधीक्षण (Supervisory Power) का अधिकार।

5. दिवस एवं नियुक्तियाँ

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस – 21 अगस्त:
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
भारत में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आते हैं।
नोट: संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 'अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' প্রতিवर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
डॉ. अल्लूरी श्रीधर: इन्हें ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS CCI) का मानद सलाहकार (Honorary Advisor) नियुक्त किया गया है (BRICS CCI स्थापना: 2012, मुख्यालय: नई दिल्ली)।

6. युवा कल्याण: 'Friends of My Bharat' पोर्टल

लॉन्च: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा BRICS Youth Summit 2026 (गांधीनगर) के दौरान शुरुआत।
उद्देश्य: प्रवासी भारतीय युवाओं (Diaspora Youth) को देश के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास और राष्ट्र निर्माण से डिजिटल माध्यम से जोड़ना।
पृष्ठभूमि: 'MY Bharat' पहल की औपचारिक शुरुआत 31 अक्टूबर 2023 को हुई थी।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤9👍2🥰1
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤2🥰2
Lower Pcs परीक्षा के लिए आप सभी को शुभकामनाएं 💐
एकदम बिंदास होके जाइए सब बढ़िया होगा।

बारिश का मौसम है तो प्लास्टिक ले लीजिएगा जिससे जरूर पेपर सही सलामत रहे।

Best of luck दोस्तों
💐
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤24🥰8👍2😇1