Secure PCS
5.32K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.08K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
आजकल एग्जाम में ज्यादातर सलेक्शन चयनित लोग का ही हो रहा है
अभी कल VPO का रिजल्ट आया ज्यादातर सेलेक्टेड लोग ही दिख रहे हैं उसमें।
कट ऑफ हाई जाने के पीछे ये भी एक कारण है।

बेरोजगार की लड़ाई रोजगार वालों से हैं
😢28💯15❤2
🌐TRE 4.0 Notification Out
❤6🥰1
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और 2022 का संशोधन
❤7🥰1
भोपाल गैस त्रासदी और 1986 का अधिनियम
❤7🥰1
लोअर पीसीएस का एग्जाम बीत जाए फिर PET के लिए प्रैक्टिस शुरू जाएगा।

आप लोग सेल्फ स्टडी करते रहिए कोर्स के चक्कर में ना पड़िए
कोर्स वाले इतना PPT दे देंगे कि हालत खराब हो जाएगी।
❤17👍6😍2
चुनावी काले धन एवं नकदी जब्ती पर सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक दिशानिर्देश

संदर्भ:
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों में काले धन, रिश्वतखोरी और 'वोट के बदले नकदी' पर रोक लगाने तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने हेतु चुनाव आयोग (ECI) व पुलिस/जांच एजेंसियों के लिए बाध्यकारी नियम तय किए।

प्रमुख दिशानिर्देश:

24 घंटे की समयसीमा: चुनाव के दौरान जब्त की गई नकदी/सामग्री की सूचना 24 घंटे के भीतर सक्षम मजिस्ट्रेट या जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) को देना अनिवार्य होगा।
आयकर विभाग को अनिवार्य सूचना: ₹10 लाख से अधिक की जब्ती होने पर आयकर विभाग (Income Tax) को तत्काल रिपोर्ट भेजी जाएगी।
समयबद्ध जांच: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन और भ्रष्टाचार से संबंधित FIR की विवेचना अधिकतम 1 वर्ष के भीतर पूरी करनी होगी।
केस वापसी पर रोक: किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी पर दर्ज आपराधिक मुकदमे संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय (High Court) की पूर्व अनुमति के बिना वापस नहीं लिए जा सकेंगे।

संवैधानिक व विधिक आधार:

निष्पक्ष चुनाव संविधान के मूल ढांचे (Basic Structure) का अंग है (इंदिरा नेहरू गांधी बनाम राज नारायण, 1975)।
संविधान का अनुच्छेद 324 (ECI का अधीक्षण व नियंत्रण) और अनुच्छेद 326 (वयस्क मताधिकार)।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤4
भारत-नेपाल रक्षा संबंध: मानद जनरल रैंक

घटनाक्रम: नेपाल सरकार द्वारा भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के 'मानद जनरल' (Honorary General) की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: दोनों देशों की सेनाओं के प्रमुखों को परस्पर मानद जनरल की रैंक देने की परंपरा वर्ष 1950 से चली आ रही है।

प्रमुख तथ्य:
जनरल धीरज सेठ ने 30 जून 2026 को भारतीय सेना प्रमुख (COAS) का कार्यभार संभाला।
नेपाल परिदृश्य: राजधानी: काठमांडू | राष्ट्रपति: रामचंद्र पौडेल | प्रधानमंत्री: बालेन्द्र शाह | मुद्रा: नेपाली रुपया।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤4
UNCCD COP-17 सम्मेलन (मरुस्थलीकरण रोकथाम

आयोजन स्थल व तिथि: उलानबटोर (मंगोलिया), 17–28 अगस्त 2026।
थीम: “Restoring Land, Restoring Hope”
मुख्य फोकस: यह जलवायु परिवर्तन (UNFCCC) की नहीं, बल्कि मरुस्थलीकरण और भूमि क्षरण (Land Degradation Neutrality) से निपटने वाली संयुक्त राष्ट्र संधि (UNCCD) की बैठक है।
भारत की पहल: भारत द्वारा “Guide to Grasslands and Other Open Natural Ecosystems of India” दस्तावेज जारी किया गया, जिसमें देश के 24 प्रकार के खुले प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों (ONEs) के संरक्षण का रोडमैप है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤4
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 (National Sports Awards)

घोषणा कर्ता: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports)।
पुरस्कारों का सम्पूर्ण विवरण:
अर्जुन पुरस्कार (Regular Category - 17 खिलाड़ी):
एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर, मोहम्मद अजमल वी, प्रियंका गोस्वामी
बैडमिंटन: त्रिशा जॉली, गायत्री गोपीचंद
शतरंज: विदित गुजराती, दिव्या देशमुख
हॉकी: लालरेमसियामी, राजकुमार पाल
(अन्य विभिन्न विषयों के प्रमुख 17 एथलीट)
अर्जुन पुरस्कार (Lifetime): आई. अरुमईनायगम (I. Arumainayagam - फुटबॉल)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार (कुल 5 प्रशिक्षक):
नियमित (Regular): परवीर सिंह, छोटेलाल यादव, नेहा नंदकुमार चौहान
आजीवन (Lifetime): धर्मेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: आर्मी पैरालिंपिक नोड (पुणे)।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न: भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार (शुरुआत: 1991–92, प्रथम प्राप्तकर्ता: विश्वनाथन आनंद, 2021 में नाम परिवर्तित)।
अर्जुन पुरस्कार: शुरुआत 1961; इसमें ₹15 लाख की नकद राशि, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤3
बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (BWF World Championships)

स्थान: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली (संस्करण: 30वां)।
अवधि: 17–23 अगस्त 2026।
भारत की मेजबानी: भारत 17 साल बाद मेजबानी कर रहा है (पिछला आयोजन 2009, हैदराबाद में हुआ था)।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड:

पहला पदक: प्रकाश पादुकोण (1983 - कांस्य पदक)।
एकमात्र स्वर्ण पदक: पी.वी. सिंधु (2019 - बासेल, स्विट्जरलैंड)।
नया BWF नियम: यह चैंपियनशिप अब हर साल आयोजित होगी, लेकिन ओलंपिक वर्ष में इसका आयोजन नहीं किया जाएगा।

एस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप चेस 2026 (Esports World Cup - Chess)

विजेता: मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) — लगातार दूसरा खिताब (पुरस्कार राशि: $2.5 लाख)।
उपविजेता: डेनिस लाज़ाविक (Denis Lazavik)।
तृतीय स्थान: हिकारू नाकामुरा (Hikaru Nakamura)।
आयोजन स्थल: पेरिस, फ्रांस (यह शतरंज स्पर्धा का दूसरा संस्करण था)।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤3
किसी के लिए उम्मीद बन जाना, इंसानियत की सबसे बड़ी जीत है। ✨🌻❤️
❤12🥰1
आजमगढ़ में जिनका लोअर पीसीएस का सेंटर इस कॉलेज में गया है ओ लोग ध्यान दें कि ये राजकीय बालिका इंटर कॉलेज है
गूगल मैप में मिल जाएगा PM SHREE योजना के तहत अपग्रेड किया जा रहा है तो नाम के आगे PM SHREE लग गया है
❤3👍2
❤3
आजमगढ़ किसी का सेंटर बना है क्या?
🥰6
Forwarded from Ayushh
bhai koi meerut ka local wla hai...help chahiye thi

is centre ki location ni smj aa rhi
map pr do dikha rha hai
kindly help
❤2
आपके ज़िले में किसी का सेंटर बना हो तो उसकी जरूर हेल्प करें
ज्यादातर लोग बस ट्रेन से ही जाएंगे।
❤7🥰1
मुश्क बुद्धजी चावल जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी का एक पारंपरिक और सुगंधित चावल है। इसे 2023 में जीआई टैग मिला था। घाटी के बाहर इसके अधिक उत्पादन से इसकी महक और स्वाद खराब हो रहे हैं, जिससे किसानों की आमदनी घटने की चिंता बढ़ गई है।

मुख्य बातें

भौगोलिक संकेत (GI Tag): वर्ष 2023 में मिला।
उगाने की ऊँचाई: समुद्र तल से लगभग 5,000 से 7,000 फीट ऊपर।
मुख्य समस्या: बाहर उगाने से सुगंध और स्वाद में कमी आ रही है।
असर: किसानों को सही कीमत न मिलने का डर है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤6🥰1